Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

दलित,वंचित और शोषितों की जमीनों पर सरमायादारो की अट्टालिकाएं , जिम्मेदार मौन…?

Category Archives: मथुरा

दलित,वंचित और शोषितों की जमीनों पर सरमायादारो की अट्टालिकाएं , जिम्मेदार मौन…?

नगर निगम मथुरा वृंदावन की खाली पड़ी जमीनों पर संकट

सतीश मुखिया

मथुरा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास का सपना देख रहे हैं लेकिन यह संकल्प जमीन पर उतरता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।जब देश से जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया गया और उसका कुछ हिस्सा दलित, वंचित, शोषित वर्ग के लोगों को पट्टे के रूप में दिया गया।जिससे उम्मीद जगी कि अब इन लोगों का विकास संभव हो सकेगा लेकिन इसमें भी समाज के सरमायदार ,जमींदार और दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने अपने प्रभाव से इन जमीनों में गोलमाल कर दिया। इन लोगों के द्वारा दलित ,वंचित और पिछड़े वर्ग को पट्टे के रूप में दी जाने वाली जमीनों को अपने रिश्तेदारों के नाम से फर्जी पट्टे कटवा दिए और उस जमीन पर इन लोगों ने कब्जा हासिल कर लिया। यह जमीने कुटीर उद्योग लगाने के नाम से ली और कहीं मुफ्त अस्पताल, धर्मशाला, विद्यालय आदि के नाम से!

यह समस्या लगभग पूरे भारत देश में है जिसका एक उदाहरण हमें भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में देखने को मिलता है।
वर्ष 2017 में नगर पालिका से नगर निगम मथुरा वृंदावन बनने के बाद और बिल्डर लॉबी का मथुरा की और आकर्षित होना ही अपने आप में एक समस्या बन गया। अभी हाल ही में मथुरा शहर के मध्य में माया टीला, कच्ची सड़क की घटना हुई। इस टीले की जमीन को नौकरशाही, नेतागिरी और अफसर शाही के कॉकटेल के वरदहस्त से भू माफिया द्वारा इस पर बड़े जोर शोर से निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसमें टीला ढहने के कारण इसमें कई परिवारों की अपूरणीय क्षति हुई और कई लोग असमय मृत्यु का शिकार हुए। यह सोचनीय है कि कैसे शहर के मध्य में स्थित इस टीले की मिट्टी का खनन किया जा रहा था, जब कि यहां से थाना: गोविंद नगर की दूरी लगभग 1 किलोमीटर और पुलिस चौकी: मसानी की दूरी लगभग 500 मी मात्र थी , क्या यह संभव है कि बिना प्रशासन की मिली भगत से भू माफियाओं द्वारा इतना बड़ा कार्य किया जा सकता है, अभी वर्तमान में इस कांड की जांच चल रही है और इसमें 08 भागीदारों की बात सामने आ रही है जिसमें मुख्य आरोपी सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह घटना एक उदाहरण मात्र है। नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित वन खंड, बंजर जमीनों, गोचारण,टीलों और सार्वजनिक पार्कों पर इस तरह की गतिविधियां खुले आम चल रही है, जबकि कई मामले विभिन्न न्यायालयों, हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इन जमीनों पर यथा स्थिति का आदेश पारित है मगर प्रशासन इंतजार में है कि कब घटना हो और हम कब ……?

वर्ष 2017 में नगर निगम बनने के बाद और वर्ष 2022 में नगर निगम मथुरा वृंदावन की सीमा के विस्तार के बाद इसमें लगभग 18 से 20 अन्य पंचायत को शामिल किया गया जिससे मथुरा वृंदावन नगर निगम का क्षेत्रफल काफी बढ़ गया। इन गांव की जमीनों के शहर में शामिल होने के बाद इन जमीनों की कीमतों में अचानक भारी उछाल आ गया और भूमाफियाओं की नजर इन जमीनों पर पहले से ही थी। भगवान श्री कृष्ण की नगरी और पूरे वर्ष श्रद्धालुओं के आवा गमन के कारण मथुरा एक नया पर्यटन स्थल बनकर उभरा जिस कारण देश विदेश के भक्तों ने मथुरा में अपना एक निवास स्थान बनाने की जिज्ञासा जागृत हुई जिस कारण मथुरा वृंदावन क्षेत्र में जमीनों की कीमतों में भारी उथल-पुथल देखने को मिली और इसका फायदा उठाया भूमि का क्रय विक्रय करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों ने और इनके द्वारा शहर में पड़ी हुई खाली जमीनों को राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिली भगत करके खुर्द बुर्द्ध करना शुरू कर दिया। सरकार द्वारा विभिन्न पट्टे को रद्द किया गया है और इसी का फायदा उठाया सरकार के भ्रष्ट कर्मचारियों ने , ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इस खेल के बारे में पता नहीं है लेकिन भ्रष्टाचार और कॉकटेल के कारण सभी लोग चुप हैं। शायद भ्रष्टाचार की मिठाई लेने के बाद मौके पर पहुंचने के बावजूद यह कोई कार्यवाही नहीं कर रहे या इन सरमाइदारों की निशानी पर नहीं आना चाहते। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चला रही है लेकिन इन सरमायदारो के द्वारा उनके हक और हकूक पर डाका डालकर इन लोगों ने उनकी जमीनों पर अस्पताल, विद्यालय, फैक्ट्रियां और महलनुमा कोठियो का निर्माण कर लिया है।


योग सम्राट देवरहा बाबा का त्रिदिवसीय 35 वां वार्षिक पुण्यतिथि महोत्सव 21 जून से

सतीश मुखिया मथुरा- वृंदावन में यमुना पार स्थित देवरहा बाबा समाधि स्थल पर ब्रह्मर्षि योग सम्राट देवरहा बाबा का त्रिदिवसीय 35 वां योगिनी एकादशी वार्षिक पुण्यतिथि महोत्सव आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मर्षि देवदास महाराज (बड़े सरकार) के पावन सानिध्य में 21 से 23 जून 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।

जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारभ 21 जून को पूर्वाह्न 10:30 बजे से पूज्य बाबा के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया जाएगा।तत्पश्चात विराट संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, विद्वान और धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।इसके अलावा दोपहर 12 बजे महंतों का सम्मान होगा।

22 जून को देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं के द्वारा ब्रह्मर्षि योग सम्राट देवरहा बाबा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंचामृत से महाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया जाएगा।साथ ही हरिनाम संकीर्तन व सत्संग आदि के कार्यक्रम होंगे। 23 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आयोजित होगा।जिसमें असंख्य व्यक्ति भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।


ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का पार्षदों ने किया समर्थन

सतीश मुखिया

मथुरा।  मथुरा वृन्दावन नगर निगम की एक विशेष बैठक होटल बृजवासी, मसानी बायपास लिंक रोड में हुई। जिसकी अध्यक्षता महापौर विनोद अग्रवाल ने की। उनके साथ इस बैठक में नगर आयुक्त जग प्रवेश, अनिल कुमार सागर, अपर नगर आयुक्त और नगर निगम मथुरा वृंदावन के विभिन्न अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस बैठक में सभी 70 वार्डो से पार्षद, पार्षद पति और पार्षद प्रतिनिधि पहुंचे। इस बैठक में लगभग सभी पार्षद बंधुओं ने वृन्दावन में ठाकुर बाँके बिहारी जी के सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए अपना समर्थन प्रकट किया।

यह कॉरिडोर आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों सहित सभी को राहत प्रदान करने के साथ जिला विशेषकर वृन्दावन की अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा और साथ ही उत्तर प्रदेश के शासन प्रशासन के द्वारा निरन्तर भरोसा दिलाया जा रहा है कि मंदिर के सेवायतों के अधिकारों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जायेगी। ठाकुर जी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं जिनमें बुजुर्ग, महिला और छोटे बच्चों को भी इस कॉरिडोर बनने के बाद आनंद के साथ दर्शन लाभ प्राप्त हो सकेगा, जो आज की स्थिति में असम्भव है वहीं विपक्ष के कुछ पार्षदों द्वारा इस समर्थन का विरोध किया गया उन्होंने कहा कि हम लोगों को इस प्रस्तावित बैठक का मसौदा कुछ और दिया गया था लेकिन यहां पर कुछ और ही हो रहा है।

वार्ड क्रमांक 69 रतन छतरी से पार्षद घनश्याम चौधरी ने कहा कि हम लोगों को इस बैठक का मसौदा कुछ और ही दिया गया था लेकिन इस बैठक में कुछ और ही हो रहा है हम लोगों को दिए गए प्रस्ताव में यह बताया गया था कि नगर आयुक्त के द्वारा पार्षदों से परिचय किया जाएगा लेकिन यहां पर यह एक पार्टी का कार्यक्रम बनकर रह गया है, हम बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन कम से कम हम लोगों की बात को तो सुना जाना चाहिए हम लोग सिर्फ यही चाहते हैं। अंत में यह कार्यक्रम और व्यवस्था की भेंट चढ़ गया जिसमें कुछ पार्षद अपनी बात को सही तरीके से नहीं रख पाए। वही दूसरी तरफ श्री चिंताहरण महादेव महावन में पार्षद हेमलता मनोज द्वारा आयोजित प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन एवं प्रसाद पाकर पुण्य लाभ अर्जित किया, साथ रहे नगर आयुक्त जग प्रवेश सिंह, तिलकवीर सिंह, चौ0 राजीव कुमार सिंह,  कुलदीप पाठक एवं अन्य पार्षद बन्धु मौजूद रहे।


लूट की घटना में शामिल 02 आरोपियों को थाना महावन पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतीश मुखिया

अवैध तमंचे से फायरिंग, ईट पत्थर फेंक हमला कर की लूट

कब्जे से 03 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद

मथुरा: श्री जी फैमिली रेस्टोरेन्ट, गोकुल बैराज के पास हुई घटना के संबंध में थाना महावन पुलिस टीम द्वारा आज प्रकाश में आये अभियुक्तगण लव उर्फ राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश हाल निवासी पूजा नगर कालौनी थाना रिफाइनरी मथुरा मूल निवासी गड़ीमाँ नगला थाना अछनेरा आगरा उम्र करीब 20 वर्ष, गौरव पुत्र ऐलम निवासी नेगपुर थाना खन्दौली जनपद आगरा उम्र करीब 21 वर्ष को बाद पूछताछ थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया एवं एक बाल अपचारी को बाद पूछताछ थाना परिसर से हिरासत पुलिस में लिया गया। इन अभियुक्तगण व बाल अपचारी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल व 03 अदद मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के बरामद हुए और इनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी, शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।घटना के संबंध में वादी ने बताया कि गोकुल बैराज के पास श्री जी फैमिली रेस्टोरेन्ट पर होटल के बाहर आकर होटल के सामने पेशाब करने लगा तो होटल कर्मचारी मुरारी ने वहाँ पेशाब करने से मना किया तो इस बात पर दोनो लडके गुस्सा हो गये तथा कर्मचारी को बहुत बुरी तरह से पीटने लगे तथा पीटकर वहाँ से चले गये तथा धमकी दी कि अभी आते हैं जब तुम्हे देखगे उसके करीब आधा घण्टे बाद दो मोटर साइकिल पर कुछ लडके आये तथा आते ही फायरिंग शुरु कर दी जिसका विरोध करने पर उनके द्वारा गाली गलौज तथा मारपीट एंव जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गये ।

इन अभियुक्तगणों से 01 मोटर साइकिल नम्बर UP85CL8926 (घटना में प्रयुक्त) ,01 मोबाइल आईफोन टच स्क्रीन रंग नीला ,1 मोबाइल वीवो कम्पनी टच स्क्रीन गोल्डन रंग 01 मोबाइल टच स्क्रीन रंग हल्का नीला बरामदगी हुई। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष, डेजी पवाँर,उ0नि0 सुरेश चन्द्र, उ0नि0 ध्यानवीर सिंह, उ0नि0 सुरेश चन्द्र, उ0नि0 योगेश कुमार चौकी प्रभारी खप्परपुर,थाना महावन जनपद मथुरा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


माँट में मृत मिली गाय के मामले में पुलिस ने 03 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

सतीश मुखिया मथुरा-  मथुरा के मांट में 2 दिन पहले थाना:मांट के अंतर्गत मृत अवस्था में पड़ी मिली गाय के मामले में मांट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए इस मामले में वांछित चल रहे अभियुक्तगण जमुनादास पुत्र बाबूलाल निवासी अस्तलताल थाना मांट जनपद मथुरा (उम्र 59 वर्ष), देवी प्रसाद पुत्र बसन्त लाल नि0 ग्राम बहोरे थाना भीटी जिला अम्बेडकरनगर (उम्र 40 वर्ष) ,सतेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव तिलपत सेक्टर -37 फरीदाबाद उम्र (42 वर्ष) को नसीटी रोड अन्डरपास जय कैला माँ ढाबा के पास से गिरफ्तार किया ।

इन लोगो के द्वारा 2 दिन पूर्व मृत अवस्था में पडी गाय, जिसमें से बदबू आने लगी थी, के ऊपर लकड़ी व झाड़ी डालकर आग लगाकर जलाने का प्रयास करने का प्रयास किया और उसके बाद यह फरार चल रहे थे।इनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई। को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 श्री जसबीर सिंह ,उ0नि0 श्री विजन सिंह,थाना मांट मथुरा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।


अवैध अग्रेजी शराब की बड़ी खेप को कोसीकला पुलिस ने पकड़ा

*50 पेटी (600 बोतल) COUNTER GOLD WHISKY चण्डीगढ मार्का अवैध शराब बरामद

सतीश मुखिया मथुरा-  मथुरा पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब ,मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में थाना: कोसीकलां पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान चौकी कोटवन बैरियर एन एच: 19 से गैर प्रान्त की 50 पेटी (600 बोतल) COUNTER GOLD WHISKY चण्डीगढ मार्का अवैध अग्रेजी शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता पाई। जिसकी कुल बाजार कीमत लगभग 350000 रूपये है। इस तस्करी में प्रयुक्त वाहन कार क्रेटा सफेद रजिस्ट्रेशन सं0 HR38V2626 (फर्जी नंबर प्लेट), सही रजिस्ट्रेशन संख्या HR70D9751, चैसिस नं0 MALC381ULGM104904*E की बरामद की गयी ।

इस बरामदगी के आधार पर थाना कोसीकला में मु0अ0सं0 0380/2025 धारा 60(1)/63/72 आब0अधि0 व 318(4) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। इस कार्यवाही को करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, अरविन्द कुमार निर्वाल,उ0नि0 श्री अवन कुमार ,उ0नि0 श्री अरविन्द कुमार चौकी प्रभारी कोटवन,थाना कोसीकलां, मथुरा मौजूद रहे ।


गैर इरादतन हत्या के वाँछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सतीश मुखिया मथुरा-  हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को आज थाना: वृन्दावन ,मथुरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चुंगी चौराहे पर सडक के किनांरे वृन्दावन से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के खिलाफ थाना वृन्दावन जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 226/2025 धारा 105 बीएनएस से सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज है और वाँछित अभियुक्त ठेकेदार मोहन जादौन उर्फ मौनू पुत्र श्रीपाल जादौन निवासी नगला विष्णु थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 29 वर्ष फरार चल रहा था।

अभियुक्तगण ठेकेदार मोनू व दीपचन्द्र व नगर निगम के कर्म0गणो द्वारा वादी के पुत्र नौरगी लाल उम्र 22 बर्ष को लेवरी का काम कराते समय 11 फीट के गड्डे में उतारने पर तथा ऊपर की मिट्टी गिर जाने के कराण नौरगी लाल मिट्टी में दव जाने से घायल होना तथा दौरान उपचार एसएन मैडिकल आगरा में वादी के पुत्र नौरगी लाल की मुत्यु हो जाने के सम्वन्ध में दी थी।

इस सम्बन्ध में थाना वृन्दावन पर 226/2025 धारा 106 बीएनएस पंजीकृत किया गया और बाद में इसे विवेचना से धारा 106 बीएनएस से धारा 105 बीएनएस में परिवर्तन किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रशान्त कपिल, प्रभारी निरीक्षक, धर्मेन्द्र कुमार, अपराध निरीक्षक, उ0नि0 श्री रजत दुबे चौकी प्रभारी मथुरा गेट,उ0नि0 श्री रजत दुबे चौकी प्रभारी थाना वृन्दावन जनपद मथुरा शामिल रहे।


गंगा दशहरा स्नान का धूमधाम से हुआ समापन, श्रद्धालुओं की संख्या में दिखी भारी कमी

हेमा मालिनी,सांसद ,मथुरा ने “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम को आगे बढ़ाया

जिलाधिकारी, चंद्रप्रकाश सिंह और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न जगह किया पौधा रोपण

सतीश मुखिया मथुरा-  हम लोग गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस मना चुके है और अगले की तैयारी में जुट गए हैं। हम लोगों को आजाद हुए लगभग 75 वर्ष बीत चुके हैं और आज केंद्र सरकार और राज्यों की सभी सरकार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पर लगाने की मुहिम चला रहे हैं लेकिन क्या हकीकत में यह मुहिम लगातार चल पाएगी इस पर सवाल और संदेह पैदा होता है …

हर साल करोड़ राशि मिलने के बावजूद यमुना अब भी मैली…
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा, जिसमे मिला दूं लगे उस जैसा…..जी हां, यह बिल्कुल सत्य है कि पानी को जिस रंग में मिलाओ वह उसी रंग का हो जाता है और भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में मां यमुना का पानी दूषित हो गया है क्यों कि दिल्ली और मथुरा वृंदावन के सभी नाले यमुना नदी में गिरते हैं। यमुना यमराज की बहन है और धर्म शास्त्रों के अनुसार जो यमुना स्नान कर लेता है उसका यमराज भी कुछ नहीं बिगाड़ पाते लेकिन आज गंगा दशहरा का पर्व है और जो आम श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान करने नहीं जा पाए। उन्होंने मथुरा में आज यमुना में ही स्नान करना उचित समझा लेकिन नगर निगम मथुरा वृंदावन के अथाह प्रयास और भरपूर व्यवस्थाओं के बाद भी मां यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम मात्रा में नजर आई। इनमें बाहरी श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही और स्थानीय लोग कम ही नजर आए। नगर आयुक्त जग प्रवेश और महापौर विनोद अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी अनिल कुमार सागर ,अपर नगर आयुक्त, सी पी पाठक, अपर नगर आयुक्त, अभिलाष चौधरी, प्रोजेक्ट हेड नेचर ग्रीन कंपनी,कल्पना सिंह चौहान ,सहायक नगर आयुक्त, डॉ गोपाल बाबू गर्ग, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, महेश चंद्र,जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, राकेश राजपूत सेनेटरी इंस्पेक्टर व अन्य निगम कर्मचारी के द्वारा गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत, यमुना किनारे घाटों पर सफाई व्यवस्था, प्रकाश, बेरीकेटिंग सुरक्षा,चेंजिंगरूम, शुद्ध पेयजल,खोया पाया कैंप आदि की समुचित व्यवस्था कराई गई और गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर नगर निगम के सभी उच्च अधिकारी पर्व के सफल आयोजन हेतु यमुना घाटों पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। गंगा दशहरा पर्व स्नान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार और उनके निर्देशन में जिले की सभी विभागों की टीम इन व्यवस्थाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर निगम की टीम के साथ घाटों पर उपस्थित है।

जब हम लोगों ने ग्राउंड पर कुछ भक्तों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि मां यमुना को हर साल करोड़ों रुपए का फंड केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा मिलता है लेकिन आप देख सकते हैं कि इसमें गंदगी की भरमार है और आम नागरिक इसमें कैसे स्नान करें, यहां वहां जहां-तहां कूड़े कचरो का ढेर लगा हुआ है और एक तरफ इसमें पशु नहा रहे हैं दूसरी तरफ हम मनुष्य स्नान कर रहे हैं अब इसे आप क्या कहेंगे…

सरकार द्वारा प्रतिवर्ष साफ सफाई और स्वच्छता के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि यमुना सफाई के लिए दी जा रही है लेकिन सफाई कहां है यह आप देख सकते हैं, हम लोग सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं अब यमुना मैली हो ,जल पीने लायक हो या ना हो,पानी गंदा हो हम लोगों को तो स्नान करना ही है ,अगर बीमार होंगे तब देखेंगे वह भी भगवान श्री कृष्ण की इच्छा ही होगी। नगर निगम मथुरा वृंदावन में साफ सफाई और कूड़ा प्रबंधन का कार्य नेचर ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड और किंग सिक्योरिटी ग्रुप के हवाले है।

हम लोग 50 साल पूर्व से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मानते हैं, यह दिवस खाना पूर्ति के अलावा और कुछ नहीं है, इसको बंद करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। केंद्र सरकार और राज्य सरकारकठोर नियमों को लागू करें । जिससे जनता इसकी महत्वता समझे और पर्यावरण को बचाने हेतु अपना योगदान दे। आज हमारे यहां सभी नदियां पानी के बिना संकट से जूझ रही हैं जिसमें गंगा ,जमुना , सरयूं , बेतवा , सोन और न जाने कितनी अन्य नदियां हैं जो कि आज सुख गई है या सूखने के कगार पर हैं।उत्तरांचल से लगभग 100 से ज्यादा नदियां समाप्त हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी लगभग यही हाल है। नदियों की क्षमता से लगभग 55000 हेक्टेयर की सिंचाई होती थी जो आप मात्र 25000 हो रही है । इन सब के पीछे औद्योगिकरण है और मनमाने ढंग से विकास है उत्तर प्रदेश की लखनऊ राजधानी में गोमती नदी के दोनों किनारो को दोनों किनारो पर अवैध कब्जा बना हुआ है इसमें सिंचाई विभाग भी कुछ नहीं करता, सरकार भी कुछ नहीं करती है। कोई मंदिर बना रहा है तो कोई मस्जिद बना रहा है वाराणसी क्षेत्र के वरुणा नदी में 80 नालों का गंदा पानी गंगा नदी में गिरता है और अयोध्या के कैंट एरिया का नाला गुप्ता घाट के पास सरयू में गिरता है। इसी तरह अनेक जगहों पर यमुना( जमुना) का तो हाल ही बेहाल है प्रयागराज क्षेत्र में दारागंज का नाला, बलुआ घाट का नाला, रसूलाबाद का नाला गंगा में गिरता है और कानपुर की बात ही निराली है वहां के सभी नाल गंगा नदी में गिरते हैं।

पर्यावरण के नाम पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भारी भरकम राशि विज्ञापन के ऊपर खर्च की जाती है लेकिन वह विज्ञापन सोशल मीडिया में ही रह जाता है और जमीनी हकीकत पर नहीं उतर पाता।सरकार प्रचार करती है कि नदियां सुखी जा रही हैं और गंगा नदी जैसी पवित्र नदी कानपुर में नहाने लायक नहीं है ,वही हाल आपके बलिया क्षेत्र में भी है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और न्यायालयों द्वारा इस संबंध में विशेष दिशा निर्देश और गाइडलाइन दिए जाएं क्योंकि यदि नदी नहीं रहेगी तो सभ्यता और देश दोनों नहीं बचेंगे और पर्यावरण अवसर पर अनेकों फंक्शन होते हैं , केवल फोटो खींचने के लिए होते हैं ।अब वह समय आ गया है कि सिर्फ सोशल मीडिया पर विज्ञापन नहीं देना है अपितु पेड़ों को लगाने के लिए जमीनी स्तर पर एक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है अन्यथा जब पेड़ ही नहीं रहेंगे तो पर्यावरण नहीं रहेगा ऐसे में आम जीवन की कल्पना करना बिल्कुल व्यर्थ है।


एसओजी टीम व थाना छाता पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 लुटेरे हुए घायल

होटल मेरीइन कर्मचारी लूट का खुलासा

सतीश मुखिया मथुरा- होटल मेरीइन छाता के कर्मचारी से रात्रि में तमंचे के बल पर मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम व मोबाइल ओपो लूट की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर लुटरों से सीएचसी छाता के सामने छाता: शेरगढ़ रोड से अजनोट की तरफ हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठफेड में दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी जिस कारण वह घायल हो गए ,इन को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है इन्होंने पूछताछ में बताया कि अभियुक्तगण अपनी अपनी गर्ल फ्रेन्ड को घुमाने व महंगे शौक एवं हवा वाजी दिखाने के लिए हीरो एक्सट्रीम मोटर साईकिल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था ।

होटल मेरीइन छाता के कर्मचारी से त्रिरुपति धर्मकांटा के सामने एनएच-19 छाता पर तमंचा के बल पर मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम व ओपो मोबाइल लूटकर मोटर साइकिल स्पलैण्ड प्लस बिना नंबर प्लेट से भाग गये थे । जिसके संबंध में थाना छाता पर मु0अ0सं0 292/2025 धारा 309(4) BNS पंजीकृत हुआ था।एसओजी टीम व थाना छाता पुलिस द्वारा 48 घण्टे के अन्दर इस लूट कांड का खुलासा कर दिया और मोटर साइकिल की पहचान छुपाने के लिए अभियुक्तगण द्वारा मोटर साइकिल हीरो एक्सट्रीम रंग काला पर सफेद रंग की लेमिनेशन करा ली गई थी ।

इन अभियुक्तों के नाम ललित जादौन पुत्र दिनेश जादौन ,निवासी :गाँव रनवारी, थोक माता वाला थाना छाता जिला मथुरा उम्र करीव 23 वर्ष (घायल/गिरफ्तार),यशपाल उर्फ यस्सी पुत्र वीर सिंह उर्फ वीरपाल जादौन निवासी गाँव रनवारी पौदिया थोक थाना छाता जिला मथुरा उम्र करीव 22 वर्ष (घायल/गिरफ्तार) और अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। इन लोगों से मौके पर एक मो0सा0 हीरो एक्सट्रीम (लूटी गई) ,01 मोबाइल ओपो (लूटा हुआ) 02 अदद तमंचा .315 बोर 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर 4 खोखा कारतूस .315 बोर 02 एंड्राइड मोबाइल ,900/- रूपए ,लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो स्पलैण्डर प्लस विना नंबर बरामद हुई। यह कार्रवाई एसओजी और थाना छाता पुलिस की संयुक्त टीम ने की।


15- 15 हजार के इनामी 02 अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

सतीश मुखिया

मथुरा: मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध मुक्त जनपद अभियान के तहत थाना : कोसी कला पुलिस टीम द्वारा सूचना पर न्यू कोसी कामर रोड पर नवीपुर इन्डस्ट्रिय़ल एरिया से आ रहे रास्ते पर थाना: कोसीकला ,मथुरा से 02 अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जिसमे अभियुक्तगण बन्टी सिंह पुत्र प्रेम सिंह हाल निवासी मररौली थाना मुंडकटी जिला पलवल हरियाणा मूल निवासी दादोली खुर्द थाना डिरबा जिला संगरुर पंजाब उम्र करीब 28 वर्ष और सूरज उर्फ नैनू पुत्र हरमोहन निवासी मररोली थाना मुंडकटी जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 22 वर्ष है।

इन लोगों के पास से अवैध हथियार और चोरी के 22,200/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त वाहन एक मोटर साइकिल पल्सर सहित गिरफ्तार किया गया । इस मुठभेड़ अभियुक्त बन्टी सिंह के बायें पैर में तथा अभियुक्त सूरज उर्फ नैनू के दायें पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिनको इलाज हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।यह लोग बुजुर्ग/वृद्ध व्यक्तियों को हाईवे के किनारे लिफ्ट देने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाते तथा रास्ते में उनकी जेब काटकर रूपये चुरा लेते और उन्हें लूटकर भाग जाते थे ।

इस सम्बन्ध में दोनों अभियुक्तगण के विरूद्ध हरियाणा में भी मुकद्दमें पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों पर पन्द्रह – पन्द्रह हजार रुपये का पुरुष्कार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा घोषित किया गया था और गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही और अन्य थानो व राज्य से आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp