Tuesday, November 17, 2026
5:49 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद को लेकर खूनी वारदात, पांच लोगों की मौत; आरोपी हिरासत में

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल की लीज को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर हिंसक घटना में बदल गया। सोमवार रात जीएस रोड स्थित होटल ‘बिलास इन’ में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की जान चली गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घटना के आरोपी को वारदात के करीब एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत के अनुसार, आरोपी घनकांत गोगोई ने करीब एक साल पहले होटल लीज पर लिया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लीज समझौते को लेकर होटल मालिक और आरोपी के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान सोमवार रात करीब नौ बजे होटल परिसर में गोलीबारी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी घनकांत गोगोई को करीब एक घंटे के भीतर पलटन बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस को संदेह है कि वारदात में इसी हथियार का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों में होटल की सह-मालकिन, उनका बेटा, बहू, उनके भाई और संपत्ति की देखरेख करने वाला केयरटेकर शामिल हैं। इनमें से तीन मृतकों की पहचान हेलेना भराली, देबोर्शी कश्यप और नारायण दास के रूप में बताई गई है। अन्य मृतकों की पहचान से जुड़ी प्रक्रिया जारी है।

इस घटना में 42 वर्षीय सत्येन पाठक घायल हुए हैं। उनके कंधे में गोली लगी है और उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे होटल की लीज और संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आया है। हालांकि, वारदात की पूरी वजह और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक और वैज्ञानिक जांच टीमों ने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस बरामद हथियार समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp