Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह दिसंबर में, ऑनलाइन–ऑफलाइन दोनों मोड में होगा आयोजन

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह दिसंबर में, ऑनलाइन–ऑफलाइन दोनों मोड में होगा आयोजन

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह दिसंबर में, ऑनलाइन–ऑफलाइन दोनों मोड में होगा आयोजन

12th Convocation Of Hnbgu: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह दिसंबर 2025 में आयोजित किया जाएगा। समारोह इस बार हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में होगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसमें शामिल हो सकें। विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं और पात्रता शर्तों को लेकर विस्तृत दिशा–निर्देश जारी कर दिए हैं।

किन छात्रों को मिलेगा डिग्री प्रमाणपत्र?

विश्वविद्यालय के सभी तीन परिसरों के पोस्टग्रेजुएट (PG) विद्यार्थी, जिनके परिणाम शैक्षणिक सत्र 2023–24 और 2024–25 के लिए घोषित हो चुके हैं, वे इस दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को निर्धारित ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा।

जिन शोधार्थियों (Ph.D. स्कॉलर्स) को 01 नवंबर 2023 के बाद पीएचडी डिग्री प्रदान की गई है, या जिनका वाइवा- वोस(Viva-Voce) 15 नवंबर 2025 तक पूरा हो गया है, वे व्यक्तिगत रूप से समारोह में अपनी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।

सत्र 2023–24 और 2024–25 के सभी यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट को भी समारोह में व्यक्तिगत रूप से डिग्री और मेडल प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

ऑनलाइन पंजीकरण हेतु लिंक: https://online.hnbgu.ac.in/convo2025/roll_pg.php

पंजीकरण शुल्क: ₹1500 प्रति उम्मीदवार

पंजीकरण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 03 नवंबर 2025

अंतिम तिथि: 18 नवंबर 2025

छात्रों से कहा गया है कि आवेदन करते समय अपना नाम बड़े अक्षरों (CAPITAL LETTERS) में दर्ज करें और सभी विवरण विश्वविद्यालय रिकॉर्ड के अनुसार सही भरें। गलत या अधूरी जानकारी वाले फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऑफलाइन मोड में शामिल होने वाले छात्रों के लिए निर्देश

PG और Ph.D. दोनों वर्ग के वे छात्र जो समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे, उन्हें एक दिन पहले रिहर्सल में शामिल होना अनिवार्य है।

दीक्षांत परिधान (Convocation Attire) को कंप्यूटर साइंस विभाग, चौरास परिसर से रिहर्सल वाले दिन सुबह 10:30 बजे से वितरित किया जाएगा।

ऑनलाइन मोड वाले छात्रों के लिए व्यवस्था

जो छात्र दीक्षांत समारोह में ऑनलाइन शामिल होंगे, उनके डिग्री प्रमाणपत्र समारोह के तुरंत बाद डाक द्वारा भेजे जाएंगे।

विश्वविद्यालय की सलाह

छात्र नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.hnbgu.ac.in पर दीक्षांत समारोह से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट जैसे-अंतिम तिथि, रिहर्सल का समय, और समारोह का कार्यक्रम देखते रहें।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp