Saturday, November 21, 2026
10:23 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बिहारशरीफ: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख की सुपारी देने के एंगल से भी जांच

बिहारशरीफ: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख की सुपारी देने के एंगल से भी जांच

बिहारशरीफ: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख की सुपारी देने के एंगल से भी जांच

बिहारशरीफ। नालंदा जिले में 60 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र लाल के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। 29 अक्टूबर को लापता हुए वीरेंद्र की हत्या कर शव को लखीसराय जिले में किऊल नदी के किनारे बालू में दबा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बुधवार रात शव बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक, छबिलापुर थाना क्षेत्र के बुधाई बिगहा निवासी वीरेंद्र लाल का 29 अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया था। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर एक नवंबर को उनकी बहू ने छबिलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया।

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनसे मिली जानकारी के आधार पर तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र स्थित रेउटा गांव के पास किऊल नदी के किनारे से शव बरामद किया। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने गमछे से गला घोंटकर वीरेंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार की है। शव काफी खराब स्थिति में मिलने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कारोबारी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि क्या पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र के किसी प्रॉपर्टी डीलर ने हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। छबिलापुर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पाठक के मुताबिक, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp