Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उस्मानपुर में नाबालिग की निर्मम हत्या, 7 युवकों ने चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

उस्मानपुर में नाबालिग की निर्मम हत्या, 7 युवकों ने चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

उस्मानपुर में नाबालिग की निर्मम हत्या, 7 युवकों ने चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली- दिल्ली के उस्मानपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। आरोप है कि 6 से 7 युवकों के समूह ने उसे घेरकर चाकुओं से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने अभिषेक का पीछा करते हुए उस पर कई बार चाकू से वार किए। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक अभिषेक को घेरकर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर लगातार उसका पीछा कर रहे हैं और उस पर ताबड़तोड़ वार कर रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती पड़ताल में मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp