Thursday, November 19, 2026
3:00 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

भाजपा 48 सीटों पर चल रही आगे, खत्म होता दिख रहा 27 साल का सूखा 

Category Archives: राष्ट्रीय

भाजपा 48 सीटों पर चल रही आगे, खत्म होता दिख रहा 27 साल का सूखा 

22 सीटों पर चल रही आम आदमी पार्टी 

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से हारे चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Resultका 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा 2025) के लिए सभी 70 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। अब तक रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा है। वहीं तीन बार से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है।

इस बदलाव में आप के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। केजरीवाल को 3182 वोट से हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। आतिशी चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।


राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई मतगणना, यहां जानिए किस सीट पर कौन आगे 

13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी हुआ था मतदान 

8 राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल पीछे

दिल्ली- एनसीआर। राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी भी सीसीटीवी के अलावा पर्यवेक्षकों की निगरानी में हो रही है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट
रुझानों में नई दिल्ली सीट से 8 राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा  बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें कि लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है।

कालकाजी विधानसभा सीट
कालकाजी सीट पर रुझानों में भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं और सीएम आतिशी पीछे हैं। चार राउंड के बाद आतिशी करीब 1635 वोट से पीछे हैं। कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई है। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं।

जंगपुरा विधानसभा सीट 
रुझानों में जंगपुरा सीट से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह अब अब पीछे हैं। इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट पर काफी चर्चा में है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को पार्टी ने यहां से टिकट दिया है। इससे पहले मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ते रहे हैं। जंगपुरा में आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक प्रवीण कुमार है वह नौकरी छोड़कर अन्ना आंदोलन से जुड़े थे। जंगपुरा सीट पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण कुमार करीब 45,086 वोटों से जीत हासिल की थी।

करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने आरिबा खान को प्रत्याशी बनाया है।

पटपड़गंज विधानसभा सीट 
सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी आगे चल रहे हैं। आम आदमी प्रत्याशी अवध ओझा पीछे हैं।

बल्लीमारान विधानसभा सीट
दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी पीछे चल रहे हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट के रिजल्ट पर हर किसी की नजर है।

बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय आगे चल रहे हैं। भाजपा का अनिल वशिष्ठ पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में है। इसलिए चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता है।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। भाजपा की शिखा राय पीछे हैं।

शकूर बस्ती विधानसभा सीट
रुझानों में भाजपा के प्रत्याशी करनैल सिंह अब आगे हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन पीछे चल रहे हैं।

ओखला विधानसभा सीट
रुझानों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं। भाजपा के मनीष चौधरी अब पीछे हो गए हैं।

बिजवासन विधानसभा सीट
रुझानों में बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत लगातार आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा करीब 6600 वोटों से आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज पीछे हैं।

रोहिणी विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मित्तल पीछे हो गए हैं।

वजीरपुर विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा आगे चल रही हैं। भाजपा 494 वोट से आगे है। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता पीछे हो गए हैं।


चारों धामों के पुरोहितों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार 

राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धाम की यात्रा को और अधिक सफल बनाएगी: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चार धाम यात्रा – मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की। इस अवसर पर चार धामों से आए तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु सभी तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी लिए।

मुख्यमंत्री ने सभी तीर्थ पुरोहितों का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धामों की यात्रा को और अधिक सफल और बेहतर बनाने पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा चार धामों के कपाट खुलने से पहले ही राज्य सरकार सभी तैयारियां पूर्ण करेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार चार धामों के साथ ही शीतकालीन चार धाम यात्रा को भी बढ़ावा दे रही है, जिसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन यात्रा को लेकर राज्य सरकार व्यापक प्रचार प्रसार कर रही है। बीते वर्ष की यात्रा में जो कमियां रही थी उन्हें इस वर्ष सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा प्रशासन यात्रा से पहले सभी तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा चार धाम के साथ हमें अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक एंव पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार कर उन्हें विकसित करना है ताकि वहां भी अधिक से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कहा चार धाम यात्रा उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का भी मार्ग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में बाबा केदार के प्रांगण का भव्य निर्माण कार्य हो रहा है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने हमेशा चार धामों को बढ़ावा दिया है। आगे भी प्रधानमंत्री ने शीत कालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सदस्यों ने सरकार द्वारा चार धाम यात्रा को बढ़ावा दिए जाने, शीतकालीन यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। महासचिव उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत डॉ बृजेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री निरंतर चार धाम के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को भी मां गंगा के शीतकालीन पूजा स्थल मुखवा (मुखीमठ) का निमंत्रण दिया है, जो मुख्यमंत्री की चार धामों और पुरोहित समाज के प्रति सवेदना को दर्शाता है।

इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, पंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, डॉ बृजेश सती महासचिव उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महा पंचायत उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी , यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील प्रसाद उनियाल, मंदिर समिति के संरक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत समिति बदरीनाथ के अध्यक्ष उमेश सती, बद्रीश पंडा पंचायत बदरीनाथ के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद तिवारी, युवा पुरोहित संगठन बदरीनाथ के सचिव गौरव पंचभैया, व्यापार सभा केदारनाथ अध्यक्ष चंडी प्रसाद तिवारी, व्यापार सभा महामंत्री तेज प्रकाश त्रिवेदी, मनोज तिगसोला आदि उपस्थित रहे।


धामी सरकार ने 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

राज्य के लगभग 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को मिलेगा सेवा लाभ

देहरादून। प्रदेश सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को नये साल का तोहफा दिया है। सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को सेवा लाभ देते हुए उनके सेवानिवृत्त की आयु सीमा बढ़ा दी है। विशेषज्ञ डाक्टर अब 65 वर्ष की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। पहले यह आयु सीमा 60 वर्ष थी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि आयु सीमा में पांच साल की बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आयु सीमा में वृद्धि किये जाने से प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डाक्टरों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी दूर हो सकेगी और सुदूर ग्रामीणों को भी विशेषज्ञ डाक्टरों का लाभ मिल सकेगा।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में तेजी से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। ऐसे में सरकार ने विशेषज्ञ डाक्टरों को पांच साल की सेवावृद्धि देने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सेवा लाभ केवल उन विशेषज्ञ डाक्टरों को मिलेगा जो अस्पतालों में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात किसी भी विशेषज्ञ चिकित्सक को प्रशासनिक पद एवं वित्तीय दायित्वों का प्रभार नहीं दिया जायेगा, एवं उनकी तैनाती मुख्य परामर्शदाता के रूप में ढांचे के तहत उनकी विधा के उपलब्ध रिक्त पदों पर की जायेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे चिकित्सा अधिकारियों को अग्रेत्तर पदोन्नति प्रदान नहीं की जायेगी। चिकित्सक को वेतन वृद्धि एवं अन्य सेवा लाभ, सेवा के दौरान एवं सेवानिवृत्ति पर राजकीय कार्मिकों की भांति ही नियमानुसार अनुमन्य होंगे।


खेल मंत्री रेखा आर्या नें बॉक्सिंग में गोल्ड जीतने पर विजेताओं को दी बधाई

देवभूमि के लिए यह गौरव का क्षण – रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार टॉप टेन में पंहुचा उत्तराखंड

उत्तराखंड नें एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड़ा

बॉक्सिंग में तीन गोल्ड समेत पांच मेडल जीतकर जमाई धाक

देहरादून। बॉक्सिंग मुकाबलो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड समेत कुछ 5 मेडल कब्जाए। राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार प्रदेश की टीम के टॉप 10 में पहुंचने को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ऐतिहासिक पल बताया है। बॉक्सिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए निवेदिता कार्की, कपिल पोखरिया और नरेंद्र ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इनके अलावा काजल और हिमांशु सोलंकी ने सिल्वर मेडल हासिल किए। एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल जीत कर उत्तराखंड ने पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। उत्तराखंड एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड कर टॉप 10 में पहुंच गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देवभूमि को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को खेल भूमि बनाने का जो सपना हमने देखा है, खिलाड़ी उसे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।

खेल मंत्री ने आशा जताई कि आगे होने वाली एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे। पदक तालिका में हमारी स्थिति और बेहतर होगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब तक उत्तराखंड का सबसे अच्छा प्रदर्शन गोवा में रहा था, जहां 03 गोल्ड समेत हमने कुल 24 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार हम अब तक लगभग इसके दोगुनी पदक जीत चुके हैं जबकि अभी आधे खेल ही हुए हैं। खास बात यह है कि इन राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को बॉक्सिंग, वुशु और ताइक्वांडो में एक बड़ी ताकत के तौर पर स्थापित कर दिया है।

कब कैसा रहा प्रदर्शन

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 मेडल जीते थे. इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे. इस तरह, अंक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था।

* साल 2022 में गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 18 मेडल जीते थे।

* साल 2014 में केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 19 मेडल जीते थे।

* साल 2011 में रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।

* साल 2007 में गुवाहाटी में आयोजित 33वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।

* साल 2002 में हैदराबाद में आयोजित 32वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 10 मेडल जीते थे।


विकास की नई गाथा लिखेगी ट्रिपल इंजन सरकार- रेखा आर्या

रुद्रपुर और हल्द्वानी मेयर के शपथ ग्रहण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई कैबिनेट मंत्री

रुद्रपुर /हल्द्वानी। प्रदेश की काबीना मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि रुद्रपुर और हल्द्वानी की जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार चुनी है। ट्रिपल इंजन की सरकार निकायों में विकास की नई गाथा लिखेगी। शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या रुद्रपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर विकास शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

खेल मंत्री ने कहा कि रुद्रपुर में नए महापौर विकास शर्मा अपने नाम को चरितार्थ करते हुए पूरे नगर निगम क्षेत्र का चहुमुखी विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर की जनता इसलिए बधाई की पात्र है क्योंकि उन्होंने साक्षात “विकास” को चुना है। खेल मंत्री ने कहा कि निकाय क्षेत्र में किसी विकास कार्य के लिए मेरे सहयोग की कभी भी जरूरत पड़ी तो मैं हमेशा रुद्रपुर और हल्द्वानी की जनता के लिए खड़ी मिलूंगी।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई उन्होंने सभी निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं दी। हल्द्वानी में कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से मंत्री रेखा आर्य का स्वागत किया, जहां मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के ऊपर विश्वास को दर्शाता हैI

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, दर्जाधारी राज्य मंत्री अनिल डब्बू जी, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ,विधायक बंशीधर भगत, कमिश्नर दीपक रावत, उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, भारत भूषण, दीपक मेहरा जी आदि मौजूद रहे।


यूसीसी – महिलाओं और बच्चों को मिली सामाजिक- आर्थिक सुरक्षा

देहरादून। समान नागरिक संहिता, के लिए ड्राफ्ट तय करने वाली विशेषज्ञ कमेटी की सदस्य और दून विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. सुरेखा डंगवाल के मुताबिक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के जरिए ना सिर्फ महिलाओं और बच्चों की सामाजिक आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई है। बल्कि इससे विवाह संस्था को भी मज़बूती मिलेगी । प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बयान जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता की भावना ही, लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करते हुए समता स्थापित करना है। उन्होने कहा कि अभी कई ऐसे मामले सामने आ रहे थे, जिसमें महिलाओं को पता ही नहीं होता था कि उनके पति की दूसरी शादी भी है। कुछ जगह धार्मिक पंरपराओं की आड़ में भी ऐसा किया जा रहा था। इस तरह अब शादी का पंजीकरण अनिवार्य किए जाने से, महिलाओं के साथ इस तरह का धोखे की सम्भावना न्यूनतम हो जाएगी। साथ ही इससे चोरी छिपे 18 साल से कम उम्र में लड़कियों की शादी की कुप्रथाओं पर रोक लग सकेगी। इससे बेटियां निश्चित होकर अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकती हैं।

बुजुर्गों और बच्चों को भी सुरक्षा
प्रो. सुरक्षा डंगवाल के मुताबिक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता में व्यक्ति की मौत होने पर उनकी सम्पत्ति में पत्नी और बच्चों के साथ माता पिता को भी बराबर के अधिकार दिए गए हैं। इससे बुजुर्ग माता पिता के अधिकार भी सुरक्षित रह सकेंगे। इसी तरह लिव इन से पैदा बच्चे को भी विवाह से पैदा संतान की तरह माता और पिता की अर्जित सम्पत्ति में हक दिया गया है। इससे लिव इन रिलेशनशिप में जिम्मेदारी का भाव आएगा, साथ ही विवाह एक संस्था के रूप में और अधिक समृद्ध होगा साथ ही स्पष्ट गाइडलाइन होने से कोर्ट केस में भी कमी आएगी।

प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा भारत का संविधान दो वयस्क नागरिकों को अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने की अनुमति देता है। इसके लिए पहले से ही विशेष विवाह अधिनियम मौजूद है, इसमें भी आपत्तियां मांगी जाती है। अब इसी तरह कुछ मामलों में अभिभावकों को सूचना दी जाएगी। वहीं लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए पहले से ही धर्मांतरण कानून लागू है।


बीआरपी-सीआरपी भर्ती में देरी पर विभागीय मंत्री ने जताई नाराजगी

उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा के बाद अधिकारियों को दिये शीघ्र भर्ती के निर्देश

कहा, आपसी समन्वय स्थापित कर दूर करें प्रयाग पोर्टल से जुड़ी विसंगतियां

देहरादून। समग्र शिक्षा के अंतर्गत लम्बे समय से लटकी सीआरपी-बीआरपी भर्ती पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुये भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रयाग पोर्टल में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों का शीघ्र निस्तारण करायें ताकि शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।

विद्यालयी शिक्षा विभाग में शैक्षणिक गतिविधियों के सुधार के लिये समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के कुल 285 पदों तथा संकुल स्तर पर संकुल रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के 670 रिक्त पदों पर कार्मिकों की तैनाती न होने पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही लेटलतीफी पर कड़ी नाराजगी जताते हुये लम्बित प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। उन्होंने विगत सोमवार को सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक का हवाला देते हुये बताया कि प्रयाग पोर्टल के माध्मय से सीआरपी-बीआरपी के कुल 955 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रयाग पोर्टल की आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को लेकर स्वयं कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग संबंधित शासनादेश में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में प्रस्तुत करेगा ताकि पोर्टल के माध्यम से होने वाली सभी आउटसोर्स भर्ती में आ रही व्यवहारिक अड़चनों को दूर किया जा सके।

डॉ. रावत ने बताया कि प्रायग पोर्टल पर प्रदेश के हजारों छात्र-छात्राओं ने सीआरपी-बीआरपी के लिये अपना पंजीकरण कराया है, पोर्टल की विसंगतियां दूर होते ही एक माह के भीतर सीआरपी-बीआरपी के रिक्त पदों के सापेक्ष चयनित आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से युवाओं को मेरिट के आधार पर तैनाती दी जायेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसके लिये अन्य सभी तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दे दिये हैं। डा. रावत ने बताया कि बीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति से विद्यालयों में अनुश्रवण कार्यों में तेजी आयेगी साथ ही बीआरपी-सीआरपी की जिम्मेदारी से सैकड़ों शिक्षकों को भी मुक्त किया जा सकेगा, जिससे विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

बॉक्स-01
प्रयाग पोर्टल की खामियों के चलते अटकी चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती
विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा विभाग में लगभग 2500 चतुर्थ श्रेणी के पद रिक्त हैं। जिनको प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भरे जाने की अनुमति राज्य कैबिनेट द्वारा मिल चुकी है। लेकिन प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों के चलते भर्ती नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि प्रयाग पोर्टल की खामियां दूर होते ही विभाग में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती शुरू कर दी जायेगी।

 


भाजपा डाल रही आप पार्टी के उम्मीदवारों पर डोरे, लालच देकर करवाने चाहती है बीजेपी में शामिल- अरविंद केजरीवाल 

16 उम्मीदवारों को भाजपा की तरफ से फोन किए जा चुके 

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना कल

पूर्व सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना 

दिल्ली- एनसीआर। गरमाती सियासत के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके उम्मीदवारों पर डोरे डाल रही है। अब तक उनके 16 उम्मीदवारों को भाजपा की तरफ से फोन किया जा चुका है। उन्हें लालच देकर भाजपा में शामिल करवाने की कोशिश की जा रही है। उम्मीदवारों से कहा जा रहा है कि आप छोड़ कर भाजपा में आ जाओ। मंत्री बना देंगे और 15-15 करोड़ देंगे। सोशल मीडिया पर केजरीवाल ने लिखा कि कुछ एजेंसी दिखा रही हैं कि भाजपा की 55 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। अगर ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो आप उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है। सभी सर्वे फर्जी हैं। इसके माध्यम से दिल्ली में माहौल बनाकर आप के उम्मीदवारों को साधने की कोशिश की जा रही है।

AAP के सभी 70 प्रत्याशियों की बैठक
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होनी है। इससे पहले आज आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सभी 70 प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं।

’16 उम्मीदवारों को आए फोन, 15-15 करोड़ ऑफर’
अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कुछ एजेंसीज दिखा रही हैं कि गाली-गलौज पार्टी की 55 से ज्यादा सीट आ रही हैं। पिछले दो घंटे में हमारे 16 उम्मीदवारों के पास फोन आ गए हैं कि आम आदमी पार्टी छोड़ के उनकी पार्टी में आ जाओ, मंत्री बना देंगे और हरेक को 15-15 करोड़ देंगे। अगर इनकी पार्टी की 55 से ज्यादा सीटें आ रहीं हैं तो हमारे उम्मीदवारों को फोन करने की क्या जरूरत है? जाहिर तौर पे ये फर्जी सर्वे करवाये ही इसलिए गए हैं ताकि ये माहौल बनाकर कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। पर गाली गलौज वालों, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।’

AAP उम्मीदवार मुकेश अलावत बोले- मेरे पास आया फोन
वहीं, सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार और दिल्ली के मंत्री मुकेश अहलावत ने दावा किया उन्हें भी इस तरह का प्रस्ताव दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेसफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं मर सकता हूं, मेरे टुकड़े हो सकते हैं, लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को कभी नहीं छोड़ूंगा। मुझे बताया गया कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है और अगर मैं आप छोड़कर उनके साथ शामिल हो गया, तो वे मुझे मंत्री बनाएंगे और 15 करोड़ रुपये देंगे। लेकिन केजरीवाल और आप ने मुझे जो सम्मान दिया है, मैं मरते दम तक अपनी पार्टी नहीं छोड़ूंगा।’

संजय सिंह ने दी सभी उम्मीदवारों को सचेत रहने की सलाह
आप सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि इस बार भी भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। ऐसे में आप को तोड़कर भाजपा सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। आप के सात उम्मीदवारों से भाजपा संपर्क कर 15-15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी में शामिल करना चाह रही है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि भाजपा से जितनी भी कॉल आएं, उनकी रिकॉर्डिंग कर लें। अगर कोई मुलाकात कर पैसे का ऑफर देता है, तो हिडन कैमरे से वीडियो बना लें। बता दें कि कुछ ऐसा ही दावा आप ने 2013 में किया था। उस समय पार्टी ने दिल्लीभर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर दावा किया था कि आप के उम्मीदवारों को 20-20 करोड़ रुपये देकर भाजपा में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 49 दिनों की सरकार चलाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

मतगणना से पहले ही भाजपा ने हार मानी:  संजय सिंह
संजय सिंह ने दावा किया कि मतगणना से पहले ही भाजपा ने हार मान ली है। पूरे देश की तरह भाजपा दिल्ली में भी विधायकों को तोड़कर सरकार बनाना चाहती है। 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद शेर सिंह डागर ने आप के विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया था। उसके बाद कई बार प्रयास किए गए। कुछ नेता उसके सामने झुक गए। पंजाब में भी इन्होंने सांसद को भाजपा में शामिल किया। वहीं, दिल्ली में दो मंत्रियों को भाजपा में शामिल करवाया। भाजपा दिल्ली में सरकार गिराने का प्रयास कर सकती है।


महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को दुलारते नजर आए सीएम योगी 

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे है सीएम योगी 

गांवों से पलायन रोकने के लिए कृषि और पशुपालन पर सीएम योगी दे रहे जोर

यमकेश्वर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे हुए है। सीएम योगी ने अपने पैतृक गांव के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान वह यहां एक बच्चों को दुलारते नजर आए।

उन्होंने बच्चे को गोद में लिया। और कुछ देर उसके साथ हंसते-खेलते रहे। सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आए हैं, लेकिन इसके साथ ही वह यहां कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं।

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राज्य से हो रहे पलायन और बंजर खेतों पर दुख जताया। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि खेतों को बंजर छोड़ने के बजाय इस पर कुछ न कुछ खेती किसनी करें। खेत आबाद होंगे तो पलायन भी रुकेगा। पलायन कीवजह से गांव के गांव खाली हो रहे हैं। उत्तराखंड  सीमांत प्रदेश है। यह राष्ट्र सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के गांवों से पलायन रोकने के लिए कृषि और पशुपालन पर जोर दिया। कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और कृषि व पशुपालन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है, जिससे पलायन को रोका जा सकेगा। उन्होंने प्रदेश को नशामुक्त बनाने और इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान लोगों से किया।

मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वह यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचूर में तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे हैं। पहले दिन उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उसके बाद उन्होंने आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे और दो दिवसीय किसान मिले का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय की गोरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया।

योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में डेयरी और पशुपालन की अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि बकरी का दूध अत्यधिक गुणकारी होता है और कई रोगों के उपचार में सहायक है। मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को बकरी व कुक्कुट वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने उत्तराखंड को भारत का मुकुटमणि बताते हुए कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp