Thursday, November 19, 2026
3:08 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उत्तरकाशी में एक बार फिर आए भूकंप के झटके, जनपद में भय का माहौल 

Category Archives: राष्ट्रीय

उत्तरकाशी में एक बार फिर आए भूकंप के झटके, जनपद में भय का माहौल 

रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। देर रात भूकंप आने से भय का माहौल है।

रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से सटे जसपुर गांव के समीप था। आईएमडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 5 किमी. अंदर था। जिसमे वर्तमान समय में किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता है।

 


ड्रोन दीदी – वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान

आईटीडीए कैल्क करवा रहा है 52 युवतियों को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन का कोर्स

देहरादून। पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रौशनी और उत्तरकाशी की जशोदा। ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक तौर पर कमजोर तबके से आने वाली इन तीनों युवतियों ने आज से कुछ समय पहले तक लैपटॉप तक नहीं चलाया था, लेकिन आज वो ड्रोन दीदी बनकर, ड्रोन असेम्बलिंग, रिपेयरिंग से लेकर फ्लाइंग तक का काम आसानी से कर रही हैं। ये संभव हो पाया है, उत्तराखंड सरकार के उपक्रम आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स, ड्रोन दीदी से।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार ग्रामीण और आर्थिक सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं में तकनीकी कौशल बढ़ाने पर जोर रहे हैं। इसी क्रम में आईटीडीए कैल्क, भारत सरकार की वित्तीय सहातया और उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से, अनुसूचित जाति की युवतियों के लिए ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन कोर्स संचालित कर रहा है। देहरादून में प्रांतीय युवा कल्याण निदेशालय परिसर में चल रहे इस कोर्स के पहले बैच की शुरुआत, छह जनवरी से हो चुकी है, जिसमें प्रदेश भर से 52 युवतियां शामिल हो रही हैं। कोर्स के तहत उन्हें 37 दिन में कुल 330 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें प्रशिक्षण से लेकर रहने, खाने और आने जाने का व्यय तक सरकार की ओर से उठाया जा रहा है।

पुरस्कार में मिलेंगे निशुल्क ड्रोन
उत्तराखंड सरकार, युवाओं को ड्रोन रिपेयरिंग और संचालन का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ऋषिकेश और पिथौरागढ़ में दो आईटी स्किल ग्रोथ सेंटर संचालित कर रही है। देहरादून में चल रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम ऋषिकेश सेंटर के जरिए प्रदान किया जा रहा है। ऋषिकेश सेंटर के प्रभारी वीरेंद्र चौहान के मुताबिक कोर्स के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल प्रशिक्षणार्थियों को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, साथ ही प्रशिक्षण में प्रथम पांच स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों का निशुल्क ड्रोन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कुल 200 युवक – युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है।

खुलेंगे रोजगार के अवसर
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों का कहना है कि अब वो ड्रोन सेवाओं पर आधारित स्वरोजगार करने के साथ ही आपदा और चिकित्सा सेवा में भी सरकार को सहयोग प्रदान कर सकते हैं। इसमें से कुछ खुद का ड्रोन भी खरीदने की योजना बना रही हैं।

उत्तराखंड के युवाओं को उच्च तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए सरकार कई योजना चला रही है। इसी क्रम में ड्रोन दीदी योजना भी संचालित की जा रही है। भविष्य में ड्रोन सेवाओं का दायरा बढ़ने वाला है, इसलिए हमारे पास इसके लिए पहले से ही प्रशिक्षित मानव बल उपलब्ध होगा।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की हुई विदाई – सीएम धामी

दिल्ली फतह पर धामी बोले मोदी की गारंटी है चुनाव के नतीजे

दिल्ली की जीत पर भाजपा कार्यालय में जश्न

देहरादून। दिल्ली चुनावों में मिली बंपर जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ पार्टी मुख्यालय मे जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर सीएम पुष्कर धामी ने इन नतीजों को पीएम मोदी की गारंटी की जीत बताया है। साथ ही कहा कि वहां डबल इंजन की सरकार में डबल गति से विकास होगा। भाजपा सरकार, अपने संकल्प पत्र में किए सभी वादों को पूरा करेगी।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस विजय समारोह में उत्साह से ओतप्रोत कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष और सीएम द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा करने के साथ, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें जलेबी खिलाकर जीत की बधाई भी दी।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि 27 साल बाद देश की राजधानी से गैर भाजपा सरकारों की विदाई हुई है। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की उस गारंटी की जीत है, जो विकास की गारंटी के पूरा होने की गारंटी देती है। भारतीय जनता पार्टी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि पार्टी संकल्प पत्र में जो भी बातें कही जाती है, वह अवश्य पूरी होती हैं। दिल्ली में जो झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार का शासन था जिसके कारण अनेक घोटाले हुए हैं जनता ने उसके खिलाफ मत दिया। क्लिनिक घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला , यमुना सफाई का घोटाला , शराब का घोटालो का भी सफाया हो गया। वहां की आपदा सरकार ने लोगों के विश्वास को छलने का काम किया है। दिल्ली को सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं देश में जहां जहां डबल इंजन की सरकार हैं वहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। उतराखंड इसका उदाहरण है जहाँ पीएम मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य विकास की नई इबाराते लिख रहा है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को राज्यों में चुना जा रहा है। हरियाणा हो, महाराष्ट्र और 27 सालों बाद दिल्ली में भाजपा सरकार को वापिस लौटी है और इन राज्यों मे विकास निश्चित है। इस दौरान दिल्ली में जो भी सरकार रही उसने जनता को छलने का काम किया और देश की सबसे प्रदूषित राजधानी बनाने का पाप किया।

दिल्ली की जनता ने इस बार दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बनाई है और अब डबल इंजन की सरकार, डबल गति से काम करेगी। यहां जो भी भारत सरकार की रुकी हुई कल्याणकारी योजनाएं हैं जिसमे जल जीवन मिशन योजना , आयुष्मान भारत योजना या ऐसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को जो दिल्ली के लोगों के तेजी से विकास और कल्याण के लिए आवश्यक थी, उन्हें लेकर आएगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चुनाव के हमारे संकल्प पत्र को है पार्टी की आने वाली सरकार शतप्रतिशत पूरा करेगी।

धामी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणदायी नेतृत्व की जीत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है जिन्होंने प्रत्येक बूथ पर जाकर पार्टी की नीतियों और आने वाली सरकार की योजनाओं के बारे में ठीक से जानकारी दी थी। उन्होंने इस शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री जी, दिल्ली की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी ।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में मिली जीत को ऐतिहासिक बताते हुए, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व समेत समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मैंने कहा यह जीत राजधानी क्षेत्र को भी देश में बह रही विकासधारा से जोड़ने वाली है। अब वहां भी डबल की इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर आम व्यक्ति को मिलेगा। जिस तरह की एक तरफ जीत भाजपा को मिली है उसमें समाज के सभी वर्गों का योगदान रहा है। जहां तक बात है दिल्ली में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की तो, उनके शतप्रतिशत आशीर्वाद ने भाजपा की जीत को शानदार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जश्न के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत सरकार में दायित्वधारी, पार्टी पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


गोल्डन हैट्रिक पर खिलाड़ियों को बधाई, इन्ही गोल्ड मेडल की बदौलत उत्तराखण्ड पंहुचा ग्यारवें से छठे पायदान पर- रेखा आर्या

देवभूमि को अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर व 23 ब्रांज पदक प्राप्त हो चुके है

देहरादून। हमारे खिलाडियों ने वह कारनामा कर दिखाया जो हर किसी की कल्पना से परे था। दिनभर में एक दो नहीं पूरे पांच गोल्ड। खिलाडियों नें देवभूमि पर मानों सोने की बारिश ही कर दी। माडर्न पेंटाथ्लॉन में ममता खाती और सक्षम सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीते, वहीं सक्षम सिंह और ममता खाती की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इनके अलावा नीरज नेगी, सक्षम सिंह और लाल की तिकडी ने लेसर रन टीम इवेंट में उत्तराखंड को सोना दिलाया। ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी ने की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।

खास बात यह रही कि सक्षम सिंह और ममता खाती ने तीन तीन गोल्ड जीतने में भूमिका निभाई। इन दोनों ने अपना नाम राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। आपको बधाई देने के लिए आज मुझे शब्द कम पड़ रहे हैं। आपके सम्मान में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है। देवभूमि हमेशा आपके जैसी संतति पर गौरवान्वित होती रहेगी। आपने पेंटाथ्लॉन में उत्तराखंड को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है।

इनके अलावा पेंटाथ्लान में  मंजू गोस्वामी और लाल ने इंडीविजुएल इवेंट में भी ब्रांज मेडल हासिल किया है। आप सभी को बधाई।


सीएम ने 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हिमालयन सांस्कृतिक ऑडिटोरियम गढ़ीकैंट में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित कुल 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 333 सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में वर्ग 2 के 37 व वर्ग 3 के 227 तथा 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नव चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव चयनित अभ्यर्थियों के जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। सभी उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र के उत्थान और समाज कल्याण के संकल्प को लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ये युवा अभ्यर्थी अपनी मेहनत और निष्ठा से उत्तराखंड में कृषि के क्षेत्र में नवाचार करेंगे और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को 03 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के माध्यम से कृषि उपकरण खरीदने हेतु किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा, स्टेट मिलेट मिशन के माध्यम से एक निश्चित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मिलेट्स का क्रय करके विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके मिलेट्स का सही मूल्य दिया जा रहा है। चाय बागान धौलादेवी, मुन्स्यारी और बेतालघाट को जैविक चाय बागान के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। सगंध खेती को भी बढ़ावा देने के लिए राज्य में 6 एरोमा वैली विकसित करने पर काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्लस्टर आधारित लगभग 18 हजार पॉलीहाउस का निर्माण किया जा रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ ही रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा आधारित खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से उत्तराखंड क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट भी स्वीकृत किया गया है। सब्जियों की तरह ही फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भी विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है। राज्य में एप्पल और किवी मिशन पर कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज में समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। सरकारी योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने में हमारे नव चयनित अभ्यर्थी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न हुई हैं। पिछले साढ़े तीन साल में 20 हजार से अधिक युवाओं को राज्य की सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने समस्त 596 चयनित वर्ग-2 व वर्ग-3 के अभ्यर्थियों तथा उनके परिवार को बधाई दी और चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि ये नव-नियुक्त अधिकारी प्रदेश के किसानों की उन्नति में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर विधायक  सविता कपूर, प्रमोद नैनवाल, सचिव  एस.एन.पाण्डेय, डॉ नीरज खैरवाल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान  रणवीर सिंह चौहान, निदेशक उद्यान सुश्री दीप्ति सिंह, निदेशक समाज कल्याण प्रकाश चंद एवं निदेशक कृषि के.एस. पाठक उपस्थित थे।


बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और श्वेता माहरा बनेंगे क्लोजिंग सेरेमनी की शान- रेखा आर्या

सिर्फ औपचारिक नहीं भव्य होगा राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह

15000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह को भी यादगार बनाने की तैयारी कर ली गई है। मशहूर बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी गायिका श्वेता माहरा और दिगारी ग्रुप इस समारोह की शान बढ़ाएंगे।

शनिवार को खेल सचिवालय में आयोजित उच्च अधिकारियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आमतौर पर राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का कार्यक्रम मात्र औपचारिकता जैसा होता है, लेकिन हमारा यह आयोजन जिस तरह से अब तक बेहद शानदार रहा है, उसी तरह हम समापन समारोह को भी यादगार बनाएंगे। खेल मंत्री ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेलों के पूरे आयोजन के दौरान आम जनता ने सक्रियता से भागीदारी निभाई है और समापन समारोह में भी आमजन को शामिल किया जाएगा। इसके लिए हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में 15000 से ज्यादा लोगों की बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। मुख्य कार्यक्रम शुरू होने से पहले कुमाऊनी गायिका श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप की प्रस्तुतियां होंगी। औपचारिक आयोजन समाप्त होने के बाद नामचीन बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर प्रस्तुतियां देंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मानसखंड और गेम्स रीकैप को प्रदर्शित किया जाएगा।इसमें आयोजन शुरू होने से लेकर अंत तक क्या-क्या गतिविधियां हुई उनकी एक झलक मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या बताया कि समापन समारोह में देश के सभी टीमों के एथलीट और रिकॉर्ड होल्डर को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या के संबोधन भी होंगे। खेल मंत्री ने बताया कि समापन समारोह में नेशनल गेम्स का फ्लैग अगले मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा।

योगासन और मलखंब का स्पेशल प्रेजेंटेशन
खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश सरकार ने काफी प्रयास करके परंपरागत खेल योगासन और मलखंब को मेडल गेम्स के तौर पर शामिल कराया था। समापन समारोह में भी इन दोनों खेलों के विशेष प्रेजेंटेशन आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने इसके लिए बैठक के दौरान अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों में इन इवेंट्स में शामिल होने वाले खिलाड़ी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

“अहं भारतम” भी होगा खास आकर्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या बताया कि समापन समारोह में एक विशेष थीएट्रिकल एक्ट प्रस्तुत किया जाएगा जिसका नाम “अहं भारतम” रखा गया है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों के बीच एकता के सूत्रों को नये अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

भीड़ मैनेजमेंट के लिए विशेष तैयारी के निर्देश

समापन समारोह में भी भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को भीड मैनेजमेंट के स्पेशल प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाए लेकिन यह भी देखा जाए की सुरक्षा इंतजामों के चलते आम दर्शकों को दिक्कत न उठानी पड़े।


जानिए आम आदमी पार्टी की चुनावी हार पर क्या बोली सीएम आतिशी 

22 सीटों पर सिमटी आप पार्टी

भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिली 

मैं जनादेश स्वीकार करती हूं- सीएम आतिशी 

दिल्ली- एनसीआर। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ चुके है, वहीं आप पार्टी के लिए यह परिणाम बेहद निराशापूर्ण देखने को रहा। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। वहीं, आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 48 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, AAP 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है। आम आदमी पार्टी की इस हार पर दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी का पहला बयान सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में आम आदमी पार्टी की हार पर आतिशी ने कहा- “मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं कालकाजी के लोगों को धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिन्होंने ‘बाहुबल’ गुंडागर्दी, मारपिटाई का सामना करते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत की और जनता के पास पहुंचे। बाकी दिल्ली का जनता का जनादेश है और मैं जनादेश स्वीकार करती हूं।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर निवर्तमान सीएम और AAP नेता आतिशी ने कहा- “मैं अपनी सीट जीत गई हूं लेकिन यह जश्न मनाने का समय नहीं है। बीजेपी के खिलाफ जंग जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती आई है और लड़ती रहेगी। ये जरूर एक झटका है लेकिन आम आदमी पार्टी का संघर्ष दिल्ली और देश के लोगों के लिए भी खत्म नहीं होगा।”

आतिशी चुनाव जीतीं

दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराया है। आतिशी को कुल 52154 वोट मिले और उन्होंने 3521 वोटों से चुनाव जीता। भाजपा के रमेश बिधूड़ी को 48633 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस की अलका लांबा 4392 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।


दिल्ली में भाजपा की जीत मोदी की गारंटी की जीत- महाराज

देहरादून। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ दिल्ली की जनता की जीत है।

महाराज ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की कुशल रणनीति और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि यह जीत केजरीवाल की लूट और झूठ की सरकार के खिलाफ दिल्ली की जनता की जीत है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय नेतृत्व और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से पूरी तरह से परेशान होकर उससे छुटकारा चाहती थी। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भाजपा की नहीं बल्कि जनता के विश्वास, विकास और मोदी की गारंटी की जीत है।


दिल्ली में भाजपा ने हासिल की बंपर जीत, 27 साल बाद खिला कमल 

70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में 48 सीटों के साथ हासिल की प्रचंड जीत

प्रधानमंत्री मोदी ने किया जनता का धन्यवाद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भाजपा ने जहां बंपर जीत हासिल की है, तो वहीं आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल हो या फिर मनीष सिसोदिया, दोनों ही नेताओं की हार हुई है। भाजपा ने दिल्ली में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पिछले 27 सालों का जीत का सुखा खत्म किया है और 70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में 48 सीटों के साथ प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत के बाद भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आ रही है। जेपी नड्डा से लेकर राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दिल्ली में मिली इस जीत के लिए जनता को धन्यवाद कहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया है। उन्होंने लिखा कि, ‘जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार’।


उत्तराखंड ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में जीते रजत और कांस्य पदक

देहरादून। उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल की महिलाओं की 10,000 मीटर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। इस रोमांचक दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने 33:33.47 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंकिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 34:31.03 के समय के साथ रजत पदक और सोनिया ने 35:45.19 के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

यह दौड़ उत्तराखंड की लॉन्ग डिस्टेंस दौड़ में बढ़ती ताकत का प्रमाण थी, जिसमें अंकिता और सोनिया ने अपनी दृढ़ता और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि ने राज्य की खेल प्रतिभा को नई पहचान दी है। खेल के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए अंकिता ने कहा, “मैंने हाल ही में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अब राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि पर मुझे गर्व है, और मुझे यह भी खुशी है कि इस साल के राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में हो रहे हैं।”

सोनिया ने भी अपनी जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत खास है। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं पदक जीतूंगी, लेकिन कड़ी मेहनत और समर्पण से यह संभव हो पाया। यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है।” अंकिता और सोनिया के इस शानदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड को गर्व महसूस कराया है और राज्य की खेल नीति को मजबूती दी है। उनकी इस सफलता ने आने वाले खिलाड़ियों के लिए एक ऊंचा स्तर तय किया है, जिससे उत्तराखंड के एथलेटिक्स में उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp