Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

हत्या के बाद अलवर भागने की फिराक में था आरोपी, होटल से दबोचा गया

हत्या के बाद अलवर भागने की फिराक में था आरोपी, होटल से दबोचा गया

हत्या के बाद अलवर भागने की फिराक में था आरोपी, होटल से दबोचा गया

नई दिल्ली दिल्ली में दुष्कर्म और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजधानी से फरार होकर राजस्थान भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी ट्रैकिंग ने उसकी योजना नाकाम कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने वारदात के बाद भागने के लिए पहले रेलवे स्टेशन का रुख किया, लेकिन ट्रेन छूटने के बाद उसने द्वारका के एक होटल में शरण ली।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बड़ी चालाकी से पहचान छिपाने और लोकेशन बदलने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया और होटल वाईफाई के जरिए उसका सुराग मिल गया। तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शाम को होटल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बड़ी रकम भी बरामद की गई है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी की मूवमेंट, फरारी की योजना और वारदात के बाद के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस अब आरोपी के भागने की साजिश, इस्तेमाल किए गए संसाधनों और संभावित मददगारों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp