Saturday, November 21, 2026
8:26 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत- निर्मला सीतारमण

Category Archives: राष्ट्रीय

वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत- निर्मला सीतारमण

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था की लचीलापन और विकास क्षमता पर दिया जोर

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिरताओं और बदलावों के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत इन चुनौतियों का सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने यह बात कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में अपने संबोधन के दौरान कही।

सीतारमण ने सम्मेलन में कहा कि वर्तमान समय में दुनियाभर के देशों के सामने अनिश्चितता का माहौल है, जिसमें व्यापार, वित्त और ऊर्जा क्षेत्रों में असंतुलन जैसी चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस अस्थिर स्थिति में भी लचीली बनी हुई है और बाहरी झटकों को झेलने की क्षमता रखती है।

उन्होंने वैश्विक परिदृश्य पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “भू-राजनीतिक संघर्ष तेज हो रहे हैं। प्रतिबंध, टैरिफ और अलगाव की रणनीतियां वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को नया आकार दे रही हैं। ये बदलाव भारत के लिए चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हमारी आर्थिक क्षमता और जुझारूपन इन्हें पार करने में सहायक हैं।”

फाइनेंस मिनिस्टर ने यह भी बताया कि युद्ध और रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता दुनिया में सहयोग और संघर्ष के स्वरूप को बदल रही हैं। पुराने गठबंधन अब परीक्षा में हैं, जबकि नए गठबंधन उभर रहे हैं। उनका कहना था कि ये अस्थायी समस्याएं नहीं हैं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में संरचनात्मक बदलाव हैं।

निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती पर जोर देते हुए कहा, “भारत का विकास उसके घरेलू कारकों पर आधारित है। लंबे समय से सकल घरेलू उत्पाद में उपभोग और निवेश की स्थिर हिस्सेदारी इस वृद्धि का आधार रही है। भारत का आर्थिक उदय आकस्मिक नहीं, बल्कि अनेक मजबूत कारकों का परिणाम है।”


पत्रकार राजीव प्रताप की मौत सड़क दुर्घटना में हुई, पुलिस ने हत्या की आशंका से किया इनकार

सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किया खुलासा, वाहन में अकेले थे राजीव प्रताप

उत्तरकाशी। पत्रकार राजीव प्रताप की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने अपनी जांच की अहम जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि यह कोई हत्या नहीं, बल्कि एक सड़क दुर्घटना का मामला है। पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार ने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि राजीव प्रताप शराब के नशे में थे और खुद गाड़ी चला रहे थे, जब उनका वाहन नदी में जा गिरा।

कैसे घटी घटना?

18 सितंबर की शाम राजीव प्रताप उनके पूर्व छात्र और कैमरामैन मनबीर कलूड़ा तथा मुख्य आरक्षी सोबन सिंह साथ में राजीव के ज्ञानसू स्थित कमरे से निकले थे। तीनों पहले पुलिस लाइन गए, फिर बाजार से शराब और खाना खरीद कर टैक्सी स्टैंड के पास बैठकर देर रात तक खाना-पीना किया। इसके बाद रात 10 बजे के बाद राजीव और सोबन सिंह ने बाजार जाकर एक होटल में खाना खाया। बस अड्डे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में राजीव को रात 11 बजे होटल से बाहर लड़खड़ाते हुए निकलते देखा गया, जबकि सोबन सिंह कुछ देर बाद बाहर निकले।

राजीव प्रताप ड्राइविंग सीट पर

बस अड्डे में लगे सीसीटीवी में यह भी साफ दिखाई दे रहा है कि राजीव प्रताप गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे और वाहन में उनके अलावा कोई और नहीं था। रात 11:24 बजे उनकी सोबन सिंह से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई। अंतिम बार गाड़ी को रात 11:38 बजे गंगोरी पुल की ओर जाते देखा गया। इसके बाद वाहन की कोई लोकेशन या फुटेज नहीं मिली।

तकनीकी जांच में क्या मिला?

गाड़ी का निरीक्षण आरआई टेक्निकल टीम द्वारा किया गया, जिसमें पाया गया कि दुर्घटना के समय वाहन के सभी दरवाजे लॉक थे और शीशे चढ़े हुए थे, जो नदी में गिरने से टूटे। गाड़ी की चाबी स्टेयरिंग में ही लगी थी और इंजन चालू था। कार के अंदर एक नीले रंग की चप्पल मिली, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला।

जांच में सामने आए तथ्य

पुलिस के अनुसार राजीव प्रताप शराब के नशे में थे और रॉन्ग साइड से गाड़ी चला रहे थे। साथ ही वह अक्सर खुद गाड़ी नहीं चलाते थे और वाहन पर उनका नियंत्रण कमजोर था। इसी कारण से संभवत: उन्होंने गंगोरी पुल के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने साफ किया है कि जांच में हत्या की कोई साजिश या साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। यह एक दुखद दुर्घटना थी, जिसमें राजीव प्रताप की जान चली गई। मामले की विस्तृत जांच एसआई दिलमोहन बिष्ट कर रहे हैं।


पत्रकार राजीव प्रताप की मौत सड़क हादसे में हुई, पुलिस ने हत्या की आशंका से किया इनकार

सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किया खुलासा, वाहन में अकेले थे राजीव प्रताप

उत्तरकाशी। पत्रकार राजीव प्रताप की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने अपनी जांच की अहम जानकारी साझा करते हुए स्पष्ट किया है कि यह कोई हत्या नहीं, बल्कि एक सड़क दुर्घटना का मामला है। पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार ने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि राजीव प्रताप शराब के नशे में थे और खुद गाड़ी चला रहे थे, जब उनका वाहन नदी में जा गिरा।

कैसे घटी घटना?

18 सितंबर की शाम राजीव प्रताप उनके पूर्व छात्र और कैमरामैन मनबीर कलूड़ा तथा मुख्य आरक्षी सोबन सिंह साथ में राजीव के ज्ञानसू स्थित कमरे से निकले थे। तीनों पहले पुलिस लाइन गए, फिर बाजार से शराब और खाना खरीद कर टैक्सी स्टैंड के पास बैठकर देर रात तक खाना-पीना किया। इसके बाद रात 10 बजे के बाद राजीव और सोबन सिंह ने बाजार जाकर एक होटल में खाना खाया। बस अड्डे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में राजीव को रात 11 बजे होटल से बाहर लड़खड़ाते हुए निकलते देखा गया, जबकि सोबन सिंह कुछ देर बाद बाहर निकले।

राजीव प्रताप ड्राइविंग सीट पर

सीसीटीवी से यह पता चला कि राजीव प्रताप गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे और वाहन में उनके अलावा कोई और नहीं था। रात 11:24 बजे उनकी सोबन सिंह से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई। अंतिम बार गाड़ी को रात 11:38 बजे गंगोरी पुल की ओर जाते देखा गया। इसके बाद वाहन की कोई लोकेशन या फुटेज नहीं मिली।

तकनीकी जांच में क्या मिला?

गाड़ी का निरीक्षण आरआई टेक्निकल टीम द्वारा किया गया, जिसमें पाया गया कि दुर्घटना के समय वाहन के सभी दरवाजे लॉक थे और शीशे चढ़े हुए थे, जो नदी में गिरने से टूटे। गाड़ी की चाबी स्टेयरिंग में ही लगी थी और इंजन चालू था। कार के अंदर एक नीले रंग की चप्पल मिली, लेकिन किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला।

जांच में सामने आए तथ्य

पुलिस के अनुसार राजीव प्रताप शराब के नशे में थे और रॉन्ग साइड से गाड़ी चला रहे थे। साथ ही वह अक्सर खुद गाड़ी नहीं चलाते थे और वाहन पर उनका नियंत्रण कमजोर था। इसी कारण से संभवत: उन्होंने गंगोरी पुल के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने साफ किया है कि जांच में हत्या की कोई साजिश या साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। यह एक दुखद दुर्घटना थी, जिसमें राजीव प्रताप की जान चली गई। मामले की विस्तृत जांच एसआई दिलमोहन बिष्ट कर रहे हैं।


उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित

बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को होंगे बंद

देहरादून। चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध चार धाम – बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री – के कपाट जल्द ही बंद होने जा रहे हैं।

चारों धामों के कपाट बंद होने की तिथियों का ऐलान कर दिया है। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2:56 बजे बंद होंगे। बद्रीनाथ के रावल ने इस तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

शीतकालीन मौसम में चारों धामों के कपाट लगभग छह महीने तक बंद रहेंगे।

चार धाम के कपाट बंद होने की तिथियां:

केदारनाथ धाम: 23 अक्टूबर 2025

यमुनोत्री धाम: 23 अक्टूबर 2025

गंगोत्री धाम: 24 अक्टूबर 2025 (अन्नकूट पूजा के अवसर पर)

बदरीनाथ धाम: 25 नवंबर 2025

श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे इस समय का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।


“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” से अब तक 13.48 लाख लोग लाभान्वित

प्रदेशभर में लगे 21 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं पर विशेष फोकस

देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड की ओर से चलाए जा रहे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों ने राज्यभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक प्रदेशभर में 21,268 शिविर (स्क्रीनिंग एवं स्पेशलिटी कैंप) लगाए गए हैं। इन शिविरों में कुल 13.48 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। यह अभियान जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

इन शिविरों में लोगों को विभिन्न बीमारियों की जांच और परामर्श उपलब्ध कराया गया। अब तक 5.87 लाख से अधिक लोगों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की जांच हुई है, जबकि 5.50 लाख से अधिक लोगों ने मधुमेह (डायबिटीज) की जांच कराई है। इसी तरह 4.90 लाख लोगों की कैंसर (मुख, गर्भाशय ग्रीवा एवं स्तन) की स्क्रीनिंग की गई है।

प्रदेशभर में 95,628 लोगों की टीबी जांच की गई और 13,155 लोगों का निक्शय मित्र पोर्टल पर पंजीकरण हुआ है। सिकल सेल रोग की जांच 276 लोगों की हुई और 23 सिकल सेल कार्ड वितरित किए गए हैं। इसके अलावा 6.99 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित काउंसलिंग दी गई है।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 11,786 नए कार्ड बनाए गए हैं। वहीं, ई-रक्तकोष पोर्टल के माध्यम से 67,807 रक्तदाताओं का पंजीकरण हुआ है और 8,885 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए हैं।

महिला स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। गर्भवती महिलाओं के लिए अब तक 87,954 एएनसी (प्रेग्नेंसी चेकअप) कराए गए हैं, जबकि महिलाओं ने बड़ी संख्या में कैंसर जांच शिविरों में हिस्सा लिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वक्तव्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “राज्य सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। जिस तरह से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ को जनता का सहयोग मिल रहा है, वह अपने आप में प्रेरणादायक है। हमारी सरकार चाहती है कि राज्य की हर नारी स्वस्थ हो और हर परिवार सशक्त बने। यही कारण है कि स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हम अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि—हर घर की थाली शुद्ध रहे और हर परिवार की खुशियाँ सुरक्षित रहें।”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बयान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि “प्रदेशभर में आयोजित इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लाखों लोग स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। कैंसर, डायबिटीज, टीबी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच और रोकथाम के लिए यह अभियान एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। खासकर महिला एवं बाल स्वास्थ्य को इस अभियान की केंद्रबिंदु बनाया गया है। हमारी कोशिश है कि गाँव-गाँव, दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे और कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।”

स्वास्थ्य सचिव का वक्तव्य

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि “यह अभियान आमजन को मुफ्त जांच, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार हर जनपद में सक्रिय हैं और जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान कर रही हैं।”


बिजली चोरी और मीटर छेड़छाड़ प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता व जेई निलंबित

फैक्ट्री कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज, मालिक पर कार्रवाई की मांग तेज

हरिद्वार। हरिद्वार के गुरुकुल नारसन में बिजली घर से बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर में छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। यूपीसीएल मुख्यालय ने मामले को गंभीर मानते हुए विद्युत वितरण खंड रुड़की के प्रभारी अधिशासी अभियंता गुलशन बुलानी और मंगलौर के जेई अनुभव सैनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों अधिकारियों को अलग-अलग मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

दो दिन पहले पुलिस ने बिजलीघर के पास से कुछ लोगों को पकड़ा था, जिन्होंने पूछताछ में वासू स्टील फैक्ट्री के मीटर में गड़बड़ी की बात कबूल की। यूपीसीएल की जांच टीम ने मौके पर जांच की तो यह साफ हो गया कि बिजलीघर के भीतर लगे मीटर में छेड़छाड़ कर चोरी की जा रही थी। मामले में उपनल कर्मचारी अकरम अली समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यूपीसीएल निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने अधिकारियों पर गहरी जिम्मेदारी तय करते हुए निलंबन की कार्रवाई की। उनकी जगह नए अफसरों को कार्यभार सौंपा गया है। इस प्रकरण पर सवाल यह भी उठ रहे हैं कि एक एसडीओ को अधिशासी अभियंता का प्रभार आखिर किस आधार पर दिया गया था।

इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने मुख्य अभियंता गढ़वाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। यह समिति विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर फैक्ट्री मालिक पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

फैक्ट्री कर्मचारियों पर मुकदमा, मालिक का नाम गायब

मुकदमा सिर्फ फैक्ट्री कर्मचारियों पर दर्ज हुआ है, जबकि मालिक का नाम शामिल न होने से सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कर्मचारियों के जरिए मालिक को बचाने की कोशिश की जा रही है।

सभी स्टील फैक्ट्रियों का होगा एनर्जी ऑडिट

मामले को देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने रुड़की और भगवानपुर क्षेत्र की सभी उच्च खपत वाली स्टील फैक्ट्रियों और अन्य उद्योगों का एनर्जी अकाउंटिंग ऑडिट कराने का आदेश दिया है। जांच में जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दोहरी मीटरिंग के बावजूद चोरी

बड़ी फैक्ट्रियों में डबल मीटरिंग सिस्टम होता है—एक मीटर फैक्ट्री में और दूसरा बिजलीघर में। बावजूद इसके यहां दोनों मीटरों में छेड़छाड़ की गई। ऐसे में यूपीसीएल के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण बन गया है क्योंकि इसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्टील फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं।

एमडी अनिल कुमार का बयान:
“हमने अधिशासी अभियंता स्तर तक अधिकारियों को निलंबित किया है। पूरे क्षेत्र की एनर्जी अकाउंटिंग कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी सामने आई तो कठोर कार्रवाई होगी। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


तीन अक्टूबर को निकलेगी जन संदेश रैली, नशामुक्त समाज की ओर बढ़ेगा मजबूत कदम

देहरादून: समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में देहरादून में एक अहम पहल होने जा रही है। 3 अक्टूबर 2025 को जन संदेश रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसका मकसद नशामुक्त समाज की ओर जन-जागरूकता फैलाना है। यह रैली उच्च न्यायालय के निर्देश पर आयोजित की जा रही है।

युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकलना आज की जरुरत 

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह कंडवाल ने जानकारी दी कि यह रैली पूरी तरह सामाजिक उद्देश्य के लिए समर्पित होगी और इसका कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है, और यह रैली इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। रैली में उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश  मनोज तिवारी, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता समाज, लॉ कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएं, और विभिन्न सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे।

रैली का उद्देश्य युवा बनाए नशे से दूरी अपनाए स्वस्थ जीवनशैली

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना, समाज को जागरूक करना कि स्वस्थ जीवनशैली ही सशक्त राष्ट्र की नींव है, नागरिकों को अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग करना ही जन सन्देश रैली का मुख्य उद्देश्य है।


सीएम धामी ने क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत नई हवाई सेवाओं का किया शुभारंभ

पिथौरागढ़-मुनस्यारी और हल्द्वानी-अल्मोड़ा हवाई मार्ग हुए चालू, पर्यटन और आवागमन में बढ़ेगी सुविधा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के तहत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ और हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुभारंभ से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों की आवाजाही सुगम होगी और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। राज्य में कुल 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की योजना है, जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएँ सफलतापूर्वक प्रारंभ की जा चुकी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई हवाई सेवाओं से न केवल यात्रियों को समय की बचत होगी बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को भी मजबूती मिलेगी।


121 फीट का रावण जलने को तैयार, जानिए पार्किंग और ट्रैफिक रूट प्लान

121 Feet Ravan Dahan in Dehradun: देहरादून में दशहरा पर्व की तैयारियाँ अपने चरम पर हैं। इस बार परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। आयोजकों और प्रशासन की मानें तो यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा हो सकता है।

रावण का 121 फीट ऊँचा पुतला, लंका के साथ होगा दहन

बन्नू बिरादरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रावण का 121 फीट, मेघनाद का 70 फीट और कुंभकरण का 75 फीट ऊँचा पुतला बनाया गया है। खास बात यह है कि इस बार किले रूपी ‘लंका’ का भी निर्माण किया गया है, जिसके आगे दो विशाल राक्षसों की मूर्तियाँ लगाई गई हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, CCTV से होगी निगरानी

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, एक फुलप्रूफ सिक्योरिटी प्लान तैयार किया गया है। हर गेट पर ड्यूटी चार्ट लगाया जाएगा, वीआईपी और आमजन की एंट्री अलग-अलग गेटों से होगी। सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र में बैरियर, CCTV कैमरे, और फ्लैग मार्च की व्यवस्था की गई है।

यातायात में बदलाव, दोपहर 12 बजे से कई मार्ग बंद

दशहरा महोत्सव के चलते परेड ग्राउंड और आसपास के क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर में यातायात पुलिस ने प्रमुख रूटों पर बदलाव किए हैं, ताकि भीड़ और ट्रैफिक जाम को नियंत्रित किया जा सके।

विक्रम-मैजिक और बस रूट में बदलाव

रूट 03, 05, 08, और 02 के विक्रम निर्धारित स्थानों से पहले ही वापस मोड़े जाएंगे।

क्लेमेंटटाउन, रायपुर, सहस्रधारा और राजपुर रोड की बस सेवाएं भी वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी।

पार्किंग व्यवस्था पर एक नज़र 

पार्किंग व्यवस्था आम जनता के लिए, रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, काबुल हाउस पार्किंग रखी गई है। वीआईपी और अधिकारियों के लिए मंच के पीछे, दून क्लब, स्मार्ट सिटी टिन शेड पार्किंग, वही वैकल्पिक पार्किंग स्थल सचिवालय, सुभाष रोड, जनपथ मार्केट, महिला पॉलिटेक्निक आदि रहेंगे।

आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा करें, और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। अति आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी।


अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

प्रदेश में 6 लाख बुजुर्गों को DBT के माध्यम से पेंशन का लाभ मिल रहा – मुख्यमंत्री

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रदेश के लगभग 6 लाख बुजुर्गों को DBT के माध्यम से पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक मॉडल वृद्धाश्रम का निर्माण किया जा रहा है, जबकि अन्य जिलों में भी वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp