Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर

देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं और विकास कार्यों के प्रस्तावों को बैठक में रखा।

जनप्रतिनिधियों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध पूरा किया जाए और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत और विभागीय अधिकारियों के बेहतर समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp