Thursday, November 19, 2026
5:41 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

गूलर के पास भीषण सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 26 घायल

गूलर के पास भीषण सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 26 घायल

गूलर के पास भीषण सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश। हरिद्वार से चमोली जा रही यात्रियों से भरी बस गूलर के पास अनियंत्रित होकर गूलर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, हादसा 17 नवंबर की सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। बस संख्या UK09PA-9779 हरिद्वार से चमोली की ओर जा रही थी। इसी दौरान गूलर पुल के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला पोस्ट और वाहिनी मुख्यालय से भी अतिरिक्त बचाव दल भेजे गए। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीमों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से संयुक्त रूप से बचाव कार्य किया गया।

26 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटनाग्रस्त बस में कई यात्री फंसे हुए थे। एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए बस में फंसे 26 घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद स्ट्रेचर की मदद से उन्हें दुर्गम रास्ते से सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले आठ लोगों के शव भी एसडीआरएफ की टीम ने बस से बाहर निकाले। शवों को सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

आसपास के क्षेत्रों में भी चलाया गया सर्च अभियान

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ की अलग-अलग टीमों ने घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया, ताकि किसी अन्य यात्री के फंसे होने की आशंका को दूर किया जा सके। स्थानीय पुलिस, प्रशासन, अन्य बचाव एजेंसियों और ग्रामीणों के आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव अभियान पूरा किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp