Wednesday, November 18, 2026
11:31 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

पेरिस ओलंपिक के बाद राष्ट्रीय खेलों में ई वेस्ट का बेहतर उपयोग होगा

Category Archives: राष्ट्रीय

पेरिस ओलंपिक के बाद राष्ट्रीय खेलों में ई वेस्ट का बेहतर उपयोग होगा

राष्ट्रीय खेलों की ग्रीन थीम कांसेप्ट -मोबाइल रीसाइक्लिंग यूनिट स्थापित होगी

देहरादून। एक पखवाड़े बाद 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होगा। उत्तराखंड में आयोजित होने वाले इस खेल महाकुंभ में 9,728 पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन प्रतिष्ठित खेलों के सफल आयोजन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ये खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। खेलों का आयोजन देहरादून सहित आठ अन्य जिलों में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किए गए अनुरोध को स्वीकार करते हुए इन खेलों का उद्घाटन करने की सहमति दी है, जिससे इस बड़े खेल आयोजन के प्रति उत्साह और बढ़ गया है।

उत्तराखंड के खेल निदेशक प्रशांत आर्य ने इस वर्ष के राष्ट्रीय खेलों के लिए कुछ रोमांचक नई विशेषताओं का खुलासा किया। “यह पहला अवसर है जब राष्ट्रीय खेल राज्य में आयोजित किए जा रहे हैं और इसके लिए खेल संसाधनों, जिसमें स्टेडियम भी शामिल हैं, को तैयार किया गया है। 27 जनवरी से विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी यहां आना शुरू कर देंगे। आर्य ने बताया, “देहरादून में कुल 16 खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि हरिद्वार में तीन, टिहरी में सात, उधम सिंह नगर में छह, नैनीताल में नौ और चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में एक-एक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।”

खेल निदेशक आर्य ने कहा, “इस बार दो विशेष आकर्षण होंगे। पहली बार हम इन खेलों में एक ‘ग्रीन-थीम’ का कॉन्सेप्ट पेश कर रहे हैं। हमारा ध्यान ई-वेस्ट से मेडल बनाने पर होगा, जो कि पेरिस ओलंपिक के बाद किसी खेल आयोजन में पहली बार देखा जाएगा। यह पहल कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करेगी।”

आर्य ने कहा, “खेल स्थल पर प्लास्टिक की बोतलों के लिए एक मोबाइल रिसाइक्लिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिसमें डिस्टिल्ड पानी का उपयोग किया जाएगा। यह यूनिट ‘क्लियर’ कंपनी द्वारा स्थापित की जाएगी और यहां मोल्डेड कुर्सियाँ और बेंच भी बनाई जाएंगी।”

उद्घाटन समारोह 28 जनवरी को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में आयोजित होगा, जबकि समापन समारोह 14 फरवरी को हल्द्वानी, नैनीताल जिले के अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होगा।


भाजपा को झुग्गी वालों से प्यार नहीं, वो अमीरों की पार्टी है – अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप 

भाजपा को चुनाव से पहले झुग्गीवासियों का वोट और चुनाव के बाद इनकी जमीन चाहिए – अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने शकूरबस्ती के झुग्गी-बस्ती इलाके में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमने देखा कि कैसे उनके (भाजपा) नेता झुग्गियों में सो रहे हैं। वे 5-10 साल नहीं सोए लेकिन पिछले 1 महीने से उनके नेता झुग्गियों में सो रहे हैं। उन्हें झुग्गी वालों से प्यार नहीं है। यह अमीरों की पार्टी है। उन्हें झुग्गी वालों से क्या लेना-देना? वे झुग्गी वालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं। उन्हें चुनाव से पहले झुग्गी वालों के वोट चाहिए और चुनाव के बाद उन्हें झुग्गी वालों की जमीन चाहिए। उन्हें उनकी जमीन और वोट दोनों से प्यार है। कल अमित शाह ने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी वालों को बुलाया था।

वहां उन्होंने मेरे लिए बहुत गंदी बातें कहीं। गृह मंत्री द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मेरे खिलाफ शब्दों का चयन किया, उसे सुनकर कोई भी सभ्य व्यक्ति शर्मिंदा हो जाएगा। मुझे अमित शाह से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, मैं राजनीति में अपने सम्मान के लिए नहीं आया हूं। मैं राजनीति में लोगों और देश के सम्मान के लिए आया हूं।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले झुग्गीवालों को कीड़े-मकौड़े समझते हैं। दिल्ली चुनाव नजदीक आते ही ये झुग्गीवासियों के घर में सो रहे हैं। भाजपा को चुनाव से पहले झुग्गीवासियों का वोट और चुनाव के बाद इनकी जमीन चाहिए। अमित शाह झुग्गीवासियों को गुमराह कर रहे हैं।  भाजपा कहती है कि ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’, लेकिन ये नहीं बता रहे कि जहां झुग्गी, वहां इनके दोस्त और बिल्डर्स के मकान। पूरी दुनिया जानती है कि इनका एक ही दोस्त है, अपने दोस्त को देने के लिए इनकी झुग्गीवालों की जमीन पर बुरी नजर है।


बर्फ की सफेद चादर में लिपटी मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल की वादियां 

पैदल रास्तों और खेत खलियानों में जमी बर्फ

सर्द हवाओं ने ठंड में किया और इजाफा 

नैनीताल में हुआ इस वर्ष का पहला हिमपात

देहरादून। उत्तराखंड में बीते दिन से मौसम खराब चल रहा था, वहीं देर रात बारिश के चलते आज मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हो गई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है।

मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल में इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। औली में भी बर्फबारी के बाद भारी मात्रा में बर्फ जमी है।

पिछले दिनों बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने औली का रुख करना शुरू किया। औली के सभी होटल, लॉज भरे हुए हैं। वहीं, आज फिर से बर्फबारी होने से पर्यटकों की भीड़ उमड़ सकती है।

चकराता में भी आज बर्फबारी हुई है। क्षेत्र के लौखंडी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ में भारी बर्फ पड़ी है। बर्फबारी के बाद जमीन पर कई इंच मोटी बर्फ की चादर जम गई है।

नैनीताल शहर में इस वर्ष का पहला और सर्द मौसम का दूसरा हिमपात हो गया है। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ नजर आई।

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी स्थानीय किसानों की फसलों और फलों के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। रविवार की सुबह मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी, रामगढ़, कसियालेख, मनाघेर, चोरलेख क्षेत्र की पहाड़ियां और खेत बर्फ के सफेद चादरों से घिरे नजर आए।

वहीं, आज मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी और चम्पावत में बिजली चमकने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।


अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को मिला न्योता 

विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल 

नई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वैंस के शपथ ग्रहण समारोह में भारत को भी न्योता मिला है। विदेश मंत्री एस जयशंकर 20 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जयशंकर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठक करेंगे।  विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को कहा कि वाशिंगटन की अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर ट्रंप प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।


राजभवन में ‘वन यूनिवर्सिटी – वन रिसर्च’ पर चल रहे शोध का दिया ब्यौरा

आयुर्वेद में भगंदर का सफल इलाज सम्भव

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने ‘वन यूनिवर्सिटी – वन रिसर्च’ पर चल रहे शोध की प्रगति के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा ‘‘क्षार सूत्र प्रबंध से भगंदर का इलाज’’ विषय पर शोध प्रबंध किया जा रहा है। राज्यपाल द्वारा पूर्व में इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर राज्य हित में शोध करने के निर्देश दिए गए थे।

कुलपति ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय ने भगंदर रोग से ग्रसित 182 लोगों पर शोध और उनका उपचार किया। इस शोध का उद्देश्य भगंदर जैसे जटिल रोग का प्रभावी और स्थायी समाधान प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि शोध में इस रोग का मुख्य कारण गलत दिनचर्या, अनुचित खानपान और लगातार कब्ज रहना प्रमुख हैं।

इस रोग से 24 से 54 वर्ष आयु के लोग ज्यादा पीड़ित हैं और यह समस्या पुरुषों में अधिक देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में इस रोग का इलाज सफलतापूर्वक किया जा सकता है और इसमें रोग के दोबारा होने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने बताया कि शोध के दौरान क्षार सूत्र द्वारा सभी रोगियों का उपचार किया गया।राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शोध कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास आयुर्वेद के प्रति लोगों के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के वैज्ञानिक आधार को मजबूत करने और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इस प्रकार के शोध अत्यंत आवश्यक हैं।

राज्यपाल ने कहा कि आने वाले समय में इस शोध के अंतिम निष्कर्षों को उत्तराखण्ड सरकार और भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा, ताकि इसे व्यापक रूप से अपनाया जा सके। राज्यपाल ने कहा कि यह पहल न केवल आयुर्वेद को नई पहचान दिलाएगी, बल्कि रोगियों को प्रभावी, सुरक्षित और स्थायी उपचार प्रदान करने में भी सहायक होगी।

उन्होंने शोध टीम की मेहनत और समर्पण के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शल्य तन्त्र प्रमुख डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. पंकज बच्चस उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रैली में किया प्रतिभाग 

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्य तीन गुना तेजी से बढ़ेंगे -मुख्यमंत्री

कांग्रेस पार्टी जनहित की योजनाओं का विरोध कर रही – मुख्यमंत्री

देहरादून/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णप्रयाग से भाजपा प्रत्याशी गणेश शाह एवं गौचर से पार्टी प्रत्याशी अनिल नेगी के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश के साथ निकायों में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार बनने से विकास कार्य तीन गुना तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास को लगातार आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बद्रीनाथ के धाम में मास्टर प्लान का कार्य गतिमान है। बाबा केदारनाथ धाम का दिव्य और भव्य निर्माण कार्य हुआ है। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौचर के लिए हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। आने वाले समय में इस क्षेत्र को छोटी हवाई सेवाओं से भी जोड़ने वाले हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल सेवा शुरू होने से महज 2 घंटे में कर्णप्रयाग से ऋषिकेश पहुंचा जा सकेगा। जल्द ही इसका कार्य पूर्ण होगा। प्रदेश में 20 मॉडल डिग्री कॉलेजों की स्थापना की जा रही है। उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य है जहां हेली एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य पूरा होने से क्षेत्र में समृद्धि आएगी और यहां विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

राज्य में विभिन्न औद्योगिक विकास और गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में रोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग तहसील के गांव को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भू धंसाव से प्रभावित 205 परिवारों को भी मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उनके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से यूसीसी विधेयक पारित करने वाला देश में पहला राज्य हमारा राज्य है। राज्य सरकार इसे जल्द लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की नीयत सही नहीं है। कांग्रेस के प्रत्याशी जीतने के बाद जनता से दूरी बना लेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहित की योजनाओं का विरोध कर रही है। कांग्रेस पार्टी, प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर दुखी है। उन्हें दुख है कि देश और राज्य में विकास हो रहा है, और देश में राम मंदिर बन गया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने का सबसे ज्यादा दुख कांग्रेस को है।

इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भोपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, प्रत्याशी गणेश शाह, अनिल नेगी  एंव अन्य लोग मौजूद रहे।


भाजपा मंत्री का बयान महिला शक्ति का अपमान – कांग्रेस

मंत्री बोले, भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले कांग्रेस को कोई मर्द नहीं मिला

कोटद्वार/देहरादून। कांग्रेस ने कोटद्वार में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत के चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मुख्य प्रवक्ता दसौनी ने कहा कि मंत्री सुबोध उनियाल के बयान ने भारतीय जनता पार्टी की घटिया मानसिकता उजागर कर दी है। दसौनी ने उनियाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि सुबोध उनियाल के द्वारा सार्वजनिक सभा में यह बयान देना कि सामान्य सीट पर कांग्रेस पार्टी को एक मर्द का बच्चा नहीं मिला । इसका मतलब कांग्रेस ने अपनी हार मान ली।

दसौनी ने कहा कि यह तो कांग्रेस पार्टी की ऊंची और अच्छी विचारधारा है कि सामान्य सीट पर जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने महिला को प्रत्याशी बनाया है वह बताता है कि कांग्रेस पार्टी मातृशक्ति को पुरुषों से कमतर नहीं आंकती। महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझती है और महिलाओं को इतना मान सम्मान देती है । दूसरी ओर,भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें तो करती है पर जब सम्मान देने की बात आती है तो ठेंगा दिखा देती है। गरिमा ने कहा कि सुबोध उनियाल के बयान ने समस्त महिला शक्ति का अपमान व अनादर किया है।
गरिमा ने कहा कि उनियाल को प्रदेश की मातृ शक्ति से माफी मांगनी चाहिए । और खास तौर पर कोटद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत से क्षमा याचना करनी चाहिए।


राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी

राष्ट्रीय खेलों से बनेगा ऐसा माहौल, कि दुनिया देखेगी’

पूर्व हाॅकी कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से बेहद उत्साहित

देहरादून।  ‘चक दे इंडिया फेम’ पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के निवासी मीर रंजन नेगी लंबे समय से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रह रहे हैं। उत्तराखंड से उनका जुड़ा कभी कम नहीं रहा है। यही कारण है कि वह कभी उत्तराखंडी फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं, तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून में खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखते हैं। बकौल नेगी-राष्ट्रीय खेल के आयोजकों की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान वह उत्तराखंड आएंगे। नेगी का कहना है कि अपनी जन्मभूमि में खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन से वह बेहद खुश हैं।

मीर रंजन नेगी को कुछ महीनों पहले ही मध्य प्रदेश हाॅकी टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है। एक बातचीत में नेगी ने कहा-राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों के अनुकूल माहौल बनेगा और सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जाएगा। पहाड़ के खिलाड़ी अभी तक सपने देखते थे और सुविधाओं के अभाव में उसे पूरा नहीं कर पाते थे, मगर राष्ट्रीय खेलों से उनके सपने पूरे होंगे।

खेलों का बजट बढ़ा, बढ़ गई हैं सुविधाएं
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी का कहना है कि अब खेलों पर सरकार का फोकस है। इसलिए बजट भी बढ़ गया है और सुविधाएं भीं। इसी तरह, खेलों की तकनीक में भी जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। जिस वक्त वह खेला करते थे, तब इस तरह की सुविधाएं नहीं हुआ करती थी। प्रशिक्षण का स्तर भी आज की तरह ऊंचा नहीं था।


ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य- मुख्यमंत्री धामी

मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा 2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में अनेक स्तर पर विविध प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मादक तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं। युवा का नशे की ओर जाना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि सामाजिक विघटन का भी कारण बन सकता है। इसी को देखते हुए राज्य में संस्थागत, प्रवर्तन और जागरूकता तीनों स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मादक पदार्थों की तस्करी और इसके अवैध व्यापार में लगे हुए पेशेवर अपराधियों पर सक्ति से नकेल कसी जा रही है। एंटी नार्कोटिंग टास्क फोर्स के माध्यम से प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। एन.डी.पी.एस. (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकॉट्रॉपिक पदार्थ, अधिनियम) के अंतर्गत नशे में संलग्न अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे की जद में आए हुए लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए जनपद में पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की गई है। नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान किए गए हैं।

नशे के विरुद्ध जन – जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला मंगल दलों और युवा मंगल दलों को भी साथ लेते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। दुरुस्त क्षेत्रों तक जन- जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। कारागारों और विद्यालयों में काउंसलरों की नियुक्ति की गई है। टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

विगत वर्ष में 2183 जागरूकता रैली, 1050 गोष्ठियां, 75 नुक्कड़ नाटक और 10 मैराथन इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और लोगों को सीधे तौर पर जागरूक किया गया। सरकार, विभागों और विभिन्न संस्थाओं के संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के प्रयासों और समन्वय से नशामुक्ति के विरुद्ध वर्तमान समय में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

देहरादून/राजस्थान। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर शीतकालीन यात्रा पर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तराखंड में चल रही शीतकालीन यात्रा के बारे चर्चा करते हुए कहा कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ (सामूहिक रूप से चार धाम के रूप में जाने जाते हैं) के पवित्र तीर्थस्थल गर्मियों के महीनों में लाखों तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हैं। लेकिन सर्दियों के आते ही, भारी बर्फबारी के कारण ये स्थल दुर्गम हो जाते हैं और इन पूजनीय मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान इन तीर्थस्थलों के पीठासीन देवता कम ऊंचाई पर निवास करने का निर्णय लेते हैं, जिन्हें लोकप्रिय रूप से ‘शीतकालीन चार धाम’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के माध्यम से राजस्थान के श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह भी सुरक्षित शीतकालीन यात्रा के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं।

महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को बताया कि 08 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस यात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत की और राज्य सरकार ने इसे सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है। उत्तराखंड में भीषण ठंड के बावजूद, श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह ठंड की परवाह किए बिना बढ़ता जा रहा है। अभी तक हजारों श्रद्धालु शीतकालीन गद्दीस्थलों में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। शीतकालीन यात्रा श्रद्धालुओं के बीच एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp