Saturday, November 21, 2026
10:29 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज

दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज

दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, पति और भाभी पर मुकदमा दर्ज

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति और उसकी भाभी पर मारपीट करने, जेवर छीनने और अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

धानेपुर थाना क्षेत्र के अड़बड़हा गांव की रहने वाली लक्ष्मी वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। 22 फरवरी 2022 को गौने के बाद वह ससुराल पहुंची। शादी के समय उसके पिता ने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। शुरुआती करीब एक साल तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। इसके बाद 28 दिसंबर 2023 को उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम रूबी है।

लक्ष्मी का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदलने लगा और उससे अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। इसको लेकर उसे लगातार परेशान किया गया। मामला बढ़ने पर मायके पक्ष के लोगों ने समाज के सम्मानित व्यक्तियों के माध्यम से पंचायत कराई। पंचायत में समझौता होने के बाद करीब एक महीने पहले उसे दोबारा ससुराल भेजा गया था।

पीड़िता के अनुसार, ससुराल पहुंचते ही पति और उसकी भाभी ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके आभूषण भी छीन लिए गए। इसके बाद 20 जुलाई 2026 को उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया।

घटना के बाद से लक्ष्मी अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के निर्देश दिए। धानेपुर के थानाध्यक्ष विपुल पांडेय के मुताबिक, पति उमाशंकर और उसकी भाभी सुगरा, निवासी भड़वाजोत चमरूपुर, थाना श्रीदत्तगंज, जनपद बलरामपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp