Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Email info@e-webcareit.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण में मूलचन्द शर्मा ने सौंपा धनराशि का चैक : फरीदाबाद

ram janmabhoomi temple faridabad

राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण में मूलचन्द शर्मा ने सौंपा धनराशि का चैक : फरीदाबाद

फरीदाबाद, 14 फरवरी। राम जन्म भूमि क्षेत्र तीर्थ निधि समर्पण अभियान हरियाणा की टीम को हरियाणा प्रदेश के परिवहन एवं खान भू -विज्ञान मंत्री मूलचन्द शर्मा ने अपने परिवार की तरफ से राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण में 5 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि समिर्पत की है।

ram mandir photo Faridabad

आप को बता दे कि आज रविवार को सुबह राम जन्म भूमि क्षेत्र तीर्थ निधि समर्पण अभियान हरियाणा की टीम के सदस्य परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के स्थानीय सेक्टर- 8 स्थित मकान पर पहुँची। जहाँ परिवहन मंत्री के बड़े भाई प्रेमचंद शर्मा,ताराचंद शर्मा, टिपरचंद शर्मा, कर्मचन्द शर्मा और भतीजे कुलदीप शर्मा भी मौजूद रहे।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा सहित सभी भाइयों ने मिलकर राम मंदिर निर्माण में 5 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि का चैक टीम के सदस्य प्रान्त प्रमुख राकेश त्यागी,प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख मंजुल पालीवाल, जिला सह प्रमुख गोरीदत्त, अभियान जिला पालक सुरेंद्र शर्मा को सौंपा। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचन्द ने कहा की देेश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहेे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अंदर 492 वर्ष से ज्यादा पुरानी इस राम मन्दिर निर्माण समस्याा को दूर कर दिया है।

ram mandir photo Faridabad

आज पूरेेे देश में एक विधान है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश राम मंदिर निर्माण के इंतजार की बाट जोह रहा है। जो कि जल्द बनकर तैयार होगा। पूरेेे देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर खुशी की लहर है।

राम जन्मभूमि क्षेत्र तीर्थ निधि समर्पण अभियान की टीम 5 लाख से भी ज्यादा गांवों तक पहुंचेगी और लोगों से इच्छा अनुसार दान लेगी। परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने राम मंदिर निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत देश भगवान राम की भूमि है। ऋषि मुनियों की भूमि है।

Remove term: Faridabad FaridabadRemove term: ram janmabhoomi ram janmabhoomiRemove term: ram mandir news ram mandir newsRemove term: ram mandir photo ram mandir photoRemove term: shree ram mandir shree ram mandir


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp