Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

देहरादून में एफडीए की छापेमारी, 50 क्विंटल रसगुल्ले बरामद

देहरादून में एफडीए की छापेमारी, 50 क्विंटल रसगुल्ले बरामद

देहरादून में एफडीए की छापेमारी, 50 क्विंटल रसगुल्ले बरामद

देहरादून। देशभर में दीपावली त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, खासकर मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इसी त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के मामले भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में देहरादून की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम पूरी तरह से सतर्क मोड में है।

एफडीए ने चलाया विशेष निरक्षण अभियान 

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एफडीए की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 क्विंटल रसगुल्ला जब्त किया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड की टीम ने पटेलनगर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों और गोदामों में मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की। टीम ने मौके से सैंपल एकत्र किए, जबकि कुछ दुकानदारों के पास खाद्य लाइसेंस न होने पर नोटिस भी जारी किए गए।

 गोदाम में अलग अलग कंपनियों के मिले डब्बे 

छापेमारी के दौरान पटेलनगर क्षेत्र के समृद्धि भवन के बेसमेंट में एक गोदाम मिला, जहां अलग-अलग कंपनियों के करीब 50 क्विंटल रसगुल्ले रखे हुए थे। शुरुवाती जांच में रसगुल्लों की क्वालिटी मानकों पर खरी नहीं पाई गई। एफडीए टीम ने सैंपल लेकर पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp