Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

क्या आपकी भी थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि करने पर फूलने लगती है सांस, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, फेफड़े होंगे मजबूत 

Category Archives: फिटनेस

क्या आपकी भी थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि करने पर फूलने लगती है सांस, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, फेफड़े होंगे मजबूत 

कुछ कदमों पैदल टहलने पर आपकी सांस फूलने लगती है? या सीढ़ियां चढ़ते उतरते समय आप हांफने लगते हैं? अगर थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि करने पर ही आपकी सांस फूलने लगती है या जल्दी हांफने लगते हैं तो यह फेफड़ों की कमजोरी का संकेत हो सकता है। नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास करके आप अपनी लंग्स कैपेसिटी (फेफड़ों की क्षमता) को बढ़ा सकते हैं और सांस संबंधी दिक्कतों से राहत पा सकते हैं। अगर आप इन योगासनों का नियमित अभ्यास करेंगे तो कुछ ही हफ्तों में आपकी सांस फूलने की समस्या में सुधार देखने को मिलेगा और फेफड़े पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

अनुलोम विलोम के अभ्यास से फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। सांस फूलने की समस्या कम होती है और शरीर ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है। आरामदायक मुद्रा में बैठकर रीढ़ सीधी रखें। फिर दाहिने हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका बंद करें और बाईं नासिका से गहरी सांस लें। अब बाईं नासिका बंद करके दाईं नासिका से धीरे-धीरे सांस छोड़ें। यह प्रक्रिया दूसरी तरफ से भी दोहराएं। रोज इस प्राणायाम को 5-10 मिनट करें।

कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति के अभ्यास के लिए सीधा बैठें और पेट को ढीला छोड़ें। तेजी से नाक से सांस बाहर निकाले और पेट को अंदर करें। यह प्रक्रिया लगातार 50-100 बार करें। कपालभाति प्राणायाम करने से फेफड़ों की सफाई होती है। सांस से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है।

(साभार)


क्या आपका बच्चा भी लेता है रात में खर्राटे, तो कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं, आइए जानते हैं इसके कारण

अगर आपका बच्चा रात में खर्राटे लेता है, तो इसे हल्के में न लें। हालांकि कभी-कभार खर्राटे आना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर ये समस्या लगातार बनी रहती है या खर्राटे बहुत तेज होते हैं, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। बच्चों में खर्राटे लेने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं, कुछ साधारण और अस्थायी होती हैं, जबकि कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर इशारा करती हैं। आइए जानते हैं कि इसके क्या कारण हो सकते हैं और कब आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

बच्चों में खर्राटे लेने के सामान्य कारण
हर खर्राटा समस्या का संकेत नहीं होता। लेकिन अगर खर्राटे बार-बार आ रहे हैं, तो इन सामान्य कारणों को नजरअंदाज न करें:

सर्दी-जुकाम या एलर्जी
नाक बंद होने या बलगम जमा होने की वजह से सांस का मार्ग अवरुद्ध हो सकता है, जिससे खर्राटे आते हैं।

बढ़े हुए ऐडिनॉइड्स और टॉन्सिल्स
अगर टॉन्सिल्स और ऐडिनॉइड्स बड़े हो जाते हैं, तो गले में सांस के रास्ते को संकरा कर सकते हैं, जिससे खर्राटे आ सकते हैं।

ओवरवेट या मोटापा
अधिक वजन के कारण गले और गर्दन के आसपास अतिरिक्त फैट जमा हो सकता है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है और खर्राटे शुरू हो सकते हैं।

स्लीपिंग पोजीशन
अगर बच्चा पीठ के बल सोता है, तो जीभ और ऊपरी तालू पीछे की ओर गिर सकते हैं, जिससे सांस का मार्ग संकरा हो जाता है और खर्राटे आने लगते हैं।

कब सतर्क होने की ज़रूरत है?
अगर आपके बच्चे के खर्राटे के साथ निम्नलिखित लक्षण भी दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

खर्राटों के दौरान सांस रुकना
दिनभर सुस्ती और थकावट महसूस करना
ध्यान केंद्रित करने में परेशानी
रात में पसीना आना
मुंह से सांस लेना या बार-बार जागना
सोते समय सांस फूलना या घुटन महसूस होना

क्या करें?
अगर आपके बच्चे को खर्राटे आ रहे हैं, तो घबराएं नहीं, कुछ आसान बदलाव और सावधानियां इस समस्या को हल कर सकती हैं:

सोने का रूटीन व्यवस्थित करें – हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें।
नाक की सफाई करें – सोने से पहले बच्चे की नाक को साफ करें ताकि सांस का मार्ग खुला रहे।
वजन नियंत्रण में रखें – बच्चे का खानपान संतुलित करें और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दें।
एलर्जी से बचाव करें – बच्चे के सोने की जगह को साफ रखें और धूल या पालतू जानवरों के संपर्क से बचाएं।
डॉक्टर से सलाह लें – अगर समस्या बनी रहती है या गंभीर लक्षण दिखते हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

(साभार)


हार्ट अटैक के खतरे को करना चाहते हैं कम, तो इन योगासनों को करें अपनी दिनचर्या में शामिल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खानपान और तनाव हृदयघात के कारणों में शामिल है। लेकिन सही जीवनशैली, पौष्टिक आहार और नियमित योग से अभ्यास हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। योग न केवल रक्त संचार को बेहतर बनाता है बल्कि तनाव, कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि हृदय को स्वस्थ और दीर्घायु बनाए रखने का एक प्राकृतिक तरीका है। अगर आप हार्ट अटैक के खतरे को कम करना चाहते हैं तो कुछ योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। आइए जानते हैं हृदय को स्वस्थ रखने और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए कुछ प्रभावी योगासन।

ताड़ासन

ताड़ासन के नियमित अभ्यास से शरीर संतुलन में रहता है और रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। इस आसन का अभ्यास रक्त संचार में सुधार, हृदय को मजबूत करने और मांसपेशियों को लचीला बनाने में सहायक है।

कैसे करें अभ्यास

ताड़ासन के अभ्यास के लिए पैरों को जोड़कर खड़े हो जाएं। अब हाथों को ऊपर उठाएं और उंगलियों को आपस में फंसा लें। धीरे-धीरे पूरे शरीर को ऊपर खींचें और गहरी सांस लें। कुछ सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें, फिर आराम से वापस आएं।

भुजंगासन

यह हृदय को सक्रिय करता है और रक्त संचार को सुचारू बनाता है। भुजंगासन हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करता है। छाती और फेफड़ों को खोलता है और रक्त प्रवाह को सुधारता है।

कैसे करें अभ्यास

इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधों के पास रखें। धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं। गहरी सांस लें और इस स्थिति में 15-30 सेकंड तक रहें। फिर पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।

वज्रासन

भोजन के बाद वज्रासन के अभ्यास से पाचन तंत्र और रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इस आसन का नियमित अभ्यास कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और उच्च रक्तचाप को कम करता है।

वज्रासन के अभ्यास का तरीका

आसन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठें और एड़ियों पर शरीर का भार रखें। रीढ़ सीधी रखते हुए हाथों को घुटनों पर रखें। धीरे-धीरे गहरी सांस लें और कुछ मिनटों तक इस मुद्रा में बैठें।

सेतुबंधासन

सेतुबंधासन हृदय की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है। इससे हृदय मजबूत बनता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इस आसन से चिंता और तनाव कम होती है।

कैसे करें अभ्यास

पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ लें। फिर पैरों को फर्श पर टिकाएं और हाथों को शरीर के पास रखें। धीरे-धीरे कूल्हों और पीठ को ऊपर उठाएं। कुछ सेकंड तक इस स्थिति में रहें और फिर वापस आएं।

(साभार)


क्या आपको भी रहती है भूख न लगने की समस्या, तो इन योगासनों का करें अभ्यास, मिलेगा फायदा 

अक्सर लोगों को भूख न लगने की शिकायत रहती हैं। भूख न लगना या कम लगना एक आम समस्या हो सकती है। इसके कई सामान्य कारण भी हो सकते हैं जैसे पाचन तंत्र की गड़बड़ी, तनाव, गलत खानपान या लाइफस्टाइल की वजह से भूख न लगना। लेमानसिक तनाव व चिंता भी भूख लगने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। किन इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। भूख न लगने पर आप ठीक से कुछ खाते नहीं, इससे कमजोरी हो सकती है। शरीर में पौष्टिकता की कमी भी होने लगती है। वजन कम होने लगता है और कई स्वास्थ्य विकारों की संभावना रहती है।

अगर आपको ठीक से भूख नहीं लगती या खाने की इच्छा कम होती है, तो योग इसका प्राकृतिक समाधान हो सकता है। कुछ विशेष योगासन पाचन तंत्र को सक्रिय कर भूख बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं भूख-प्यास बढ़ाने वाले कुछ असरदार योगासन और उनके फायदे।

वज्रासन

भूख बढ़ाने के लिए वज्रासन का अभ्यास भी असरदार है।
खाना खाने के बाद इसका अभ्यास करने से पाचन तेज होता है।
वज्रासन गैस, एसिडिटी और अपच को दूर करता है।

वज्रासन का अभ्यास कैसे करें?

घुटनों को मोड़कर पैरों के बल बैठ जाएं।
रीढ़ को सीधा रखें और हाथ घुटनों पर रखें।
इस मुद्रा में कम से कम 5-10 मिनट तक बैठें।

पवनमुक्तासन

इस आसन के अभ्यास से पाचन तंत्र को मजबूत रहता है।
गैस, कब्ज और बदहजमी की समस्या को दूर होती है।
पवनमुक्तासन भूख बढ़ाने में मदद करता है।

अभ्यास का सही तरीका

पवनमुक्तासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर पैरों को सीधा रखें।
दाएं पैर को मोड़ें और घुटने को छाती की ओर लाएं।
दोनों हाथों से घुटने को पकड़ें और सिर को ऊपर उठाकर घुटने से मिलाएं।
20-30 सेकंड होल्ड करें और फिर दूसरी टांग से दोहराएं।

भुजंगासन

भुजंगासन के नियमित अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
ये आसन लीवर और आंतों को सक्रिय करता है।
भूख न लगने की समस्या को दूर करता है।

भुजंगासन के अभ्यास का तरीका

पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के नीचे रखें।
फिर सांस अंदर लेते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाएं।
सिर को ऊपर उठाकर आसमान की ओर देखें।
इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रहें और फिर सामान्य अवस्था में लौट आएं।

(साभार)


क्या आपको भी हो रही है बार-बार एसिडिटी की समस्या, तो अपनी खानपान की आदतों में करें ये बदलाव, मिलेगी राहत

अगर आपको बार-बार एसिडिटी हो रही है और इससे राहत नहीं मिल रही है, तो अपनी खानपान की आदतों में कुछ अहम बदलाव करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। एसिडिटी आमतौर पर गलत खानपान, तनाव और अनियमित जीवनशैली के कारण होती है। यहां कुछ असरदार टिप्स दिए गए हैं, जो आपकी फूड हैबिट्स को सुधारकर एसिडिटी की समस्या को कम करने में मदद करेंगे।

खानपान की आदतों में करें ये बदलाव

खाने का समय तय करें

रोजाना एक ही समय पर भोजन करें।
लंबे समय तक भूखे न रहें।
दिन में छोटे-छोटे मील्स लें (हर 2-3 घंटे में हल्का-फुल्का खाएं)।

2. भारी और तला-भुना खाना न खाएं

ज्यादा मसालेदार, तला-भुना और ऑयली फूड एसिडिटी को बढ़ा सकता है।

इसके बजाय हल्का, उबला हुआ और कम मसाले वाला खाना खाएं।

3. कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें

चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा जैसी चीजों से परहेज करें।

इनके बजाय हर्बल टी या गुनगुना पानी पिएं।

4. खाने के तुरंत बाद न लेटें

भोजन के बाद कम से कम 30-40 मिनट तक सीधे बैठें।

लेटने से पेट का एसिड ऊपर आ सकता है, जिससे एसिडिटी बढ़ती है।

5. फाइबर युक्त आहार को अपनाएं

हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और सलाद का सेवन करें।

फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और एसिडिटी से राहत देता है।

6. अल्कलाइन फूड्स को डाइट में शामिल करें

केला, खीरा, तरबूज, नारियल पानी और पपीता जैसे फल एसिडिटी को कम करने में मदद करते हैं।

ये पेट के एसिड को बैलेंस करते हैं और पाचन को आसान बनाते हैं।

7. पानी की मात्रा बढ़ाएं

दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।

पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर एसिडिटी को कम करता है।

8. अदरक और तुलसी का सेवन करें

अदरक और तुलसी के पत्ते चबाने से एसिडिटी से राहत मिलती है।

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को शांत करते हैं।

(साभार)


क्या आप भी हैं बढ़ते वजन से परेशान, तो आइये जानते हैं वेट लॉस करने के सही उपाय

बढ़ता वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में मोटापा या अधिक वजन की समस्या देखी जा रही है। अगर आपका वजन कंट्रोल में नहीं है या फिर आप इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय नहीं कर रहे हैं तो इससे भविष्य में कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन कम करना सिर्फ आपके लुक के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही जानकारी की मदद से वजन कम करना संभव है। वेट लॉस से संबंधित मिथकों पर विश्वास करने के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों को अपनाएं और हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखें।

वजन घटाना क्यों जरूरी है?

अधिक वजन या मोटापा सिर्फ बाहरी रूप से नहीं, बल्कि सेहत पर भी गहरा असर डालता है। यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। अधिक वजन के कारण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है जिससे हृदय रोगों का जोखिम हो सकता है। मोटापा इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाकर डायबिटीज की जटिलताओं को भी बढ़ा देती है।

जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनमें जोड़ों की समस्याएं, स्लीप एपनिया और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कई प्रकार की दिक्कतें भी अधिक देखी जाती रही हैं।

वजन कम करने के लिए आहार और दिनचर्या को ठीक करना जरूरी है, इसके साथ ही जरूरी है कि आपको वेट लॉस से संबंधित सही जानकारी हो। इसको लेकर कई अफवाहों पर अब भी लोग भरोसा कर लेते हैं।

सिर्फ डायटिंग से वजन कम होता है?

वेट लॉस के लिए कुछ प्रकार की डायटिंग आपके लिए मददगार हो सकती है, लेकिन केवल इसी से वजन नहीं घटाया जा सकता है। जीवनशैली में बदलाव, जैसे कि प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से दूर रहना, मीठे पेय पदार्थों का सीमित सेवन करना महत्वपूर्ण है। शोध बताते हैं कि देर रात खाने से वजन बढ़ सकता है, इसलिए सफलापूर्वक वजन घटाने के लिए आहार और जीवनशैली दोनों में बदलाव जरूरी है।

आपके लिए कौन सा डायटिंग प्लान सही है इसको जानने के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें।

वेट लॉस के लिए ज्यादा से ज्यादा समय जिम में बिताना चाहिए

वेट लॉस के लिए शारीरिक गतिविधि और व्यायाम जरूरी है पर वो भी नियंत्रित रूप में। कार्डियो के साथ-साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायाम मसल्स बनाकर मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। उन अभ्यास पर अधिक ध्यान देना चाहिए जो फैट बर्न करने में मदद करती हैं। डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार किए बिना सिर्फ जिम से ज्यादा फायदा नहीं होगा।

ज्यादा पसीना आने से वजन जल्दी घटता है।

पसीना सिर्फ पानी की कमी को दिखाता है, फैट लॉस नहीं। असली वजन घटाने के लिए कैलोरी डेफिसिट जरूरी है। आहार में लो फैट और लो कैलोरी वाली चीजों को शामिल करिए। हेल्दी फैट (जैसे एवोकाडो, नट्स, ऑलिव ऑयल) शरीर के लिए जरूरी होते हैं और वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।

(साभार)


क्या आप रोजाना अच्छी नींद ले पा रहे हैं, अगर नहीं, तो जान लीजिये इसके दुष्प्रभाव

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन और नियमित व्यायाम जरूरी है। इस बारे में हम सभी जानते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि पौष्टिक आहार और व्यायाम के साथ-साथ रोजाना अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना रात में 8-9 घंटे की अच्छी और गहरी नींद लेने की सलाह देते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने में अच्छी नींद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह मस्तिष्क, हृदय, इम्यून सिस्टम और मानसिक स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए बहुत जरूरी है।

नींद हमारी सेहत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है, नींद की कमी से किस तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इस बारे में जागरूकता बढ़ाने और नींद में कैसे सुधार किया जा सकता है इसको लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विश्व नींद दिवस मनाया जाता है।

अच्छी नींद से पूरा शरीर रहता है स्वस्थ

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मस्तिष्क से लेकर हृदय स्वास्थ्य, मेटाबॉलिज्म से लेकर इम्युनिटी ठीक रखने तक के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद के दौरान शरीर क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत करता है, हार्मोन्स को संतुलन करता है और प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) को मजबूत करता है।

साल 2015 में जर्नल ऑफ स्लीप रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनके लिए शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना भी कठिन हो सकता है।

अच्छी नींद क्यों जरूरी है?

संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए रोजाना रात में अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी माना जाता है।
नींद के दौरान मस्तिष्क दिनभर की जानकारी को व्यवस्थित करता है, याददाश्त को मजबूत करता है। इससे नई चीजें सीखने की क्षमता बढ़ाती है।
शोध बताते हैं कि अच्छी नींद लेने वाले लोगों की निर्णय लेने की क्षमता, समस्या हल करने का कौशल और रचनात्मकता बेहतर होती है।
अच्छी नींद हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छी नींद लेने वाले लोगों में स्ट्रेस-डिप्रेशन का खतरा कम होता है।

नींद पूरी न होना कितना नुकसानदायक?

साल 2017 के एक शोध के अनुसार, केवल एक रात की खराब नींद भी एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर सकती है। इसके अलावा आप पूरे दिन थकान, कमजोरी और सुस्त महसूस कर सकते हैं।

नींद पूरी ने होने से शरीर में घ्रेलिन (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) की मात्रा बढ़ जाती है और लेप्टिन (भूख कम करने वाला हार्मोन) की मात्रा घट जाती है, जिससे ज्यादा खाने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है इससे मोटापे हो सकता है। इतना ही नहीं नींद की कमी से शरीर में इंफ्लेमेशन को भी बढ़ा देती है, जिससे ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनके शरीर की संक्रमण से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है।

अच्छी नींद पाने के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोगों को अच्छी नींद पाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इसके लिए सोने और जागने का नियमित समय तय करें। हर दिन एक ही समय पर सोने और जागने से शरीर का सर्केडियन रिदम संतुलित रहता है। मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन (नींद लाने वाला हार्मोन) के स्तर को कम कर देती है, जिससे नींद प्रभावित होती है। इसलिए सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन का उपयोग न करें।
कैफीन (चाय, कॉफी, सोडा) और शराब के सेवन से बचें, खासकर सोने से 4-6 घंटे पहले।
बेडरूम ठंडा, अंधेरा वाला और शांत रखें। मुलायम और आरामदायक गद्दे का उपयोग करें।
दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।
योग, ध्यान और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से तनाव कम करने में मदद मिलती है, जिससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।

(साभार)


रोजाना घर पर करें ये तीन योगासन, शरीर को मजबूत करने के साथ- साथ इम्यूनिटी को भी करेगा बेहतर 

योग शरीर को मजबूत और लचीला ही नहीं, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बेहद कारगर है। नियमित योगासनों के अभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, जिससे शरीर प्राकृतिक रूप से बीमारियों से लड़ने की क्षमता को विकसित करता है।

योग तनाव कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है, शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है, जिससे संक्रमण का खतरा कम हो जाता है और पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इन सभी कारणों से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। योग और इम्यूनिटी के बीच का वैज्ञानिक कारण समझें तो योग से सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है जो संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी की मजबूती के लिए योग एक प्रभावी, प्राकृतिक और आसान तरीका है। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जिनका घर बैठे अभ्यास शरीर को अंदर से मजबूत करने, तनाव कम करने और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है।

भस्त्रिका प्राणायाम

भस्त्रिका प्राणायाम के अभ्यास से फेफड़ों की शक्ति बढ़ती है। आक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाने के साथ ही इस आसन के नियमित अभ्यास से इम्यून सिस्टम सक्रिय रहता है। इस प्राणायाम के अभ्यास के लिए आरामदायक स्थिति में बैठें। नाक से गहरी सांस लें और तेजी से छोड़ें। 10-15 बार इसे दोहराएं।

सेतुबंधासन

पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें। हाथों को बगल में रखें और धीरे-धीरे कूल्हों को ऊपर उठाएं। 30 सेकंड रुके और फिर नीचे आ जाएं। इस आसन के सही अभ्यास से फेफड़ों और थायरॉइड ग्रंथि सक्रिय होती है। शरीर की ऊर्जा बढ़ती और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। साथ इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है

धनुरासन

धनुरासन का अभ्यास भी इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार है। इससे पाचन में सुधार होता है। शरीर की थकान और तनाव दूर होती है। रक्त संचार बेहतर बनता है। धनुरासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर पैरों को पीछे की ओर मोड़ें। हाथों से टखनों को पकड़ें और छाती को ऊपर उठाएं। 20-30 सेकंड तक रुकें।

(साभार)


क्या आप भी पकाते हैं इन चीजों को लोहे के बर्तन में, तो हो जाएँ सावधान, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान

लोहे के बर्तन में खाना पकाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे खाने में आयरन (लौह तत्व) की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर के लिए जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें लोहे के बर्तन में पकाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है?

अगर आप गलत चीजें लोहे के बर्तन में पकाते हैं, तो इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बिगड़ सकता है, बल्कि आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि किन चीजों को लोहे के बर्तन में पकाने से बचना चाहिए और क्यों:

1. खट्टी चीजें (टमाटर, नींबू, इमली आदि) – एसिड और आयरन का खतरनाक कॉम्बो
खट्टी चीजों में प्राकृतिक रूप से एसिड (अम्ल) की मात्रा अधिक होती है।
जब ये एसिड लोहे के बर्तन के संपर्क में आते हैं, तो आयरन के साथ प्रतिक्रिया करते हैं।
इससे खाने का रंग काला हो सकता है और स्वाद भी खराब हो सकता है।
शरीर में आयरन की ओवरडोज हो सकती है, जिससे कब्ज, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स – कैल्शियम और आयरन का टकराव
दूध और इससे बने उत्पाद (जैसे पनीर, दही) में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है।
लोहे के बर्तन में पकाने से कैल्शियम और आयरन के बीच प्रतिक्रिया होती है, जिससे दोनों ही पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो जाता है।
नतीजा – शरीर को न कैल्शियम का फायदा मिलेगा, न आयरन का
इससे पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

3. अचार– स्वाद से समझौता मत करें!
अचार में तेल, नमक और एसिड की मात्रा अधिक होती है।
लोहे के बर्तन में अचार रखने से इसमें से धातु के कण घुल सकते हैं।
इससे अचार का स्वाद बिगड़ सकता है और ये शरीर के लिए विषैला बन सकता है।

4. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां – किडनी को खतरा
पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में ऑक्सालिक एसिड होता है।
लोहे के साथ प्रतिक्रिया करने पर ऑक्सालेट का निर्माण हो सकता है।
इससे शरीर को आयरन अवशोषित करने में परेशानी हो सकती है।
लंबे समय तक ऐसा करने से किडनी स्टोन जैसी समस्या हो सकती है।

(साभार)


क्या आप भी करते हैं खाना खाने के तुरंत बाद योग, तो जान लीजिये इसके नुकसान

योग शरीर और मन दोने के लिए लाभकारी होता है लेकिन अभ्यास का सही तरीका स्वास्थ्य पर ज्यादा सकारात्मक असर डाल सकता है। वैसे तो योग कभी भी कर सकते हैं लेकिन किसी भी व्यायाम या योग क्रिया को सुबह के वक्त करना अधिक बेहतर रहता है। सुबह खाली पेट योग करना सबसे अच्छा होता है। हालांकि कई लोग सुबह का नाश्ता करने के बाद या रात में खाना खाने के बाद योग करने की सोचते हैं लेकिन क्या खाना खाने के बाद योग करना चाहिए?

अगर आप नाश्ता या भोजन करने के बाद योग करते हैं तो इसके परिणाम सकारात्मक होंगे या नकारात्मक, ये जानकर ही योगाभ्यास करें। इस लेख में बताया गया है कि खाना खाने के बाद योग करना चाहिए या नहीं और योगाभ्यास के लिए सबसे सही समय क्या होता है।

क्या खाना खाने के बाद योग करना चाहिए?

भोजन करने के तुरंत बाद योग करने से बचना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद योग करने से पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है। इसके कारण गैस, सूजन, एसिडिटी या असहजता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

खाने के बाद योग करने के नुकसान

अगर आप सुबह के नाश्ते या खाने के तुरंत बाद योग करते हैं तो पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। योग से ब्लड सर्कुलेशन मांसपेशियों की ओर बढ़ जाता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

खाना खाने के बाद झुकने या शरीर को उल्टा करके किए जाने वाले आसनों से एसिडिटी बढ़ सकती है।
भोजन के बाद योग शरीर में भारीपन महसूस करा सकता है, जिससे थकान और सुस्ती आ सकती है।

योगासन का सही समय

सुबह का वक्त योगासन के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इस वक्त पेट खाली रहता ह, जिससे आसन करने में आसानी होती है। शरीर में ऊर्जा बनी रहत है और पाचन तंत्र को दिनभर बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है।

भोजन के कितनी देर बाद योग करें

अगर आप सुबह खाली पेट योग नहीं कर पा रहे हैं तो हल्का नाश्ता करने के एक से दो घंटे बाद योगाभ्यास कर सकते हैं। वहीं अगर भारी भोजन यानी दोपहर या रात के खाने के बाद योग करना है तो 3 से 4 घंटे का गैप भोजन और योगाभ्यास के बीच रखें।

भोजन के बाद कौन से योग करें?

नाश्ते या लंच व डिनर के कुछ घंटों बाद योग कर रहे हैं तो हल्के और प्राणायाम कर सकते हैं। भोजन के बाद वज्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। ये पाचन को सुधारता है। डीप ब्रीदिंग से पाचन दुरुस्त रहता है और हल्के स्ट्रेचिंग आसन भी कर सकते हैं।

(साभार)


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp