Sunday, November 8, 2026
9:27 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा

राउरकेला। महज 50 हजार रुपये के कर्ज ने एक कॉलेज छात्र को अपराध की राह पर ला खड़ा किया। सुंदरगढ़ जिले के कंदाबहाल में ओडिशा ग्राम्य बैंक में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि बैंक लूट का मुख्य आरोपी 21 वर्षीय कॉलेज छात्र है, जिसने दोबारा उसी बैंक को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन इस बार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी गौरव माझी भेडाबहाल कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उसने 7 सितंबर को कंदाबहाल स्थित ओडिशा ग्राम्य बैंक में हथियार के बल पर 2 लाख 82 हजार 570 रुपये लूटे थे। जांच में सामने आया कि गौरव पर करीब 50 हजार रुपये का कर्ज था। दरअसल, उसने एक दोस्त से कैमरा लेकर किसी अन्य व्यक्ति को किराये पर दिया था, लेकिन वह व्यक्ति कैमरा लेकर गायब हो गया। इसके बाद कैमरे की कीमत चुकाने का दबाव उस पर बढ़ गया।

पुलिस जांच में पता चला कि आर्थिक परेशानी से निकलने के लिए गौरव ने बैंक लूटने की योजना बनाई। उसने संबलपुर के रेंगाली निवासी अपने दो दोस्तों आकाश किसान और रबि किसान को भी इसमें शामिल कर लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे वारदात के लिए देसी पिस्तौल उपलब्ध कराई। इसके बाद गौरव ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया और लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। लूट की रकम में से कुछ हिस्सा उसने अपने साथियों को भी दिया था।

इस मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की थी। इसी बीच 3 नवंबर को गौरव एक बार फिर उसी बैंक में पहुंच गया। इस दौरान उसने बैंक की पिछली खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा।

हालांकि, बैंक की मैनेजर स्मृतिप्रभा महाराणा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही टाउन, सदर और भसमा थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और करीब एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने गौरव माझी (21), आकाश किसान (22) और रबि किसान (21) को गिरफ्तार किया। वहीं, एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल, नकाब और कपड़े समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस अब लूटी गई शेष रकम की बरामदगी और हथियार के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp