Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

महिला प्रीमियर लीग के दसवें मुकाबले में आज गुजरात जाएंट्स से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

Category Archives: दिल्ली

महिला प्रीमियर लीग के दसवें मुकाबले में आज गुजरात जाएंट्स से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के दसवें मुकाबले में आज यानि मंगलवार को गुजरात जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स होगी आमने- सामने। दोनों ही टीमों को अपने पिछले मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। डब्ल्यूपीएल का रोमांच अब चरम पर पहुंच रहा है। सोमवार को आरसीबी और यूपी वारियर्स के बीच मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकला। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास का पहला सुपर ओवर था। गुजरात और दिल्ली की टीमें बल्लेबाजों के कमजोर प्रदर्शन से जूझ रही हैं, लेकिन इस मैच में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

गुजरात-दिल्ली दोनों को पिछले मैच में मिली थी हार
गुजरात और दिल्ली को अपने पिछले मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पिछले दो सत्र में अंतिम स्थान पर रही गुजरात की टीम तीन मैच में सिर्फ एक जीत के साथ अंतिम स्थान पर है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी पिछले मैच में यूपी वारियर्स के खिलाफ 33 रन की हार के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई है। टीम की पांच मैच में यह तीसरी हार थी।

मौजूदा सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है दिल्ली
लीग की शुरुआत के बाद से ही सबसे निरंतर प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल रही दिल्ली की टीम मौजूदा सत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले प्रबल दावेदारों में शामिल दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कमजोर प्रदर्शन किया है। टीम का बल्लेबाजी क्रम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने अच्छी शुरुआत की है लेकिन उसका फायदा उठाने में नाकाम रही हैं। लेनिंग अब तक सिर्फ अच्छी पारी खेल पाई हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का उनके खेल पर असर पड़ा है। शेफाली, जेमिमा रोड्रिग्स और अनाबेल सदरलैंड ने कुछ मौकों पर प्रभाव छोड़ा है लेकिन वे अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाई हैं।

गार्डनर पर निर्भर गुजरात की टीम
दूसरी ओर गुजरात जाएंट्स की टीम ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर पर बहुत अधिक निर्भर है जो उनके लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही हैं। गार्डनर टूर्नामेंट में तीसरी सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन पारियों में 141 रन बनाए हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उनकी विफलता ने टीम की बल्लेबाजी में गहराई की कमी को उजागर कर दिया क्योंकि टीम सिर्फ 120 रन पर ढेर हो गई।

भारतीय बल्लेबाजों, विशेषकर तीसरे नंबर पर खेल रहीं डी हेमलता पर दबाव बढ़ रहा है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट भी बड़ी पारी खेलने की उम्मीद कर रही हैं। गेंद के साथ गार्डनर ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा का अच्छा साथ मिला है। हालांकि अगर गुजरात को आगामी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उसे अपनी ऑलराउंडर से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस सात बजे होगा।

कहां देख सकते हैं मुकाबला?

महिला प्रीमियर लीग 2025 के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 के अलग-अलग भाषाओं के चैनल पर इस टूर्नामेंट के मुकाबले देख सकते हैं। और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

गुजरात जाएंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, लॉरा वोलवार्ट, फोएबे लिचफील्ड, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, डी हेमलता, डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी, केशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा और शबनम शकील।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्नेह दीप्ति, एलिस कैप्सी, अनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासेन, मारिजेन कैप, मीनु मणि, एन चरणी, निकी प्रसाद, राधा यादव, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप, तानिया भाटिया, सारा ब्राइस, टिटास साधु।


उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरु हुआ दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, दिल्ली को भ्रष्टाचार मुफ्त करने पर दिया गया जोर 

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने किया हंगामा 

जानिए दिल्ली सरकार किन प्रमुख चीजों पर करेगी काम 

दिल्ली। आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण से हुई। इस दौरान बीच में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा भी किया। उपराज्यपाल ने अपने भाषण में बताया कि दिल्ली सरकार किन प्रमुख चीजों पर काम करेगी। इसमें यमुना की सफाई प्राथमिक है। वहीं दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त, अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितकरण और प्रदूषण मुफ्त आदि शामिल है।

‘मेरी सरकार इन 10 क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी’
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, सबका सम्मान’ मेरी सरकार की दिशा तय करेगा। मेरी सरकार लोगों की बढ़ती उम्मीदों और आकांक्षाओं के प्रति पूरी तरह सचेत है। मेरी सरकार इन 10 क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सशक्तिकरण, गरीबों का कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अच्छा शिक्षा मॉडल, विश्व स्तरीय सड़कें, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त दिल्ली, स्वच्छ यमुना, स्वच्छ जल और अनधिकृत कॉलोनियों का नियमितीकरण।


27 फरवरी तक चलने वाले दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू

काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट कल की जाएगी पेश 

सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली दिलाएंगे शपथ

वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर पद के लिए चुना जाएगा

दिल्ली। विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो गया है। दोनों पार्टियों ने सत्र के मद्देनजर अपनी रणनीति तय करने के लिए रविवार को अपने-अपने विधायक दल की बैठक की। 25 फरवरी को काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्ट पेश की जाएंगी। सत्र 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यवाही स्थगित रहेगी।

लवली दिलाएंगे शपथ
सोमवार को सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली शपथ दिलाएंगे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर पद के लिए चुना जाएगा। इसी तरह उपाध्यक्ष पद का भी चुनाव होगा। इस पद के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह बिष्ट का नाम तय किया है।

25 फरवरी को सत्र का दूसरा दिन होगा। सबसे पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पहली बार विधानसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कैग की 14 रिपोर्ट भी रखी जाएंगी। कई रिपोर्ट 2016 से पेंडिंग हैं जिनमें दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मसले हैं। विशेष रूप से इन रिपोर्ट में दिल्ली के आबकारी विभाग से जुड़े तथ्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें शराब घोटाले के आरोपों की संभावना है। इसके अलावा, डीटीसी, मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक अंडरटेकिंग्स से जुड़ी रिपोर्ट भी पेंडिंग हैं।

जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब पिछली सरकार को देना होगा : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि जनता की जिस गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग पिछली सरकार ने किया है, उसका हिसाब उन्हें अब दिल्ली की जनता को देना पड़ेगा। अब दिल्ली में विकास की नई नींव रखने जा रही है। सरकार का एक ही एजेंडा है दिल्ली को विकसित राजधानी बनाना। तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में विकास की योजनाओं पर चर्चा होगी। पहले ही सदन में सीएजी रिपोर्ट को पटल पर रखा जाएगा।

आतिशी होंगी नेता प्रतिपक्ष
आप ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधायक दल का नेता चुना है। इसका फैसला रविवार को विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. संदीप पाठक की मौजूदगी में विधायक संजीव झा ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। विधायक कुलदीप कुमार और जनरैल सिंह ने इसका समर्थन किया। इसके बाद पार्टी के सभी विधायकों ने आतिशी के नाम पर सहमति दे दी।


दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी विधानसभा में निभाएंगी विपक्ष के नेता की भूमिका, गोपाल राय ने की औपचारिक घोषणा

कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र 

दोपहर में होगा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 

आम आदमी पार्टी ने बुलायी विधायक दल की बैठक 

दिल्ली- एनसीआर। आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। आम आदमी पार्टी ने एलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में शामिल हुए।

रविवार को पार्टी मुख्यालय पर हुई बैठक में सभी विधायकों ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुना। जिसके बाद अब साफ हो गया है कि दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाएंगी। गोपाल राय ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के विधायक दल की मीटिंग थी जिसमें विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना है।

गोपाल राय ने कहा कि आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। उन पर नेता प्रतिपक्ष होने के नाते केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कामों की रक्षा करना और भाजपा द्वारा जनता से किए वादों को पूरा करवाने की जिम्मेदारी होगी।

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद आतिशी ने कहा, ‘मैं AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सभी विधायकों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया है। भाजपा ने जो भी वादे किए, विपक्ष के नाते हम उन सभी वादों को पूरा करवाने की जिम्मेदारी निभायेंगे। महिलाओं से वादा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो पहली कैबिनेट मीटिंग में ही उन्हें ₹2,500 हर महीने देने की गारंटी दी थी, वो हम उन्हें दिलवा कर रहेंगे।’

दिल्ली विधानसभा में पेश होने वाली कैग रिपोर्ट पर दिल्ली की पुर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “मैंने बतौर मुख्यमंत्री दिल्ली विधानसभा के स्पीकर को कैग रिपोर्ट भेजी थी। ये कैग रिपोर्ट चुनाव से पहले सीलबंद लिफाफे में विधानसभा भेजी गई थी। भाजपा यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है कि कैग रिपोर्ट उनकी तरफ से पेश की जा रही है। दिल्ली की जनता में फैलाई जा रही भ्रांति को जनता के सामने लाया जाना चाहिए।”

बता दें कि 24 फरवरी यानी कल सुबह 11 बजे से दिल्ली विधानसभा सत्र शुरू होगा। पहले विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 25 फरवरी को उपराज्यपाल का अभिभाषण होगा। 27 फरवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि होने के कारण सत्र नहीं बुलाया गया है।

पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक के आसार
सत्र का तीसरा दिन यानी 27 फरवरी को पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक हो सकती है। सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण पर बहस होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में जवाब देंगी। माना जा रहा है कि विपक्ष पर सत्ता पक्ष सीएजी की रिपोर्ट को आधार बनाकर भ्रष्टाचार का आरोप मढ़ेगा। इसमें हर विभाग से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं का लेखा-जोखा होगा। इधर, आप नेताओं के अनुसार चुनाव के दौरान जितने भी वादे भाजपा ने किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए दबाव बनाया जाएगा। सदन में सवाल पूछे जाएंगे।


दिल्ली वालों को होली-दिवाली में फ्री सिलेंडर देने की तैयारी में जुटी सरकार 

दिल्ली। नई सरकार का गठन हो चुका है और गुरुवार रात को पहली कैबिनेट बैठक भी हो गई। अब भाजपा सरकार के सामने अपने वादों को पूरा करने की चुनौती है। इसको लेकर सरकार में मंथन शुरू गया है। इस बीच जानकारी है कि दिल्ली वालों को होली-दिवाली में फ्री सिलेंडर देने की तैयारी करने में सरकार जुट गई है।

अगले दो दिन में फैसला संभव

कैबिनेट मंत्री सिरसा ने कहा कि अगले दो दिन में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही साल के अन्य 10 सिलेंडर 500 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराने का खाका तैयार किया जा रहा है।

महिला सम्मान निधि अगले महीने
नई सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में ही अपनी प्राथमिकता तय कर दी। अगले 30 दिन में दिल्ली के एक लाख लोगों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। इसमें 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिक भी शामिल हैं। वहीं, महिला सम्मान निधि अगले महीने अलग से बजट मिलने के साथ लागू कर दी जाएगी।

शहरी विकास : फ्लैट पर भी पीएम आवास का लाभ संभव
शहरी विकास को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा हुई। राजधानी के लोगों को इस योजना का लाभ देने के लिए इसमें पक्के घर के  साथ फ्लैट्स भी शामिल किए हैं। इसके तहत नए फ्लैट लेने पर लाभार्थी को बैंक कर्ज में करीब 2.60 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है। हालांकि अंतिम फैसला होना बाकी है।

सभी डिस्पेंसरी बनेंगी आरोग्य मंदिर-पीएचसी
सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, नगर निगम और राज्य सरकार की डिस्पेंसरी अपग्रेड करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर-पीएचसी में बदली जाएंगी। पहले 30 दिन में 11 डिस्पेंसरी का लक्ष्य है। केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली के कुल 1139 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंजूर किए गए हैं। अभी 553 मोहल्ला क्लीनिक हैं, जिन्हें अपग्रेड किया जाएगा और बाकी 413 नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे।


मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की भेंट

दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी – मुख्यमंत्री धामी

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।

सीएम धामी ने कहा कि रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।


दिल्ली की सीएम की दौड़ में रेखा गुप्ता ने मारी बाजी, ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

इन छह कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ 

नई दिल्ली। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी यानी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ इनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के सीएम की दौड़ में प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, शिखा राय समेत कई चेहरों का नाम लिया जा रहा था। आखिरकार बाजी रेखा गुप्ता ने मारी है।

ये हैं वो छह नाम जो बने मंत्री
दिल्ली की नई सरकार के शपथग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री भी शपथ ली। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज दिल्ली में कैबिनेट मंत्री बने।

1. प्रवेश वर्मा
सीएम की रेस में रहने वाले नई दिल्ली से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम की रेस में सबसे आगे थे।

2. कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा भी आज मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा से पहले वह आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।

3. आशीष सूद
रेखा गुप्ता के साथ आशीष सूद भी आज मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद जनकपुरी से चुनाव जीते हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वे भाजपा के गोवा व जम्मू कश्मीर के प्रभारी भी हैं। सूद पंजाबी समाज से आते हैं। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी पंजाबी समाज से ही है।

4. मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। वह राजौरी गार्डन से विधायक हैं। तीसरी बार विधायक बने सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे।

5. पंकज सिंह
विकासपुरी से जीत हासिल करने वाले विधायक पंकज सिंह का ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

6. रविंद्र इंद्राज
रेखा गुप्ता के साथ रविंद्र इंद्राज भी शपथ ली। उनका नाम भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल है। वह बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं।


दिल्ली में दिसंबर 2026 तक ‘सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों’ को पूरी तरह बना देंगे कार्यात्मक 

दिसंबर 2027 तक यमुना को कर दिया जाएगा साफ 

‘सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट’ से यमुना को साफ करने में मिलेगी मदद 

यमुना में करीब 30 बड़े नाले डालते है अनुपचारित अपशिष्ट जल 

नई दिल्ली। जनवरी 2027 से यमुना में सीवरेज का गंदा पानी नहीं गिरेगा। दिसंबर 2026 तक दिल्ली में बनाए गए सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू कर दिए जाएंगे। इनकी मदद से यमुना को साफ करने में मदद मिलेगी। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद इस दिशा में काम शुरू हो गया है। इसके तहत यमुना में सीवेज और औद्योगिक अपशिष्टों के प्रवाह को पूरी तरह से रोकने के लिए शहर के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों को पूरी तरह कार्यात्मक बना देगी। दिल्ली में छह नए प्लांट लगाए जा रहे हैं। इनकी मदद से दिसंबर 2027 तक यमुना को साफ कर दिया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान दावा किया था कि प्रदूषण से ग्रस्त यमुना को साफ किया जाएगा।

दिल्ली के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन चौधरी का कहना है कि तीन सालों के अंदर नदी को साफ किया जाएगा। दिल्ली में यमुना का 57 किलोमीटर का हिस्सा है। यह हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है और उत्तर प्रदेश की सीमा तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि नदी से ठोस अपशिष्ट, जलकुंभी और खरपतवार को हटाने के लिए सात मशीनें लगाई गई हैं। यह काम अगले कुछ महीनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगभग एक दर्जन एसटीपी का आधुनिकीकरण किया जाना है। 2026 के अंत तक छह ऐसे संयंत्रों का निर्माण पूरा करना है। दिसंबर 2026 तक सभी एसटीपी पूरी तरह कार्यात्मक हो जाएंगे।

उसके बाद यमुना में कोई अनुपचारित सीवेज गिराया गया पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नदी में औद्योगिक अपशिष्टों के प्रवाह को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिसके लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और उद्योग विभाग मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में (सीईटीपी) ठीक से काम कर रहे हैं। लोगों को मूर्तियों को विसर्जित करने, कैलेंडर आदि वस्तुओं को नदी में फेंकने से रोकने के लिए जागरूकता पैदा की जाएगी।

यमुना में करीब 28 से 30 बड़े नाले अनुपचारित अपशिष्ट जल डालते हैं। सबसे बड़े नाले नजफगढ़ और बारापुला नाले हैं। इन नालों में कई छोटे नाले मिलते हैं जो अनुपचारित पानी को नदी में ले जाते हैं। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) भी फल्ड नालों के माध्यम से सीवेज के प्रवाह को रोकने के लिए काम कर रहा है।


दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके किए महसूस, प्रधानमंत्री ने सतर्क रहने का किया आग्रह

4.0 मापी गई भूकंप की तीव्रता 

भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के करीब रहा

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप सवेरे 5.36 बजे आया। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भूकंप के झटकों के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सलामती की कामना की। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके पर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी जानकारी। भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के करीब रहा।


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ – मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का दिया जाएगा मुआवजा

घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये का मिलेगा मुआवजा 

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर बीती शनिवार रात हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना में मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया गया है।  आज सवेरे दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में 18 लोग मारे गये हैं।  बीती रात को ही पूरे रेलवे स्टेशन परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

रेलवे की ओर से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना में घायल और मृतकों के लिए मुआवजे का एलान हो चुका है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख का मुआवजा दिया जाएगा।


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp