Thursday, November 26, 2026
7:10 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

Uttarakhand News: उत्तराखंड के इन 7 जिलों में खुलेंगे ESI अस्पताल और डिस्पेंसरी, केंद्र सरकार ने दी अनुमति

Category Archives: उत्तराखंड

Uttarakhand News: उत्तराखंड के इन 7 जिलों में खुलेंगे ESI अस्पताल और डिस्पेंसरी, केंद्र सरकार ने दी अनुमति

Uttarakhand News: उत्तराखंड के 7 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और पौड़ी में जल्द ही ईएसआई अस्पताल और डिसपेंसरी खोली जाएंगीं. केन्द्र से इसकी अनुमति मिल गई है.

उत्तराखंड (Uttarakhand) में पर्वतीय इलाकों में रहने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है. अब इलाज के लिए इन लोगों दूर-दराज के अस्पताल के लिए नहीं भटकना होगा. प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य के 7 पहाड़ी जिलों में ईएसआई अस्पताल (ESI Hospitals) और डिस्पेंसरी (Dispensary) खोलने की तैयारी कर रही है. यही नहीं इसके लिए श्रम विभाग ने योजना को अब अंतिम रूप भी देना शुरू कर दिया है और वित्त विभाग की ओर से भी इसकी अनुमति मिल गई है.

दरअसल, उत्तराखंड के 7 जिलों में अब तक ईएसआई हॉस्पीटल और डिस्पेंसरी नहीं हैं, जिसके वजह से इन क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को इलाज के लिए काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती थीं. यहां अगर कोई बीमार हो जाता है तो इलाज के लिए इन्हें काफी दूर तक भटकना पड़ता था. लेकिन अब केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में ईएसआई अस्पताल खोले जाएंगे. जाहिर है इससे स्थानीय लोगों को तो राहत मिलेगी है बल्कि दूसरे अस्पतालों में मरीजों की भीड़-भाड़ भी कम होगी.

केंद्र सरकार ने दी अनुमति

इस बारे में और जानकारी देते हुए श्रम सचिव मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि प्रदेश के 7 जिलों में ईएसआई अस्पताल और डिस्पेंसरी नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार से अब इन 7 जिलों के लिए भी ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने की अनुमति मिल गई है, इसमें केंद्र से तकरीबन 87% अनुदान राज्य को मिलेगा और तकरीबन 13 फ़ीसदी अनुदान राज्य सरकार देगी.

मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि प्रदेश के चार मैदानी और 2 पर्वतीय जिलों में फिलहाल ईएसआई डिस्पेंसरी हैं, लेकिन 7 पर्वतीय जिलों में ईएसआई डिस्पेंसरी न होने की वजह से श्रमिकों को इलाज के लिए दिक्कत होती थी, अब केंद्र सरकार से इसके हरी झंडी मिल गई है

श्रम सचिव ने कहा कि केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद प्रदेश के सात जिलों में जल्द ही ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने का काम शुरू हो जाएगा. जिन जिलों में ये डिस्पेंसरी खुलेंगी वो जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और पौड़ी.


Uttarakhand Tehri News: बिना छत के रह रहे टिहरी के 1110 परिवारों को मिलेगी छत, खुशी से खिले चेहरे

पात्र परिवार मकान बनाने के लिए बजट का वर्षों से इंतजार कर रहे थे। केंद्र सरकार ने 2018-19 में बेघर परिवारों का सर्वे कराया था, जिसमें करीब 2998 परिवार आवास के लिए पात्र पाए गए। केंद्र सरकार ने इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में खुलेआम जिले को 1110 आवास बनाने का लक्ष्य दिया है. Continue reading Uttarakhand Tehri News: बिना छत के रह रहे टिहरी के 1110 परिवारों को मिलेगी छत, खुशी से खिले चेहरे →


Char Dham Yatra 2023: 10 फीसदी बढ़ सकता है चार धाम यात्रा का किराया, 14 फरवरी को बैठक में होगा फैसला

Char Dham Yatra 2023 News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के अध्यक्षों का कहना है कि इस बार चारधाम यात्रा का किराया कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ेेगा। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने इसके संकेत दिए हैं। Continue reading Char Dham Yatra 2023: 10 फीसदी बढ़ सकता है चार धाम यात्रा का किराया, 14 फरवरी को बैठक में होगा फैसला →


Uttarakhand Tehri News: जोशीमठ में घरों में दरार के बीच टिहरी में 12 साल बाद मंदिर से निकलीं दुध्यादी देवी

Uttarakhand Tehri News: टिहरी। जोशीमठ संकट के बीच राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. इस बीच मौसम बदल गया है। यहां टिहरी जिले के पौनाड़ा गांव के मंदिर में 12 साल तक तपस्या करने के बाद दुध्यादी देवी श्रद्धालुओं को दर्शन देने निकली हैं.
Continue reading Uttarakhand Tehri News: जोशीमठ में घरों में दरार के बीच टिहरी में 12 साल बाद मंदिर से निकलीं दुध्यादी देवी →


#1 Uttarakhand Haridwar Crime: साइड से निकलने के दौरान हुआ विवाद, तो ट्रक चालक ने स्कूटी सवार के ऊपर ट्रक चलाकर उतारा मौत के घाट

पुसाइड से निकलने के दौरान एक ट्रक चालक और स्कूटी सवार के बीच कहासुनी हो गई और ट्रक चालक ने स्‍कूटी सवार को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। Continue reading #1 Uttarakhand Haridwar Crime: साइड से निकलने के दौरान हुआ विवाद, तो ट्रक चालक ने स्कूटी सवार के ऊपर ट्रक चलाकर उतारा मौत के घाट →


#1 Uttarakhand Patwari-Lekhpal Exam: अभ्यर्थियों को सुविधा, परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा

परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को नौ से 12 फरवरी तक जाने के लिए और 12 से 15 फरवरी तक वापस जाने के लिए प्रवेश पत्र के आधार पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। Continue reading #1 Uttarakhand Patwari-Lekhpal Exam: अभ्यर्थियों को सुविधा, परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा →


#1 Uttarakhand News: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रु की सौगात दी, दून-हरिद्वार स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

Union Budget 2023 News: यह रकम साल 2009-14 के मुकाबले 27 गुना ज्यादा है. साल 2009-14 में यह महज 187 करोड़ रुपए थी। इस बजट से देहरादून और हरिद्वार को विश्वस्तरीय स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना है। Continue reading #1 Uttarakhand News: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में रेल प्रोजेक्ट्स के लिए 5004 करोड़ रु की सौगात दी, दून-हरिद्वार स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास →


#1 Uttarakhand Patwari Exam: पटवारी भर्ती परीक्षा: परीक्षा केंद्रों के पास तैनात रहेंगे पुलिस के साथ एलआईयू, आयोग ने 12 फरवरी के लिए बनाया ऐसा एक्शन प्लान

#1 Uttarakhand News:राज्य लोक सेवा आयोग आज गुरुवार को पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. परीक्षा रद्द होने के बाद आयोग ने परीक्षा की पूरी कवायद नए सिरे से की है। आयोग कार्यालय में इंटेलिजेंस ने डेरा डाल दिया है, हर अधिकारी-कर्मचारी पर पैनी नजर रखी जा रही है. Continue reading #1 Uttarakhand Patwari Exam: पटवारी भर्ती परीक्षा: परीक्षा केंद्रों के पास तैनात रहेंगे पुलिस के साथ एलआईयू, आयोग ने 12 फरवरी के लिए बनाया ऐसा एक्शन प्लान →


#1 Uttarakhand News: महाराज ने नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना की आवेदन तिथि बढ़ाने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: राज्य के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को “नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना” के लिए आवेदन की तिथि 01 माह के लिए बढ़ाने के निर्देश दिए. Continue reading #1 Uttarakhand News: महाराज ने नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना की आवेदन तिथि बढ़ाने के दिए निर्देश →


#1 Uttarakhand News: उत्तराखंड मानखंड की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार, टीम लीडर केएस चौहान के नेतृत्व में सफलता

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर शामिल उत्तराखंड की मानखंड झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराणों में गढ़वाल को केदारखंड और कुमाऊं को मानसखंड बताया गया है। स्कंदपुराण में मानसखंड बताया गया है। Continue reading #1 Uttarakhand News: उत्तराखंड मानखंड की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार, टीम लीडर केएस चौहान के नेतृत्व में सफलता →


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp