Saturday, November 21, 2026
10:11 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज

13 वर्षीय छात्रा को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप, अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज

मेरठ। मोदीपुरम क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को कथित रूप से अपने जाल में फंसाने और उसे पढ़ाई से दूर करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने करीब 25 वर्षीय युवक पर व्हाट्सएप के जरिए अश्लील तस्वीरें और आपत्तिजनक संदेश भेजने के साथ ही महंगे सामान का लालच देकर छात्रा को घर से बाहर मिलने के लिए बुलाने का आरोप लगाया है। मामले में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलपुरी निवासी आदित्य उनकी 13 वर्षीय बेटी से संपर्क कर उसे अपने प्रभाव में लेने का प्रयास कर रहा है। आरोप है कि युवक व्हाट्सएप के माध्यम से छात्रा से बातचीत करता है और उसे अश्लील व आपत्तिजनक तस्वीरें भेज चुका है। परिजनों का यह भी आरोप है कि युवक बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए बहलाता है और महंगे सामान का लालच देकर उसके साथ बाहर घूमने तथा मिलने का दबाव बनाता है।

महिला के मुताबिक, आरोपी तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से छात्रा को फोन करता है। बेटी की कम उम्र को देखते हुए परिजनों को आशंका है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर किसी गलत गतिविधि में शामिल कर सकता है या उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

परिजनों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते परिवार में डर और तनाव का माहौल है। इसका असर उनके रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ रहा है। वहीं, बच्ची को नियमित रूप से स्कूल भेजने में भी परेशानी हो रही है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस से संबंधित मोबाइल नंबरों की जांच कराने और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp