Thursday, November 19, 2026
11:01 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

चारधाम यात्रा को मिलेगा स्वास्थ्य कवच, धामी सरकार की पहल पर केंद्र सरकार की मुहर

Category Archives: राष्ट्रीय

चारधाम यात्रा को मिलेगा स्वास्थ्य कवच, धामी सरकार की पहल पर केंद्र सरकार की मुहर

चारधाम में डॉक्टरों की तैनाती को एनएमसी की मंजूरी

पीजी डॉक्टरों को मिलेगा डीआरपी प्रमाणपत्र, तीर्थयात्रियों को विशेषज्ञ सेवाएं

देहरादून। चारधाम यात्रा जैसे विशाल और संवेदनशील आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उत्तराखंड की धामी सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (National Medical Commission – NMC) ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के उस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसमें पोस्टग्रेजुएट मेडिकल ट्रेनी डॉक्टरों की स्वैच्छिक तैनाती की अनुमति मांगी गई थी। एनएमसी द्वारा दी गई स्वीकृति न केवल उत्तराखंड की तैयारी को मजबूती देती है, बल्कि यह भविष्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य नीतियों के लिए भी एक मार्गदर्शक बन सकती है। यह निर्णय देश के भावी डॉक्टरों को समाजसेवा, प्रशिक्षण और अनुभव का एक दुर्लभ मंच प्रदान करेगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा निर्देशों पर स्वास्थ्य महकमा चारधाम यात्रा में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

डीआरपी प्रमाणपत्र के लिए मिलेगा व्यावहारिक अवसर

अब पहली बार, एमडी/एमएस/डीएनबी जैसे पोस्टग्रेजुएट डॉक्टर चारधाम यात्रा में सेवा देकर डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम (DRP) प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान दी गई सेवाएं क्लीनिकल रोटेशन या डीआरपी के अंतर्गत मान्य होंगी और डॉक्टरों को इसके लिए अलग से तीन माह की ट्रेनिंग नहीं करनी पड़ेगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया, “यह निर्णय न केवल तीर्थयात्रियों के लिए उपयोगी है, बल्कि प्रशिक्षु डॉक्टरों को उच्च हिमालयी चिकित्सा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अनुभव भी देगा। स्वास्थ्य विभाग सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगा ताकि यह पहल प्रभावी ढंग से लागू हो सके।”

हिमालयी चिकित्सा का प्रशिक्षण और सेवाभाव का अनुभव

एनएमसी के सचिव डॉ. राघव लांगर ने कहा कि यह एक बेहतरीन उदाहरण है, जहां शैक्षणिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र का समन्वय समाजहित में उपयोगी सिद्ध हो रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़, मौसम की प्रतिकूलता और भौगोलिक कठिनाइयों के बीच चिकित्सकों का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।

राज्य सरकार करेगी लॉजिस्टिक सपोर्ट की व्यवस्था

उत्तराखंड सरकार इन डॉक्टरों के लिए समुचित आवास, खानपान, प्रशिक्षण, सेवा प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करेगी। यात्रा मार्गों पर विशेष चिकित्सा इकाइयों को सुदृढ़ किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

देशभर से मिल रही है भागीदारी की इच्छा

एनएमसी की स्वीकृति के बाद देशभर के मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों से प्रशिक्षु डॉक्टरों की भागीदारी के लिए सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। युवा डॉक्टर इस पहल को सेवाभाव और करियर विकास दोनों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण अवसर मान रहे हैं।

यह पहल संघीय शासन के सिद्धांतों पर आधारित एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है, जहां राज्य और केंद्र सरकार मिलकर एक धार्मिक यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए नवाचार और भागीदारी आधारित समाधान विकसित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश : “चारधाम यात्रा हो सुरक्षित, सुगम और संतुलित”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “हमारी सरकार का संकल्प है कि चारधाम यात्रा न केवल श्रद्धा की यात्रा हो, बल्कि सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से भी एक मिसाल बने। एनएमसी द्वारा दी गई स्वीकृति हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत है और यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर जनता के हित में निर्णायक कार्य कर रही हैं। यह पहल न केवल तीर्थयात्रियों को सशक्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी, बल्कि युवा डॉक्टरों को सेवाभाव के साथ प्रशिक्षण का अद्वितीय अवसर भी देगी।”


मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में भारत नेपाल के बीच काली नदी पर छारछूम नामक स्थान पर निर्माणाधीन 110 मी० डबल लेन मोटर सेतु के नेपाल की ओर (डाउन स्ट्रीम) में पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हेतु रू0 379.41 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत क्षेत्र चन्द्रोटी के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों की आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य हेतु रू0 472.81 लाख, नन्दा देवी राज जात यात्रा के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड नन्दानगर में घाट-रामणी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु रू0 659.08 लाख, धारी ढुण्डसिर (कीर्तिनगर डांगधारी अन्य जिला) मोटर मार्ग हेतु डी०बी०एम०/बी०सी० द्वारा हॉट मिक्सिंग के कार्य हेतु रू0 697.35 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि सी आर आई एफ के अन्तर्गत 12 योजनाओं हेतु रू0 453.96 करोड़ की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के नाम परिवर्तन की भी दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रा०इ०का० थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी रा०इ०का० थाती बूढ़ाकेदार, रा०इ०का० दुबचौडा चम्पावत का नाम शहीद लांस नायक विक्रम सिंह रा०इ०का० दुबचौड़ा, चम्पावत, रा०इ०का० हटाल (चकराता), देहरादून का नाम स्व० पंडित झांऊराम शर्मा रा०इ०का० हटाल, (चकराता) देहरादून, रा०इ०का० सैंधर (बीरोंखाल) पौडी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० शम्भू प्रसाद जोशी रा०इ०का० सैंधर, (बीरोखाल) पौडी गढवाल के नाम परिवर्तन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।


वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई – मुख्यमंत्री योगी 

कांग्रेस ने आंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था – मुख्यमंत्री योगी 

उत्तर प्रदेश। राजधानी लखनऊ में रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। इस पुरानी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से मना कर दिया था। इन्हीं लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव हारने दिया।

उनके ‘महा परिनिर्वाण’ के बाद स्मारक भी नहीं बनने दिया। मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। वक्फ के पास उसका कोई राजस्व रिकॉर्ड नहीं है। अब जब कार्रवाई हो रही है तो कुछ लोग हिंसा भड़का रहे हैं। पश्चिम बंगाल में घर से घसीटकर तीन हिंदुओं की हत्या कर दी गई। यूपी में आज जो लोग दलित हितैषी होने की बात कहते हैं। इन्हीं के पार्टियों से जुड़े लोगों ने गरीब, वंचितों और दलितों की सबसे ज्यादा जमीनें कब्जा की हैं।


दो दिन चली आंधी व बारिश के बाद अब फिर सताएगी गर्मी

16 से 18 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी 

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दो दिन चली आंधी व बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई और गर्मी को लोग भूल गए। हालांकि यह अभी फौरी राहत है। अगले दो दिन और थोड़ी राहत रहेगी और अगले सप्ताह से गर्मी फिर से सताने लगेगी। मौसम विभाग ने 16 से 18 अप्रैल के लिए लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। यदि तीनों दिन लू चली तो अप्रैल के मध्य तक ही लू चलने वाले छह दिन हो जाएंगे। अप्रैल में बीते सप्ताह तीन दिन लू चल चुकी है।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी व बारिश से मौसम का मिजाज बदल चुका है। 40-41 चल रहा तापमान लुढ़ककर 35 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। धूप निकली, लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे। गर्मी का अहसास नहीं हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 000.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।

लोदी रोड इलाका रहा सबसे ठंडा

वहीं, दिल्ली का लोदी रोड इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि पालम में तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर में 004.0 मिमी, रिज में 001.4. पालम में 002.0 और लोदी रोड में 000.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार शाम को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई थी। लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई।

अगले सप्ताह के मध्य से फिर से जोर पकड़ेगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान बढ़ कर 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 14 अप्रैल तक लू चलने की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह के मध्य से गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी। 16 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। वहीं इन तीनों दिन लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उसके बाद सप्ताह के अंत में फिर से हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 19.0 डिग्री सेल्सियस
13 अप्रैल को सूर्यास्त- शाम 6:46 मिनट
14 अप्रैल को सूर्योदय- सुबह 5:57 मिनट


हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा घाटों पर लगाई आस्था की डुबकी

भारी वाहनों के प्रवेश में लगा प्रतिबंध

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आज बैसाखी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस द्वारा बैशाखी स्नान पर्व के लिए यातायात प्लान जारी किया गया है। शहर में शनिवार की रात 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। स्नान संपन्न होने तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रूट और पार्किंग स्थल तय करते हुए प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, बैसाखी के चलते मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 40 सेक्टर में क्षेत्र को बांटा गया है। पूरे मेला क्षेत्र को 04 सुपर जोन, 13 जोन एंव 40 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कन्ट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मेले क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधि टटोलने के लिए सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद किए गए हैं। बीडीएस एवं डॉग स्क्वॉड निरंतर मेला क्षेत्र में सक्रिय रहकर मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।


बाबा अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और महान समाज सुधारक- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर पदयात्रा का नेतृत्व किया

देहरादून। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्कूली बच्चों के साथ भीम पदयात्रा निकाली। पवेलियन ग्राउंड से घंटाघर तक की पदयात्रा में कई स्कूल कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल हुए।

पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए पवेलियन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और समाज सुधारक थे। उन्होंने हर जाति, धर्म, समाज के मानव मात्र के जीवन की गरिमा को स्थापित करने के लिए संघर्ष किया।

रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर को एक समय सामाजिक कुरीतियों के चलते पढ़ाई से वंचित करने का प्रयास किया गया, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर वह दुनिया के जाने-माने कानूनविद और अर्थशास्त्री बने। उन्होंने छात्रों से अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश का युवा अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वयं को राष्ट्र, समाज, न्याय और संविधानवाद की राह में समर्पित करें। इस अवसर पर मंत्री ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को न्याय, अहिंसा, समता और सामाजिक सुधार को अपनाने की सीख दी।

इस अवसर पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य व अन्य अधिकारी और कॉलेज एवं स्कूली छात्र उपस्थित रहे।


पीएम मोदी ने देशवासियों को बैसाखी के अवसर पर दी शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि 

शहीदों का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बना प्रेरणा – प्रधानमंत्री मोदी 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बैसाखी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम ने सभी के जीवन में खुशहाली और नई उम्मीद की कामना की। साथ ही आज के दिन 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुखद घटना को भारत के इतिहास का एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा मोड़ साबित हुआ।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीद, खुशी और समृद्धि लाए। हम हमेशा एकजुटता, कृतज्ञता और नवीनीकरण की भावना का जश्न मनाएं। बता दें कि बैसाखी हर साल अप्रैल महीने में मनाई जाती है और यह वैसाख महीने का पहला दिन होता है। यह खासकर पंजाब और उत्तर भारत में फसल कटाई का पर्व होता है। लोग इस दिन खुशी के साथ नए मौसम और नई शुरुआत का स्वागत करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी अदम्य भावना को याद रखेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे इतिहास का एक दुखद और काला दिन था, लेकिन शहीदों का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणा बन गया।


अलकनंदा नदी में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

एक महिला घायल 

देहरादून। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर भल्ले गांव में एक कार के अलकनंदा नदी में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर घायल एक महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार के चार लोग फरीदाबाद व दो लोग रुड़की से विवाह समारोह में भाग लेने गौचर जा रहे थे।

शनिवार सुबह करीब सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भल्ले गांव के समीप एक कार बेकाबू होकर लगभग 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी। सूचना पर तहसीलदार सूरजपाल सिंह रावत, थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।

नदी में डूबी कार के ऊपर फंसी गम्भीर घायल महिला अनिता देवी ( 45वर्ष) पत्नी मदन सिंह नेगी को किसी तरह पानी के बीच में फंसी कार से निकालकर बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। महिला द्वारा कार सवार अन्य लोगों की जानकारी देने के बाद पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी गई। क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। जिसमें पांच लोगों के शव मिले।

मृतकों की पहचान सुनील गुंसाई (44 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह उनकी पत्नी मीना गुसांई (40 वर्ष) उनका पुत्र धैर्य (14वर्ष) व सुजल (12वर्ष) निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद व आदित्य नेगी (16वर्ष) पुत्र मदन सिंह नेगी दुर्गा कॉलानी रूड़की के रूप में हुई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतक सुनील गुसांई फरीदाबाद से शुक्रवार रात गौचर चमोली में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित रवाना हुआ था। रुड़की में उसकी पत्नी की बड़ी बहन अनिता व उसका बेटा आदित्य भी उनके साथ शादी में शामिल होने के लिए वहां से साथ जा रहा था।

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शव नदी तट पर निकालने के बाद राफ्ट से मुल्यागांव तक लाया गया। यहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। घटना स्थल पर कीर्तिनगर व हिंडोलाखाल थाने से भी सहायता के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि सुनील स्वयं कार चला रहा था।


मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में भारत नेपाल के बीच काली नदी पर छारछूम नामक स्थान पर निर्माणाधीन 110 मी० डबल लेन मोटर सेतु के नेपाल की ओर (डाउन स्ट्रीम) में पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य हेतु रू0 379.41 लाख, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत क्षेत्र चन्द्रोटी के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों की आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य हेतु रू0 472.81 लाख, नन्दा देवी राज जात यात्रा के अन्तर्गत जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड नन्दानगर में घाट-रामणी मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य हेतु रू0 659.08 लाख, धारी ढुण्डसिर (कीर्तिनगर डांगधारी अन्य जिला) मोटर मार्ग हेतु डी०बी०एम०/बी०सी० द्वारा हॉट मिक्सिंग के कार्य हेतु रू0 697.35 लाख धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि सी आर आई एफ के अन्तर्गत 12 योजनाओं हेतु रू0 453.96 करोड़ की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों के नाम परिवर्तन की भी दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने रा०इ०का० थाती बूढ़ाकेदार, टिहरी गढ़वाल का नाम शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी रा०इ०का० थाती बूढ़ाकेदार, रा०इ०का० दुबचौडा चम्पावत का नाम शहीद लांस नायक विक्रम सिंह रा०इ०का० दुबचौड़ा, चम्पावत, रा०इ०का० हटाल (चकराता), देहरादून का नाम स्व० पंडित झांऊराम शर्मा रा०इ०का० हटाल, (चकराता) देहरादून, रा०इ०का० सैंधर (बीरोंखाल) पौडी गढ़वाल का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० शम्भू प्रसाद जोशी रा०इ०का० सैंधर, (बीरोखाल) पौडी गढवाल के नाम परिवर्तन किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हनुमान जयंती पर टपकेश्वर मंदिर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में किया प्रतिभाग

देहरादून। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को टपकेश्वर मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सुंदरकांड का पाठ कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मंत्री जोशी ने मंदिर के व्यवस्थापकों और आयोजकों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और जनमानस से अपने जीवन में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने की अपील भी की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, सिकंदर सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp