Saturday, November 21, 2026
10:29 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस

ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस

ऑनलाइन कारोबार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से 38 लाख की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों पर केस

गाजियाबाद। ऑनलाइन बिजनेस में हर महीने 10 से 15 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का भरोसा देकर एक महिला से करीब 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि निवेश के नाम पर एक परिवार के सदस्यों ने महिला से अलग-अलग माध्यमों से रकम ली और वापस मांगने पर उसे धमकियां देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर कविनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजनगर निवासी लता त्यागी के मुताबिक, करीब तीन साल पहले एक परिचित के जरिए उनकी जान-पहचान नेहरू नगर की बिंदिया जैन से हुई थी। बिंदिया ने खुद को ऑनलाइन कारोबार से जुड़ा बताते हुए निवेश करने पर हर महीने अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही। शुरुआत में लता ने ढाई लाख रुपये निवेश किए। कुछ समय बाद उन्हें रकम का एक हिस्सा वापस भी मिला, जिससे उन्हें बिंदिया की बातों पर विश्वास हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि भरोसा कायम होने के बाद आरोपित दंपती ने सिटी मॉल के नाम पर बड़े मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद उनसे नकदी और बैंक खातों के माध्यम से करीब 38 लाख रुपये ले लिए गए। इतनी बड़ी रकम जुटाने के लिए लता ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से भी उधार लिया था।

लता के अनुसार, जब उन्होंने निवेश की रकम वापस मांगी तो आरोपित लगातार बहाने बनाने लगे। भुगतान के दबाव पर नवंबर 2024 में बिंदिया ने 4.50 लाख रुपये का वायदा नोट दिया। इसके बाद फरवरी 2025 में उसके पति सचिन जैन ने भी डायरी में 25 लाख रुपये की देनदारी लिखकर दी, लेकिन इसके बावजूद रकम नहीं लौटाई गई।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले एक साल के दौरान आरोपी तीन से चार बार किराये के मकान बदल चुके हैं। अब पैसे वापस मांगने पर उन्हें आत्महत्या करने की धमकी देने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कविनगर पुलिस ने बिंदिया जैन, उसके पति सचिन जैन, अक्षत जैन और परी जैन के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp