Thursday, November 19, 2026
7:09 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

इस बार होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, जहां एक ओर उड़ेगा गुलाल, वहीं दूसरी तरफ बरस सकते है बादल 

Category Archives: राष्ट्रीय

इस बार होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, जहां एक ओर उड़ेगा गुलाल, वहीं दूसरी तरफ बरस सकते है बादल 

13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश की संभावना 

दिल्ली।  होली तक सर्दी का असर कम हो जाता है। साथ ही धूप धीरे-धीरे अपना असर दिखती है। लेकिन इस बार होली पर मौसम बदलने वाला है। होली के दिन जहां गुलाल उड़ेगा, वहीं बादल भी बरस सकते हैं।

होली पर इस बार नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। जिसकी वजह से बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है।

आज छाए रहेंगे आंशिक बादल
विभाग ने मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने व 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाए चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा, जबकि 12 मार्च को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री के बीच रह सकता है।

सोमवार को सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन
वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं सोमवार को इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार (9 मार्च) को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था, जब तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं तीन व आठ मार्च को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश
होली के मौसम पर बारिश कम ही होती है, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब आ रहा है। इस कारण से 11 से 16 मार्च तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 12 मार्च को पंजाब और उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, 13 व 14 मार्च को यह थोड़ी बढ़ जाएगी। दिल्ली में भी 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।


त्रियुगी नारायण में हेलीपैड और सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा सुधार

उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रियुगी नारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया।

राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखण्ड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

राज्य की आर्थिकी को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाएं इसे एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने में सहायक होंगी। उन्होंने पर्यटन विभाग को “डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड” के लिए शीघ्र गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, गढ़वाल कमिश्नर  विनय शंकर पाण्डेय और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप उपस्थित रहे।


पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की दिशा में सरकार लेगी फैसला- डीजी

डीजी सूचना से पत्रकार संगठन ने विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी के नेतृत्व में सूचना महानिदेशक (डीजी) बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, तिलक राज, किरण शर्मा, राजकिशोर तिवारी, इंद्रेश कोहली और प्रदेश प्रचार मंत्री शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने डीजी तिवारी से मुलाकात के दौरान पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पत्रकार अपने कार्य के दौरान विभिन्न जोखिमों का सामना करते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य बीमा की सुविधा न होने के कारण, उन्हें चिकित्सा खर्चों का भारी बोझ उठाना पड़ता है। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि सरकार पत्रकारों के लिए एक समर्पित स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करे, जिससे उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखा जा सके।

डीजी तिवारी ने इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि वे इस पर गंभीरता से कार्य करेंगे और जल्द ही इसे लागू करने के प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार पत्रकारों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य बीमा योजना का शीघ्र कार्यान्वयन और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम पत्रकार समुदाय के लिए एक बड़ी राहत के रूप में देखे जा रहे हैं।

डीजी ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकारों के अधिकारों और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। इन मुद्दों पर यूनियन गंभीरता से विचार कर शासन प्रशासन के सामने लाता है। ये बहुत अच्छी बात है।


स्वस्थ युवा ही कर सकता विकसित भारत में योगदान- कुसुम कण्डवाल

यूसर्क की कार्यशाला में बोली महिला आयोग की अध्यक्ष, उत्तराखण्ड में मातृशक्ति को सशक्त करना हम सब की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण ANSI कौलागढ़, देहरादून के सभागार में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) द्वारा विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ते मजबूत कदम के विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए प्रतिभागियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज भारत के विकास के साथ साथ महिलाओं के उत्थान, उनकी समाज के प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी, शिक्षित बनाने एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी बढ़ती हुई भूमिका ही विकसित भारत का सन्देश लिए एक महत्वपूर्ण संकेत बताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि की महिलाओं को सशक्त करना हम सब की जिम्मेदारी है जिसमें यूसर्क अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहा है।

उन्होंने प्रतिभागियों को महिला आयोग द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुये महिलाओं एवं युवतियों की धरातलीय स्तर पर आ रही समस्याओं और उनके समाधान पर जानकारी प्रदान की। तथा उन्होंने कहा कि हमारे देश का हमारे राज्य का युवा अगर स्वस्थ रहेगा तभी वो देश व राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकता है।

आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आज हमारे देश की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त हाथों में है जिनके होते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि विश्व गुरु के रूप में उभर रही है। वहीं उत्तराखण्ड भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार सशक्त हो रही है।

उन्होंने कार्यक्रम की आयोजक यूसर्क की निदेशक प्रो अनीता रावत को बधाई देते हुए कहा कि उनके निर्देशन में यूसर्क महिला वैज्ञानिकों को सशक्त करने व बढाने के साथ साथ विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान के सराहनीय कार्य किये जा रहे है।

कार्यक्रम का संचालन डा0 मन्जू सुन्दरियाल द्वारा किया गया एवं परिचर्चा की सम्पूर्ण संस्तुतियों को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से ANSI के निदेशक प्रो. बी बी शर्मा, डॉ अभिषिक्ता घोष राय, पैनल विशेषज्ञ के रूप में प्रो0 वर्षा पार्चा, डीन रिसर्च, डाॅल्फिन संस्थान, देहरादून, डा0 सविता रावत, प्रोफेसर एवं विभागध्यक्ष, शिक्षा संकाय डी0ए0वी0 पी.जी. काॅलेज, देहरादून, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून की एसोसिएट प्रो. डा0 लक्ष्मी प्रिया विंजामुरी, यूसर्क के वैज्ञानिक डा0 ओम प्रकाश नौटियाल सहित विभिन्न छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।


सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से ठगे 70 लाख रुपये

देहरादून। दिल्ली के कारोबारी को टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उपाध्याय ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से 70 लाख रुपये ठगे हैं।

आरोपियों में दिल्ली यातायात पुलिस का एएसआई भी शामिल है। उपाध्याय और उसके साथियों पर कई राज्यों के कारोबारियों से करोड़ों की ठगी के मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली के जोर बाग के रहने वाले कारोबारी माणिक खुल्लर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका एक परिचित आशु मोरे दिल्ली यातायात पुलिस में एएसआई (चालक) के रूप में तैनात है। उसने अंजेलिना मोरे, शिवम वत्स, सौरभ वत्स, नंदिनी वत्स, करणवीर, शाहरुख खान और मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय से खुल्लर की मुलाकात कराई।

इन सभी ने उन्हें सभी 13 जिलों में ऑफलाइन टेंडर दिलाने का झांसा दिया। शुरुआत में उनसे 30 लाख रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद कहा गया कि सभी जिलों में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के टेंडर दिलाएंगे। आरोपी पीसी उपाध्याय ने खुल्लर के साथ सचिवालय में बैठक की। दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराए गए। मार्च 2023 में कुल 48 लाख रुपये ले लिए गए।

टेंडर मिलने में देरी हुई तो आरोपियों ने एक और टेंडर का लालच दिया। इसमें सोलर स्ट्रीट लाइट सप्लाई का झांसा दिया। इसके लिए भी रुपये लिए गए। खुल्लर ने पुलिस को बताया कि उनसे कुल 70 लाख रुपये ठग लिए गए। अब तक किसी तरह का कोई टेंडर नहीं दिलाया गया।

(साभार)


मुख्यमंत्री ने दिए ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान चलाने के निर्देश

स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन को निर्देशित किया कि सभी विभागों के साथ समन्वय कर इस अभियान के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

योग, व्यायाम और खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फिट उत्तराखंड अभियान के तहत योग, व्यायाम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सके।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को आगे बढ़ाएगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापा कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और खाने में तेल का उपयोग कम करने की आदत डालनी चाहिए। ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से इस संदेश को प्रदेशभर में प्रसारित किया जाएगा।

जन-जन तक पहुंचेगा ‘फिट उत्तराखंड’ का संदेश

सरकार का लक्ष्य है कि फिट उत्तराखंड अभियान का संदेश प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे। इस अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे आमजन अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित हों।


अब पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहरों की होगी स्थापना- आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून। आवास विभाग के माध्यम से नये शहरों की परिकल्पना पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी क्रम में आवास विभाग द्वारा उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 में आवश्यक संशोधन विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया गया था। आवास विभाग के निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण द्वारा नये शहरों की स्थापना हेतु विस्तृत अध्ययन उपरान्त पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहर की स्थापना हेतु कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी।

आवास मंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्यान्तर्गत शहरी क्षेत्रों में बढते जनसंख्या दबाव के कारण शहरों में यातायात तथा अन्य अवस्थापना सुविधाओं पर बहुत अधिक दबाव पड़ रहा है, जिस कारण नये शहरों की ओर कदम बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में मैदानी क्षेत्रों में पलायन तेजी से बढ़ रहा है, जिसका मूलभूत कारण पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक आवश्यकता के अनुरूप नये शहर विकसित न हो पाना भी है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि अभी तक उत्तराखण्ड राज्य में टिहरी बाँध बनने के फलस्वरूप तत्समय उत्तर प्रदेश राज्य में नयी टिहरी शहर की स्थापना के अलावा अन्य कोई नया शहर अब तक नियोजित रूप से नहीं बन सका है। राज्य सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान के लिये आवास विभाग के माध्यम से नये शहरों की परिकल्पना पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। बताया कि आवास विभाग के निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण द्वारा नये शहरों की स्थापना हेतु विस्तृत अध्ययन उपरान्त पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहर की स्थापना हेतु कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इसमें सर्वप्रथम बेलकेदार, श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल अन्तर्गत स्थल चयन करते हुए प्रस्तावित शहर के अन्तर्गत आने वाली सरकारी भूमि आवास विभाग को हस्तान्तरित किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने के साथ ही प्रस्तावित नये शहर की महायोजना हेतु कन्सल्टेन्ट चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। बताया कि उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है कि वह माह मार्च, 2025 तक कन्सल्टेन्ट के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी 06 माह अन्तर्गत प्रस्तावित शहर की महायोजना एवं मॉडल तैयार कर अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित कर लें।

डा. अग्रवाल ने बताया कि कुमाऊँ मण्डल के पर्वतीय क्षेत्र हेतु भी यथाशीघ्र नये शहर की स्थापना हेतु भूमि चयन की कार्यवाही पूर्ण कर लेने के लिये भी निर्देशित किया गया है। आवास मंत्री ने बताया कि आवास विभाग की प्राथमिकता है कि पर्वतीय क्षेत्र में उचित शिक्षा, स्वास्थ्य, बेहतर रोजगार के अवसरों के साथ आवासीय सुविधाओं के साथ नये शहरों की स्थापना पर कार्य करें।


प्रदेश में पहली बार बनाया जाएगा स्वास्थ्य परिचालन केंद्र, सरकार ने दी मंजूरी 

पांच करोड़ की लागत से बनेगा केंद्र 

परिचालन केंद्र से 24 घंटे चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जाएगी

देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए पहली बार उत्तराखंड में स्वास्थ्य परिचालन केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। लगभग पांच करोड़ की लागत से इस केंद्र को स्थापित किया जाएगा। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ठंड के साथ ऑक्सीजन की कमी से तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हार्ट अटैक का खतरा रहता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर 26 मेडिकल रिस्पांस प्वाइंट व 50 स्क्रीनिंग सेंटर बनाए जाते हैं।

इसके अलावा मार्गों पर स्थायी स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल भी हैं। लेकिन अभी तक यात्रा के दौरान आपात स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपना परिचालन केंद्र नहीं है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य परिचालन केंद्र को मंजूरी दे दी है। इसके लिए पांच करोड़ की राशि केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने परिचालन केंद्र के लिए महानिदेशालय में जगह उपलब्ध करा दी है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले परिपालन केंद्र को संचालित किया जाए। जिससे एक ही जगह से चारधामों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी हो सकेगी। इसके साथ ही आपात स्थिति में किसी श्रद्धालुओं को हायर सेंटर रेफर करना है या एयर लिफ्ट की आवश्यकता है तो परिचालन केंद्र से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

परिचालन केंद्र से 24 घंटे चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जाएगी। अभी तक यह व्यवस्था नहीं थी। केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में पहली बार यह केंद्र स्थापित किया जा रहा है। इस बार हमारा प्रयास है कि यात्रा के दौरान किसी भी तीर्थयात्री की मौत न हो। -डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य


राज्यपाल ने वसंत उत्सव की फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं को प्रदान किए पुरस्कार 

देहरादून। राज्यपाल ने वसंत उत्सव की फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। सात से नौ मार्च तक चले वसंत उत्सव में फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), ने शिरकत की और क्लब के फोटोग्राफरों की शानदार तस्वीरों की सराहना की।

उन्होंने सौरभ कौल, कर्नल विकास डिमरी और सीमा उनियाल के बेहतरीन फोटोग्राफी कौशल की खासतौर पर प्रशंसा की। इस मौके पर, DDPC की ओर से राज्यपाल को सीमा उनियाल द्वारा खींची गई माउंट शिवलिंग की सुंदर तस्वीर भेंट की गई। वहीं, जब उन्होंने सीमा उनियाल की एक अन्य दुर्लभ तस्वीर देखी, जिसमें एक चेंजेबल हॉक-ईगल अपने पंजों में बेबी मगरमच्छ पकड़े हुए था, तो वे बेहद प्रभावित हुए और इस तस्वीर को खरीदने का फैसला किया। यह पल DDPC के लिए गर्व और सम्मान का अवसर बन गया।

वसंत उत्सव के तीसरे दिन DDPC के लिए ऐतिहासिक रहा, जब क्लब के सदस्यों ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सभी शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किए। पहला पुरस्कार अमित उनियाल को उनकी शानदार फोटोग्राफी और कहानी कहने की अनूठी शैली के लिए मिला। दूसरा पुरस्कार मुख्ता जोशी को उनकी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता के लिए दिया गया, जबकि तीसरा पुरस्कार अमित अग्रवाल को उनकी बेहतरीन फोटोग्राफिक प्रस्तुति के लिए मिला। इसके अलावा, सौरभ कौल ने भुमेश भारती की ओर से निर्णायक स्मृति चिह्न ग्रहण किया। यह पुरस्कार समारोह राजभवन में आयोजित हुआ, जहां सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल DDPC के लिए बल्कि पूरे फोटोग्राफी समुदाय के लिए गर्व का विषय है।


 भारतीय जनता पार्टी ने की जिलाअध्यक्षों की घोषणा, देखें लिस्ट 

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, जानिए किन जिलों के अध्यक्ष हुए रिपीट किन जिलों में नए कार्यकर्ताओं को दिया गया मौका।

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है , इस बार जहां एक ओर के जिलों के पुराने अध्यक्षों के नाम पर संगठन ने भरोसा जताया है, वंही ज्यादातर जिलों में नए कार्यकर्ताओ को मौका दिया गया है ।

ये रही नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट

1.सिद्धार्थ अग्रवाल -देहरादून महानगर

2. मीता सिंह, -ग्रामीण

3.नैनीताल- प्रताप सिंह बिष

4.चम्पावत -गोविन्द सावंत

5.ऋषिकेश-राजेन्द्र तड़ियाल

6.कोटद्वार -राज गौरव नोटियाल।

7.उत्तर काशी- नागेंद्र चौहान

8. पिथौरागढ़ – गिरीश जोशी

9.अल्मोड़ा -महेश नयाल

10. बागेश्वर-बसन्ती देव

11. टिहरी -उदय रावत

12-पौढ़ी – कमल किशोर रावत

13.रुद्रप्रयाग -भारत भूषण भट्ट

14. चमोली- गजपाल वर्तवाल

15.रुद्रपुर -कमल जिन्दल

16- रूड़की-डॉ मधु

17- काशीपुर-मनोज पाल

18. रानीखेत-उदय रावत

देहरादून महानगर से सिद्धार्थ अग्रवाल को एक बार फिर से मौका दिया गया है, वहीं देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह को भी पुनः अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही नैनीताल से मौजूद जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रुद्रपुर से कमल जिन्दल व पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी को भी एक बार फिर संगठन ने मौका दिया है। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाये गए है।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp