Tuesday, November 17, 2026
7:29 AM

Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय

Category Archives: जीवन शैली

गर्मियों में क्यों होती है आंखों में जलन और खुजली? जानिए कारण और बचाव के उपाय

गर्मियों का मौसम सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत से जुड़ी कई परेशानियां भी साथ लाता है। इन दिनों आंखों में जलन, खुजली और सूखापन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं। अक्सर लोग इसे हल्की दिक्कत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लापरवाही आगे चलकर आंखों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इसके कारणों को समझकर समय रहते सही देखभाल की जाए।

क्यों बढ़ जाती है गर्मी में आंखों की परेशानी?

तेज धूप और बढ़ता तापमान आंखों पर सीधा असर डालते हैं। सूरज की तीखी किरणें आंखों की ऊपरी सतह को प्रभावित करती हैं, जिससे उनकी नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है। यही कारण है कि आंखों में सूखापन, जलन और लालिमा महसूस होती है।

इसके साथ ही गर्मी के मौसम में धूल और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। हवा में मौजूद बारीक कण आंखों में जाकर एलर्जी पैदा करते हैं, जिससे खुजली, चुभन और पानी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से एलर्जी है, उनके लिए यह मौसम और ज्यादा मुश्किल भरा हो सकता है।

आजकल बढ़ता स्क्रीन टाइम भी एक बड़ी वजह बन चुका है। मोबाइल, लैपटॉप या टीवी को लंबे समय तक देखने से आंखों पर दबाव पड़ता है। इससे आंखों की झपकने की प्रक्रिया कम हो जाती है, जिससे सूखापन और थकान बढ़ जाती है। इस स्थिति को डिजिटल आई स्ट्रेन कहा जाता है।

इसके अलावा शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन भी आंखों की सेहत को प्रभावित करता है। पर्याप्त पानी न पीने से आंखों की नमी कम हो जाती है, जिससे भारीपन और जलन महसूस होती है।

राहत पाने के आसान उपाय

अगर गर्मी में आंखों में जलन महसूस हो रही है, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर राहत पाई जा सकती है—

दिन में 2–3 बार ठंडे पानी से आंखों को साफ करें।
बाहर निकलते समय धूप से बचाव के लिए सनग्लासेस जरूर पहनें।
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं।
स्क्रीन का इस्तेमाल करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें।
डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।
कब लें डॉक्टर की सलाह?

अगर आंखों में जलन लंबे समय तक बनी रहे, दर्द, सूजन या देखने में दिक्कत जैसी समस्या हो, तो देरी न करें और तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।

नोट: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सुझावों पर आधारित है। किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

(साभार)


इस आसान घरेलू ड्रिंक से पाएं सिरदर्द से राहत, जानें बनाने की विधि

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम परेशानी बन चुका है। तनाव, अधूरी नींद और गलत खानपान इसकी बड़ी वजहें हैं। लोग अक्सर तुरंत राहत के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक बेहतर परिणाम पाने के लिए प्राकृतिक और पोषक उपाय ज्यादा असरदार माने जाते हैं।

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक, घर में आसानी से मिलने वाली कुछ चीजों से तैयार किया गया एक खास ड्रिंक सिरदर्द और माइग्रेन में राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस ड्रिंक में मखाना, सूखा नारियल, खसखस, खरबूजे के बीज, अखरोट और मिश्री जैसे पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री शामिल होती है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाती हैं।

गुनगुने दूध के साथ इस ड्रिंक का सेवन करने से धीरे-धीरे सिरदर्द में आराम मिल सकता है और माइग्रेन के लक्षण भी कम हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका।

ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री:

1 कप भुना हुआ मखाना
1 कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
3-4 चम्मच खसखस
5-6 बड़े चम्मच भुने हुए खरबूजे के बीज
½ कप भुने हुए अखरोट
½ कप धागा मिश्री
1-2 बूंद बादाम का तेल (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:
सभी सामग्री को एक साथ ब्लेंडर में डालकर बारीक पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद इस पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित रखें। ध्यान रखें कि इसे नमी से दूर रखें, ताकि यह लंबे समय तक खराब न हो।

इस्तेमाल कैसे करें?
जब सिरदर्द महसूस हो, तो 1 छोटी चम्मच पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर पिएं। ठंडे दूध में इसका सेवन करने से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता।

कब और कितने समय तक लें?
यह उपाय तुरंत असर नहीं दिखाता, लेकिन नियमित सेवन से माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या में सुधार देखा जा सकता है। बेहतर परिणाम के लिए इसे कम से कम 2-3 महीने तक रोजाना लेने की सलाह दी जाती है। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से भी धीरे-धीरे राहत मिल सकती है।

नोट:
यह जानकारी विभिन्न स्वास्थ्य रिपोर्ट्स और सामान्य सलाह पर आधारित है। किसी भी गंभीर समस्या में डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

(साभार)


आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय

देश के कई हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी अब सिर्फ असहजता ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। खासतौर पर उत्तर भारत में बढ़ते तापमान का असर शरीर के साथ-साथ आंखों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी आंखों से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकती है, जिससे बचाव बेहद जरूरी हो जाता है।

भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण इन दिनों लोगों को आंखों में जलन, खुजली, सूखापन और लालिमा जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या उन लोगों में अधिक देखी जा रही है जो पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं।

वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना शेखावत के मुताबिक, गर्मियों में आंखों की सतह जल्दी सूख जाती है, जिससे “ड्राई आई सिंड्रोम”, एलर्जी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। लगातार एयर कंडीशनर में बैठना, तेज धूप में बिना चश्मे के निकलना और आंखों को बार-बार रगड़ना इस समस्या को और गंभीर बना सकता है। बच्चों और बुजुर्गों की आंखें ज्यादा संवेदनशील होने के कारण उनमें यह दिक्कत अधिक देखी जाती है।

अगर आंखों में हल्की जलन या खुजली महसूस हो रही है, तो ठंडे और साफ पानी से आंखें धोना या ठंडी पट्टी रखना राहत दे सकता है। इसके अलावा स्क्रीन टाइम कम करना भी जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक मोबाइल या टीवी देखने से आंखें जल्दी सूखने लगती हैं।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि एलर्जी की स्थिति में आंखों को रगड़ने से बचना चाहिए और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी आई ड्रॉप इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। हर दवा सभी के लिए समान रूप से फायदेमंद नहीं होती।

गर्मी के मौसम में आंखों की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। गंदे हाथों से आंखों को छूने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। धूप में बाहर निकलते समय सनग्लासेस और सिर को ढककर रखना लाभकारी होता है। साथ ही तौलिया, रूमाल या आई मेकअप जैसी चीजें साझा करने से बचना चाहिए।

डाइट का भी आंखों की सेहत पर सीधा असर पड़ता है। गाजर, पालक, संतरा, बादाम, अलसी और मछली जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वालों को गर्मियों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और लंबे समय तक लेंस पहनने से बचना चाहिए।

यदि आंखों में तेज दर्द, लगातार लालिमा, धुंधला दिखना या रोशनी से परेशानी जैसी गंभीर लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।

नोट: यह जानकारी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है।

(साभार)


बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत

मौसम में बदलाव के साथ बुखार होना आम बात है, लेकिन अगर इसके साथ शरीर में तेज दर्द, ठंड लगना और बार-बार कंपकंपी जैसी शिकायतें हों तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। खासकर बरसात और गर्मी के मौसम में ऐसे लक्षण मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते सही पहचान और इलाज किया जाए।

अक्सर लोग बुखार को साधारण वायरल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यही लापरवाही बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। यदि बुखार के साथ ठंड लगना, अत्यधिक पसीना, कमजोरी और शरीर में दर्द लगातार बना रहे, तो यह मलेरिया का संकेत हो सकता है।

मलेरिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के प्रति सचेत करना है। सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य बुखार समझ लेते हैं और सही समय पर जांच नहीं कराते।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, मलेरिया आज भी एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य समस्या है। यह बीमारी संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है और शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।

शुरुआत में मलेरिया के लक्षण सामान्य बुखार जैसे ही दिखाई देते हैं, जैसे सिरदर्द, थकान, बदन दर्द और भूख कम लगना। लेकिन इसमें बुखार का पैटर्न अलग होता है—पहले ठंड लगती है, फिर तेज बुखार आता है और उसके बाद बहुत ज्यादा पसीना होता है। यह चक्र कुछ घंटों या दिनों के अंतराल में बार-बार दोहर सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मलेरिया की सही पहचान केवल लक्षणों के आधार पर नहीं की जा सकती, इसके लिए ब्लड टेस्ट जरूरी होता है। हालांकि कुछ संकेत ऐसे हैं जिनसे सावधानी बरती जा सकती है, जैसे बार-बार बुखार आना, कंपकंपी, उल्टी, चक्कर, और कमजोरी।

मलेरिया का खतरा उन जगहों पर ज्यादा होता है जहां पानी जमा रहता है और साफ-सफाई की कमी होती है। गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों की संख्या बढ़ने से इसका जोखिम भी बढ़ जाता है।

वायरल बुखार और मलेरिया में अंतर समझना बेहद जरूरी है। वायरल में बुखार लगातार बना रहता है और इसके साथ खांसी-जुकाम जैसे लक्षण हो सकते हैं, जबकि मलेरिया में बुखार एक तय पैटर्न में आता-जाता है और ठंड-गर्मी के चक्र के साथ जुड़ा होता है।

यदि आपको बार-बार ठंड लगकर बुखार आ रहा है या कमजोरी बढ़ती जा रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं। समय पर इलाज से इस बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।

नोट: यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी लक्षण की स्थिति में चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।

(साभार)


सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो डाइट में शामिल करें ये चीजें, मिलेगा फायदा

आजकल कई लोग सीढ़ियां चढ़ते समय जल्दी थकान या सांस फूलने की शिकायत करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल बढ़ती उम्र का संकेत नहीं, बल्कि शरीर में पोषण की कमी, कमजोर मांसपेशियां या कम सहनशक्ति का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करके शरीर की ऊर्जा और फेफड़ों की क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।

संतुलित आहार न सिर्फ शरीर को ताकत देता है, बल्कि दिल और फेफड़ों को भी बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें रोजाना की डाइट में शामिल कर सीढ़ियां चढ़ते समय होने वाली सांस फूलने की समस्या को कम किया जा सकता है।

दूध और डेयरी उत्पाद
दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम देते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ मांसपेशियों को भी ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे जल्दी थकान नहीं होती।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और सरसों जैसी सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है और सांस फूलने की समस्या कम हो सकती है।

मौसमी फल
केला, सेब, संतरा और पपीता जैसे फल शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं। इनमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर की कमजोरी दूर करने में मददगार होते हैं।

नट्स और बीज
बादाम, अखरोट, अलसी और सूरजमुखी के बीज शरीर को हेल्दी फैट और प्रोटीन देते हैं। इनके सेवन से शरीर की सहनशक्ति बढ़ती है और दिल भी स्वस्थ रहता है।

प्रोटीन युक्त आहार
अंडे, दालें, सोयाबीन और चिकन जैसे खाद्य पदार्थ मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से प्रोटीन लेने से शरीर ज्यादा एक्टिव रहता है और सीढ़ियां चढ़ते समय कमजोरी कम महसूस होती है।

साबुत अनाज
ओट्स, दलिया और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। ये ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं और शरीर को जल्दी थकने नहीं देते।

पर्याप्त पानी
शरीर में पानी की कमी होने पर भी जल्दी सांस फूलने लगती है। इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी और नारियल पानी जैसे हाइड्रेटिंग ड्रिंक लेना जरूरी है।

नोट: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लगातार बने रहने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

(साभार)


हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं डिटॉक्स वाटर, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए

गर्मियों में खुद को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए लोग डिटॉक्स वाटर का सहारा लेने लगे हैं। नींबू, खीरा, पुदीना और अलग-अलग फलों से तैयार यह ड्रिंक हेल्थ ट्रेंड का हिस्सा बन चुका है। इसे शरीर को हाइड्रेट रखने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मददगार माना जाता है, लेकिन हर किसी के लिए यह उतना सुरक्षित नहीं होता जितना दिखता है।

दरअसल, बिना अपनी सेहत और शरीर की जरूरतों को समझे डिटॉक्स वाटर पीना कई बार फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन स्थिति को और बिगाड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले सही जानकारी और सावधानी बरती जाए।

आइए जानते हैं किन लोगों को डिटॉक्स वाटर से दूरी बनानी चाहिए या सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए—

1. पेट संबंधी दिक्कत वाले लोग
जिन लोगों को एसिडिटी, गैस या पेट में जलन की समस्या रहती है, उनके लिए नींबू या खट्टे फलों वाला डिटॉक्स वाटर परेशानी बढ़ा सकता है। इससे पेट में जलन, खट्टी डकार और असहजता बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे लोगों के लिए सादा पानी या नारियल पानी बेहतर विकल्प हो सकता है।

2. किडनी से जुड़ी समस्या वाले मरीज
किडनी के मरीजों को डिटॉक्स ड्रिंक लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए। कई बार इसमें मौजूद मिनरल्स और पोटैशियम की अधिक मात्रा किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है, जिससे इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का खतरा बढ़ जाता है।

3. लो ब्लड प्रेशर वाले लोग
लो बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ज्यादा मात्रा में डिटॉक्स वाटर पीना ठीक नहीं है। यह शरीर को ठंडा करता है और ब्लड प्रेशर को और कम कर सकता है, जिससे चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है।

4. एलर्जी वाले लोग
अगर आपको खीरा, पुदीना या किसी फल से एलर्जी है, तो डिटॉक्स वाटर पीने से पहले सतर्क रहें। इससे स्किन रैशेज, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

5. गर्भवती महिलाएं
प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर काफी संवेदनशील होता है। ऐसे में बिना डॉक्टर की सलाह के डिटॉक्स वाटर या किसी भी खास ड्रिंक का सेवन करना जोखिम भरा हो सकता है। कुछ तत्व हार्मोनल संतुलन पर असर डाल सकते हैं, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

निष्कर्ष:
डिटॉक्स वाटर भले ही हेल्दी ट्रेंड हो, लेकिन इसे हर किसी के लिए सुरक्षित मानना सही नहीं है। अपनी शारीरिक स्थिति और जरूरतों के अनुसार ही इसका सेवन करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

(साभार)


क्या आपका बच्चा भी अक्सर मोबाइल फोन से चिपका रहता है, तो जान लीजिये इसके गंभीर नुकसान

आज के दौर में मोबाइल फोन बच्चों के लिए खिलौना नहीं, बल्कि एक आदत बन चुका है। कई बच्चे ऐसे हैं जो बिना फोन के कुछ देर भी नहीं रह पाते। हालांकि यह सुविधा जितनी आसान लगती है, उतनी ही चुपचाप बच्चों की सेहत पर नकारात्मक असर भी डाल रही है, जिसका अंदाजा अक्सर माता-पिता को देर से होता है।

डिजिटल युग में मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। पढ़ाई, मनोरंजन और ऑनलाइन पेमेंट जैसे कई काम अब मोबाइल के जरिए ही होते हैं। लेकिन यही सुविधा बच्चों के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। माता-पिता अक्सर बच्चों को व्यस्त रखने के लिए उन्हें मोबाइल दे देते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत लत में बदल जाती है और उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर असर डालने लगती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन बच्चों का स्क्रीन टाइम ज्यादा होता है, उनमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बचपन वह समय होता है जब दिमाग तेजी से विकसित होता है, शरीर मजबूत बनता है और सामाजिक व्यवहार सीखने का मौका मिलता है। लेकिन जब बच्चे ज्यादा समय मोबाइल स्क्रीन पर बिताते हैं, तो उनकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं और वे सामाजिक रूप से भी कमजोर पड़ने लगते हैं।

आंखों पर असर
लगातार मोबाइल स्क्रीन देखने से बच्चों की आंखों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इससे आंखों में जलन, सूखापन और धुंधलापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। छोटे बच्चों की आंखें अधिक संवेदनशील होती हैं, इसलिए ब्लू लाइट का असर उन पर जल्दी पड़ता है और कम उम्र में ही चश्मे की जरूरत तक पड़ सकती है।

दिमागी विकास पर प्रभाव
ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल करने से बच्चों की एकाग्रता कमजोर होने लगती है। वे पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाते और जल्दी बोर हो जाते हैं। लगातार वीडियो देखने या गेम खेलने की आदत उनके आईक्यू और भाषा विकास पर भी असर डाल सकती है।

नींद और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर
मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट बच्चों की नींद को प्रभावित करती है। इससे नींद का पैटर्न बिगड़ जाता है और शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता। इसके अलावा, जब बच्चे खेलकूद की बजाय मोबाइल में समय बिताते हैं, तो मोटापा बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।

व्यवहार और सामाजिक जीवन पर असर
मोबाइल की लत बच्चों के व्यवहार में भी बदलाव ला सकती है। ऐसे बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं, अकेले रहना पसंद करते हैं और दूसरों के साथ घुलने-मिलने में परेशानी महसूस करते हैं।

निष्कर्ष
मोबाइल का सीमित और सही उपयोग ही बच्चों के लिए सुरक्षित है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों के स्क्रीन टाइम पर नजर रखें और उन्हें खेलकूद, पढ़ाई और सामाजिक गतिविधियों में संतुलन बनाना सिखाएं, ताकि उनका संपूर्ण विकास प्रभावित न हो।

(साभार)


पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद है अमरूद

आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के बीच सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो गया है। खासकर डायबिटीज, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए फल एक बेहतर विकल्प माने जाते हैं। इन्हीं में से एक है अमरूद—एक ऐसा फल जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद साबित होता है।

अमरूद को पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सुरक्षित और फायदेमंद फल बनाता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ने देता।

आयुर्वेद के अनुसार, अमरूद को भूनकर खाना और भी ज्यादा लाभकारी हो सकता है। खासकर सर्दी-खांसी और जुकाम में यह एक घरेलू उपाय की तरह काम करता है। भुना हुआ अमरूद कफ को कम करने, गले की खराश को शांत करने और कंजेशन से राहत देने में मदद करता है। इसे हल्का सा काला नमक डालकर खाने से इसका असर और बढ़ जाता है।

मौसम बदलने के दौरान एलर्जी की समस्या भी आम हो जाती है। ऐसे में अमरूद का सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ एलर्जी के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है। इसमें मौजूद गुण शरीर में हिस्टामाइन के असर को संतुलित करने में मदद करते हैं, जिससे एलर्जिक रिएक्शन कम होते हैं।

पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी अमरूद काफी फायदेमंद है। इसका फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज, गैस व ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है। भुना हुआ अमरूद पेट के एसिडिक स्तर को संतुलित करता है, जिससे पेट फूलने और दर्द की समस्या में आराम मिलता है।

इसके अलावा, अमरूद दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है। नियमित रूप से सीमित मात्रा में इसका सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है।

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

नोट: यह जानकारी विभिन्न मेडिकल रिपोर्ट्स और सामान्य स्वास्थ्य सलाह के आधार पर तैयार की गई है।

(साभार)


क्या आपको भी पेट में गैस और भारीपन की समस्या है? तो इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

आजकल सुबह उठते ही पेट में गैस और भारीपन की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। बदलती जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण बड़ी संख्या में लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे नजरअंदाज करना आगे चलकर पाचन तंत्र से जुड़ी गंभीर परेशानियों का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सुबह के समय गैस बनना केवल अस्थायी परेशानी नहीं, बल्कि शरीर के पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। देर रात भोजन करना, ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना, साथ ही अनियमित दिनचर्या इस समस्या को बढ़ा देती है।

डॉक्टर्स के अनुसार, अगर समय रहते कुछ आसान उपाय और दिनचर्या में बदलाव किए जाएं, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

गुनगुना पानी फायदेमंद
सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और पेट की सफाई में मदद करता है। इससे गैस, कब्ज और अपच की समस्या कम हो सकती है।

अजवाइन और काला नमक असरदार
अजवाइन में मौजूद गुण पाचन को बेहतर बनाते हैं। काला नमक के साथ इसका सेवन करने से पेट की सूजन और गैस से राहत मिलती है।

अदरक से मिलेगा फायदा
अदरक को प्राकृतिक पाचन सुधारक माना जाता है। इसका सेवन गैस बनने की प्रक्रिया को कम करता है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है।

नींबू-शहद का मिश्रण उपयोगी
गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।

योग और एक्सरसाइज जरूरी
विशेषज्ञों के मुताबिक, नियमित योग और हल्की एक्सरसाइज पेट की गैस को कम करने में मददगार साबित होती है। पवनमुक्तासन, भुजंगासन और प्राणायाम जैसे अभ्यास पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

नोट:
यह जानकारी विभिन्न स्वास्थ्य रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की सलाह पर आधारित है। लगातार समस्या होने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

(साभार)


क्या आप भी खाते हैं ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना? अगर हां, तो जान लीजिये इसके नुकसान

अगर आपकी थाली में हर दिन तीखा और मसालेदार खाना शामिल रहता है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारत में चटपटे स्वाद का क्रेज खूब है—चाहे स्ट्रीट फूड हो या घर का खाना, तीखापन स्वाद को बढ़ा देता है। लेकिन यही आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा मिर्च-मसाले का सेवन शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित करता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

दरअसल, सीमित मात्रा में मसाले जहां स्वाद और पाचन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, वहीं अधिक मात्रा में इनका सेवन नुकसानदेह साबित होता है। लंबे समय तक तीखा खाना खाने की आदत पेट, त्वचा, नींद और पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकती है। आइए जानते हैं इसके प्रमुख दुष्प्रभाव—

पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ना
अत्यधिक मसालेदार भोजन पेट में एसिड का स्तर बढ़ा देता है, जिससे सीने में जलन, गैस और खट्टी डकार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। समय के साथ यह समस्या लगातार बनी रह सकती है।

पाचन तंत्र पर पड़ता है दबाव
ज्यादा तीखा खाना आंतों को प्रभावित करता है, जिससे अपच, पेट दर्द और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कमजोर पाचन वाले लोगों में यह असर ज्यादा देखने को मिलता है।

मुंह और गले में जलन
मिर्च-मसाले का अधिक सेवन मुंह और गले की सतह को नुकसान पहुंचाता है, जिससे जलन, छाले और सूजन की समस्या हो सकती है।

अल्सर का बढ़ता खतरा
लगातार मसालेदार भोजन पेट की आंतरिक परत को नुकसान पहुंचाता है, जिससे गैस्ट्रिक अल्सर होने की आशंका बढ़ जाती है। यह स्थिति गंभीर भी हो सकती है।

त्वचा पर दिखता है असर
ज्यादा मसालेदार खाना शरीर की गर्मी बढ़ाता है, जिससे पिंपल्स, एक्ने और स्किन रेडनेस जैसी समस्याएं उभर सकती हैं।

पाइल्स की समस्या हो सकती है गंभीर
तीखा भोजन मल त्याग के दौरान जलन और दर्द बढ़ा सकता है, जिससे बवासीर के मरीजों को ज्यादा परेशानी होती है।

नींद पर भी पड़ता है असर
रात में ज्यादा मसालेदार खाना खाने से शरीर में बेचैनी बढ़ती है, जिससे नींद प्रभावित होती है और बार-बार नींद टूट सकती है।

संयम जरूरी, स्वाद भी जरूरी
स्वाद के लिए मसालेदार खाना ठीक है, लेकिन इसकी मात्रा पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। संतुलित आहार अपनाकर ही आप अपनी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकते हैं।

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्वास्थ्य रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों की सलाह पर आधारित है।

(साभार)


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp