Saturday, November 21, 2026
12:14 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, चार IAS और कई PCS अधिकारियों के तबादले

Category Archives: राष्ट्रीय

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, चार IAS और कई PCS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। राज्य सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार IAS, दो PCS और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार,

  • IAS दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है।

  • IAS राहुल आनंद को रानीखेत से स्थानांतरित कर संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर तैनात किया गया है।

  • बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं IAS गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत,

  • और IAS दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शनिवार को भी चार IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। शासन के इस कदम को प्रशासनिक गति और कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है।


केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का देहरादून आगमन पर स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का उत्तराखण्ड आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत “रक्षाबंधन समारोह 2025” में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।


उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में 1494 पदों पर नियुक्ति, सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के दूरसंचार विभाग में चयनित 1494 अभ्यर्थियों को रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के भव्य सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उपस्थित होकर नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में डीजीपी राजीव कृष्णा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई कैबिनेट सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके और बिना डिगे हुए, सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 60,244 सिपाहियों की भर्ती पूरी हो चुकी है और आगे 30,000 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशिक्षण की व्यवस्था को भी राज्य ने काफी मजबूत किया है, जिससे अब सभी सिपाही राज्य के स्वयं के प्रशिक्षण केंद्रों में ही ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी बताया कि पुलिस विभाग को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और उन जिलों में भी पुलिस लाइनें स्थापित की गई हैं, जहां पहले कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को भी लागू किया गया है, जो अब सात जिलों में प्रभावी रूप से काम कर रही है।

सीएम ने कहा, “आज यूपी पुलिस न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में एक आदर्श बन चुकी है। बेहतर कानून व्यवस्था, समय पर कार्रवाई और आमजन के प्रति संवेदनशील रवैया इसकी पहचान बन गया है। महाकुंभ जैसे आयोजन यूपी पुलिस की सजगता और सेवा भावना के कारण ही सफल हो पाए।”

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यूपी पुलिस में 20 प्रतिशत भर्ती अब अग्निवीरों से की जाएगी, जो विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी दक्षता के अनुसार सेवाएं देंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, “आपकी पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हुई है, बिना किसी लेन-देन के। सरकार को आपसे भी उसी पारदर्शिता और ईमानदारी की अपेक्षा है।”


देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट, अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य कई जिलों में येलो अलर्ट के तहत तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 5 अगस्त तक तेज बारिश के दौर बने रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में 64 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है, जिनमें से 52 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को बल्कि यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार:

  • उत्तरकाशी में सबसे अधिक 13 सड़कें बंद हैं।

  • रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 11-11 सड़कें अवरुद्ध हैं।

  • टिहरी में 5, देहरादून और चमोली में 7-7, पौड़ी में 2, नैनीताल में 4, बागेश्वर में 3 और अल्मोड़ा में 1 सड़क मलबा आने से बंद पड़ी है।


श्री केदारनाथ धाम यात्रा सुचारु रूप से जारी, सुरक्षा बलों की निगरानी में श्रद्धालुओं का मार्ग पार कराना जारी

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारु रूप से जारी है। हालाँकि गत रात्रि हुई बारिश के चलते गौरीकुंड व सोनप्रयाग के बीच मार्ग पर मलबा और पत्थरों का जमाव देखा गया, जिसे संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया गया है।

गौरीकुंड के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी में श्रद्धालुओं को सुरक्षित पार कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से प्रशासन ने अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अत्यधिक सतर्कता बरतें।


रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी लिखित भर्ती परीक्षा आज जिले के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न की जा रही है। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जो निरंतर चेकिंग एवं निगरानी का कार्य कर रहा है।

परीक्षा में अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी की कड़ी चेकिंग व फ्रिस्किंग की जा रही है। रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी सतर्कता और सजगता के साथ परीक्षा व्यवस्था को निर्बाध रूप से संचालित कर रही है, ताकि अभ्यर्थी निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में परीक्षा दे सकें।

पुलिस उपाधीक्षक (नोडल अधिकारी) एवं संबंधित थाना प्रभारी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे किसी भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।


मदरसों में पढ़ाई जाएगी संस्कृत, मदरसा बोर्ड और संस्कृत विभाग के बीच MOU अंतिम चरण में

देहरादून-  मदरसों में अब संस्कृत के श्लोक गूंजेंगे। इसके लिए मदरसा बोर्ड संस्कृत विभाग के साथ MOU करने जा रहा है। मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने बताया कि MOU की कार्यवाही अंतिम दौर में है। MOU होने के बाद जैसे ही मदरसा बोर्ड को संस्कृत के अध्यापक उपलब्ध होंगे, उसके बाद मदरसा बोर्ड के स्कूलों में संस्कृत पढ़ाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए रुड़की और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ स्कूलों को चिन्हित कर लिया गया है। अध्यक्ष कासमी ने ये भी बताया कि मदरसा बोर्ड के छात्र अगर संस्कृत सीख जाएंगे तो वह कई क्षेत्रों में रोजगार पाएंगे।


हेमकुंड साहिब यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे

10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

चमोली। सिख श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र हेमकुंड साहिब इन दिनों श्रद्धालुओं से गुलजार है। 25 मई से शुरू हुई यात्रा के दौरान अब तक 2.28 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्थल पर मत्था टेक चुके हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

बारिश और दुर्गम रास्तों के बावजूद श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इन दिनों हेमकुंड घाटी का प्राकृतिक सौंदर्य भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। हिम सरोवर के चारों ओर खिले ब्रह्मकमल और अन्य दुर्लभ फूलों की छटा देखने लायक है।

हेमकुंड साहिब प्रबंधक ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के अनुसार, इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए जाएंगे।


ऐतिहासिक उपलब्धि: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पहली बार देहरादून में, उत्तराखंड को मिलेगा सांस्कृतिक गौरव

मुख्यमंत्री धामी बोले- ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘वोकल फॉर ग्लोबल’ की ओर बढ़ेंगे हमारे शिल्पी —

देहरादून: उत्तराखंड को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और हस्तशिल्प परंपरा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व सम्मान प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2025 का मुख्य आयोजन इस वर्ष पहली बार देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन न केवल राज्य के लिए एक प्रतिष्ठा का विषय है, बल्कि देश भर के प्रतिभाशाली शिल्पियों और बुनकरों को एक साझा, सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास भी है।

हर वर्ष 7 अगस्त को मनाया जाने वाला यह दिवस भारत की पारंपरिक बुनाई और हस्तशिल्प कौशल को समर्पित है, जिसमें शिल्पकारों की अनमोल विरासत और उनके अथक योगदान को नमन किया जाता है। इस वर्ष का आयोजन उत्तराखंड के लिए विशेष इसलिए भी है क्योंकि यह पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर यहां आयोजित हो रहा है, जो राज्य के बढ़ते सांस्कृतिक कद का प्रतीक है।

देहरादून के पवेलियन ग्राउंड (संभावित) में 7 अगस्त 2025 को होने वाले इस भव्य समारोह में एक विशाल हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जहाँ देश के कोने-कोने से आए बुनकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही, लाइव डेमो और विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे आगंतुक पारंपरिक बुनाई की बारीकियों को करीब से समझ सकेंगे। लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और विशेष रूप से सीमांत क्षेत्रों से आने वाले शिल्पियों का सम्मान समारोह भी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।

इस ऐतिहासिक राज्य स्तरीय भव्य समारोह की अध्यक्षता स्वयं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी करेंगे, जिनके नेतृत्व में राज्य सांस्कृतिक पुनरुत्थान और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार सशक्त कदम बढ़ा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को उत्तराखंड के लिए ‘स्वर्णिम अवसर’ बताते हुए कहा, “यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध शिल्प परंपरा को देश और दुनिया के सामने लाने का स्वर्णिम अवसर है। यह आयोजन हमारे मेहनती बुनकरों और कारीगरों को प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान से आगे बढ़कर ‘वोकल फॉर ग्लोबल’ की दिशा में प्रेरित करेगा। हमारी सरकार हस्तशिल्पियों के उत्थान और उनकी कला को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

यह आयोजन उत्तराखंड की पारंपरिक कला, जैसे कि ऐपण, पिछौड़ा, कढ़ाई, ऊनी वस्त्र, लकड़ी व धातु शिल्प जैसे क्षेत्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में सहायक होगा। साथ ही, सीमांत इलाकों से आने वाले शिल्पियों को उनकी विशिष्ट कला के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी आजीविका को भी बल मिलेगा।

आइए, इस सांस्कृतिक पर्व का हिस्सा बनें और एक साथ मिलकर कहें —
“हमारे हस्तशिल्प में है हमारी पहचान, यही है आत्मनिर्भर भारत की शान!”


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है अन्नदाताओं का सर्वांगीण विकास- मुख्यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी

उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को मिले 184.25 करोड़ रुपये

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देश के 09 करोड़ 71 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 20 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। इसके तहत उत्तराखण्ड के 08 लाख 28 हजार 787 लाभार्थी किसान परिवारों को 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट, देहरादून से इस कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने तथा उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। योजना की 20वीं किस्त जारी किए जाने के साथ ही उत्तराखंड के किसानों को करीब 3300 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों के कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। प्रमुख फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान किया जा रहा है। ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, फसल रोगों और कीटों से होने वाले नुकसान के लिए सुरक्षा कवच भी प्रदान किया जा रहा है। ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड’ योजना के द्वारा खेतों की मिट्टी की वैज्ञानिक जांच कर किसानों को पोषक तत्वों की कमी और आवश्यक उर्वरकों की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे उनकी उपज की गुणवत्ता और भूमि की उर्वरता दोनों में सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के उत्थान एवं समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में किसानों को तीन लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि उपकरण खरीदने के लिए फार्म मशीनरी बैंक योजना के माध्यम से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। किसानों के हित में नहरों से सिंचाई को पूरी तरह मुफ्त किया गया है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए पॉलीहाउस के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान भी किया गया है। गेहूं खरीद पर किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस प्रदान करने के साथ ही गन्ने के मूल्य में भी 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1200 करोड़ रुपये की लागत से नई सेब नीति, कीवी नीति, ‘स्टेट मिलेट मिशन’ और ‘ड्रैगन फ्रूट नीति’ जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया गया है। इन नीतियों के तहत बागवानी को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में उत्तराखण्ड को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उत्तराखण्ड राज्य के युवाओं को रोजगार देने में भी प्रदेश अग्रणी बनकर उभरा है। एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी लाई गई। उत्तराखण्ड देश का सबसे पहले “समान नागरिक संहिता” को लागू करने वाला राज्य बना। राज्य में प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद लगभग 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगारोधी कानूनों को लागू किया गया है। प्रदेश में लैंड जिहाद पर कड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े छह हजार एकड़ से अधिक की सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। राज्य में ऑपरेशन कालनेमि भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से पाखंडियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2023-24 में “मिलेट सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रदेश“ का पुरस्कार हैदराबाद में आयोजित इंटरनेशनल न्यूट्री-सीरियल कन्वेंशन में प्रदान किया गया। मृदा स्वास्थ्य और उर्वरता योजना तथा जैविक कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य को भारत सरकार से राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल के ग्राम सुनकिया के कृषक हर्ष सिंह डंगवाल को “जैविक इंडिया अवार्ड” मिला, जबकि उत्तरकाशी को लाल धान के लिए “एक जिला-एक उत्पाद” में द्वितीय स्थान और हरिद्वार व टिहरी जनपद को पीएम फसल बीमा योजना में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, पूर्व सांसद बलराज पासी, सचिव एस.एन. पाण्डेय, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान एवं प्रदेशभर से आए किसान उपस्थित थे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp