Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Category Archives: मथुरा

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

सतीश मुखिया मथुरा- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल के निर्देशानुसार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “प्रकृति का महत्त्व-पेड़ की उपयोगिता” विषय पर एक ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय दुवासु मथुरा में किया गया। इस विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. देश दीपक सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर कुल 200 वृक्ष विश्वविद्यालय परिसर में लगाए।

छात्र छात्राओं से एक-एक पेड़ लगवाकर उसकी देख रेख की जिम्मेदारी उनके डिग्री पूर्ण होने तक उन्हें सौंपी गयी। वृक्षारोपण के साथ बच्चों ने “प्रकृति का महत्त्व-पेड़ की उपयोगिता” विषय पर रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति डॉ0 ए0 के0 मदान ने ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं वृक्षारोपण करते हुए सभी को सम्बोधित करते हुए बताया की वृक्षारोपण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाये जिससे हम अपने एवं हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध जलवायु उपलब्ध करा सकें। कार्यक्रम में अधिष्ठाता पशु चिकित्सा महाविद्यालय, अधिष्ठाता, बायोटेक्नोलॉजी, अधिष्ठाता, डेरी विज्ञान महाविद्यालय, अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


मथुरा रिफाइनरी ने पर्यावरण कटिबद्धता की शपथ दोहराई

रिफाइनरी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

सतीश मुखिया मथुरा –  मथुरा रिफाइनरी में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। “बीट प्लास्टिक प्रदूषण” – विषय पर इस वर्ष मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस के वैश्व‍िक समारो‍ह का हिस्सा बनते हुए रिफाइनरी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी कटिबद्धता को दोहराया।
रिफाइनरी में आयोजित कार्यक्रम मे मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख  मुकुल अग्रवाल ने इकोलोजिकल पार्क में पौधरोपण कर दिन की शुरुआत की| इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होने सभी उपस्थित रिफाइनरी कर्मीयों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण करवाई। कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और हमें अपनी आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने की आवश्यकता है l इस वर्ष के विषय पर ज़ोर देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि सिंगल यूस प्लास्टिक पूरे विश्व की सबसे बड़ी समस्या है जिसने सभी जीवों को प्रभावित किया है और हम सभी को मिलकर इससे लड़ने के लिए कारगर कदम उठाने होंगे|

इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री ए एस साहनी द्वारा भेजा गया संदेश मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं एवं एच इस ई)  वी सुरेश ने सभी को पढ़ कर सुनायाl निदेशक (रिफाइनरीज़)  अरविंद कुमार का संदेश मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी)  एच एस रुखियार ने सभी को पढ़कर सुनायाl इंडियनऑयल मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के महामंत्री  रामकिशन व इंडियनऑयल ओफ़ीसर्स एसोसियशन मथुरा रिफाइनरी के सचिव  रविन्द्र यादव ने सभी को पर्यावरण के प्रति अपना स्नेह और प्रेम दर्शाने का आग्रह किया।इससे पूर्व दिनांक 01.06.2025 को रिफाइनरी के अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने रिफाइनरी नगर में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया| रैली के दौरान शामिल रिफाइनरी अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं व बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाकर सभी को धरती माँ के प्रति स्नेह और सम्मान दर्शाने का संदेश दियाl

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिफाइनरी कर्मियों, महिलाओ, बच्चो के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था।


पर्यावरण दिवस एक दिन नहीं,पूरे 365 दिन मनाये जाने कीआवश्यकता – महामंडलेश्वर मां ध्यानमूर्ति

मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के तत्वावधान में कदंब पथ योजना के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ
हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तभी वह हमारी रक्षा करेगा

सतीश मुखिया मथुरा- मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर जिला प्रशासन,मथुरा एवं मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के तत्वावधान में कदंब पथ योजना के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ कई प्रख्यात संतों, विद्वानों एवं धर्माचार्यों के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया।जिसके अंतर्गत श्रीकृष्ण गौशाला में आयोजित पर्यावरण संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए महामंडलेश्वर मां ध्यानमूर्ति महाराज ने कहा कि यदि हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तभी पर्यावरण हमारी रक्षा करेगा।इसीलिए हमें प्रकृति की रक्षा करनी होगी,तभी समस्त जीव सुरक्षित रह पाएंगे।

आगरा कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण दिवस एक दिन नहीं बल्कि वर्ष के 365 दिन मनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा सभी के प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सार्थक किया जा सकता है।

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि ब्रज के द्वादश वनों में एक वृंदावन है। यहाँ मंदिरों में आयोजित होेने वाले फूल बंगला, कली शृंगार, झूला एवं जल विहार आदि परम्पराओं से आज भी यहाँ पर्यावरण के साथ समन्वय समझा जा सकता है।

अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज ने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं को आत्मसात कर पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आना चाहिये। पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है, जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु आदि शामिल होते हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी डाॅ. सत्यानंद सरस्वती अधिकारी गुरूजी ने कहा कि पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र तंत्र का निर्माण करते हैं।

महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवन शैली के लिए इनके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. गोपाल चतुर्वेदी, प्रमुख समाजसेवी विष्णु शर्मा, कालीचरण सिंह, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यनाथ गिरि महाराज, महामंडलेश्वर रामदास महाराज, पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, गौरांग दास महाराज, सौरभ गौड़, देवानंद वन महाराज, डॉ. वर्तिका किशोर, डॉ.विनय , डाॅ. नीलिमा, डाॅ. प्रेरणा, डाॅ. ज्योति, डॉ. अल्पना, डॉ. पुष्पा, विनय कुमार गौतम, अशोक श्रीवास्तव, रामबाबू शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, महेश भारद्वाज, आचार्य बद्रीश, मुकेश कृष्ण शर्मा, दिनेश फलाहारी महाराज, जितेंद्र कुमार गौतम, चैतन्य कृष्ण, मनतोष महाराज, डाॅ. राधाकांत शर्मा, बालव्यास ध्रुव शर्मा, श्रीदास प्रजापति, दीनू पंडित आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संचालन मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के सचिव डाॅ. हरिओम शास्त्री ने किया।


ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां तेज, पुलिस ने की पीस कमैटी की मीटिंग

सतीश मुखिया मथुरा-  आज ईद-उल-अजहा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मथुरा जिले की विभिन्न थानों में पीस कमेटी की मीटिंग हुई। जिसमें थाना: कोतवाली, थाना: कोसीकलां, थाना :शेरगढ़, थाना: रिफाइनरी व थाना: राया पर आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमैटी के सदस्यों, सम्भ्रांत व्यक्तियों व जन प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया व त्यौहारों के संबंध आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इन मीटिंग में बड़ी संख्या में हिन्दू मुस्लिम सर्व समाज के लोग व्यापारी से लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग बैठक में मौजूद रहे। सभी लोगों से अनुरोध किया कि ईद का त्यौहार पर सड़कों पर नमाज अदा न करें और उन्होंने शासन द्वारा दिए निर्देशों को साझा करते हुए पूरी तरह त्यौहार शांति व सदभाव के साथ मनाए जाने पर बल दिया। मथुरा की सदियों से परंपरा रही है कि हम सभी लोग एक दूसरे के त्योहार मिल जुल कर मनाते हैं और यहां पर गंगा जमुनी तहजीब का ऐतिहासिक संगम रहा है जो पूरे प्रदेश में प्रेम सद्भावना की नजीर है।

आप लोग किसी भी समस्या के लिए थाने पर आकर 24 घंटे अपनी समस्या बता सकते हैं और मुझे भी हर समस्या के लिए कभी भी संपर्क कर सकते हैं। यहां सभी उपस्थित लोगों से पर्यावरण को संरक्षण देने के लिए एक वृक्ष हर व्यक्ति को लगाने का संकल्प दिलाया, जिस पर मौजूद लोगों ने उनके द्वारा वृक्षारोपण और प्रकृति के संरक्षण के लिए कामों को जानकारी साझा की और जल्द ही वृक्षारोपण का महाअभियान छेड़ने की बात कही और अंत में सभी थाना प्रभारी ने त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की , जिस पर सभी ने आम सहमति जताई।


धोखाधड़ी से निकाली गई रकम को,पुलिस ने पीड़ित को दिलवाया वापस

मथुरा: साइबर अपराधियो द्वारा जनता के बैंक खातों से पैसा निकालना आम बात हो गई है। यह लोग जनता को झूठे प्रलोभन देकर और विभिन्न सुविधाओं का लालच देकर बैंक खातों की डिटेल ले लेते हैं और उनके खातों से पैसा अपने खाते में हस्तांतरण कर देते हैं इसी प्रकार की साइबर थाना: मथुरा को प्राप्त हुई। जिसमें आवेदक हरिपाल पुत्र मौहर सिंह के बैक खाते की जानकारी प्राप्त कर उनके खाते से कुल 67,900/- रु की धोखाध़डी से निकाली गयी । जिस पर उन्होंने थाना: हाईवे जनपद :मथुरा मैं दी हुई शिकायत में बताया कि आधार पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा वादी को .APK फाइल डाउनलोड करवाकर वादी के खाते से 67,900/- रुपये की ठगी करने के संदर्भ मे दिया गया था जिस पर धोखाधडी के संदर्भ मे भारत सरकार द्वारा संचालित NCRB पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गई थी ।

आवेदक की ठगी हुयी धनराशि को वापस कराने हेतु थाना साइबर क्राइम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित सेवा प्रदाताओं से समन्वय स्थापित कर ठगी गई धनराशि को साइबर अपराधियों के खातों में होल्ड कराते हुए माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन मे पीड़ित के साथ हुई ठगी की धनराशि 67,900/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराई गई । जिस पर पीडित द्वारा अपनी धनराशि प्राप्त होने पर मथुरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की । पीड़ित को धनराशि रिफन्ड कराने प्रभारी निरीक्षक, प्रमोद कुमार , थाना : साइबर, मथुरा का विशेष योगदान रहा।।जिस पर पीडित द्वारा अपनी धनराशि प्राप्त होने पर मथुरा पुलिस की भरपूर प्रशंसा की।


भाई की दिनदहाड़े हत्या कर सनसनी फैलाने वाले हिस्ट्रीशाटर को , पुलिस ने अवैध शस्त्र सहित किया गिरफ्तार

अभियुक्त पुराना हिस्ट्री सीटर, विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज

सतीश मुखिया मथुरा- भाई की दिन दहाड़े हत्या करके सनसनी फैलाने वाले अभियुक्त प्रेम सिंह पुत्र कल्यान सिंह, निवासी: नगला गंगाधर, भदाया थाना: फरह, जनपद: मथुरा को आज गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त उच्चाधिकारीगणों के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी ।जिसमे गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व गोपनीय रुप से की गयी। जिसमे अभियुक्त को चौकी क्षेत्र रैपुराजाट की कल्पतरु के खाली भवन के पास बहद ग्राम शहजादपुर के पास से गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा .315 बोर व 04 कारतूस जिन्दा .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर आला कत्ल व घटना में प्रयुक्त वाहन कार सं0 UP 85 AA 1166 बरामद की।

अभियुक्त ने केनरा बैंक के पास अपने सगे भाई ओमवीर सिंह को गोली मार दी थी। सूचना पर पुलिसबल मौके पर पहुंचा व घायल ओमवीर सिंह उपरोक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया था जहां पर चिकित्सक द्वारा ओमवीर उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । वादिया द्वारा थाना फरह जनपद मथुरा पर लिखित तहरीर देने के पश्चात थाना फरह पर मु0अ0सं0 221/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम प्रेमसिंह पुत्र कल्यान सिंह निवासी नगला गंगाधर, भदाया थाना फरह जनपद मथुरा के विरुद्ध पंजीकृत किया । घटना के सम्बन्ध में गहनता से जांच करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो भाईयों के पिता कल्यान सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे जिनकी मृत्यु के उपरान्त उनकी पेन्शन उनकी पत्नी को मिल रही थी जिसको लेकर दोनो भाईयों प्रेम सिंह व ओमवीर आपस में लड़ते झगडे रहते थे । इससे पूर्व भी मृतक ओमवीर सिंह द्वारा अभियुक्त प्रेम सिंह की पत्नी की फरवरी 2017 में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी ।

मृतक ओमवीर सिंह की पत्नी द्वारा अभियुक्त प्रेम सिंह के विरुद्ध दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कराया था तभी से दोनो भाईयों के मध्य रंजिश चल रही थी । अभियुक्त प्रेम सिंह व मृतक ओमवीर सिंह दोनों ही थाना: हाजा के हिस्ट्रीशीटर हैं ।अभियुक्त प्रेम सिंह पर विभिन्न स्थानों में लगभग 13 मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है।अभियुक्त प्रेम सिंह को गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम का नेतृत्व के प्रभारी निरीक्षक, संजय कुमार पाण्डेय, निरीक्षक अपराध ,यशपाल सिंह ,उ0नि0तेजेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी रैपुराजाट , उ0नि0 अजय सिंह मलिक, चौकी प्रभारी ,कस्बा थाना: फरह जनपद: मथुरा शामिल रहे।


सांसद हेमा मालिनी ने मुड़िया पूर्णिमा मेला की समीक्षा बैठक मैं तैयारी को परखा

 मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं लेकर तहसील के सभागार में बैठक सम्पन्न

सतीश मुखिया मथुरा –  मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं को लेकर  सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी, विधायक ठा0 मेघश्याम सिंह जी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सभी विभागों की समीक्षा की। मुड़िया मेला का 6 से 10 जुलाई तक आयोजन होगा।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                             बैठक में मेला की तैयारियों की समीक्षा की तथा अधीनस्थों को कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । श्रद्धालुओं के लिए पुलिस का व्यवहार में ध्यान दिया जाए।  सांसद हेमा मालिनी जी ने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था, जल भराव की समस्या का निस्तारण, बरसात को ध्यान में रखते हुए बिजली सुरक्षा और आपूर्ति का ध्यान रखा जाए।

परिक्रमा मार्ग में हाई मास्क लाइट सही होकर जले, 212 सोलर लगी सभी लाइट चालू हो। सीसीटीवी से परिक्रमा मार्ग में नजर रखी जाए। जन सुविधा, पेयजल प्याऊ, बाल पेंटिंग का कार्य जल्द पूर्ण किया जाए। पीए सिस्टम स्थलों की जानकारी के साथ भजन सुनाने की व्यवस्था करें। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाए, सभी कर्मचारी वर्दी में रहें। मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाए। कुंडों पर नाव तथा गोताखोरों लगाने के निर्देश दिए। वाच टावर, अस्थाई पुलिस चौकी, सीओ तथा पुलिस अधीक्षक यातायात मिलकर पार्किंग हैं, जिनमें 61 चिन्हित हैं, बरसात का विशेष ध्यान रख कर पार्किंग चिन्हित करें, रैंप, चकर प्लेट आदि की व्यवस्था समय से कराना सुनिश्चित करें।

भंडारा के आयोजक से स्वच्छता के नाम पर पांच हजार रुपए के स्थान पर पैसे कम करने पर विचार किया जाए। बिजली के खंबों पर प्लास्टिक लगाई जाए, हाईमास्क सोलर आदि लाइटों को सुचारु किया जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्गो को गड्ढा मुक्त रखा जाए। नालों/नालियों की टैपिंग की जाए। परिवहन विभाग को बसों की छतों पर कोई नहीं बैठेगा, बस को छोड़ कर कोई चालक न भागे। रेल विभाग को मेला के स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी और एक्स्ट्रा बोगी लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग को गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यवस्थाएं की जाएं। जैसे ऑक्सीजन, दवाएं, एंबुलेंस, डॉक्टर, मोबाइल एंबुलेंस,मेडिकल टीम की पर्याप्त व्यवस्था हो। विकास प्राधिकरण प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग का संचालन किया जाए। सभी पार्किंगों को क्रमवार भरा जाए, गिरिवर निकुंज के समीप, आन्यौर, राधाकुंड में जल भराव की समस्या से निजात मिलना चाहिए।

विधायक ठा0 मेघश्याम सिंह जी ने कहा कि गोवर्धन आने वाले सभी मार्गों पर स्वागत द्वार बनाने, होर्डिंग लगाने और मेला से एक दिन पहले हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बारे में जानकारी दी गई।
मीटिंग में उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी वन ब्रजेश सिंह परमार, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष शर्मा, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, ईओ चैतन्य तिवारी, अंशु कौशिक, कपिल सेठ, ज्ञानेंद्र राणा, सियाराम शर्मा, गणेश पहलवान, आकाश, उज्जवल ब्रज के अनंत शर्मा आदि मौजूद रहे।


गंगा दशहरा पर्व हेतु व्यापक तैयारियों का निरीक्षण बंगाली घाट से विश्राम घाट तक प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त निरीक्षण

सतीश मुखिया मथुरा- गंगा दशहरा पर्व के सफल आयोजन हेतु मथुरा में यमुना घाटों की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्लोक कुमार, एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा संयुक्त रूप से स्ट्रीमर के माध्यम से यमुना नदी के प्रमुख घाटों — बंगाली घाट, राजा घाट, स्वामी घाट, विश्राम घाट एवं आदि घाटों का निरीक्षण किया गया।                                                        इस निरीक्षण का उद्देश्य गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना था।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा पर्व के अवसर पर निम्न व्यवस्थाएँ की जा रही है :

 यमुना नदी में गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा प्रबंध:

➤ यमुना नदी में 36 गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।
➤ श्रद्धालुओं के लिए लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएँगे।
➤ गहरे पानी वाले स्थलों पर चेतावनी बैनर लगाए जाएँगे।
➤ ध्वनि वर्धक यंत्रों के माध्यम से सतर्कता घोषणाएँ की जाएँगी।
➤ घाटों पर बैरीकेटिंग की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें।

 श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की जाने वाली प्रमुख जनसुविधाएँ: 
➤ महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक चेंजिंग रूम बनाए जाएँगे, जो पूर्ण रूप से कवर्ड होंगे।
➤ घाटों के दोनों ओर खोया-पाया शिविर स्थापित किए जाएँगे।
➤ शुद्ध पेयजल हेतु टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट्स लगाए जाएँगे।
➤ घाटों की सफाई हेतु विशेष टीमें तैनात की जाएंगी।

पर्यावरणीय दृष्टिकोण से नगर निगम के प्रयास:   
➤ इस पर्व को नगर निगम द्वारा “Zero Waste Event” के रूप में आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है।
➤ एकल उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) पर पूर्णतः रोक लगाई जाएगी।
➤ कचरा पृथक्करण प्रणाली (Waste Segregation System) को सक्रिय रूप से लागू किया जाएगा। गलियों का निरीक्षण एवं स्वच्छता पर विशेष बल:जिला अधिकारी महोदय जी एवं नगर आयुक्त महोदय जी द्वारा घाटों से लगी गलियों का भी निरीक्षण किया गया। वहाँ की स्वच्छता, जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी गई तथा समुचित सफाई के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।                         
जनता से प्रशासन की विशेष अपील:                                                                                                                                      
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे गंगा दशहरा पर्व के दौरान घाटों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें एवं सुरक्षित आचरण करें। आपका सहयोग इस पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण है।निरीक्षण के दौरान समाज सेवी  गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी , क्षेत्रीय पार्षद  संतोष पाठक ,  अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त ,  अमरेन्द्र गौतम प्रभारी मुख्य अभियंता , मो. अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल, डॉ. गोपाल बाबू गर्ग, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


परीक्षा में नकल करते पकड़ाए नकलची छात्र, बाबू शिवनाथ अग्रवाल कॉलेज, मथुरा की घटना

सतीश मुखिया मथुरा-  इन दिनों डॉ0 भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विधि (एलएलबी, बीए एलएलबी) एवं बीएड परीक्षाएं चल रही है।इन परीक्षाओं के दौरान बीएसए (पीजी) कॉलेज, मथुरा में नकल के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को कॉलेज में नियुक्त सचल दल ने जांच के बाद नौ छात्रों को विभिन्न माध्यमों से (पर्ची व मोबाइल ) से नकल करते हुए पकड़ा। इन सभी के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

अम्बेडकर विश्व विद्यालय आगरा ने बीएसए कॉलेज में मथुरा के एलएलबी, बीए एलएलबी के 20 और बीएड के 32 कॉलेजों का नोडल केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक छात्र की कड़ी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है लेकिन फिर भी एलएलबी के पांच छात्र पर्चियों और मोबाइल से नकल करते पकड़े गए, जिनकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को भेज दी गई है। शाम की पाली में प्राचार्य प्रो. डॉ. ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में डॉ. बी.पी. राय, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. ए.पी. सिंह, यू.के. त्रिपाठी और बी.के. गोस्वामी ने निरीक्षण किया।इस जांच के दौरान एएम कॉलेज और पूरन गोपाल शुक्ला कॉलेज के परीक्षार्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।इन सभी छात्रों को केंद्राध्यक्ष द्वारा आवश्यक प्रक्रिया के तहत इन आवश्यक कार्यवाही की गई और विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई। प्राचार्य प्रो. डॉ. ललित मोहन शर्मा ने स्पष्ट किया कि बीएसए कॉलेज नकल के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाए हुए है और कोई भी गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।हम सभी छात्रों को कहना चाहते हैं कि वहां ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे कि हम लोगों को मजबूरन इन लोगों खिलाफ किसी भी तरह की कोई वैधानिक कार्यवाही करने पड़े इसलिए आप स्वच्छ और सही तरीके से परीक्षाओं में भागीदारी करें।

उन्होंने फ्लाइंग टीम को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, नकल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए। सभी परीक्षार्थियों के जूते, बैग, और अन्य सामग्री की नियमित जांच की जाती है। मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूर्ण प्रतिबंधित हैं, उन्होंने कहा कि बीएसए कॉलेज मथुरा में नकल की कोई जगह नहीं है।छात्रों को चेतावनी दी जाता है कि भविष्य में यदि कोई अनुचित प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी और इस गलत कृत के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।


साइबर ठगो ने जिलाधिकारी मथुरा की बनाई फर्जी आईडी, जांच के आदेश जारी

थाना सदर में डीएम ने दर्ज कराया गया मुकदमा, साइबर सेल ने जांच की शुरू   
सतीश मुखिया  मथुरा-  साइबर अपराधियों ने एक बार फिर उच्चअधिकारियों को निशाना बनाते हुए जिलाधिकारी ,मथुरा की फेक आईडी जनरेट कर लोगों से लेनदेन के लिए संपर्क किया, इस पर बडी संख्या में लोगों से संपर्क किया गया तो यह जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंच गई। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस को शिकायत दी।जिस पर थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और इसके बाद साइबर सेल कोर पुलिस इस कृत्य को अंजाम देने वाले की तलाश में जुट गई है।

जिलाधिकारी के नाम से फर्जी आईडी लोगों से रुपये ऐंठने के लिए बनाई गयी जिलाधिकारी सीपी सिंह आईएएस के नाम पर किसी ने व्हाट्सएप के माध्यम से उनके परिचितों से लेनदेन की कोशिश की, जिसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने इसकी सूचना साइबर सेल को दी, आनन फानन में तत्काल ही फेक व्हाट्सएप आईडी बनाने वाले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सोमवार को जिलाधिकारी का फोटो लगाते हुए मोबाइल नंबर पर नाम चंद्र प्रकाश सिंह लिखकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से सम्पर्क साधना शुरु कर दिया, जिलाधिकारी की इस फेक व्हाट्सएप आईडी से संबंधित व्यक्ति ने मीटिंग में अपनी (जिलाधिकारी) व्यस्तता दर्शाते हुए किसी आवश्यक कार्य के लिए लेनदेन की बात की है, लोगों के साथ इस फेक व्हाट्सएप आईडी से लेनदेन के संदेश की सूचना जल्द ही डीएम चंद्र प्रकाश सिंह के पास पहुंच गई, तत्काल ही जिलाधिकारी ने इस घटनाक्रम की जानकारी साइवर सेल को दी। साथ ही इसकी रिपोर्ट थाना सदर बाजार में दर्ज कराई गई है और जांच जारी है। हाल ही में यह देखने में आया है कि मथुरा साइबर ठगो का एक नए गढ़ के रूप में उभर कर सामने आया है। यह एक तरफ हरियाणा और दूसरी तरफ राजस्थान से अपनी सीमाओं को साझा करता है जिस कारण अपराधी अपराध करने के बाद कभी हरियाणा, तो कभी राजस्थान में अपने आप को छुपा कर हैं। साइबर सेल मथुरा द्वारा राजस्थान और हरियाणा के बॉर्डर पर स्थित कई गांवों को रेड जोन में डाला था और कहा था कि इनकी गतिविधियां संदिग्ध है और आम जनता को इन गांव में जाने से बचना चाहिए। यह साइबर ठग विभिन्न तरीके से आम जनता और होने वाले लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाते हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp