Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

केदारनाथ यात्रा के दौरान क्रिस्टल एविएशन हेलिकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ यात्रा के दौरान क्रिस्टल एविएशन हेलिकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ यात्रा के दौरान क्रिस्टल एविएशन हेलिकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

सुरक्षा जांच और तकनीकी निरीक्षण को लेकर अधिकारियों ने की समीक्षा शुरू

प्रियांश कुकरेजा

रुद्रप्रयाग। आज, 7 जून 2025 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का यह हेलिकॉप्टर सिरसी हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहा था, जब उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को हाइवे पर सुरक्षित लैंड कर लिया। इस घटना में सह-पायलट को मामूली चोटें आईं, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित रहे।

यह घटना केदारनाथ यात्रा के दौरान हुई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इससे पहले भी पिछले महीने दो हेलिकॉप्टर हादसे हुए थे, जिससे इलाके में हवाई यात्रा को लेकर पहले ही चिंता बढ़ी हुई है। अधिकारियों ने इस घटना के बाद सुरक्षा उपायों की समीक्षा शुरू कर दी है।

इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि पायलट की सूझबूझ और समय पर लिया गया फैसला से एक बड़ा हादसा टल गया, और सभी यात्री सुरक्षित रहे। हालांकि, इस घटना ने हवाई यात्रा की सुरक्षा और तकनीकी निरीक्षण की आवश्यकता को भी उजागर किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp