Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सीएम धामी से केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने की शिष्टाचार भेंट

Category Archives: उत्तराखंड

सीएम धामी से केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने की शिष्टाचार भेंट

केदारनाथ धाम के रावल ने चारधाम यात्रा का लिया फीडबैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर रावल ने भगवान केदारनाथ जी की कृपा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की और कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।

भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।


मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बजरंग बली की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान, भक्ति, अदम्य साहस और एकाग्रता का संचार हो। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक आस्था को और सुदृढ़ करता है।


मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर

सनातन संस्कृति और नैतिक मूल्यों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर प्रसिद्ध कथा वाचक एवं आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर महाराज का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान दोनों के बीच सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने और समाज में नैतिक मूल्यों के प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवा पीढ़ी को सही दिशा मिलती है।


विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा

स्टडी वीजा से करियर तक, TIG बना उत्तर भारत के छात्रों का सबसे भरोसेमंद साथी

देहरादून।  विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले हजारों छात्रों के लिए एक भरोसेमंद मार्गदर्शक के रूप में स्थापित THE IMMIGRATION GURUS Pvt. Ltd. (TIG) ने पिछले एक दशक में सफलता की नई मिसाल कायम की है। 12,000 से अधिक छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के अवसरों से जोड़ने वाली यह संस्था आज उत्तर भारत में विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में अग्रणी नाम बन चुकी है।

करनाल (मुख्यालय), नवांशहर और इंद्री में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ TIG उन छात्रों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, जो कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करना चाहते हैं। संस्था की “करियर-फर्स्ट” सोच इसे अन्य कंसल्टेंसी से अलग बनाती है, क्योंकि यहां ध्यान केवल वीजा दिलाने तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों के दीर्घकालिक अंतरराष्ट्रीय करियर निर्माण पर केंद्रित रहता है।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर आधारित कार्यशैली
संस्थान के प्रवक्ता धीरज गांधी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल छात्रों को विदेश भेजना नहीं, बल्कि उन्हें एक सफल और मजबूत भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देना है। 100 से अधिक वैश्विक संस्थानों के साथ हमारे मजबूत संबंध हमें छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सक्षम बनाते हैं। हम पारदर्शिता, नैतिकता और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के सिद्धांतों पर काम करते हैं।” TIG की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यक्तिगत (1:1) काउंसलिंग प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक छात्र की शैक्षणिक पृष्ठभूमि, रुचि और करियर लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सही दिशा दी जाती है। यही कारण है कि संस्था की सफलता दर लगातार उच्च बनी हुई है और छात्रों व अभिभावकों के बीच इसका भरोसा मजबूत होता जा रहा है।

छात्र-केंद्रित सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला
TIG द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं छात्रों की हर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। स्टडी वीजा परामर्श के तहत कनाडा, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाता है, जहां छात्रों को नवीनतम वीजा नीतियों के अनुरूप सहायता मिलती है। भाषा प्रशिक्षण के क्षेत्र में संस्थान IELTS, PTE और स्पोकन इंग्लिश की कोचिंग प्रदान करता है, जहां अनुभवी प्रशिक्षक आधुनिक तकनीकों के माध्यम से छात्रों की अंग्रेजी दक्षता को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय और कोर्स चयन से लेकर आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़ तैयार करने और छात्रवृत्ति के अवसरों की जानकारी तक हर चरण में संपूर्ण एडमिशन सहायता दी जाती है।

वीजा फाइलिंग सपोर्ट के तहत विशेषज्ञ टीम द्वारा सटीक और त्रुटिहीन आवेदन सुनिश्चित किया जाता है, जिससे वीजा स्वीकृति की संभावना बढ़ती है। साथ ही, प्रस्थान-पूर्व मार्गदर्शन (Pre-Departure) के जरिए छात्रों को विदेश में जीवनशैली, संस्कृति और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मविश्वास के साथ नई यात्रा के लिए तैयार किया जाता है। इसके अतिरिक्त, संस्था डिपेंडेंट वीजा और टूरिस्ट वीजा सेवाएं भी प्रदान करती है, जिससे छात्रों और उनके परिवारों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रक्रिया सरल बनती है।

भविष्य की ओर मजबूत कदम
पिछले दस वर्षों में TIG ने न केवल छात्रों को वैश्विक अवसरों से जोड़ा है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और वैश्विक नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरित किया है। संस्था की सफलता का आधार उसकी अनुभवी टीम, छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली की गहरी समझ है। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सही मार्गदर्शन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और TIG इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है। संस्था का लक्ष्य आने वाले वर्षों में और अधिक छात्रों तक अपनी पहुंच बनाकर उन्हें विश्वस्तरीय शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए THE IMMIGRATION GURUS Pvt. Ltd. (TIG) एक भरोसेमंद साथी के रूप में उभर चुका है, जहां हर सपना एक स्पष्ट दिशा और मजबूत आधार प्राप्त करता है।


अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, देहराखास में निर्माणाधीन भवन किया सील

वेद सिटी गली नंम्बर-1 में निर्माणाधीन भवन सील, बिना अनुमति निर्माण पर प्राधिकरण का सख्त रुख

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए देहराखास क्षेत्र में एक निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सतत निरीक्षण अभियान के तहत की गई, जिसमें बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य को नियमों का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।

बिना अनुमति निर्माण पर कड़ी कार्रवाई
प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार देहराखास स्थित वेद सिटी गली नंम्बर-1 में दिनेश्वर पंडित एवं सूरज द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य किया जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और निर्माण को अवैध पाए जाने पर भवन को सील कर दिया। अधिकारियों ने साफ किया कि नियमों के विपरीत किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संयुक्त सचिव प्रत्युष कुमार के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई संयुक्त सचिव प्रत्युष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में की गई। मौके पर सहायक अभियंता निशांत कुकरेती और सुपरवाइजर की मौजूदगी में निर्माण कार्य को रुकवाकर भवन को सील किया गया। टीम ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

एमडीडीए का कहना है कि बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण कार्य न केवल शहरी नियोजन को प्रभावित करते हैं, बल्कि भविष्य में सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा करते हैं। ऐसे मामलों में प्राधिकरण लगातार निगरानी कर रहा है और जहां भी अनियमितता पाई जा रही है, वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। किसी भी निर्माण कार्य से पहले मानचित्र की स्वीकृति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ सीलिंग, ध्वस्तीकरण और जुर्माने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी निर्माण से पहले नियमानुसार अनुमति लें और अपने आसपास हो रहे अवैध निर्माण की सूचना प्राधिकरण को दें।

शहर के सुनियोजित विकास पर खतरा- बंशीधर तिवारी
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास और नागरिकों की सुरक्षा के लिए निर्माण कार्यों का नियमानुसार होना बेहद आवश्यक है। बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और जहां भी अनियमितता मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान रहेगा जारी, जनता से सहयोग की अपील- मोहन सिंह बर्निया
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। देहराखास क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण कार्य पाए जाने पर नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सभी सहायक अभियंताओं और क्षेत्रीय टीमों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अवैध निर्माण पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।


मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी- डीएम

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर कड़ी निगरानी: जनहित के कार्यों में समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणाओं के विधानसभावार क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित कार्यों का होगा शीघ्र निस्तारण

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में विकास कार्यों की कड़ी समीक्षा: समयसीमा तय, फील्ड निरीक्षण के निर्देश

पौड़ी। जनपद में जनहित से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी एवं समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में विधानसभावार मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यों की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।

बुधवार को आयोजित बैठक के दौरान पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार, लैंसडाउन, चौबट्टाखाल तथा यमकेश्वर विधानसभाओं में पूर्ण हो चुकी घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने धन आवंटन प्राप्त होने की तिथि, वित्तीय एवं भौतिक प्रगति तथा कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही शासन को प्रेषित घोषणाओं के संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया कि संबंधित डीपीआर कब भेजी गई तथा वर्तमान में वह किस स्तर पर विचाराधीन है। विभागीय स्तर पर लंबित घोषणाओं पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से चर्चा करते हुए अधिकारियों से स्पष्ट जवाब-तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित कार्य के संबंध में ठोस एवं औचित्यपूर्ण कारण प्रस्तुत किए जाएं तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए कार्ययोजना बनायी जाय। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभागीय प्रगति, चुनौतियों एवं आवश्यक सुझावों को भी साझा किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक मार्गदर्शन एवं स्पष्ट कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कार्यदायी संस्थाएं अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाएंगी, उन्हें तत्काल प्रभाव से बदलने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित कार्यों के त्वरित निस्तारण के लिए विभागवार समयसीमा निर्धारित करते हुए उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्यों की प्रगति की सतत समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण भी किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों पर आवश्यकतानुसार उपजिलाधिकारियों एवं नगर निकायों के साथ संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के पूर्ण होने से जनपद में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को विशेष महत्व देते हुए संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों एवं उनके प्रतिनिधियों से विस्तृत सुझाव प्राप्त किए गए। इस अवसर पर उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति, जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं तथा कार्यों में आ रही बाधाओं को विस्तार से रखा। साथ ही घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर गंभीर चर्चा की गयी, जिसमें कार्यों की गति बढ़ाने, विभागीय समन्वय सुदृढ़ करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर बल दिया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आम जनता तक पहुंच सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड विवेक सेमवाल, निर्माण खंड रीना नेगी, जल निगम नवनीत कटारिया, ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद कुमार जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र फोनिया, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


चारधाम यात्रा- 10 अप्रैल से शुरू होगी हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग

IRCTC पोर्टल से ही करें हेली टिकट बुक, एजेंटों से रहें सावधान

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू की जाएगी। यात्री अपनी सीटें केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकेंगे, जिसका संचालन IRCTC द्वारा किया जाता है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यू का डा ) ने इस वर्ष हेली सेवाओं के संचालन के लिए 8 कंपनियों को शटल सेवा चलाने की अनुमति प्रदान की है। ये सेवाएं विशेष रूप से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।

यूकाडा ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही टिकट बुक करें और किसी भी अनधिकृत एजेंट या दलाल से सावधान रहें। साथ ही यात्रा से पहले मौसम की स्थिति और दिशा-निर्देशों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

चारधाम यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, ऐसे में हेली सेवाएं उनकी यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।


मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा

स्टेट प्रगति पोर्टल से होगी सभी योजनाओं की मॉनिटरिंग

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में स्टेट प्रगति पोर्टल की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य एवं केंद्रपोषित महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग अब इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अपनी प्रमुख योजनाओं का विवरण शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि उनकी प्रगति की नियमित और प्रभावी समीक्षा हो सके।

मुख्य सचिव ने नियोजन विभाग को पोर्टल को इस प्रकार विकसित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं की विभागवार और योजनावार समीक्षा आसान हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना के लिए विभिन्न स्तरों पर माइलस्टोन तय किए जाएं, जिससे धीमी प्रगति वाली योजनाओं की समय रहते पहचान कर उन पर विशेष ध्यान दिया जा सके और परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।

स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी स्वरोजगार योजनाओं को भी पोर्टल में शामिल करें। साथ ही, इन योजनाओं के माध्यम से उत्पन्न रोजगार का आंकलन जरूरी है। उन्होंने नियोजन विभाग को पिछले 3 से 5 वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की कमियों को दूर किया जा सके।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने पोर्टल का ट्रायल भी लिया और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि भवन निर्माण के साथ-साथ मैनपावर और मशीनों के उन्नयन को भी योजनाओं में शामिल किया जाए तथा इसके लिए समग्र (हॉलिस्टिक) योजना तैयार की जाए। इसके अलावा, सभी निर्माण कार्यों में बेसमेंट पार्किंग को अनिवार्य रूप से शामिल करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, अपर सचिव झरना कमठान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


चारधाम यात्रा से पहले बड़ा अपडेट: हेली किराए में बदलाव, सुरक्षा-तकनीक में होगा मेगा अपग्रेड

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत से पहले उत्तराखंड सरकार और यूकाडा ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और एयर ऑपरेशंस को आधुनिक बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। हेली सेवाओं के किराए में बदलाव से लेकर हाई-टेक निगरानी सिस्टम तक पूरी यात्रा को नई तकनीक से लैस किया जा रहा है।

हेली सेवाओं में बदलाव — यात्रियों के लिए नई दरें लागू

यूकाडा ने तीन प्रमुख सेक्टरों के किराए अपडेट किए हैं~

गुप्तकाशी : राउंड ट्रिप किराया अब ₹12,154 (जीएसटी अतिरिक्त)। पहले ₹12,444 (जीएसटी सहित) था। कुल किराए में हल्की बढ़ोतरी संभव।

फाटा : किरायों में मामूली बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

सिरसी : सबसे बड़ी राहत — किराया ₹8,800 से घटकर ₹6,086 (जीएसटी अतिरिक्त) कर दिया गया है।

यात्रा मार्ग होगा हाई-टेक निगरानी में

चारधाम मार्ग पर सुरक्षा को अपग्रेड करते हुए~

9 नए PTZ कैमरे लगाए जा रहे हैं

संचार व्यवस्था मजबूत करने के लिए VHF सेट बढ़ाए जा रहे हैं

हेलीकॉप्टरों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य किए जा रहे हैं ताकि हर उड़ान रियल टाइम मॉनिटर हो सके

इन कदमों का उद्देश्य किसी भी तरह की दुर्घटना या आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देना है।

ATC सुविधाओं में बड़ा विस्तार

हवाई सुरक्षा मानकों को मजबूत करते हुए~

केदारनाथ और बद्रीनाथ में नए ATC टावर स्थापित होंगे

एटीसी अधिकारियों की भर्ती तेजी से जारी है

मौसम मॉनिटरिंग को आधुनिक बनाने के लिए AWOS और सिलोमीटर जल्द इंस्टॉल किए जाएंगे

इन उपकरणों से मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी और उड़ानों की सुरक्षा और बेहतर होगी।

टिकटों की कालाबाजारी पर कड़ी पकड़

इस बार प्रशासन टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सख्त है। साथ ही, जिला प्रशासन और पुलिस टीमें पूरी सतर्कता के साथ निगरानी बढ़ा चुकी हैं।

श्रद्धालुओं से की गई अपील

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट बुक करें।

यूकाडा सीईओ आशीष चौहान का बयान 

इस वर्ष चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाने के लिए हेली सेवाओं, एटीसी सुविधाओं और निगरानी सिस्टम में व्यापक सुधार किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर और पारदर्शी यात्रा अनुभव मिल सके।”


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गढ़ी कैंट स्थित मोक्ष धाम पहुंचकर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें अंतिम विदाई भी दी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उनके परिजनों से भी भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp