Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उत्तराखंड में आज भी उमस, पहाड़ों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आज भी उमस, पहाड़ों में बारिश का अलर्ट

आयुषी
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बावजूद मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले दो दिनों तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार को जैसे ही बारिश का सिलसिला थमा, प्रदेश के मैदानी इलाकों में उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तक तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम के समय मौसम ने करवट ली और कई क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली।राजधानी देहरादून में दोपहर करीब तीन बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के बावजूद तापमान में कोई विशेष गिरावट देखने को नहीं मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। प्रदेश के अन्य मैदानी और पर्वतीय जिलों में भी तापमान सामान्य के आसपास बना रहा।मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के दौरान गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल समेत अन्य पर्वतीय जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। 9 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर बारिश, बादल छाने और कहीं-कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने तथा मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp