Thursday, November 19, 2026
5:55 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

सीएम ने कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का किया विमोचन

Category Archives: राष्ट्रीय

सीएम ने कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का किया विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा लेखक जय प्रकाश पांडेय के कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का विमोचन किया।

यह पुस्तक आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्वपीठिका में भारतीय स्वाधीनता संग्राम के गुमनाम नायकों के बलिदान और संघर्षों को केंद्र में रखकर लिखी गई है ।

मुख्यमंत्री ने ‘भूले बिसरे मतवाले’ की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के उन महान नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्हें इतिहास में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने लेखक जय प्रकाश पाण्डेय के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संग्रह नई पीढ़ी को अपने पूर्वजों के बलिदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


सीएम धामी ने श्रीहरि कथा के पोस्टर का किया विमोचन

देहरादून। नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित होने वाली कारगिल विजय की रजत जयंती को समर्पित , नव्य भारत फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर “श्रीहरि कथामृत” के पोस्टर का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास, देहरादून में विमोचन किया। सीएम धामी ने कार्यक्रम की जानकारी ली व सफल आयोजन के लिए टीम एनबीएफ को शुभकामनाएँ प्रेषित की ।

इस मौके पर एनबीएफ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बाल व्यास डा० अनिरुद्ध मोहन उनियाल ने बताया की यह कथा भारत के वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम को समर्पित है ,यह कथा 21 से 23 मार्च 2025 को गंगा फ़ार्म बालावाला , देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी व 20 मार्च को तिरंगा कलश यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही इससे पूर्व में भगत कोश्यारी, पुर्व राज्यपाल ,अजय टम्टा केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सीएम हरियाणा, ज़िलाधिकारी देहरादून, अन्य कई आईएएस, पीसीएस अधिकारी, पदक विजेता सैनिको व परिवारजनो, (वीर नारियो)व अन्य कई माननीय व गणमान्यो ने पोस्टर का विमोचन किया है ।इस मौके पर ट्रस्टी देवानंद डोभाल आादि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे ।


माणा एवलांच में फंसे शेष मजदूरों की तलाश जारी

एसडीआरएफ की टीम विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा के साथ रवाना

देहरादून। माणा में एवलांच के दौरान लापता मजदूरों की खोज के लिए SDRF की एक विशेषज्ञ टीम को विक्टिम लोकेटिंग कैमरा (V.L.C) एवं थर्मल इमेज कैमरा के साथ सहस्त्रधारा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से घटनास्थल हेतु रवाना कर दिया गया है। इन उपकरणों (विक्टिम लोकेटिंग कैमरा (V.L.C) एवं थर्मल इमेज कैमरा) की सहायता से सर्चिंग का कार्य किया जाएगा।

 


मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव – 2025 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार – 2025 से सम्मानित हुए लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन महीपाल

जनजातीय शोध संस्थान के ढाँचें को स्वीकृति प्रदान करने कि घोषणा की

मुख्यमंत्री जनजाति रोजगार उत्कर्ष योजना के संचालन के लिये प्रतिवर्ष 1 करोड रुपए की धनराशि की जाएगी प्रदान

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव – 2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार – 2025 से लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन महीपाल को सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय शोध संस्थान के सफल संचालन हेतु जनजातीय शोध संस्थान के ढाँचें को स्वीकृति प्रदान करने एवं जनजातीय युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार की दिशा में काम करने हेतु मुख्यमंत्री जनजाति रोजगार उत्कर्ष योजना के संचालन के लिये प्रतिवर्ष 1 करोड रुपए की धनराशि प्रदान की जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने देशभर के विभिन्न जनजाति समाज द्वारा बनाए गए उत्पादों पर आधारित स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने जनजातीय शोध संस्थान द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति महोत्सव, प्रदेश के सांस्कृतिक वैभव और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन का उत्सव एंव जनजातीय परंपराओं को जीवंत रखने का प्रयास है। ऐसे आयोजनों से हमें जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं को देखने, समझने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की भूमि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जानी जाती है। हमारे राज्य में मुख्य रूप से थारू, भोटिया, जौनसारी राजी एवं बुक्सा जनजातियाँ निवास करती हैं, जिनकी परंपराएँ, लोककला, हस्तशिल्प, लोकगीत, नृत्य और खानपान हमारी संस्कृति को अद्वितीय पहचान देते हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार, उत्तराखंड में आदिवासी समाज के विकास के लिए रात-दिन कार्य करती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उत्तराखंड के आदिवासी एवं जनजातीय समुदाय के कल्याण और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड के 128 जनजातीय गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में 4 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी, मेहरावना, बाजपुर व खटीमा में संचालित हो रहे हैं, जिसमें जनजातीय समुदाय के छात्रों को निशुल्क शिक्षा एवं हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाती है। जनजातीय समाज के बच्चों को प्राईमरी स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। शैक्षिक उत्थान एवं विकास हेतु सरकार द्वारा वर्तमान में 16 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। जनजाति के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रदेश में तीन आई.टी.आई. संस्थानों का संचालन किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातियाँ, प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करके जीवन जीने की प्रेरणा, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में देश में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जिससे पूरे देश में आदिवासी समाज की संस्कृति और योगदान को सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्राचीन परम्पराओं का खोया हुआ वैभव भी पुनः स्थापित भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के समग्र विकास के लिए धरातल पर नूतन प्रयोग किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के विकास के लिए दिए जाने वाले बजट को 3 गुना बढ़ाया गया है। जनजातीय समाज को एकलव्य मॉडल स्कूल, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, वन धन योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन, विभिन्न पशुपालन और कृषि संबंधित योजनाओं के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार भी उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने हेतु कार्य कर रही है। प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून एवं देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू किया है। यूसीसी से सभी जनजातीय समाज के लोगों को बाहर रखा गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, सचिव नीरज खैरवाल, अपर सचिव गौरव कुमार, निदेशक जनजाति कल्याण संजय सिंह टोलिया, लोक गायक किशन महीपाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


महाराज ने किया उत्तरैंणी-मकरैंणी कौथिग महोत्सव-2025 का शुभारंभ

उत्तराखंड की लोक-संस्कृति और विरासत को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम में “पर्वतीय प्रवासी जन कल्याण समिति” द्वारा आयोजित उत्तरैंणी-मकरैंणी कौथिग महोत्सव-2025 में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर समिति द्वारा किए जा रहे हैं जन कल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तरैंणी-मकरैंणी कौथिग महोत्सव-2025 के भव्य आयोजन के लिए “पर्वतीय प्रवासी जन कल्याण समिति” इंदिरापुरम के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रसन्नता की बात यह है कि समिति गाजियाबाद क्षेत्र में प्रवास कर रहे उत्तराखंड के लोगों को एक सूत्र में पिरोने, अपनी लोक-संस्कृति और विरासत को जीवित रखने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि “पर्वतीय प्रवासी जन-कल्याण समिति, गाजियाबाद” अपने स्थापना काल से ही पर्वतीय समाज के साथ-साथ गाजियाबाद क्षेत्र की जनता के लिए कई जन-कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित कर रही है। होली, दीपावली, दशहरा के अलावा समिति द्वारा अपने उत्तराखंड के लोक सांस्कृतिक पर्व फूल देई तथा उत्तरैणी-मकरैणी (कौथिग) महोत्सव का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड से बाहर रहने के बावजूद भी हम सभी अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहते हैं। इसमें दो राय नहीं की मातृभूमि की प्रति हमारा अटूट प्रेम ही राष्ट्रीय एकता की कुंजी है।

महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में भी हमारी सरकार पर्यटन एवं लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चार धाम शीतकालीन यात्रा की शुरुआत की गई है, जिसमें हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री शीतकाल में भी उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सागर रावत, संरक्षक विजय रावत, गणेश रौतेला, महासचिव दिनेश बडोला, उपाध्यक्ष सुबोध कोटनाला, आशीष नेगी, मोहन नेगी, चिरंजीलाल भट्ट, रूप सिंह रौथाण, उमेद पुंडीर, चंपा मनराल एवं रजनी इष्वाल आदि मौजूद थे।


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने मुख्यमंत्री योगी से की शिष्टाचार भेंट

महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का विश्वगौरव – पूर्व मुख्यमंत्री निशंक

सफल आयोजन के लिए सीएम योगी को बधाई दी

लखनऊ। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दिव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व शिक्षा मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने इस भव्य आयोजन की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और वैश्विक महत्ता पर अपने विचार साझा किए।

महाकुंभ: केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का विश्वगौरव

डॉ. निशंक ने इस अवसर पर कहा “महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सनातन परंपराओं की दिव्यता का वैश्विक प्रकाशपुंज है।” उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर स्थापित करने का एक अद्वितीय अवसर बन गया है।

महाकुंभ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपराओं का पुनर्जागरण भी है।
यह आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, जिसने युगों से भारत को ज्ञान, भक्ति और कर्म का संगम बनाया है।

वसुधैव कुटुंबकम्: एकता और समरसता का संदेश

डॉ. निशंक ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में आस्था और अध्यात्म के साथ भारत की सांस्कृतिक एकता की अद्भुत झलक मिलती है। यह आयोजन विविध भारतीय परंपराओं को एक सूत्र में बाँधता है और सम्पूर्ण विश्व को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देता है।

महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर भारतीय सनातन संस्कृति की भव्यता को अनुभव करेंगे।

एक संकल्प, एक संदेश!

इस महत्वपूर्ण भेंट के साथ यह स्पष्ट हो गया कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिए एक दिव्य और ऐतिहासिक अवसर होगा। यह महाकुंभ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और वसुधैव कुटुंबकम की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगा।


प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

विकास नगर/देहरादून। विकास नगर के बरोटीवाला में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सैकड़ो महिलाओं को सिलाई मशीन और जड़ी बूटी उत्पादन किट का वितरण किया। इसके साथ ही क्षेत्र की पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन बरोटीवाला में पौष्टिक ग्राम उद्योग संस्था के तत्वाधान में किया गया था। इस संस्था ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की योजना के अंतर्गत करीब 220 महिलाओं को सिलाई व जड़ी बूटी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया है।

किट वितरण कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की यह छोटी सी शुरुआत है लेकिन इसके बड़े परिणाम सामने आएंगे।रेखा आर्या ने कहा कि जब तक आधी आबादी का विकास नहीं होता है तब तक प्रदेश का विकास भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा की खेती किसानी हमारे खून में है लेकिन प्रशिक्षण में महिलाओं को जो तकनीकी कौशल प्राप्त हुआ है उससे उन्हें अपनी आजीविका कमाने में आसानी होगी। इस अवसर पर मंत्री ने प्रतिभागी महिलाओं से प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुभव को भी जाना।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, आयोजक संस्था की सचिव अमिता मेहतो समेत सैकडो ग्राम वासी भी उपस्थित रहे।


महिला प्रीमियर लीग 2025- आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

नई दिल्ली।  महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होना है। आरसीबी को अपने पिछले तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। आज दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आरसीबी फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

गत चैंपियन आरसीबी ने वड़ोदरा में खेले गए अपने पहले दो मैच में जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद जब टूर्नामेंट का दूसरा चरण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने लगा तो उसे उम्मीद के विपरीत तीन मैच में हार झेलनी पड़ी। इनमें यूपी वारियर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार भी शामिल है। टूर्नामेंट का तीसरा चरण लखनऊ में खेला जाएगा।

आरसीबी की टीम अंक तालिका में अभी तीसरे स्थान पर है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए बेताब होगी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में खेलना चुनौती होगी क्योंकि वह शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने के बाद आज फिर से मैदान पर उतरेगी।

मंधाना की टीम कर रही संघर्ष
आरसीबी की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में संघर्ष कर रही है। उसके लिए कप्तान स्मृति मंधाना की फॉर्म चिंता का विषय है जो पांच पारियों में से केवल एक पारी ने अच्छा प्रदर्शन कर पाई है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 81 रन बनाए थे। मंधाना की सलामी जोड़ीदार इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज के प्रदर्शन में भी निरंतरता का अभाव है जबकि शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी भी गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ पिछले मैच में रन नहीं बना पाई थी।

दिल्ली ने किया प्रभावित
आरसीबी की गेंदबाजी भी कमजोर नजर आ रही है क्योंकि उनकी दो प्रमुख तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और किम गार्थ अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। इन दोनों का अपनी लाइन और लेंथ पर नियंत्रण नहीं है। जहां तक दिल्ली कैपिटल का सवाल है तो शेफाली वर्मा और जेस जोनासन के फॉर्म में आने से उसकी बल्लेबाजी को मजबूती मिली है लेकिन कप्तान मेग लैनिंग रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। जेमिमा रोड्रिग्स और एनाबेल सदरलैंड भी टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाई हैं। शिखा पांडे, मारिजैन कैप, युवा टिटास साधु, सदरलैंड और मिन्नू मणि के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है।

मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस सात बजे होगा।

कहां देख सकते हैं मुकाबला?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग भाषाओं के चैनल पर इस टूर्नामेंट के मुकाबले देख सकते हैं। और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), कनिका आहूजा, एकता बिष्ट, चार्ली डीन, किम गार्थ, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हीदर ग्राहम, वीजे जोशीथा, सब्बिनेनी मेघना, नुजहत परवीन, जाग्रवी पवार, एलिसे पेरी, राघवी बिष्ट, स्नेह राणा, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेरेहम, डैनी व्याट-हॉज।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमाह रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासन, मारिजन कप, मिन्नू मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), तितास साधु।


“बैणियां संवाद” से और ज्यादा संवरेगी आंगनवाड़ी केंद्रों की सूरत

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की एक नई शुरुआत

नियमित रूप से होगा वीडियो कॉल पर आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और आंगनबाड़ी बहनों से संवाद

देहरादून। प्रदेश के दूरस्थ गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने आए बच्चों के लिए शनिवार एक विशेष दिन बन गया क्योंकि वीडियो कॉल पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या स्वयं उनके रूबरू थी। आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखने और इंतजामों को सुधारने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने “बैणियां संवाद” कार्यक्रम की शुरुआत की है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह पहल दूरस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों के वीडियो कॉल पर लाइव निरीक्षण के साथ-साथ आंगनबाड़ी बहनों बच्चों से आत्मिक संवाद का भी मंच बनेगी। कार्यक्रम के पहले एपिसोड में शनिवार को मंत्री ने अपने कैंप कार्यालय से वीडियो कॉल पर बागेश्वर जनपद के माजियाखेत आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री गीता और उत्तरकाशी के नकोट केंद्र पर काम कर रही कार्यकत्री तारा के साथ बातचीत की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उनसे पूछा कि बच्चों की पढ़ाई, खाने-पीने, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्र की रसोई की व्यवस्थाएं कैसी चल रही हैं। वीडियो कॉल पर ही केंद्र की किचन आदि का निरीक्षण भी किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुधार के लिए उनके सुझाव भी मांगे। इस दौरान मंत्री ने बच्चों से भी एक-एक कर वीडियो कॉल पर बातचीत की। बच्चों ने उन्हें मिलने वाले खाने व पढ़ाई लिखाई के बारे में मंत्री को सीधे जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह कार्यक्रम समय-समय पर नियमित रूप से चलाया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को यह जानकारी नहीं होगी कि किस दिन किसके पास वीडियो कॉल जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाने में अंडे न पहुंचने पर मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से जवाब भी मांगा है। इस अवसर पर पर उपनिदेशक विक्रम सिंह , मुख्य प्रोबेशन अधिकारी मोहित चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीतू फुलारा मौजूद रहे।

मैडम हैं तो अच्छी, पर डांटती भी है!

मंत्री रेखा आर्या ने जब छोटी बच्चियों से बातचीत की तो शुरू में बच्चे बात करने में झिझक रहे थे। लेकिन जब मंत्री ने उनसे उनकी मम्मी, पापा, भाई, बहनों के बारे में थोड़ी बात कर ली तो बच्चे पूरी बेबाकी से मंत्री को अपने दिल की बात बताते नजर आए। एक छोटी बच्ची ट्विंकल से जब मंत्री ने पूछा कि आपकी मैडम कैसी हैं? तो बच्ची का जवाब था… मैडम बहुत अच्छी है पर शरारत करने पर कभी-कभी डांटती भी है।

गीता को मिली शाबाशी

बागेश्वर जनपद के आंगनबाड़ी केंद्र पर काम करने वाली कार्यकत्री गीता को इस दौरान मंत्री ने जमकर सराहा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह से केंद्र पर बच्चों की संख्या को 2 से बढ़ाकर 32 किया है और जिस तरह बच्चे हिंदी अंग्रेजी वर्णमाला और गिनतियां अच्छी तरह सुना रहे हैं उससे आपकी कार्यप्रणाली झलकती है।


प्रदेश के 26 उत्कृष्ट किसानों का दल कर्नाटक और महाराष्ट्र की बागवानी का करेंगे अध्ययन

चार मार्च को किसानों का दल होगा रवाना

मंत्री डॉ धन सिंह रावत हरी झंडी दिखाकर दल को करेंगे रवाना 

देहरादून। उत्तराखंड के 13 जनपदों के चयनित 26 उत्कृष्ट किसानों का दल 4 मार्च को कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य के लिए अध्ययन भ्रमण पर रवाना होगा। सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत देहरादून से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना करेंगे। चयनित 26 किसान का दल सहकारिता ,बागवानी मत्स्य, दुग्ध, बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का गहन अध्ययन करेगा। भ्रमण के पश्चात यह सभी किसान अपने जनपदों में गोष्ठी के माध्यम से अन्य किसानों को भी प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे ।

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि बीते साल भी प्रदेश के 26 किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा हिमाचल और गुजरात राज्य के अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया था। अध्ययन भ्रमण के पश्चात राज्य भर से इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। इस वर्ष भी सहकारिता विभाग के द्वारा कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य अध्ययन भ्रमण पर यह दल भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि अन्य राज्यों से प्रदेश का किसान बागवानी, दुग्ध, मत्स्य, और सहकारिता के अन्य क्रियाकलापों का अध्ययन कर अपने प्रदेश के किसानों को भी गोष्ठी या अन्य माध्यमों से जागरूक करें। जिससे प्रदेश के किसानों की आय में और अधिक इजाफा हो सके।

निबंधक सोनिका ने जानकारी देते हुए बताया अध्ययन भ्रमण ज्ञान अर्जित करने का बेहतर मार्ग है। उत्तराखंड में सहकारिता के द्वारा किसानों को एक नई दिशा दी है । उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा की जा रही कवायद का लाभ किसानों, सहकारी संस्थाओं के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं तक बेहतर रूप में पहुंचे। विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत का यही उद्देश्य है कि उत्तराखंड के किसानों की आय अधिक से अधिक बढ़ाई जा सके।

प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक नीरज बेलवाल ने बताया किसानों का यह दल 4 मार्च को सड़क मार्ग से देहरादून से दिल्ली और दिल्ली एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य पहुंचेगा। किसानों के साथ बेहतर सामंजस्य के लिए 2-2 विभागीय अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है । दोनों राज्यों के अध्ययन भ्रमण के पश्चात इनके द्वारा भ्रमण रिपोर्ट बनाई जाएगी।

कर्नाटक राज्य में प्रदेश के किसान बेंगलुरु मिल्क यूनियन हॉर्टिकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी, होसाकोट तूलक फिसरी कोऑपरेटिव सोसाइटी वेंकटेश्वर पोल्ट्री समिति,बेंगलुरु कोऑपरेटिव सोसाइटी का अध्ययन भ्रमण करेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य की आदित्य फिशरी कोऑपरेटिव सोसाइटी, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ कोऑपरेटिव मैनेजमेंट पुणे, संत तुकाराम कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री का अध्ययन भ्रमण करेंगे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp