Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 335 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 335 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 335 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 21 अप्रैल से आवेदन शुरू

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग को मजबूती देने के लिए महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। Uttarakhand Medical Service Selection Board ने संशोधित विज्ञप्ति जारी करते हुए कुल 335 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई तय की गई है।

दरअसल, इससे पहले 14 नवंबर 2025 को बोर्ड ने 180 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। अब नए पदों को जोड़ते हुए कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 335 कर दी गई है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

इस भर्ती से प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp