Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

दून अस्पताल गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

दून अस्पताल गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

दून अस्पताल गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – मानव डोभाल

देहरादून – देहरादून के दून अस्पताल के सामने एक युवक को गोली मारने की वारदात को अंजाम देने वाले 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब दून पुलिस ने 3 और अभियुक्तों को कड़ी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

वहीं अभियुक्तों से 2 अवैध तमंचे, और एक चाकू भी बरामद किया है जिसके चलते देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद दोनों पक्ष दून अस्पताल पहुंचे और अपना मेडिकल कराने के बाद जब पीड़ित पक्ष अस्पताल के बाहर चाय की दुकान पर बैठे तो उस दौरान जिन लोगों से झगड़ा हुआ था उनमें से दो लोग स्कूटी से वहां आए और विवाद के चलते दीक्षांत नामक युवक पर गोली चलाई जो उसके पेट में जा लगी। साथ ही उन्होंने कहा कि 3 अज्ञात लोगों का नाम सामने आया था इस मामले में सामने आया था जिनकी लालतप्पड़ और डोईवाला क्षेत्र में संदिग्ध वाहन में गुजरने की सूचना प्राप्त हुई थी और मुठभेड़ के दौरान दो लोगों को गोली लगी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मौके पर फरार हुए तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp