Wednesday, November 18, 2026
8:53 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस ने किया उपवास, भाजपा को कोसा

Category Archives: राष्ट्रीय

बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस ने किया उपवास, भाजपा को कोसा

केन्द्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त हो गृह मंत्री अमित शाह

देहरादून। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति घृणा तिरस्कार व अपमान का भाव प्रकट करने वालों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कांग्रेसजनों के साथ घंटाघर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना व उपवास में बैठे। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई।

यहां आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसजन घंटाघर के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और वहां पर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति घृणा तिरस्कार व अपमान का भाव प्रकट करने वालों के विरुद्ध विशेषकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रतिकात्मक रूप से उपवास पर बैठे।

इस अवसर पर धरने व उपवास के बाद संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि जिस तरह से संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है और इसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि संसद में जिस प्रकार से गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है और भाजपा व आरएसएस को बाबा साहेब के देश के प्रति दिये गये योगदान व बनाये गये संविधान के लिए कोई कृतज्ञता नहीं है।  कहा कि देश के गृह मंत्री के बयान से बारह सैकेंड का देश के गृह मंत्री अमित शाह का व्यक्तव्य देश के इतिहास में काले पन्नों में लिखा जायेगा और इस सम्मान भरे लेकर भाजपा के किसी नेता ने खंडन किया और न ही क्षमा मांगी जिससे स्पष्ट होता है कि भाजपा व संघ परिवार आरएसएस के गृह मंत्रीअमित शाह के समर्थन में है और बयान से साफ झलकता है और देश आक्रोशित है और संविधान का सम्मान करने वाले संविधान को मानने वाले अपेक्षा करते है कि गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक माफी मांगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रिमंडल ने गृह मंत्री को बर्खास्त करें।

उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते तब तक कांग्रेस देश भर में आंदोलन चलायेगी और अमित शाह के इस टिप्पणी का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संसद में भाजपा के सांसदों द्वारा व इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ धक्का मुक्की व राहुल गांधी पर की गई झूठी एफआईआर के खिलाफ कांग्रेसजन आंदोलित है और भाजपा के इस अमर्यादित आचरण की निंदा करते है।

इस अवसर पर धरने व उपवास के बाद सूर्यकांत धस्माना ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा समस्त कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वह भाजपा, आरएसएस व नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा ने बाबा साहेब का अपमान व संविधान से छेडछाड को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगें और भाजपा व आरएसएस की मानसिकता को पूरे देश के सामने उजागर करेंगें।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, प्रवक्ता संदीप चमोली, निवर्तमान इलियास अंसारी, मुकीम अहमद, संगीता गुप्ता, राजेश, वरिष्ठ नेता अरूण वाल्मीकि, श्रम कांग्रेस के दिनेश कौशल, पूनम कंडारी, आनंद सिंह, विरेन्द्र पंवार, संजय भारती, शुुभम सैनी, अभिषेक तिवारी, अमीचन्द सोनकर, जसपाल सिंह, अवधेश कथिरिया, दीपक धीमान, अंजू भारती, राधिका शर्मा, अनिल शर्मा, महमूदन, जमाल अहमद, ललित भद्री, मेहताब, आदर्श सूद, निहाल सिंह, राम कुमार थपलियाल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन, प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने की निःशुल्क भूमि आवंटित

उत्तराखंड के पंडाल में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

सीएम धामी के निर्देश पर राज्य के मेलार्थियों को मिलेगी परिवहन सुविधा

देहरादून।  प्रयागराज महाकुंभ-2025 में उत्तराखंड का अपना पवेलियन होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर-7 कैलाशपुरी मार्ग, पूर्वी पटरी प्रयागराज में 100×400 वर्ग फिट भूमि निःशुल्क आवंटित कर दी है। इस भूमि पर उत्तराखंड राज्य का पंडाल सजेगा, जहां मेलार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। भूमि आवंटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है।

प्रयागराज महाकुंभ-2025 की तैयारियों के जोर पकड़ने के साथ ही उत्तराखंड में भी मेलार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ मेले में उत्तराखंड के पंडाल के लिए अलग से भूमि आवंटन का अनुरोध उत्तर प्रदेश सरकार से किया था। सीएम धामी के आग्रह पर यह भूमि आवंटित कर दी गई है। प्रदेश सरकार इस पंडाल में मेलार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध करेगी। पंडाल के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देश-दुनिया भर से आए मेलार्थियों को देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज महाकुंभ के मद्देनजर हाल ही में अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड से प्रयागराज महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले साधु संतों और अन्य सभी आम लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। मेलार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन की व्यवस्था भी सरकार करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने देहरादून पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महाकुंभ मेले में विशेष रूप से आमंत्रित किया है।

मां गंगा और यमुना का उद्गम क्षेत्र उत्तराखंड है। प्रयागराज इन दोनों पवित्र नदियों का संगम स्थल है। हमारे लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि आज यहां महाकुंभ मेला आयोजित हो रहा है। उत्तराखंड पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ प्रयागराज महाकुंभ-2025 में भागीदारी करेगा, साथ ही इस महा आयोजन को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार का कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा। स्नान आदि के लिए अतिरिक्त जल की जरूरत होगी तो उत्तराखंड से अतिरिक्त जल छोड़ा जाएगा। इसके अलावा परिवहन आदि व्यवस्थाओं में भी पूर्ण सहयोग किया जाएगा। -पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड


स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीनगर मेडिकल कालेज में किया स्किल सेंटर का लोकार्पण

भावी चिकित्सकों का मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना जरूरी

ओपन जिम, बास्केटबॉल, वालीबॉल कोर्ट व लिंक रोड की भी दी सौगात

श्रीनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक खेलकूद के लिए ओपन जिम, बास्केटबॉल और वालीबॉल कोर्ट व लिक रोड की सौगात दी। यहीं नहीं एमबीबीएस छात्रों को चिकित्सा सेवा में कुशल बनाने के लिए 1 करोड़ 46 लाख की लागत से बने स्किल सेंटर का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 26 जनवरी तक बेस अस्नपताल में सभी नर्सिंग अधिकारी तैनात हो जायेगे। जबकि 250 वार्ड व्याय तैनात होगे। कहा कि मेडिकल कालेज के 300 एमबीबीबीएस छात्रों के हास्टल तथा 50 फैकल्टियों के लिए आवास बनाए जा रहे। 2025-26 में नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेज भी बनकर तैयार हो जायेगा।

मेडिकल कॉलेज में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि खेल-कूद किसी भी शिक्षा का अनिवार्य अंग है। अनेक प्रकार के खेलकूदों के द्वारा एमबीबीएस छात्रों का भावी चिकित्सक के रूप मे अपने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ व मजबूत रहना बहुत जरूरी है। तभी वह भविष्य मे मरीजों का और अच्छे से इलाज कर पायेगे। श्रीनगर मेडिकल कालेज कैंपस परिसर में स्वच्छ वायु के साथ – साथ खुले वातावरण में है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अच्छी शिक्षा का उद्देश्य छात्रों में शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास करना है। शिक्षा में खेल-कूद उतने ही आवश्यक हैं जितना पढ़ाई के लिए पुस्तकें। पुस्तकों से मन और आत्मा का विकास होता है, जबकि खेलकूद से शरीर स्वस्थ्य और सबल बनता है। डॉ. रावत ने कहा कि छात्रों के बीच पहले कैंपस में ओपन जिम, बास्केबॉल एवं वालीबॉल कोर्ट नहीं थे अब सभी खेल के संसाधन मुहैया करा दिये है। जल्द ही कोटेश्वर डैम कॉलोनी के जमीन पर स्टेडियम बनकर तैयार होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश भर में शिक्षा के साथ ही छात्रों के शारीरिक शिक्षा पर भी सरकार का विशेष फोकस है।

उन्होंने कहा कि परिवार व समाज स्वस्थ रहेगा तो प्रदेश व देश और उन्नति करेगा।उन्होंने कहा कि बेस चिकित्सालय में स्किल सेंटर बनने से यहां भावी चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीकल स्टाफ व अन्य कर्मी, जीवन रक्षक ट्रैनिंग लेकर अपना कौशल विकास के साथ आपातकालीन परिस्थिति मे जीवन रक्षक का पुन्य कार्य करेगे। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में लगातार एमबीबीएस छात्रों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरण, संकाय सदस्यो व सपोर्टिंग स्टाफ के साथ- साथ शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों के संसाधनों बढ़ोत्तरी हुई है। इससे एमबीबीएस छात्रों के लिए एक बेहतर कैंपस का सपना साकार हो रहा है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज परिवार मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री जी का आभार प्रकट करता है।

मंन्त्री के सतत प्रयासो से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड के एक आदर्श मेडिकल कालेज के पथ पर अग्रसर है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंन्द्र धिरवाण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संपंत सिंह रावत, एमएस डॉ. अजेय विक्रम, डॉ. यूसुफ रिजवी, डा निरंजन गुंजन, डा अनिल द्विवेदी, डा नियति ऐरन, अनिल उनियाल, भाजपा मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, संजय गुप्ता, सौरभ पांडे, प्रदीप नेगी, विकेश कप्रवाण, रमेश मन्द्रवाल आदि मौजूद थे‌।


अध्यक्ष पद के आरक्षण पर आपत्तियों का अंबार, निदेशालय के पास पहुंची करीब 1000 आपत्तियां 

देहरादून। राज्य के निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण पर इस बार आपत्तियों का अंबार लग गया है। शहरी विकास निदेशालय के पास करीब 1000 आपत्तियां आ चुकी हैं। विभाग ने इनका निस्तारण शुरू कर दिया है।

शहरी विकास विभाग ने 14 दिसंबर को सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के मेयर-अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी की थी। इस पर आपत्तियां ली जा रही हैं। आपत्तियां देखकर शहरी विकास विभाग के अफसर भी हैरान-परेशान हैं।

राज्य में पहली बार आपत्तियों का आंकड़ा 1000 के करीब पहुंच चुका है। अभी शनिवार को भी आपत्ति दी जा सकती है। उधर, विभाग ने आपत्तियों का निस्तारण शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि 23 दिसंबर तक निस्तारण पूरा कर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी जाएगी। नैनीताल जिले की अधिसूचना एक दिन देरी से जारी होने के कारण वहां की आपत्तियां 22 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद मौका नहीं मिलेगा।

आपत्तियों के हिसाब से देखें तो हरिद्वार जिला सबसे आगे है। यहां 14 नगर निकाय हैं, जिनमें दो नगर निगम भी शामिल हैं। इस जिले की ढंडेरा नगर पंचायत से रिकॉर्ड आपत्तियां आईं हैं। पूरे जिले से भी सर्वाधिक करीब 300 आपत्तियां आ चुकी हैं। कई जिले और निकाय ऐसे भी हैं, जिनमें आपत्तियां काफी कम हैं।


अरविंद केजरीवाल ने ‘डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप’ योजना का किया ऐलान, दलित समाज के बच्चों का सपना होगा साकार

दलित समाज का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित ना रहे- अरविंद केजरीवाल 

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया है। इससे पहले भी आप कई लोकलुभावन योजना की घोषणा कर चुकी है। जिसमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी, महिला सम्मान योजना आदि शामिल हैं।

दिल्ली में जनता को संबोधित करते हुए आप संयोजक केजरीवाल ने  डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया। उन्होंने कहा कि जो दलित छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनका सारा खर्चा हमारी सरकारी उठाएगी। इसके लिए हम डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप शुरू करेंगे। दलित समाज का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित ना रहे, इसके लिए ‘डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप’ दी जाएगी। दलित समाज के बच्चों का विदेश में पढ़ने का सपना होगा साकार।

आप ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। एक्स अकाउंट पर ‘भाजपा वालों, तुम बाबा साहेब को गाली दो, मैं उन्हें सम्मान दूंगा। बाबा साहेब को यह मेरी श्रद्धांजलि है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस पोस्ट को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है।


बेरोजगार आंदोलन को फंडिंग करने वालों पर मुख्यमंत्री सख्त, होगी जांच

जालसाजों व पत्थरबाजों पर रासुका लगाने व उच्च स्तरीय जांच हो- मोर्चा

तत्कालीन एसएसपी ने कहा था, आंदोलन को कर रहे कुछ लोग फंडिंग

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बेरोजगार आंदोलन को फंडिंग करने वाले जालसाजों व पत्थरबाजों पर रासुका लगाने व उच्च स्तरीय जांच को लेकर ज्ञापन सौंपा । धामी ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। नेगी ने कहा कि फरवरी 2023 में बेरोजगार संघ द्वारा रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें पत्थरबाजों द्वारा बेरोजगारों एवं पुलिस कर्मियों पर घातक हमला किया गया था।

इसके बाद आंदोलन को फंडिंग की बात उभर कर सामने आई थी,जिसको लेकर तत्कालीन एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने 14 फरवरी 2023 को बयान जारी कर कहा था कि उक्त आंदोलन को राजनीतिक दलों, कोचिंग संस्थानों व अन्य लोगों द्वारा किसी खास मकसद से फंडिंग की गई है । लेकिन आज तक फंडिंग करने वालों का पर्दाफाश नहीं हो पाया था । मोर्चा ने 6 मार्च 2023 को बेरोजगारों के आंदोलन को फंडिंग करने वाले व पत्थर बरसाने वाले पत्थरबाजों को चिन्हित कर इनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई को लेकर आंदोलन किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी ।

नेगी ने कहा कि उक्त फंडिंग मामले का पर्दाफाश होना देशहित में बहुत जरूरी है। फंडिंग मामले को मोर्चा को डीजीपी अशोक कुमार के समक्ष भी रख चुका है लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई इस मामले में नहीं हो पाई । इतना अवश्य हुआ कि डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी द्वारा विवेचक को फंडिंग मामले पर भी संज्ञान लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।

मोर्चा डेढ़ वर्ष से अधिक समय से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रयासरत है । नेगी ने कहा कि अगर इसी प्रकार फंडिंग के माध्यम से आंदोलन हुए तो उत्तराखंड जैसे प्रदेश को जे एंड के जैसा प्रदेश बनने में देर नहीं लगेगी । नेगी ने स्पष्ट किया कि अगर आंदोलन में कोई फंडिंग नहीं हुई है तो एसएसपी/ डीआईजी का बयान निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए । नेगी ने कहा कि फंडिंग के माध्यम से आंदोलन करने को उकसाने वाले व पत्थरबाजों के आकाओं/ साजिशकर्ताओं पर भी कठोर कार्यवाही प्रदेश हित में होनी चाहिए । प्रतिनिधि मंडल में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार मौजूद थे ।


कुवैत दौरे पर पीएम मोदी, 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की होगी पहली कुवैत यात्रा 

पीएम मोदी कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात 

अरैबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी होंगे शामिल 

नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री कुवैत के शेख मेशाल अल अहमद अल जबार अल सबाह के बुलावे पर कुवैत गए हैं। यह बीते 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला कुवैत दौरा है। कुवैत रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘भारत और कुवैत न केवल व्यापार और ऊर्जा साझेदार हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता में भी उनकी साझा रुचि है। हम कुवैत के साथ ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। आज कुवैत पहुंचने के बाद पीएम मोदी शाम में भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात करेंगे। कुवैत में पीएम मोदी अरैबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।


उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित जनसंपर्क के महाकुंभ में बनी आकर्षण का केंद्र

पीआरएसआई देहरादून ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का किया सम्मान

केदारनाथ जी का प्रतीक चिन्ह, ब्रह्मकमल की टोपी, और उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तिका भेंट की

उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा के लिए आमंत्रित किया

रायपुर में चल रहा है पीआरएसआई का राष्ट्रीय अधिवेशन

देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का सम्मान किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री को केदारनाथ का प्रतीक चिन्ह, ब्रह्मकमल की टोपी, और उत्तराखंड के विकास पर आधारित पुस्तिका भेंट की गई।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 से 23 दिसंबर तक पीआरएसआई का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। देहरादून चैप्टर के सदस्य भी इस अधिवेशन में प्रतिभाग कर रहे हैं।

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, उपाध्यक्ष ए एम त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उन्हें बताया गया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर उत्तराखंड के चार धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री को उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस सम्मान के लिए पीआरएसआई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने उत्तराखंड में बिताए गए दिनों की यादें साझा करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रति हर देश वासी के मन में अपार श्रद्धा है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकास कार्यों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उत्तराखंड के सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका “संकल्प सतत विकास का” वितरित की गई।

उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का प्रतीक मानी जाने वाली ब्रह्म कमल टोपी ने पीआरएसआई (पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन में खास पहचान बनाई। पीआरएसआई देहरादून के सभी सदस्यों ने ब्रह्मकमल टोपी पहनकर अधिवेशन में प्रतिभाग किया। साथ ही अन्य राज्यों के प्रतिभागियों को भी ये टोपी भेंट की। अधिवेशन में दूसरे राज्यों से आए सभी लोगों ने इस टोपी की प्रशंसा की। उत्तराखंड के पारंपरिक प्रतीक ब्रह्म कमल, जो राज्य का राजकीय पुष्प है, को इस टोपी के डिजाइन में खूबसूरती से उकेरा गया है। यह टोपी न केवल उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती है, बल्कि इसे पहनने वाले को भी अपनी जड़ों से जोड़ती है।

इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजीत पाठक, पीआरएसआई देहरादून के सदस्य वैभव गोयल, अनिल वर्मा, अजय डबराल, महेश, दीपक कुमार, ईशान, काजल उपस्थित थे।


प्रत्येक अस्पताल में अनिवार्य रूप से लगेगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

लम्बे समय से गैरहाजिर चिकित्सकों पर होगा एक्शन
देहरादून। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण के दृष्टिगत जनपदवार समीक्षा की जायेगी। जिसकी रिपोर्ट एक माह के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने तथा प्रत्येक चिकित्सा इकाईयों में चिकित्सकों समेत मेडिकल कार्मिकों व अन्य स्टॉफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपदवार राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ का गैप एनालिसिस करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये, जिसकी रिपोर्ट एक माह के भीतर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। डॉ. रावत ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में लम्बे समय से गैरहाजिर चल रहे चिकित्सकों के विरूद्ध बर्खास्तगी की कार्यवाही के निर्देश भी दिये। साथ ही उन्होंने विभागीय अनुमति के बिना पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने गये चिकित्सकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार चिकित्सालयों में चिकित्सकों की नियुक्ति करने में जुटी हैं वहीं दूसरी ओर चिकित्सक अस्पतालों से नदारद हैं। ऐसे चिकित्सकों व मेडिकल कार्मिकों को कतई भी बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ ठोस कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। विभागीय मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक राजकीय चिकित्सा इकाई में चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, फार्मासिस्टों, मेडिकल स्टॉफ सहित अन्य स्टॉफ की उपस्थिति सुचिश्चित करने के लिये बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने का कि बयोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही कार्मिकों का वेतन आहरित किया जायेगा। इसके अलावा उन्होंने बैठक में उप जिला अस्पतालों की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को अधिकारियों को कहा।
बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तारा आर्य, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. गीता जैन, निदेशक स्वासथ्य डॉ. सुनीता टम्टा, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर.एस. बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा ऐतिहासिक और भव्य आयोजन- रेखा आर्या

26 दिसंबर से शुरू होगी मशाल यात्रा : रेखा आर्या

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों से पूरे प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए आधिकारिक मशाल यात्रा 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से होकर गुजरेगी और हर जनपद में इस दौरान 2 से 3 दिन विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह जानकारी दी । खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मशाल यात्रा का आरंभ हल्द्वानी से किया जाएगा और 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यहां से यह यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के सभी 13 जनपदों में जाएगी । इस दौरान प्रयास किया जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आम लोग इसमें शामिल हो सके।

खेल मंत्री ने बताया कि सरकार राष्ट्रीय खेलों को जनउत्सव के रूप में मनाना चाहती है इसलिए मशाल यात्रा से ज्यादा से ज्यादा आम जनता को जोड़ने की तैयारी की जा रही है । बैठक में उन्होंने सूचना विभाग के सचिव और महानिदेशक को खेलों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने के लिए कहा।

खेल मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों के बारे में प्रचार अभियान न सिर्फ टीवी, समाचार पत्र, न्यूज पोर्टल और रेडियो के जरिए किया जाएगा, साथ ही सोशल मीडिया को भी इसमें शामिल किया जाएगा । इसके अलावा उन्होंने सभी नगरनिगम और नगर पालिका क्षेत्रों में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और स्क्रीन डिस्प्ले के माध्यम से राष्ट्रीय खेलों का प्रचार करने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत अन्य उच्च अधिकारी शामिल रहे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp