Friday, November 20, 2026
12:30 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

पांच महीनों में 253 किसानों ने किया ढाई करोड़ का कारोबार

Category Archives: राष्ट्रीय

पांच महीनों में 253 किसानों ने किया ढाई करोड़ का कारोबार

आईटीबीपी को भेड़, बकरी, मुर्गी और ट्राउट फिश की सप्लाई करते हैं किसान

पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के बीच हुए करार से आ रहे हैं सकारात्मक परिणाम 

देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत जिलों में स्थित आईटीबीपी की बटालियनें अक्तूबर, 2024 तक मटन, चिकन, फिश सप्लाई के लिए बड़े शहरों पर निर्भर थीं। लेकिन अब उत्तराखंड पशुपालन विभाग ने आईटीबीपी का अनुबंध सीधे स्थानीय पशु पालकों से करा दिया है। इसके बाद शुरुआती पांच महीने में ही, चार सीमांत जिलों के 253 किसान आईटीबीपी के साथ 2.6 करोड़ का कारोबार कर चुके हैं।

पशुपालन विभाग ने गत 30 अक्तूबर को इस योजना को लेकर आईटीबीपी के साथ विधिवित अनुबंध किया। इसके तहत पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और चम्पावत जनपद के 10 सहकारी समितियों और एफपीओ से जुड़े 253 किसान आईटीबीपी की नजदीकी बटालियन को जिंदा मटन, चिकन, फिश की आपूर्ति कर रहे हैं। योजना के शुरुआती पांच महीने में ही ये किसान, आईटीबीपी को कुल मिलाकर 79,530 किलो (42,748 किलो जिंदा भेड़- बकरी, 29,407 किलो चिकन और 7,374 किलो ट्राउट फिश) की सप्लाई कर चुके हैं। इस तरह उन्होंने आईटीबीपी के साथ कुल 2.6 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

सालाना 20 करोड़ रुपए कारोबार की उम्मीद

पशुपालन विभाग के सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि योजना के तहत किसानों को सप्लाई के 24 घंटे के भीतर, डीबीटी के जरिए भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने पांच करोड़ रुपए के रिवाल्विंग फंड की व्यवस्था की हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आईटीबीपी को सालाना 800 मीट्रिक टन मटन, चिकन, फिश सप्लाई की उम्मीद है, इससे किसानों का कुल करीब 20 करोड़ का कारोबार होगा। जो सीमांत किसानों की आजीविका में बड़ा बदलाव लाएगा।

इस योजना के बेहद सकारात्मक परिणाम आए हैं, सीमांत के किसानों की आय बढ़ने से गांवों में पलायन भी कम होगा। साथ ही वो आईटीबीपी के साथ मिलकर, देश की रक्षा पंक्ति को मजबूत करने का काम करेंगे। आईटीबीपी को भी ताजा खाद्य सामग्री की आपूर्ति होगी। -पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

सफल किसानों की कहानी

पिथौरागढ़ जिले में मूनाकोट ब्लॉक के बड़ालू गांव के निवासी नरेंद्र प्रसाद भी जनवरी से आईटीबीपी को चिकन सप्लाई कर रहे हैं। 40 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद बताते हैं कि उन्होंने 2022-23 में पशुपालन की कुक्कुट पालन योजना के तहत मुर्गी पालन का काम शुरू किया, अब वो प्रति माह करीब 16 कुंतल चिकन की सप्लाई करते हैं, जिससे आईटीबीपी को भी तीन कुंतल सप्लाई होती है। इसी तरह मूनाकोट ब्लॉक में ही देवदार गांव के निवासी प्रकाश कोहली भी जनवरी 2025 से आईटीबीपी को 11 कुंतल बकरी सप्लाई कर चुके हैं। जिससे उन्हें 50 हजार का फायदा हुआ है। योजना का फायदा देखते हुए अब वो गोट वैली में भी आवेदन कर रहे हैं।


उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में फेल हुए छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए दिए जाएंगे तीन मौके

इस साल 28 हजार छात्र हुए फेल

फेल छात्रों से रवाए जाएंगे परीक्षा फार्म

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 28 हजार छात्र फेल हो गए। इन फेल छात्रों में से हजारों छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से उत्तीर्ण होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन मौके दिए जाएंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल 106345 और हाईस्कूल में 1098559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के अपर सचिव बृहमोहन रावत के मुताबिक हाईस्कूल में 10 हजार और इंटरमीडिएट में 18 हजार परीक्षार्थी फेल हुए हैं।

हाईस्कूल में दो विषय में एवं इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। फेल छात्रों से इसी महीने परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। जिनकी जुलाई में परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरा मौका 2026 की मुख्य परीक्षा के दौरान और तीसरा मौका इस परीक्षा के बाद दिया जाएगा। छात्र अंक सुधार के लिए भी परीक्षा दे सकते हैं।


चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति कर रही पैदा – कांग्रेस 

सड़क सुरक्षा के मामले में भी सरकार की तैयारियां बेहद कमजोर – धस्माना 

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है। एक ओर, यात्रियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह कह रही है कि पंजीकृत हों या गैर-पंजीकृत, सभी को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह स्थिति आगामी यात्रा में भारी अव्यवस्था को जन्म दे सकती है।

उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने में मात्र दस दिन शेष हैं, लेकिन सरकार के पास ठोस योजना और व्यवस्था का अभाव है। सबसे गंभीर बात यह है कि पर्यटन मंत्री को IIM रोहतक की उस रिपोर्ट की जानकारी नहीं है जिसमें यात्रा मार्गों और तीर्थ स्थलों की भार वहन क्षमता का विश्लेषण दिया गया है, जबकि मुख्य सचिव इसी रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा बैठक कर चुकी हैं। उन्होंने चेताया कि असीमित यात्रियों को आमंत्रण देने से भीड़ प्रबंधन पूरी तरह फेल हो सकता है, जैसा कि पिछले वर्ष देखने को मिला था।

यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था में सरकार फेल

धस्माना ने कहा कि चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है और यह उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी इस यात्रा पर निर्भर है, इसलिए इसका सफल और सुरक्षित संचालन सरकार की जिम्मेदारी है। यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भोजन और दर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ष बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन व्यवस्था के स्तर पर फिसड्डी साबित होती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पिछले वर्ष केदारनाथ घाटी में 30 जुलाई को आई आपदा है, जिससे यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई थी और समाप्ति तक सामान्य स्थिति बहाल नहीं हो पाई थी। यमुनोत्री और बद्रीनाथ मार्ग पर भी कई बार यात्रा बाधित रही।

सड़क हादसों पर भी सरकार की तैयारी लचर

धस्माना ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में भी सरकार की तैयारियां बेहद कमजोर हैं। पिछले पांच वर्षों में औसतन हर साल एक हजार लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है और लगभग डेढ़ हजार लोग घायल हुए हैं। इस वर्ष की पहली तिमाही में ही 275 लोगों की सड़क हादसों में जान जा चुकी है।

उन्होंने मांग की कि सरकार यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण रखते हुए भार वहन क्षमता का सख्ती से पालन करे और यात्रा मार्गों पर समुचित सुरक्षा, चिकित्सा, भोजन, आवास और दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह और श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल भी मौजूद रहे।


सीएम की प्ररेणा से शहर के प्रमुखतम चौक चौराहे, व घंटाघर आधुनिक परम्परागत सौन्दर्यीकरण की ओर

देहरादून।  जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है सीएम की प्ररेणा से शहर में विभिन्न प्रमुख स्थलों के सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य गतिमान है। जिसके अन्तर्गत दून की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिव्य-भव्य स्वरूप में दिखेगा जिसका सभी स्टैक होल्डर्स से विमर्शः कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी येनकेन बजट का प्रबन्ध करते हुए भी कार्यों को धरातल पर उतारने में जुटे हैं, जिनकी उनके द्वारा निरंतर मॉनिटिरिंग की जा रही है।
शहर के घंटाघर चौक को आधुनिक एवं यातायात हेतु सुगम बनाया जा रहा है, जिलाधिकारी ने चार्ज संभालते देहरादून में सुगम सुविधा एवं यातायात के लिए निरंतर प्रयास एवं मंथन से शहर के चौक चौराहों का पारम्परितक एवं पौराणिक शैली सौन्दर्गीकरण के विकसित किए जाने की कार्य योजना को धरातल पर लाने का कार्य किया। जिसके फलस्वरूप शहर के घंटाघर सहित अन्य चौक चौराहों को सौन्दर्याकृत बनाने का कार्य गतिमान है।घंटाघर के सुधारीकरण कार्यों से जहां यातायात संचालन में मदद मिलेगी वहीं, घंटाघर अपने भव्य स्वरूप से जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करेगा तथा चौराहों पर राज्य की लोक पारम्परिक शैली में विकसित छवि पर्यटकों में राज्य के लोक संस्कृति एवं परम्परा के दर्शन कराएगी।
डीएम ने चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण सुधार, एवं घंटाघर के कार्यों का डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह ही तैयार कर लिया था जिसके लिए  निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे। डीएम ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ कर बजट का प्रबंधन करते हुए कार्य प्रारम्भकरवा दिए हैं,  निर्माण के साथ योजना का रखरखाव भी शामिल है।

अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य करें संचालित – सीएम योगी

खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी ने दिए निर्देश 

अधिकारी सर्वे करवाकर फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराएं – सीएम योगी

उत्तर प्रदेश। खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें। अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करके सर्वे करें। राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरित करें।

इसके अलावा घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारी सर्वे करवाकर फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराएं। इसकी आख्या शासन को भेजें। ताकि, समय पर आगे की कार्यवाही की जा सके। साथ ही जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराएं।


प्रदेश में आज बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रविवार 20 अप्रैल को केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्साें में ओलावृष्टि व 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अप्रैल को भी प्रदेशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जबकि 21 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा।


फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबरों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून।  फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह (Paradox), अभिषेक बैंसला (MC SQUARE | LAMBARDAR), अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा एवं साक्षी सिंह ने मुख्य मंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए सादर आमंत्रित किया, जिससे वे यहाँ की अध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का साक्षात्कार कर सकें। मुख्यमंत्री ने इन युवाओं की रचनात्मकता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके माध्यम से राज्य की सुंदरता एवं सांस्कृतिक महत्व को देश-विदेश तक पहुँचाने में सहयोग मिलेगा।


मुख्यमंत्री धामी से सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट 

भारत का पौराणिक इतिहास (श्री राम कथा)”पुस्तक का लोकार्पण

सनातन महापरिषद ने मुख्यमंत्री से मंदिरों के जीर्णोद्धार का आग्रह किया

देहरादून। सनातन महापरिषद, भारत के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एम. पांडे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. गौड़, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज ईष्टवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक भारद्वाज, संगठन मंत्री कंचन सुंडली और राजेश सुंडली शामिल रहे।

भेंट के दौरान कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। इनमें आगामी हरिद्वार कुंभ 2027 में सनातन महापरिषद की भूमिका, राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम (कोटद्वार) के संरक्षण और विकास, तथा उत्तराखंड में प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। साथ ही मुख्यमंत्री को महापरिषद की उत्तराखंड इकाई में संरक्षक बनाए जाने का अनुरोध भी किया गया।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक असवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर “भारत का पौराणिक इतिहास (श्री राम कथा)” नामक पुस्तक का लोकार्पण भी हुआ।


मुख्यमंत्री धामी ने लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र समाधान के निर्देशित दिए।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रकरणों पर अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, जमीन से जुड़े मामले, आर्थिक सहायता और अन्य समस्याएं रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन सेवा ही लक्ष्य को प्राथमिकता में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री धामी ने डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड में विश्वस्तरीय फायर सर्विस प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा

भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में खोले जाएंगे नए फायर स्टेशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर तृतीय ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स के दौरान पदक जीतने वाले 7 एवं गृह मंत्रालय के डीजीएफएस डिस्क मेडल विजेता दो अग्निशमन कर्मियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड फायर सर्विस में सम्मिलित 20 नए फायर टैण्डरों एवं अग्निशमन वाहनों को जन-जागरूकता हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों द्वारा दिखाए गए करतबों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भीमताल, द्वाराहाट, गौचर, पुरोला और सहस्त्रधारा में जल्द ही नए फायर स्टेशन खोले जाने, उत्तराखण्ड में फायर सर्विस का विश्वस्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए जाने एवं प्रयागराज में हुए महाकुंभ में ड्यूटी कर अपना कर्तव्य निभाने वाले उत्तराखण्ड फायर सर्विस के सभी कर्मियों को 10-10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।

अग्निशमन कर्मियों ने 53 हजार करोड़ से अधिक की संपत्तियों को बचाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा के जवानों ने उत्तराखण्ड बनने से अब तक 53 हजार करोड़ रूपये से अधिक की संपत्तियों को आग से बचाया है। 27 हजार से अधिक मनुष्यों एवं लगभग 7 हजार पशुओं का जीवन भी बचाया है। अब महिलाएं भी उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा में फायर फाइटर के रूप में अपना योगदान दे रही हैं, जो सभी को गौरवान्वित करता है।

केन्द्र ने अग्निशमन के लिए स्वीकृत किए 71 करोड़ रूपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, प्रदेश में अग्निशमन एवं आपात सेवा से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत एवं रक्षा उपकरणों के आधुनिकीकरण पर कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा के लिए 71 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
वर्तमान में प्रदेश में 18 फायर स्टेशनों का निर्माण एवं फायर इमर्जेंसी से निपटने के लिए विश्वस्तरीय उपकरणों को खरीदने के प्रयास भी जारी हैं। अग्निशमन कर्मियों की सुरक्षा हेतु सरकार ने विश्वस्तरीय गुणवत्ता के फायर सूट भी खरीदे हैं।

दूरस्थ क्षेत्रों में भी खुलेंगे फायर स्टेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैण में फायर स्टेशन भवन का निर्माण करने के साथ ही 78 से अधिक आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जनपद हरिद्वार के बहादराबाद फायर स्टेशन को भी स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप शासन स्तर पर फायर स्टेशनों की मैपिंग की जा रही है, जिसके बाद दूरस्थ क्षेत्रों में फायर स्टेशन खोले का सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अग्निशमन एवं आपात सेवा की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। बीते वर्ष केदारनाथ, टनकपुर, खटीमा, अराकोट और रैणी में आई आपदाओं में फायर सर्विस के कर्मचारियों ने लगन और समर्पण के साथ अपना कार्य किया। मुख्यमंत्री में कहा पिछले वर्ष वनाग्नि ने वन संपदा, वन्य जीवों और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा था। ऐसी आपदा की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए वन विभाग के साथ ही अग्निशमन विभाग को भी तत्परता के साथ कार्य करना होगा।

चारधाम यात्रा में भी अग्निशमन विभाग को निभानी है महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपात सेवा द्वारा नागरिकों को अग्नि से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करने के लिए राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो कि सराहनीय है। उन्होंने कहा अग्निशमन सेवा, सबसे आवश्यक सेवाओं में से एक है। हमारे फायर फाइटर्स आग पर काबू पाते हैं एवं जान-माल की रक्षा भी करते हैं। फायर सर्विस के जवान राहत एवं बचाव कार्यों एवं वनाग्नि नियंत्रण के साथ ही विभिन्न सामाजिक आयोजनों से लेकर राज्य के विभिन्न संस्थानों तक में अग्नि नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसी अनेकों जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा आगामी चारधाम यात्रा के सफल एवं कुशल संचालन में भी अग्निशमन विभाग को भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव गृह शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवि दत्त गोदियाल, अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग डॉ. गीता खन्ना, सचिव विनोद कुमार सुमन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp