Friday, November 20, 2026
1:13 PM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

24 घंटे में जंगल की आग की 12 घटनाएं, अब तक 136 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित

Category Archives: राष्ट्रीय

24 घंटे में जंगल की आग की 12 घटनाएं, अब तक 136 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित

वन विभाग की टीम जंगल की आग के नियंत्रण के अभियान में जुटी

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में जंगल में आग लगने की 12 नई घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में छह-छह घटनाएं शामिल हैं। आग की इन घटनाओं से 30 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन के दौरान 18 अप्रैल तक 70 घटनाएं दर्ज की गई थीं। लेकिन 27 अप्रैल तक यह संख्या बढ़कर 112 हो गई है। इसमें गढ़वाल मंडल में 62, कुमाऊं मंडल में 43 और वन्यजीव क्षेत्र में 10 जंगल में आग लगने की घटना हुई हैं। इन घटनाओं में 136 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हो चुकी है ।

इस बार अब तक वन पंचायत और आरक्षित जंगल में आग लगने से करीब बराबर ही नुकसान हो चुका है। वन पंचायत के जंगल में अब तक 68.5 हेक्टेयर में आग से नुकसान पहुंचा है। आरक्षित वनों में 67.62 क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हुई है। राज्य में बीते दो दिनों में जंगल में आग लगने घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। वन विभाग की टीम जंगल की आग के नियंत्रण के अभियान में जुटी है।


चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण रद्द- महाराज

कहा टूरिज्म और टेररिज्म एक साथ नहीं हो सकते

देहरादून। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या को कायराना हरकत बताते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम एवं हेमकुंड यात्रा पर आने के लिए जिन 77 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ था वह सभी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिये गये हैं।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने चारधाम यात्रा हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा हेतु अपना ऑनलाईन पंजीकरण करवा चुके हैं। जिसमें 185 देशों के 25 हजार से अधिक विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के बाद सरकार ने तत्काल प्रभाव से निर्णय लेते हुए चारधाम यात्रा पर आने वाले पाकिस्तान के सभी 77 श्रद्धालुओं के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या कायराना हरकत है। Tourism और Terrorism एक साथ नहीं हो सकते इसलिए हमने पाकिस्तान के सभी श्रद्धालुओं के पंजीकरण रद्द कर दिए हैं।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जनपद उत्तरकाशी पुलिस को 10 नई मोटरसाईकिले दी गयी है। जोकि गंगनानी से डबरानी, डबरानी से सुक्की, झाला से हर्षिल, धराली से भैरोंघाटी, सिलक्यारा से राड़ी टॉप, राड़ी टॉप से औरछा, बड़कोट से दोबाटा, पालीगाड़ से स्यानाचटटी, स्याना से रानाचट्टी, राना चटट् से हनुमान चट्टी तथा हनुमान चट्टी से जानकी चट्टी-खरसाली तक संवेदनशील संकरे मार्गों पर निरंतर गस्त करेंगी। यात्रियों की सुविधा और हेलीकॉप्टर बुकिंग में उन्हें कोई परेशानी ना हो इसे देखते हुए हैली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रोड पर उल्टे-सीधे पार्किग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, मोबाइल ऐप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल, 2025 से प्रारम्भ कर दिये जायेंगे। ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन 04 जगहों पर होंगें। जिनमें हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर तथा हरबर्टपुर शामिल हैं।


पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पहुंचाई पीड़ा – पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पहलगाम हमले को लेकर जताया दुख 

हर भारतीय का खून आतंक की तस्वीरों को देखकर खौल रहा – पीएम मोदी 

नई दिल्ली। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक बार फिर से पहलगाम हमले को लेकर दुख जताया और साथ ही पहलगाम के दोषियों को कड़ी सजा देने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि ‘पहलगाम की घटना ने देशवासियों को पीड़ा पहुंचाई है और इसे लेकर देशवासियों के मन में गहरी पीड़ा है। लोग पीड़ित परिजनों के दर्द को महसूस कर सकते हैं। हर भारतीय का खून आतंक की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था। पर्यटकों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हो रही थी और लोगों की कमाई बढ़ रही थी, लेकिन देश के दुश्मनों को और जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया। आतंकी चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो जाए। इस मुश्किल वक्त में 140 करोड़ देशवासियों की एकता सबसे बड़ा आधार है।’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है। हमें एक दृढ़ राष्ट्र के रूप में अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करना है। भारत के लोगों में जो आक्रोश है, वो पूरी दुनिया में हैं। इस आतंकी हमले के बाद दुनियाभर से लगातार संवेदनाएं आ रही हैं। कई राष्ट्राध्यक्षों ने उन्हें भी फोन करके पहलगाम की घटना पर दुख जताया है। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सभी ने कठोर निंदा की है। पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं उन्हें न्याय मिलेगा…और न्याय मिलकर रहेगा। इस हमले के दोषियों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।’


सात दहशतगर्दों के घर किए जमींदोज, 175 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी 

घाटी में संदिग्धों से पूछताछ और तलाशी जारी

श्रीनगर। पहलगाम हमले के बाद सेना और पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार देर रात से शनिवार रात तक सुरक्षा बलों ने लश्कर के टॉप कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे समेत पांच आतंकियों के घर गिरा दिए। शनिवार रात वंडिना, जैनापोरा शोपियां में सक्रिय आतंकी अदनान शफी का दो मंजिला मकान भी ढहा दिया गया। अदनान ने एक प्रवासी मजदूर की हत्या के बाद एक साल पहले आतंकी संगठन जॉइन किया था। पिछले दो दिनों में कुल सात आतंकियों के घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। इसके अलावा अनंतनाग जिले में करीब 175 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पहलगाम हमले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में आतंकवादियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलवामा जिले के मुरन इलाके में एहसान-उल-हक शेख के घर को ढहाया गया। एहसान को 2018 में पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिला था और हाल ही में उसने घाटी में घुसपैठ की थी। दूसरी कार्रवाई शोपियां जिले के छोटीपोरा में की गई। लश्कर-ए-ताइबा के सक्रिय शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे के छोटीपोरा स्थित घर को मिट्टी में मिला दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन-चार वर्षों से सक्रिय कुट्टे कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। इसी तरह कुलगाम जिले के मतलहामा इलाके में जाकिर अहमद गनी का घर भी ढहा दिया गया। जाकिर 2023 से सक्रिय है और कई आतंकी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता रही है। इसी तरह शोपियां के जैनपोरा में आतंकी अदनान शफी का घर भी शनिवार रात जमींदोज कर दिया गया। शफी एक पहले आतंकी बना। शैफी एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर चुका है।

सुरखाबलों ने उत्तरी कश्मीर के कलारूस इलाके में लश्कर-ए ताइबा के आतंकी फारूक टीडवा के घर को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। टीडवा पाकिस्तान में बैठ कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इस तरह से घर ढहाकर आतंकियों, उनके मददगारों और उनके शरणदाताओं को एक सख्त संदेश दिया गया कि उनका हश्र बहुत बुरा होने वाला है।

पहलगाम हमले के बाद से पूरी घाटी से 1500 से अधिक संदिग्ध लोगों को सुरक्षाबलों ने पूछताछ के लिए उठाया है। इनमें से अकेले अनंतनाग जिले से करीब 175 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, घाटी में कई जगहों पर छापे की कार्रवाई जारी है। श्रीनगर के बटमालू और डाउनटाउन के कुछ इलाकों में श्रीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर तलाशी अभियान चलाया।


कुंभ 2027 और चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार

सचिव डॉ. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

हरिद्वार/ऋषिकेश। चारधाम यात्रा व कुम्भ की तैयारियों के मद्देनजर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कार्यों को समयबद्धता और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

प्रमुख निर्देश और निरीक्षण बिंदु:

पुराने पुलों का पुनर्निर्माण और नए पुलों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए।

घाटों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता से किए जाएं।

सिंचाई विभाग की 26 किमी सड़कों के मरम्मत कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं।

मायापुर बैराज से जटवाड़ा पुल तक 3.5 किमी और वैरागी कैंप में 2 किमी नए घाटों का प्रस्ताव भेजा जाए।

डॉ. कुमार ने डामकोठी में उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि अर्धकुंभ को भी दिव्य और भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाए।

ऋषिकेश क्षेत्र में आस्था पथ का सौंदर्यीकरण

त्रिवेणी घाट से वीरभद्र घाट तक आस्था पथ के सौंदर्यीकरण कार्य तेज गति से चल रहे हैं। कोबल स्टोन बिछाए जा रहे हैं और म्यूरल आर्ट के जरिए धार्मिक चित्रांकन किया जा रहा है। चन्द्रभागा नदी पर 85 मीटर और गौरीशंकर मंदिर के पास 50 मीटर स्पान के नए फुटब्रिज का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

चारधाम यात्रा 2025 की स्वास्थ्य तैयारियाँ

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस बार यात्रा मार्गों पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित की जाएंगी। 50 स्क्रीनिंग प्वाइंट्स पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे, और 50 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच होगी। 60 विशेषज्ञ डॉक्टर, 40 एमबीबीएस डॉक्टर तथा एम्स संस्थानों से 16 विशेषज्ञों की तैनाती हो चुकी है, और अतिरिक्त 20-30 विशेषज्ञों के शामिल होने की संभावना है।


मुख्यमंत्री धामी से जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने की मुलाकात 

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा को आश्वस्त किया कि यहां पढ़ रहे सभी छात्र पूर्णतः सुरक्षित हैं और राज्य सरकार हर स्तर पर उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बीच समन्वय को और सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की।


चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम

देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बैकलॉग के इन पदों के लिये आगामी 01 मई को साक्षात्कार परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे जबकि 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा प्रारम्भ होगी।

राज्य चिकित्सा सेव चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा भेजे गये चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों के अधियाचन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट www.ukmssb.org पर इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक आगामी 28 अप्रैल को अभ्यर्थियों के लिये साक्षात्कार परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन से सम्बंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत सूचना वैबसाइट पर प्रकाशित की जायेगी। आगामी 01 मई को अर्ह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं अभिलेख सत्यापन हेतु प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे जबकि 07 मई से साक्षात्कार परीक्षा शुरू हो जायेगी।

चयन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों को भरने के लिये चयन बोर्ड को अधियाचन भेजा। जिसमें अनुसूचित जाति के लिये 183, अनुसूचित जनजाति 06, अन्य पिछड़ा वर्ग 59, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत दिव्यांगजनों के लिये 04 तथा अनारक्षित श्रेणी के तहत दिव्यांगजनों के लिये 24 पद शामिल हैं। जिस हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदकों से आवेदन मांगे गये थे। चारधाम यात्रा एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के दृष्टिगत भर्ती परीक्षा को यथाशीघ्र पूर्ण कर चयन परिणाम जारी कर दिया जायेगा।

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में चयन बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। शीघ्र ही चिकित्सकों का चयन परिणाम चयन बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया जायेगा। जिससे हमें 276 नये डॉक्टर मिल जायेंगे, जिन्हें आवश्यकतानुसार चारधाम यात्रा तथा दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी जायेगी। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।


जीवन शैली का हिस्सा बनाएं स्पोर्ट्स- रेखा आर्या

खेल मंत्री ने किया 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उद्घाटन

विभिन्न राज्यों के 300 से ज्यादा खिलाड़ी हो रहे शामिल

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड के मल्टीपरपज हॉल में 15वीं नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की और से आयोजित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए 300 से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम सभी को स्पोर्ट्स को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप अपने जीवन में एक स्पोर्ट्स कार्ड बना लेते हैं तो हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड जैसे तमाम हेल्थ इंश्योरेंस कार्डों की जरूरत कम से कम पड़ेगी। खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स कार्ड से उनका अर्थ यह है कि अपने दिनचर्या में रोजाना कम से कम 1 घंटा किसी एक फील्ड गेम को देना शुरू करें। खेल मंत्री ने कहा कि ताइक्वांडो जैसा खेल लड़कियों के कैरियर और स्वास्थ्य के साथ-साथ उनकी आत्मरक्षा के लिए भी जरूरी है।

रेखा आर्या ने कहा कि ताइक्वांडो में 38 राष्ट्रीय खेलों के दौरान भी उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था और धीरे-धीरे उत्तराखंड इस खेल का हब बनता जा रहा है।

आयोजक संगठन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि खेल हमें टीम भावना सिखाते हैं इसलिए हर युवा को किसी न किसी खेल से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के ताइक्वांडो टीमों ने कई हैरान करने वाले कर्तव्य भी दिखाएं।

खेल मंत्री रेखा आर्या और भगत सिंह कोश्यारी ने इसके पहले प्रतियोगिता की टीशर्ट का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उद्योगपति एस फारूक, जावेद खान, हिना हबीब व खिलाडी आदि उपस्थित रहे।

सचिवालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 का मल्टी परपज हॉल परेड ग्राउंड में उद्घाटन किया। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने भी बैडमिंटन में हाथ आजमाएं और कई तीखे शाट लगाकर खिलाड़ियों को चकित कर दिया।

उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सचिवालय कर्मचारी जिस तरह साल भर कई तरह की खेल प्रतियोगिता की आयोजित करते हैं वह अन्य विभागों के लिए भी एक उदाहरण बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स लिगसी प्रोग्राम में प्रदेश सरकार हर आयु वर्ग के आम लोगों को खेलों से जोड़ने की योजना बना रही है, जिससे फिट उत्तराखंड के सपने को साकार किया जा सके।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों द्वारा आयोजित यह खेल प्रतियोगिताएं इसमें अहम कड़ी साबित होगी।

इस अवसर पर खेल निदेशक प्रशांत आर्या, सचिवालय बैडमिंटन क्लब अध्यक्ष पन्नालाल शुक्ला, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, प्रमोद कुमार, जेपी मैखुरी आदि उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड की संकल्प को साकार कर रही हैं ऑटोमेटेड पार्किंग

तिब्बती मार्केट के सामने स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग कार्य अंतिम चरण पर

स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग में वाहन पार्किंग की ट्रायल शुरू

डीएम सविन बंसल की अभिनव पहल से शहर की शोभा बढ़ाने में अग्रसर ऑटोमेटेड पार्किंग

ऑटोमेटेड पार्किंगों की जल्द होने जा रही हैं लोकार्पण

डीएम सविन बंसल की आइडिया की उपज ऑटोमेटेड पार्किंग जनमानस को आधुनिकता से रूबरू करा रहे हैं

देहरादून। देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड के सामने तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ी करने की सुविधा मिलेगी।

डीएम की दृढ़संकल्प से एक ओर जहाँ कोरोनेशन अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम की आइडिया मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं, आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग मैदानी क्षेत्रों के वाहनों की पार्किंग के लिए बढ़ावा दे रही हैं। वहीं दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले जनमानस में डीएम की आईडिया की उपज ऑटोमेटेड पार्किंग, उन्हें आधुनिकता से रूबरू कराने के साथ ही अपनी स्मृति में आधुनिक स्ट्रक्चर को कैद कर विकास की सुखद अनुभव का प्रसार कर रहे हैं।


चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के दिए निर्देश 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बैठक के दौरान उच्चाधिकारियों को प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के चिन्हीकरण में भी तेजी लाते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे सत्यापन अभियान में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। किराएदारों का सत्यापन न कराने वाले लोगों पर अर्थदंड लगाया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया। यात्रा मार्ग पर यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। साथ ही, इस संबंध में आम जनता को भी जागरूक किया जाए। अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp