Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

खेत में खाद डालने गए युवक पर हमला, जमीन विवाद में बढ़ा तनाव

खेत में खाद डालने गए युवक पर हमला, जमीन विवाद में बढ़ा तनाव

खेत में खाद डालने गए युवक पर हमला, जमीन विवाद में बढ़ा तनाव

जसरा, प्रयागराज। बसवार गांव में बुधवार को ज़मीन विवाद को लेकर दो पट्टीदार पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर से कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

बसवार निवासी मानसिंह यादव का उनके पट्टीदार सुरेश यादव से काफी समय से ज़मीन का विवाद चल रहा था। बुधवार को मानसिंह अपने खेत में खाद डालने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने पहुंचकर विवाद करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।

झड़प में एक पक्ष से सुरेश यादव और सूरजकांत यादव घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से मानसिंह यादव, सनी यादव, अनिल यादव और रामसिंह यादव को चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसरा भिजवाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सुरेश यादव, सूरज यादव, मानसिंह यादव और राम सिंह यादव की हालत नाजुक बताकर उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसीपी कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि, “दोनों पक्षों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp