Wednesday, November 18, 2026
4:12 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल एक बार फिर दर्शकों को सस्पेंस और रोमांच से भरपूर कहानी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘प्यादे’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में जिमी शेरगिल के साथ अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

पोस्टर में दिखा साजिश और सस्पेंस का खेल

फिल्म के पहले पोस्टर में जिमी शेरगिल पुलिसकर्मियों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। उनके पीछे अन्य कलाकारों को भी जगह दी गई है। पोस्टर की सबसे दिलचस्प बात सभी कलाकारों के ऊपर दिखाई दे रहा एक हाथ है, जिससे बंधी डोरियां हर किरदार से जुड़ी हुई हैं। यह दृश्य इस ओर इशारा करता है कि फिल्म में सभी किरदार किसी अदृश्य ताकत के इशारे पर काम करते नजर आ सकते हैं।

पोस्टर के निचले हिस्से में दो प्यादे रखे गए हैं, जबकि पृष्ठभूमि में दो इमारतें दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक इमारत आग की लपटों में घिरी नजर आती है। वहीं दूसरी इमारत सरकारी भवन जैसी दिखाई दे रही है। पोस्टर ने फिल्म की कहानी में छिपे रहस्य, सत्ता और साजिश के संकेत दिए हैं।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘प्यादे’

‘प्यादे’ का लेखन और निर्देशन शेखर एस. झा ने किया है, जबकि रिंकू सिंह फिल्म के निर्माता हैं। शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले तैयार इस फिल्म का वितरण सिनेपोलिस इंडिया करेगा। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज के लिए 4 दिसंबर 2026 की तारीख तय की है।

बता दें कि निर्देशक शेखर एस. झा इससे पहले ‘वेडिंग एनिवर्सरी’, ‘लिटिल बेबी’ और ‘प्रेममई’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

जिमी शेरगिल का फिल्मी सफर

जिमी शेरगिल हाल ही में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अभिनय किया था। करीब 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 73.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब जिमी शेरगिल ‘प्यादे’ के जरिए एक बार फिर दर्शकों के सामने नई कहानी और अलग अंदाज में आने की तैयारी में हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp