Tuesday, November 17, 2026
5:33 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक

अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक

अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति किया जागरूक

देहरादून। उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस महकमा लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के दुष्प्रभावों, मादक पदार्थों की तस्करी और इसकी रोकथाम को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने प्रशिक्षु आरक्षियों को नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण के दौरान एडीजी वी. मुरुगेशन ने बताया कि नशे का सेवन और इसका अवैध कारोबार केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार, युवाओं और सामाजिक व्यवस्था पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने प्रशिक्षु आरक्षियों से नशे के खिलाफ सतर्क रहते हुए समाज में नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के महत्वपूर्ण प्रावधानों, कानूनी प्रक्रियाओं और मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में शामिल आरोपियों के खिलाफ की जाने वाली वैधानिक कार्रवाई की जानकारी दी गई।

वहीं, एसटीएफ/एएनटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली ने नशे के अवैध कारोबार की जमीनी स्थिति, तस्करी के अलग-अलग तरीकों और तस्करों के नेटवर्क के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने एसटीएफ और एएनटीएफ की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी भी साझा की।

नशे के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई पर जोर
कार्यक्रम में प्रशिक्षु आरक्षियों को नशा तस्करी के तौर-तरीकों की पहचान करने, तस्करों के नेटवर्क पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा इस अभियान में जनता की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए केवल पुलिस की सख्त कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज का सहयोग और जन-जागरूकता भी जरूरी है। पुलिस और आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षु आरक्षियों को पुलिस सेवा में अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी से निर्वहन करने के साथ ही नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने ‘नशामुक्त उत्तराखंड एवं नशामुक्त भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी से मिलकर काम करने की अपील की।

इस अवसर पर एडीजी वी. मुरुगेशन, पुलिस अधीक्षक देहात देहरादून जया बलूनी, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ/एएनटीएफ परवेज अली, क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश पंत सहित प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp