Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

संभव दिवस पर नगर आयुक्त ने जनता की शिकायतों का किया निस्तारण

Category Archives: मथुरा

संभव दिवस पर नगर आयुक्त ने जनता की शिकायतों का किया निस्तारण

साफ सफाई का मौके पर जाकर किया मुआयना और अतिक्रमण को हटाने के लिए अधीनस्थों को दिए निर्देश                              
सतीश मुखिया मथुरा – नगर निगम मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त जगप्रवेश द्वारा भूतेश्वर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने स्वयं बैठकर जनता की शिकायतों को सुना। यह जनसुनवाई सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को होती है जिसमें आज कल 10 शिकायत है प्राप्त हुई जिसमें 4 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इस जनसुनवाई में नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया और शेष लंबित 06 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त हुई शिकायत का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाये।

 

 वहीं दूसरी तरफ नगर आयुक्त द्वारा प्रातः वार्ड 63 (मलियान सदर), वार्ड 47 (द्वारकापुरी) सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, नाला सफाई, पंपिंग स्टेशन, शौचालय,अंडरग्राउंड डस्टबिन व जनसुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया और अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में अपर नगर आयुक्त , सौरभ सिंह द्वारा भगवान नगर क्षेत्र की नाले व सड़क निर्माण में अवरोध के संबंध में प्राप्त हुई अतिक्रमण की शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्थल पर पहुंचकर शिकायत का निस्तारण कराया गया। इस जनसुनवाई में सौरभ सिंह अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त, राकेश कुमार त्यागी सहायक नगर आयुक्त, कल्पना सिंह चौहान सहायक नगर आयुक्त, मोहम्मद अनवर ख्वाजा महाप्रबंधक जल, अमरेन्द्र गौतम मुख्य अभियंता सिविल आदि नगर निगम अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


गंगा दशहरा पर्व की तैयारी को लेकर महापौर ने यमुना घाटों का किया निरीक्षण

सतीश मुखिया मथुरा- आगामी गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत विनोद अग्रवाल, महापौर ,नगर निगम मथुरा वृंदावन ने गंगा दशहरा पर्व पर निगम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना घाटों पर यमुना स्नान करने एवं मंदिरों में दर्शन पूजन करने आते है, उन्होंने श्रद्धालुओ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पक्के घाट सहित कई अन्य यमुना घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम मथुरा वृंदावन को निर्देशित करते हुए कहा कि मथुरा में यमुना नदी पर स्थित सभी घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि यमुना घाटों पर एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर एवं जल पुलिस की तैनाती की जाए, मां यमुना के पूजन करने के लिए समुचित सरल व्यवस्था के इंतजाम करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने भिक्षावृत्त कर रहे महिलाओं पुरुष को मंदिर परिसर से दूर रखने का निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी 05 जून को गंगा दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में मां यमुना में स्नान के लिए आते है। सभी श्रद्धालुओ के लिए समुचित सुलभ व्यवस्थाएं के लिए बेहतर इंतजाम सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने यमुना घाटों पर नगर निगम प्रशासन के अलावा अन्य कार्यदायी संस्थाओ को निर्देश देते हुए कहा कि गंगा दशहरा से पहले सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। यमुना घाटों की साफ सफाई, बैरिकेडिंग प्रकाश व्यवस्था पूरा करने का निर्देश भी सम्बन्धित को दिया गया।उन्होंने सभी निर्देशित किया को कि मां यमुना पर आने वाले श्रद्धालुओ के लिए सभी व्यस्था पूर्ण हो। इस आयोजन में किसी भी प्रकार से श्रद्धालुओ को परेशानी उठानी न पड़े और श्रद्धालुओं को एक धार्मिक आध्यात्मिक की अनुभूति हो सकें , इसकी पूरी तैयारी समय से पहले पूरी होनी चाहिए।


पुलिस मॉडर्न स्कूल में 15 दिवसीय समर कैंप समापन समारोह का आयोजन

सतीश मुखिया मथुरा- समर कैंप मतलब मौज मस्ती के दिन हंसते हुए खिलखिलाते हुए कुछ नया सीखने का समय यानी की मस्ती की पाठशाला इस पाठशाला में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते हैं। इस कैंप का मकसद छात्रों में रचनात्मक, आत्म अनुशासन ,नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास होता है।

बच्चों की इसी जरूरत को महसूस करते हुए पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 15 दिवसीय समर कैंप का समारोह 16 मई से 29 मई तक किया गया इस कैंप में छात्रों को क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस , ताइक्वांडो, नृत्य, गायन आदि गतिविधियां सिखाई गई इस समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मथुरा जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार, एसपी सिटी , एसपी क्राइम , एसपी यातायात एवं पुलिस विभाग के सभी अफसर सपरिवार शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं के द्वारा गणेश वंदना की गई ।

तत्पश्चात वेस्टर्न डांस, ड्रामा, गायन, फोक डांस, स्टॉप चाइल्ड लेबर आदि कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक रूप से प्रस्तुत किए गए ।तत्पश्चात दशमी तथा 12वीं के सीबीएसई परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तथा समर कैंप की सभी गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।


मथुरा वृंदावन को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

सतीश मुखिया मथुरा –  नगर निगम मथुरा वृंदावन के नगर आयुक्त, जग प्रवेश के निर्देशन मे ई टी एफ की विभिन्न टीमों के द्वारा मथुरा और वृंदावन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमे वृंदावन में यह अभियान अपर नगर आयुक्त, सी पी पाठक के निर्देश पर चला जिसमें ई टी एफ की दो टीमें बनाकर सुबह और शाम को शिफ्ट में इस अतिक्रमण अभियान अवैध कब्जों को हटवाया गया वह रास्तों को खुलवाया गया। जिसकी शुरुआत टीएफसी से अटला चुंगी चौराहा,सीएफसी चौराहे से विद्यापीठ बिहारी जी मंदिर तक और बिहारी जी मंदिर से इस्कॉन मंदिर तक अतिक्रमण अभियान चला। जिसमें 10 से 12 दुकान और ढकेल को शिफ्ट करवाया, वहीं कुछ रेडी को जब्त कर लिया गया और उन्हें आगे भविष्य में न लगाने की चेतावनी दी गई ।

वही शाम के समय विद्यापीठ चौराहे से फोगला आश्रम, इस्कॉन मंदिर से प्रेम मंदिर, मालती केवल पार्क से प्रेम मंदिर, 100 फुटा रोड ग्रीन बेल्ट से टीएफसी तक अतिक्रमण हटाया गया और 05 ढकेलो को जब्त किया और वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह कार्यवाही जनता के द्वारा आईजीआरएस पर डाली जा रही शिकायतों के आधार पर की जा रही है।दूसरी ओर मथुरा शहर में कृष्णा नगर बिजली घर से मंडी चौराहा तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न सामान को जब्त किया गया जिसमें 01 स्टील गेट, 02 स्टील काउंटर, 02 आईरन स्टैंड, 02 तिरपाल, 100 लीटर की टंकी, 02 कुर्सियां, 02 स्टूल व कुछ दुकानदारों के चालान भी किए गए जिसकी राशि लगभग ₹5000 है और लक्ष्मी नगर में नाले पर हो रहे अतिक्रमण को हटवा कर नाले की सफाई अभियान चलाया गया।

ईसापुर डूंगर विलेज में सरकारी जमीन में हो रहे कार्य को रुकवाया गया साथ ही जो रास्ते में सेफ्टिक टैंक था उसको चेतावनी देकर कहा कि इसको आप तुरंत हटाइए आप सरकारी जमीन में अतिक्रमण नहीं कर सकते।जनता के द्वारा आईजीआरएस पर प्राप्त हुई शिकायत पर उषा कुंज कॉलोनी में नाली के ऊपर लगी दीवार को हटवाया गया है और शिकायत का निस्तारण किया गया। यह अभियान राकेश कुमार त्यागी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा वृंदावन और कर्नल आर के सिंह, प्रभारी ,एनफोर्समेंट टास्क फोर्स और नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी मथुरा के नेतृत्व में चलाया गया ।


श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश जारी

सतीश मुखिया

मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की नगरी और भगवान की जन्मस्थली श्री कृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार हमेशा से चिंतित रही है क्योंकि यह स्थान अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण चिंता का कारण रहता है। यह धार्मिक शहर होने के कारण यहां पूरे साल तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है इसलिए समय-समय पर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को


रिवाइस और जांचता परखता है। इसी मुद्दे को लेकर आज एडीजी (सीआरपीएफ), आईजी (सीआरपीएफ) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्लोक कुमार मथुरा द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत श्रीकृष्ण जन्मभूमि मन्दिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि सभागार में गोष्ठी कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मन्दिर परिसर व आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु अपने अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर और आसपास के स्थान का भ्रमण कर यथा स्थिति का जायजा लिया वह किसी भी यथा संभव स्थिति से निपटने हेतु पुलिस कर्मियों को शक्त निर्देश दिए ।आप हमेशा चुस्त दुरस्त रहे और हालात पर पैनी नजर रखें।


जवाहर बाग कांड में शहीद हुए पुलिस जाबांज हमेशा याद किए जाएंगे – श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

सतीश मुखिया

मथुरा: आज से 9 वर्ष पहले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जनहित में अपने प्राण न्यौछावर कर शहीद हुये मथुरा पुलिस के दो जांबाज अधिकारियों (तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा, मुकुल द्विवेदी व थानाध्यक्ष, सन्तोष यादव, थाना: फरह की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मथुरा व अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे याद किया व मौन धारण कर भावभीनी श्रृद्धान्जली अर्पित की।

जवाहरबाग हत्याकांड के 9 साल
सरकारी जमीन खाली कराते समय शहीद हुए 2 पुलिस अधिकारी तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर संतोष यादव शहीद हो गए थे. इस हत्याकांड में 2 पुलिस अधिकारियों समेत 29 लोगों की मौत हुई थी. आज से 09 साल पहले जिले के जवाहरबाग में जो हुआ था, वह सोचकर भी आज भी लोगों के रूह कांप जाते हैं. सरकारी भूमि खाली कराते समय 2 जून 2016 को सत्याग्रहियों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसा हो गई थी.

बहुचर्चित जवाहर बाग कांड और राम वृक्ष यादव
02 जून 2016 को मथुरा में एक सरकारी जमीन जिला उद्यान विभाग की खाली कराते समय कथित सत्याग्रहियों ने पुलिस प्रशासन के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. इस फायरिंग में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर संतोष यादव शहीद हो गए थे. इस हत्याकांड में कुल 29 लोगों की मौत हुई थी. 2014 को स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह संगठन के रामवृक्ष यादव अपने साथियों के साथ सरकारी जमीन पर 2 दिन के लिए धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी. लेकिन सरकारी जमीन पर रामवृक्ष यादव ने धीरे-धीरे अवैध कब्जा कर लिया. सरकारी जमीन को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन को बड़ी कवायद झेलनी पड़ी और बाद में हिंसक घटना घटित हुई.

सरकार ने कराया जवाहर बाग का सौंदर्यीकरण
मथुरा जिला उद्यान विभाग की 270 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर कर बैठे कथित सत्याग्रहियों ने जवाहर बाग को उजाड़ कर रख दिया था. कब्जा मुक्त होने के बाद सरकारी जमीन फिर से हरी-भरी होने लगी है. योगी सरकार के नेतृत्व में जवाहर बाग का सौंदर्यीकरण कराने के लिए प्रदेश सरकार ने 16 करोड़ रुपये का बजट पास किया. जवाहर बाग परिसर में ओपन थिएटर, म्यूजिक सिस्टम, वृक्षारोपण, योगा आसन, बच्चों के लिए झूले ,स्विमिंग पूल के साथ वाकिंग ट्रेक भी बनाया गया है. जवाहर बाग का सौंदर्यीकरण होने के बाद आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. पूरे परिसर में घूमने के लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं. पूरे परिसर में हरे-भरे पेड़ के साथ लहराती हुई फसलें और बाग भी बने हुए हैं. इन दोनों शहीद पुलिस अधिकारियों के नाम से नवग्रह वाटिका भी स्थापित की गई है.


नाबालिग लडकी के साथ बलात्कार की घटना में वाँछित अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 01 बदमाश घायल

सतीश मुखिया

अभियुक्त के खिलाफ दर्जन भर मुकदमें संगीन धाराओं मे पहले से पंजीकृत

मथुरा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध मुक्त अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना: गोविन्दपुरी दिल्ली में पंजीकृत मु0अ0सं0 61/2025 धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता व 6 पोक्सो अधिनियम में नाबालिग लडकी के साथ बलात्कार की घटना में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। यह अभियुक्त D-16/2015 का गैंग का सदस्य है व थाना गोविन्द नगर क्षेत्र का एक शातिर किस्म का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को सूचना मिली के कि बलात्कार के केस में वांछित एक अपराधी जो कि अपाचे मोटर साइकिल पर गोवर्धन की तरफ से छटीकरा वृन्दावन की तरफ जा रहा है और उसके पास अवैध असलाह कारतूस है, उसके बाद थाना: जैंत पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।इस पर अभियुक्त ने पुलिस पर जवाबी फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही की गयी जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल बदमाश को इलाज हेतु चिकित्सालय भेजा गया है l

अभियुक्त अंकुर भारद्वाज उर्फ अंकुर पण्डित के विरुद्ध दर्जन भर मुकदमें संगीन धाराओं मे पंजीकृत है और इसको छटीकरा पुल से राधाकुण्ड रोड पर से रजवाहे पटरी से गिरफ्तार किया गया।इस दौरान अभियुक्त से एक अवैध तमन्चा,तीन कारतूस, एक अपाचे मोटर साइकिल UP 85 CU 9408 बरामद हुई। इस कार्रवाई को लीड कर रहे अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त पुराना अपराधी है और इसके ऊपर दिल्ली सहित विभिन्न शहरों में लगभग दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं व अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। इस पर संदीप सिंह , क्षेत्राधिकारी,सदर ने कहा कि हम लोग आगे की विधिक कार्यवाही कर रहे है ।

 


पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सतीश मुखिया

हुसैनी में आपसी विवाद का मामला

मथुरा: आपस में झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना : शेरगढ़ पुलिस ने ग्राम हुसैनी में झगडे के आरोपी उदय सिंह पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम- हुसैनी थाना शेरगढ मथुरा (उम्र करीव 24 वर्ष) घर में घुसकर मारपीट कर गम्भीर अवस्था में घायल करने” के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद विधिक कार्रवाई के रूप में मु0अ0स0 147/2025 धारा- 333,115(2),352,351(2),131,110 बीएनएस पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक, प्रदीप कुमार, थाना: शेरगढ,उ0नि0 श्री संदीप कुमार त्यागी ,उ0नि0 श्री प्रशान्त शर्मा ,थाना: शेरगढ ,मथुरा मौजूद रहे।


पुलिस एवं आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

सतीश मुखिया

मथुरा: आज मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना: रिफाइनरी पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाही में 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। इन तस्करों को पुलिस व आबकारी टीम ने चैकिंग के दौरान बरारी चौकी मोड, एनएच 19 से 02 से गिरफ्तार किया। जिसमे अभियुक्तगण गोबिन्द पुत्र मेरसिहं , उम्र 22 साल,निवासी: ग्राम गढी हकीकत, थाना: मोहाना, जिला: सोनीपत, हरियाणा व दूसरा सचिन पुत्र चाँदराम,उम्र: 20,निवासी: रतनगढ ,थाना :मोहाना, जिला: सोनीपत, हरियाणा वर्ष को कुल 348.375 लीटर अन्तर्राज्यीय अवैध शराब एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त एक कार के साथ विदेशी मदिरा 268 बोतल, रायलग्रीन 2.349 बोतल हाफ, रायलग्रीन ब्रान्ड 3.22 बोतल आफीसर चोइस के साथ गिरफ्तार किया।

इन अभियुक्त गणों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके ऊपर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इन अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम में आव0 निरी0 निहान्त यादव , मथुरा ,थानाध्यक्ष अजय वर्मा, थाना :रिफाइनरी,उ0नि0 अखिलेश कुमार, उoनि0 श्जगदीश सिंह , रिफाइनरी, अमित वघेल, सुशील कुमार (आ.सि.) ,प्रमोद कुमार सिंह (प्र.आ.सि.), जितेन्द्र कुमार, आबकारी, हे0का0 ताराचन्द ,का0 अखिलेश कुमार ,का0 सुरेश ,रिफाइनरी मथुरा आदि मौजूद रहे।


पं० दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान द्वारा योग मैराथन का आयोजन

सतीश मुखिया मथुरा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (दुवासू), मथुरा द्वारा “वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम अंतर्गत योग मैराथन तथा विरासत से विकास में योग की भूमिका पर चर्चा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. देश दीपक सिंह ने बताया कि कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति के निर्देशन के क्रम में आयोजित किया गया । जिसका उद्देश्य समग्र कल्याण और स्थिरता को बढ़ावा देना तथा शिक्षकों एवं छात्रों के विकास में योग की भूमिका के बारे में जागरूक करना था।

विरासत से विकास में योग की भूमिका विषय पर योग गुरु श्री दिनेश चतुर्वेदी द्वारा योग की महत्ता एवं उसके लाभ के बारे में विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा की गई।इस कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता पशु चिकित्सा और पशुपालन तथा जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में अधिष्ठाता स्नातकोत्तर, अधिष्ठाता डेरी विज्ञान महाविद्यालय, अधिष्ठाता मत्स्यिकी महाविद्यालय, प्रभारी छात्र कल्याण द्वारा अहम योगदान दिया । योग मैराथन तथा विकास में योग की भूमिका, शिक्षकों तथा छात्रों के दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगा ।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp