Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

मुंगेर में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान 14 मोबाइल और बाइक चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

मुंगेर में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान 14 मोबाइल और बाइक चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

मुंगेर में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान 14 मोबाइल और बाइक चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

असरगंज । असरगंज थाना क्षेत्र के मासूमगंज गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए 14 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मासूमगंज गांव में एक परिवार में श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में परिवार के लोगों और रिश्तेदारों की व्यस्तता का फायदा उठाकर चोरों ने एक घर से एक साथ 14 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पास के एक अन्य घर में खड़ी मोटरसाइकिल को भी निशाना बनाया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद असरगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए मामले में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया। इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर मासूमगंज निवासी रोशन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में रोशन कुमार ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छोटी कोरियन गांव में छापेमारी कर पप्पू यादव के पुत्र सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

तारापुर डीएसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में और कौन लोग शामिल थे और चोरी के मोबाइल व बाइक को किसे बेचने की तैयारी थी। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों का क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से संबंध भी खंगाला जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp