Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

नवरात्रि से दीवाली तक जाम-फ्री रहेगा देहरादून! ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर

नवरात्रि से दीवाली तक जाम-फ्री रहेगा देहरादून! ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर

नवरात्रि से दीवाली तक जाम-फ्री रहेगा देहरादून! ट्रैफिक पुलिस ने कसी कमर

देहरादून: त्योहारी सीजन की चहल-पहल अब देहरादून की सड़कों पर नज़र आने लगी है, और इस भीड़भाड़ से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुकी है। नवरात्रि, दशहरा, दीवाली जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान शहर में ट्रैफिक का दबाव कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन इस बार ट्रैफिक विभाग का वादा है,  “इस बार नहीं लगेगा जाम!”

संवेदनशील क्षेत्रों की मैपिंग पूरी

एसपी (ट्रैफिक) लोकजीत सिंह ने जानकारी दी कि शहर के जाम संभावित इलाकों की पहले ही मैपिंग कर ली गई है। इसमें मॉल रोड, क्लॉक टावर, पीजी कॉलेज तिराहा और राजपुर रोड जैसे बिजी शॉपिंग जोन शामिल हैं, जहां त्योहारों के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। हमारा लक्ष्य सिर्फ ट्रैफिक को कंट्रोल करना नहीं, बल्कि ट्रैफिक फ्लो को लगातार बनाए रखना है।

प्लानिंग और तैयारी

सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठकों का आयोजन किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर मौके पर तैनात किया जा सके।

जाम की स्थिति से निपटने के लिए डायवर्जन प्लान पहले से तैयार रखा गया है।

ट्रैफिक विंग की रणनीति पूरी तरह से फाइनल की जा चुकी है।

शहरवासियों से की अपील

एसपी ट्रैफिक ने देहरादून निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान संभव हो तो चार पहिया वाहनों का कम उपयोग करें और टू-व्हीलर या सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। पार्किंग के लिए केवल निर्धारित स्थानों का ही प्रयोग करें। अगर जनता सहयोग करेगी, तो ट्रैफिक की समस्या अपने आप हल हो जाएगी।”

क्या करें और क्या न करें

टू-व्हीलर का प्रयोग करें, बेतरतीब पार्किंग से बचें, ट्रैफिक पुलिस के दिशा-निर्देश मानें, भीड़भाड़ वाली जगह में गैर जरूरी ड्राइविंग न करें, केवल चिन्हित पार्किंग में वाहन लगाएं, अनावश्यक रूप से मुख्य बाजारों में वाहन न घुसाएं।

देहरादून की ट्रैफिक पुलिस इस बार त्योहारों को जाम-फ्री और सुगम बनाने की कोशिश में लगी हुई  है। प्रशासन की ओर से हर जरूरी व्यवस्था की जा रही है जिससे सबको सुविधा हो। पुलिस का मानना है कि अगर जनता सहयोग करेगी, तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp