Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी किये गये 09 मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हुए बरामद

देहरादून। देहरादून पुलिस की सतर्क गश्त ने मसूरी में एक बड़ी चोरी की वारदात को नाकाम कर दिया। माल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज़ और ताला तोड़ने में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग और गश्त अभियान के तहत मसूरी पुलिस को अहम सफलता मिली है। गश्त के दौरान कोतवाली मसूरी पुलिस को माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में एक मोबाइल दुकान के भीतर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दुकान के अंदर चोरी कर रहे दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दुकान से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडॉप्टर, डाटा केबल सहित अन्य मोबाइल उपकरण बरामद हुए। इसके अलावा दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त हथौड़ा भी पुलिस ने जब्त कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो होंडा मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से घूमने के लिए मसूरी आए थे। दो दिन पहले उनके पास मौजूद पैसे खत्म हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने चोरी की योजना बनाई। हालांकि पुलिस की लगातार गश्त और सतर्कता के चलते वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और चोरी करते समय ही पकड़ लिए गए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) और तरणप्रीत सिंह निवासी संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली मसूरी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp