Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

देहरादून बासमती का “हाउस ऑफ हिमालयाज” के तहत लॉन्च, किसानों को मिलेगा फायदा

देहरादून बासमती का “हाउस ऑफ हिमालयाज” के तहत लॉन्च, किसानों को मिलेगा फायदा

देहरादून बासमती का “हाउस ऑफ हिमालयाज” के तहत लॉन्च, किसानों को मिलेगा फायदा

देहरादून: राजधानी की मशहूर बासमती चावल को अब एक नई पहचान मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने बासमती उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और इसके गौरवशाली इतिहास को बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। इस अवसर पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून के बासमती चावल का अपना ही  एक  गौरवशाली इतिहास है। हाउस ऑफ हिमालयाज के तहत इसका लॉन्च किसानों को आर्थिक मजबूती देगा और इस ब्रांड को वैश्विक पहचान दिलाएगा।

बासमती की नई श्रृंखला हुई लॉन्च

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के प्रतिष्ठित ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के अंतर्गत देहरादून बासमती की एक नई श्रृंखला का औपचारिक लॉन्च किया।

देहरादून बासमती को मिलेगी नई पहचान 

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि देहरादून बासमती के गौरव को पुनर्जीवित करने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि देहरादून बासमती को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नई पहचान मिलेगी।

40 किसानों को किया गया शामिल 

इसके साथ ही परंपरागत खेती पद्धतियों का उपयोग करने वाले बासमती उत्पादकों का एक संगठन भी गठित किया गया है। इसमें विकासनगर और सहसपुर क्षेत्र के करीब 40 किसान शामिल किए गए हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp