Friday, November 27, 2026
6:00 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत में नव नियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद भार ग्रहण करने पर बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास पहुंच कर भारत में नव नियुक्त नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पद भार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कार्यकाल में भारत-नेपाल संबंध और अधिक मजबूत होंगे। भारत-नेपाल के हालिया द्विपक्षीय समझौते, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सफल भारत यात्रा के लिए भी श्री महाराज ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

महाराज ने नेपाल और भारत के बीच के ऐतिहासिक संबंधों को लेकर नेपाली राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे की इस बात के लिए प्रशंसा की कि वह दोनों देशों की भावनात्मक निकटता को ठोस और परिणाम-उन्मुख आर्थिक साझेदारी में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp