Tuesday, October 20, 2026
10:27 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हरिद्वार में लगाया निःशुल्क शिविर

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 1205 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

मुख्य अतिथि विधायक झबरेड़ा वीरेन्द्र जाती ने किया शिविर का शुभारंभ

“स्वस्थ जीवन ही सर्वोत्तम निवेश है” के संदेश के साथ निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं

हरिद्वार: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से हरिद्वार जिले के झबरेड़ा के कैंप कार्यालय, सड़ोली में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 1205 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन ही सर्वोत्तम निवेश है” के संदेश के साथ निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं।

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचना लक्ष्य

कैंप कार्यालय, सड़ोली, झबरेड़ा (हरिद्वार) में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जो मुहिम शुरू की गई है, वह समाज सेवा का जीवंत उदाहरण है।” उन्होंने झबरेड़ा व आसपास के क्षेत्रों में भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की अपील की।समाजसेवक आदिल फरीदी ने कहा कि “हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम निरंतर स्वास्थ्य शिविर लगाकर जनसेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।”

कैंसर का समय पर निदान ही जीवन रक्षा की सबसे सशक्त कुंजी

अस्पताल के रेडियेशन ऑन्कोलॉजी विभाग के कन्सल्टेंट डाॅ. देबांजन सिकदर ने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, रोकथाम और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कैंसर का समय पर निदान ही जीवन रक्षा की सबसे सशक्त कुंजी है।” शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों न्यूरोलॉजी से डॉ. आरती रावत, कार्डियोलॉजी से डॉ. पराग गुप्ता, आईवीएफ एवं स्त्री रोग से डॉ. चेताली, मेडिसिन से डॉ. प्रांजल जोशी एवं डॉ. उत्कर्ष रावत, बाल रोग से डॉ. ऋषभ, ईएनटी से डॉ. सौरभ, नेत्र रोग से डॉ. मोनिका जैन, मनोरोग से डॉ. संजीवनी पाणिग्रही, हड्डी रोग से डॉ. अर्पित विश्नोई, सर्जरी से डॉ. रूही, दंत रोग से डॉ. सरिता अनेजा, फिजियोथेरेपी से डॉ. सुरभि थपलियाल, तथा त्वचा एवं यौन रोग से डॉ. नीति कुमारी ने रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें हुई निःशुल्क

अस्पताल की ओर से रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें निःशुल्क की गईं तथा जरूरतमंदों को दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर की सफलता में सुमित प्रजापति, हरीशंकर गौड़, सुहेब खान जनसम्पर्क अधिकारी, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल तथा स्थानीय सहयोगियों योगेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, अजय कुमार, बलिन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, निशांत कुमार, रविन्द्र कुमार एवं नैनपाल का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि “स्वास्थ्य सेवा का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा और विश्वास जगा रहा है।” श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा संचालित यह पहल समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp