Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

डॉक्टर डीके गुप्ता द रियल हीरोज ऑफ इंडिया 2025 अवार्ड से हुए सम्मानित

डॉक्टर डीके गुप्ता द रियल हीरोज ऑफ इंडिया 2025 अवार्ड से हुए सम्मानित

डॉक्टर डीके गुप्ता द रियल हीरोज ऑफ इंडिया 2025 अवार्ड से हुए सम्मानित

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर  फेलिक्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डी के गुप्ता को “द रीयल हीरोज़ ऑफ इंडिया 2025” अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजधानी दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ. गुप्ता को इस गौरवशाली पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। डॉ. डी.के. गुप्ता को हेल्थकेयर सेक्टर में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि डॉ. गुप्ता देशभर में जरूरतमंद लोगों को इलाज की विश्वस्तरीय एवं आधुनिकतम सुविधाएं सस्ते दरों पर उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात काम कर‌ रहे हैं।

इस राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत और दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर रॉबिन हिबू के अलावा राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग की सदस्य एवं पूर्व सांसद अंजू बाला, पद्मश्री कल्पना सरोज और सेबी के पूर्णकालिक सदस्य मधुकर समेत सियासत, कला, साहित्य, सिनेमा, संस्कृति, कानून, पत्रकारिता, कारोबार और आध्यात्म जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। बुद्धांजलि एवं जल-जंगल-ज़मीन नाम की‌ राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रख्यात समाजसेवी और सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि एवं पार्श्व गायिका कल्पना पटवारी समेत कई प्रभावशाली महिलाओं को आयरन लेडी अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp