Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

सतीश मुखिया मथुरा- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में माननीय कुलाधिपति एवं राज्यपाल के निर्देशानुसार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “प्रकृति का महत्त्व-पेड़ की उपयोगिता” विषय पर एक ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय दुवासु मथुरा में किया गया। इस विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. देश दीपक सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर कुल 200 वृक्ष विश्वविद्यालय परिसर में लगाए।

छात्र छात्राओं से एक-एक पेड़ लगवाकर उसकी देख रेख की जिम्मेदारी उनके डिग्री पूर्ण होने तक उन्हें सौंपी गयी। वृक्षारोपण के साथ बच्चों ने “प्रकृति का महत्त्व-पेड़ की उपयोगिता” विषय पर रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलपति डॉ0 ए0 के0 मदान ने ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया एवं वृक्षारोपण करते हुए सभी को सम्बोधित करते हुए बताया की वृक्षारोपण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाये जिससे हम अपने एवं हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध जलवायु उपलब्ध करा सकें। कार्यक्रम में अधिष्ठाता पशु चिकित्सा महाविद्यालय, अधिष्ठाता, बायोटेक्नोलॉजी, अधिष्ठाता, डेरी विज्ञान महाविद्यालय, अधिष्ठाता मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp