Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो का नाम बदलकर हुआ ‘इटरनल’

Category Archives: बिजनेस

खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो का नाम बदलकर हुआ ‘इटरनल’

जोमैटो के निदेशक मंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी 

कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदली 

नई दिल्ली। खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कंपनी के शेयरधारकों को लिखे पत्र में लिखा, “हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं अपने शेयरधारकों से भी इस बदलाव का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं।

अगर और जब हमें नियामकीय मंजूरी मिल जाती है, तो हमारी कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदल जाएगी।” उन्होंने कहा, “हम अपने स्टॉक टिकर को भी ज़ोमैटो से बदलकर इटरनल कर देंगे। इटरनल में चार प्रमुख व्यवसाय शामिल होंगे, जिनके नाम हैं जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर।”


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक से चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 323.76 अंक चढ़कर 75,689.93 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 77.25 अंक चढ़कर 22,906.40 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे गिरकर 86.55 डॉलर पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,015.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ऐसी रही बाजार की चाल
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ाने के उपायों की घोषणा के बाद बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी से मंगलवार को घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 382.53 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़कर 75,748.70 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 55.90 अंक या 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,885.05 अंक पर रहा।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। वहीं सन फार्मास्यूटिकल्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में गिरावट आई।

आरबीआई की घोषणा के बारे में जानिए
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग प्रणाली में तरलता (नकदी) बढ़ाने के लिए तीन किस्तों में 60,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदने और कई अन्य कदमों की सोमवार को घोषणा की। आरबीआई ने बैंकिंग नकदी की स्थिति के प्रबंधन उपायों के तहत 31 जनवरी 2025 को छह महीने की अवधि के लिए पांच अरब डॉलर के अमेरिकी डॉलर या रुपये की खरीद या बिक्री अदला-बदली नीलामी की भी घोषणा की है।

रुपया शुरुआती कारोबार में गिरा
तेल आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 26 पैसे कमजोर होकर 86.57 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.53 पर खुला और फिर फिसलकर 86.57 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को नौ पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.31 पर बंद हुआ था।

(साभार)


विमानन कंपनी गो फर्स्ट को अपनी संपत्ति बेचकर चुकाना होगा कर्ज, एनसीएलटी ने दिया आदेश

वित्तीय संकट में फंसी विमानन कंपनी गो फर्स्ट

गो फर्स्ट के 54 विमानों का पंजीकरण किया रद्द

एनसीएलटी ने परिसमापन का दिया आदेश 

नई दिल्ली। वित्तीय संकट में फंसी विमानन कंपनी गो फर्स्ट अब उड़ान नहीं भर सकेगी। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने सोमवार को 17 साल तक करोड़ों लोगों को हवाई सफर कराने वाली गो फर्स्ट के परिसमापन का आदेश दिया है। इसका मतलब है कि कंपनी को अपनी संपत्तियां बेचकर कर्ज चुकाना होगा। वित्तीय समस्याओं के कारण विमानन कंपनी ने मई, 2023 में स्वैच्छिक रूप से दिवालिया समाधान प्रक्रिया के लिए आवेदन किया था। गो फर्स्ट का परिचालन तीन मई, 2023 यानी करीब दो साल से बंद है।एनसीएलटी ने 15 पन्नों के आदेश में कहा, वह कंपनी गो एयरलाइंस (इंडिया) लि. के परिसमापन का आदेश दे रहा है।

अब कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) को अपने गठन के बाद और समाधान योजना की पुष्टि से पहले किसी भी समय गो फर्स्ट के परिसमापन का निर्णय लेने का अधिकार है। एनसीएलटी ने कहा, कॉरपोरेट देनदार के परिसमापन के प्रस्ताव को सीओसी ने 100 फीसदी वोटिंग के साथ मंजूरी दी थी। इसलिए, सीओसी के वाणिज्यिक विवेक में हस्तक्षेप करने की कोई योग्यता नहीं दिखती है। इससे दो महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर, 2024 को दिवालिया कार्यवाही मामले में बड़ा फैसला देते सुनाते हुए जेट एयरवेज के परिसमापन का आदेश दिया था। जेट एयरवेज ने आखिरी बार अप्रैल, 2019 में उड़ान भरी थी।

एनसीएलटी ने दिनकर तिरुवनंदपुरम वेंकटसुब्रमण्यम को परिसमापक (लिक्विडेटर) नियुक्त किया है, जिन्हें कॉरपोरेट देनदार के वित्तीय मामलों की जांच जारी रखने के लिए कहा गया है। आदेश के मुताबिक, परिसमापक को परिसमापन प्रक्रिया के दौरान उनके निपटान के लिए लंबित आवेदनों का भी पालन करना होगा। परिसमापन को 75 दिन के भीतर एनसीएलटी को एक प्रारंभिक रिपोर्ट देनी होगी।

दिवालिया समाधान प्रक्रिया के दौरान कम-से-कम दो बोलीदाता स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह के साथ बिजी बी एयरवेज और शारजाह स्थित विमानन कंपनी स्काई वन सामने आए थे। यात्रा पोर्टल ईजमाईट्रिप के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी बिजी बी एयरवेज में बहुलांश शेयरधारक हैं। हालांकि, कर्ज समाधान प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। इसके बाद एनसीएलटी ने गो फर्स्ट के परिसमापन का आदेश दिया है। दिवालिया प्रक्रिया के दौरान नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गो फर्स्ट के 54 विमानों का पंजीकरण भी रद्द कर दिया। विमानन कंपनी ने 2005-06 में मुंबई से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान के साथ घरेलू परिचालन शुरू किया था। 2018-19 में अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की थी।


कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्ली। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही मिनट में 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ 78,000 के स्तर को पार कर गया।  शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 422.62 अंक उछलकर 78,387.61 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 160.2 अंक चढ़कर 23,776.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। केवल जोमैटो का शेयर नुकसान में रहा।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की फायदे में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,575.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(साभार)


पेटीएम मनी ने लॉन्च किया ‘पे लेटर’, निवेशकों को मिलेगा लो-कॉस्ट ट्रेडिंग का विकल्प

जयपुर। भारत के घरेलू वेल्थ टेक ऐप पेटीएम मनी ने पे लेटर मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी शुरू की है, जिससे निवेशक कुल मूल्य का केवल एक अंश अग्रिम भुगतान करके स्टॉक खरीद और उसमें निवेश कर सकते हैं। प्लेटफ़ॉर्म बाकी राशि का भुगतान करेगा और पे लेटर (एमटीएफ) के ज़रिए इसे एग्जीक्यूट किया जाएगा जिस पर हर महीने 1% का इंट्रोडक्ट्री इंटरेस्ट लगेगा।

यह निवेशकों की बाजार के अवसरों का लाभ उठाने की क्षमता को बढ़ाता है और यह सुनिश्चित करता है कि निवेशक केवल उन फंडों के लिए भुगतान करें जिनका वो असल में इस्तेमाल करते हैं। पेटीएम मनी पर पे लेटर (एमटीएफ) की शुरुआत से ट्रेडर्स और निवेशकों को फायदा होगा, क्योंकि इससे ट्रेडिंग ज़्यादा आसान और लचीली हो जाएगी, खासकर उन लोगों के लिए जो पूरी पूंजी लगाए बिना शेयर बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा, यह शेयर बाजार में भागीदारी को लोकतांत्रिक बनाता है, जिससे देश भर के खुदरा निवेशकों के लिए यह आसान और अधिक किफायती हो जाता है।

एक आसान अनुभव प्रदान करने के अपने कमिटमेंट के हिस्से के रूप में, पेटीएम मनी ने पे लेटर (एमटीएफ) की एक्टिवेशन प्रक्रिया को सरल और यूजऱ-फ्रेंडली बनाया है। निवेशक सीधे अपनी अकाउंट सेटिंग के ज़रिए कुछ ही मिनटों में पे लेटर (एमटीएफ) को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स किसी ऐसे स्टॉक, जिनके लिए वो योग्य है का ऑर्डर देते समय मार्जिन विकल्प का चुनाव करके और ऑर्डर पेज पर नियमों और शर्तों से सहमत होकर पे लेटर (एमटीएफ) को एक्टिवेट कर सकते हैं। पेटीएम मनी के एमडी और सीईओ राकेश सिंह ने कहा, हम निवेश को आसान बनाने और वित्तीय पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी पे लेटर (मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी) निवेशकों की खरीदने की शक्ति को बढ़ाती है, खासकर उन लोगों की जो बिना पूरी पूंजी लगाए शेयर बाजार में अपना निवेश बढ़ाना चाहते हैं। यह पहल वित्तीय विकास को लोकतांत्रिक बनाने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है, जिससे शेयर बाजार में निवेश ज़्यादा किफायती और बड़े पैमाने पर लोगों के लिए उपलब्ध हो सकें। इस प्लेटफॉर्म ने सीमित समय के लिए 1% प्रति माह की किफायती ब्याज दर शुरू की है, जो 31 मार्च 2025 तक वैध रहेगी। तकरीबन 1,000 एमटीएफ- इनेबल्ड स्टॉक और प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों (कॉम्टिटिव इंटरेस्ट रेट) के साथ, यह व्यापारियों और निवेशकों को कम पैसों के साथ अपने निवेश के मौकों को ऑप्टिमाइज़ (अनुकूलित) करने में सक्षम बनाएगा। पेटीएम मनी ‘मार्जिन प्लेज’ भी देता है जिसके ज़रिए व्यापारी अपने स्टॉक होल्डिंग्स का इस्तेमाल अपने ट्रेडों के लिए लीवरेज प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।

पे लेटर (एमटीएफ) के साथ, व्यापारियों के पास लीवरेज की शक्ति का इस्तेमाल करने की एक और सुविधा है। इसने अपनी सेवाओं की व्यापक रेंज को भी विस्तार दिया है जिसमें बीएसई फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (बीएसई एफ एंड ओ) ट्रेडिंग सेवा का शुभारंभ शामिल है, जो व्यापारियों को सेंसेक्स और बैंकेक्स ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स का ट्रेड करने का विकल्प देता है उल्लेखनीय रूप से, पेटीएम मनी ने हाल ही में निवेश को आसान बनाने और उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक बड़े बदलाव के साथ एक नया डिज़ाइन किया गया ऐप लॉन्च किया है। नए सिरे से बनाए गए ऐप में एक सहज इंटरफ़ेस, पर्सनल डैशबोर्ड और हर कदम पर निवेशकों को सशक्त बनाने के लिए स्मार्ट टूल हैं। बेहतर पोर्टफोलियो अंतर्दृष्टि, बेहतर ट्रांजेक्शन फ्लो और स्टॉक व एफ एंड ओ ट्रेडिंग के लिए कार्रवाई योग्य डैशबोर्ड के साथ, नया ऐप मॉर्डन निवेशकों की उभरती ज़रूरतों को पूरा करता है।

(आर एन एस )


एयर इंडिया ने विमान निर्माता कंपनी एयरबस को 100 नए विमान खरीदने का दिया ऑर्डर 

ऑर्डर किए गए विमानों की कुल संख्या हुई 350 

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने फ्रांस की विमान निर्माता कंपनी एयरबस को 100 नए विमान खरीदने का ऑर्डर दिया है। इन विमानों में 10 वाइडबॉडी ए350 और 90 नैरोबॉडी ए320 फैमिली विमान ए321 नियो भी शामिल है। 100 नए विमानों का यह ऑर्डर 470 विमानों के उस ऑर्डर से अलग हैं जो एअर इंडिया ने पिछले साल एयरबस और बोइंग को मिलाकर दिए थे। नए ऑर्डर के बाद एअर इंडिया की ओर से एयरबस को ऑर्डर किए गए विमानों की कुल संख्या 350 हो गई है। पिछले साल विमानन कंपनी ने एयरबस को 250 विामनों के ऑर्डर दिए दिए थे, जिनमें 40 ए350 और 210 ए320 फैमिली विमान शामिल थे।

एअर इंडिया ने यह भी घोषणा की कि उसने अपने बढ़ते ए350 बेड़े की रखरखाव से जुड़ी जरूरतों का समर्थन करने के लिए एयरबस के फ्लाइट ऑवर सर्विसेज-कंपोनेंट (एफएचएस-सी) का चयन किया है। टाटा संस और एअर इंडिया के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने कहा, “भारत में यात्रियों की संख्या बाकी दुनिया से ज्यादा है, इसके बुनियादी ढांचे में काफ़ी सुधार हो रहा है और युवा आबादी तेजी से वैश्विक हो रही है, ऐसे में हमें लगता है कि एअर इंडिया की ओर से पिछले साल दिए गए 470 विमानों के पक्के ऑर्डर से आगे अपने भविष्य के बेड़े का विस्तार करने की एक स्पष्ट जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “ये 100  अतिरिक्त एयरबस विमान एअर इंडिया को विकास के रास्ते पर ले जाने में मदद करेंगे और एयर इंडिया को एक विश्वस्तरीय एयरलाइन बनाने के हमारे मिशन में योगदान देंगे जो भारत को दुनिया के हर कोने से जोड़ेगी।” एयरबस के सीईओ गिलौम फौरी ने कहा, “हाल के महीनों में भारतीय विमानन क्षेत्र की जबरदस्त वृद्धि को व्यक्तिगत रूप से देखने के बाद, मुझे यह देखकर खुशी हुई कि एअर इंडिया ने हमारे A320 परिवार और A350 विमानों के लिए इस अतिरिक्त ऑर्डर के साथ एयरबस पर अपना भरोसा फिर से हासिल किया है। एयरबस के सीईओ ने कहा, “इस निरंतर साझेदारी के जरिए, हम टाटा के विजन और नेतृत्व के तहत एअर इंडिया की “विहान.एआई” परिवर्तन योजना की सफलता में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

100 अतिरिक्त विमानों के ऑर्डर के बाद, एयरबस की ओर से एअर इंडिया को कुल 344 नए विमानों की डिलीवरी करनी है, जिसमें से अब तक छह A350 विमान आ चुके हैं। एयर इंडिया ने 2023 में बोइंग को भी 220 वाइडबॉडी और नैरोबॉडी विमानों के ऑर्डर दिए थे, जिनमें से 185 विमानों की डिलीवरी होनी बाकी है।

एअर इंडिया पहली भारतीय एयरलाइन है जो रोल्स-रॉयस ट्रेंट XWB इंजन  संचालित एयरबस A350 का संचालन करती है। असाधारण ईंधन दक्षता, यात्री आराम और लंबी दूरी की क्षमता प्रदान करते हुए, A350 अब दिल्ली से लंदन और न्यूयॉर्क तक नॉन-स्टॉप उड़ान भरने वाले यात्रियों को बिल्कुल नया एअर इंडिया उड़ान अनुभव प्रदान करते हैं। सीएफएम लीप 1-ए इंजन से संचालित ए320 फैमिली बेड़ा, एअर इंडिया के घरेलू और छोटी दूरी के परिचालन की रीढ़ है, जो एयरलाइन के लाखों ग्राहकों को विश्व स्तरीय उड़ान अनुभव प्रदान करता है।


लोगों को लगी महंगाई की मार, गैस सिलेंडर की कीमत में हुई 16.50 रुपये की बढ़ोतरी

अब 1,818.50 रुपये में मिलेगा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

विमान ईंधन की कीमत में 1.45 प्रतिशत की हुई वृद्धि 

नई दिल्ली महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव खत्म होते ही लोगों को महंगाई की मार लगी है। तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया है। इसके मद्देनजर 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज यानी रविवार से ही लागू हो गई हैं। बढ़ी कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर खुदरा बिक्री मूल्य 1,818.50 रुपये में मिलेगा। 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमतों में भी चार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 16.50 रुपये बढ़ाकर 1,818.50  रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी। यह वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में लगातार पांचवी मासिक वृद्धि है। इससे पहले बीते महीने भी 19 किलो के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दरों में 62 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एक अक्टूबर को 48.5 रुपये की बढ़ोतरी से इसकी कीमत 1,740 रुपये हो गई थी। इससे पहले कीमत में एक अगस्त को 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर और एक सितंबर को 39 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। शादियों के सीजन में इस मूल्य वृद्धि का असर उन वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और छोटे व्यवसायों पर असर पड़ सकता है। जो एलपीजी पर बहुत अधिक निर्भर हैं। कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के बावजूद, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे परिवारों को कुछ राहत मिली है।  

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुझान के मुताबिक विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में रविवार को 1.45 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई। विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,318.12 रुपये प्रति किलोलीटर या 1.45 प्रतिशत बढ़कर 91,856.84 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। जेट ईंधन की कीमतों में यह लगातार दूसरी मासिक वृद्धि है। 1 नवंबर को दरों में 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर (3.3 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की गई थी। यह वृद्धि दो दौर की कटौती के बाद की गई है, जिससे दरें इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थीं।

टीरा’ ने जियो वर्ल्ड प्लाजा में लॉन्च किया लग्जरी ब्यूटी स्टोर

मुंबई। रिलायंस रिटेल से जुड़ी ब्यूटी रिटेल चेन ‘टीरा’ ने आज मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में अपना लक्जरी फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। 6200 वर्ग फीट में फैले इस फ्लैगशिप स्टोर में प्रतिष्ठित, वैश्विक ब्रांडों के 15 शॉप-इन-शॉप बुटीक शामिल हैं। जैसे कि डायर, एस्टी लॉडर, यवेस सेंट लॉरेंट, ला मेर, प्रादा और वैलेंटिनो। स्टोर में अल्ट्रा-लक्जरी स्किनकेयर ब्रांड – ऑगस्टिनस बेडर भी शामिल है। जो टीरा स्टोर पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध है।

इस फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च के मौके पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक, ईशा अंबानी ने कहा, “भारत में सौंदर्य और विलासिता को फिर से परिभाषित कर रहा है ‘टीरा’। यह विश्व स्तरीय ब्रांडों और सिग्नेचर सर्विस के साथ, सबसे अलग अनुभव प्रदान करेगा। जियो वर्ल्ड प्लाजा में हमारा टीरा फ्लैगशिप स्टोर- प्रेरित करने, सबको साथ लाने और बदलाव लाने के लिए काफी बारीकी और सुंदर तरीके से डिजाइन किया गया है। हम अपने ग्राहकों को लक्जरी ब्यूटी की इस असाधारण यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं।”

सुगंध प्रेमियों के लिए स्टोर में एक खास सेंट रूम बनाया गया है। इसे कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां हवा में ही खुशबूएं तैरती रहती हैं। सेंट के अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ-साथ लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन भी यहां उपलब्ध होंगे। लग्जरी ब्यूटी रिटेल में पहली बार, टीरा ने टीरा ब्यूटी सूट में एक्सक्लूसिव इन-स्टोर स्किनकेयर सेवा शुरू की हैं। टीरा के सिग्नेचर ट्रीटमेंट में, सिग्नेचर-ग्लो, यूथ एलिक्सिर और एक्वा इन्फ्यूजन फेशियल के अलावा ऑगस्टिनस-बेडर-सिग्नेचर फेशियल विशेष रूप शामिल किए गए हैं।

यह फ्लैगशिप स्टोर में तकनीक का भी खासा इस्तेमाल किया गया है। वर्चुअल ट्राई-ऑन से लेकर पर्सनल ब्यूटी स्पेस जैसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी उपकरण यहां लगाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक टीरा का लक्ष्य भारत के सौंदर्य खुदरा परिदृश्य में एक नया मानक स्थापित करना है, जो एक ऐसा विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करे जो वास्तव में बेजोड़ हो।


एयरलाइन विस्तारा का संचालन कल से हो जाएगा बंद, एयर इंडिया के साथ करेगी विलय 

विस्तारा की टिकट वाले 1,15,000 से ज़्यादा यात्री एयर इंडिया के नाम से भरेंगे उड़ान 

नई दिल्ली। मंगलवार से एयरलाइन एयर इंडिया समूह में शामिल हो जाएगी। इस विलय के साथ ही भारतीय एयरलाइन कारोबार में फुल सर्विस एयरलाइन की संख्या घटकर केवल एक रह जाएगी। विस्तारा का संचालन टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम रूप में हो रहा था। अब एयर इंडिया के साथ विलय के बाद नई इकाई में भी सिंगापुर एयरलाइन की 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

विलय के बाद पहले महीने में विस्तारा की टिकट वाले 1,15,000 से ज़्यादा यात्री एयर इंडिया के नाम से उड़ान भरेंगे।  समूह ने भरोसा दिया है है कि विस्तारा का अनुभव नहीं बदलेगा। विलय के साथ ही विस्तारा एयरलाइन के फ्लाइट कोड के आगे ‘2’ जुड़ जाएगी। उदाहरण के लिए विस्तारा की मौजूदा फ्लाइट कोड UK 955 फ्लाइट अब  AI 2955 हो जाएगी।

एयर इंडिया ने घोषणा की है कि विस्तारा के जैसा ही उत्पाद और सेवा अनुभव लोगों को आगे भी उपलब्ध रहेगा। बदलाव में मदद के लिए हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर लगी साइनेज और सूचना यात्रियों को सही चेक-इन डेस्क तक ले जाएगी।  विस्तारा संपर्क केंद्र निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एयर इंडिया के प्रतिनिधियों को कॉल पुनर्निर्देशित करेगा। विस्तारा के लॉयल्टी सदस्यों को एयर इंडिया कार्यक्रम में स्थानांतरित किया जाएगा।


 मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए बड़ा फीचर किया जारी, अब नहीं चलेगी किशोरों की मनमानी

किशोरों की उम्र पकड़ने के लिए एआई का करेंगे इस्तेमाल

नए फीचर का उद्देश्य यूजर्स की वास्तविक उम्र को अधिक सटीकता से वेरिफाई करना

नई दिल्ली Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए एक बड़ा फीचर जारी किया है। अब इंस्टाग्राम पर किशोरों की मनमानी नहीं चलेगी। वैसे तो इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने की कम-से-कम उम्र 13 साल है लेकिन बच्चे अपनी उम्र के बारे में गलत जानकारी देकर इसे इस्तेमाल करते हैं। किशोरों की इस चालाकी को पड़कने के लिए Instagram अब एआई का इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने कहा है कि अब बच्चे अपनी उम्र को छिपा नहीं सकेंगे।

Instagram, विशेष रूप से किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को लेकर निगरानी में रहा है और Meta ने इसका जवाब देते हुए एक नया AI टूल “एडल्ट क्लासिफायर” लॉन्च किया है। इस टूल का उद्देश्य यूजर्स की वास्तविक उम्र को अधिक सटीकता से वेरिफाई करना है। यह टूल एआई का इस्तेमाल करके यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों और अन्य प्रोफाइल जानकारी का विश्लेषण करता है ताकि उनकी उम्र का अनुमान लगाया जा सके। यह उस तरह के फैक्टर्स को ध्यान में रखता है जैसे कि कौन यूजर्स को फॉलो कर रहा है, वे किस प्रकार के कंटेंट के साथ इंटरैक्ट करते हैं और यहां तक कि दोस्तों के जन्मदिन पोस्ट जैसे कमेंट्स भी।

यदि क्लासिफायर को लगता है कि यूजर्स की उम्र 18 साल से कम है, तो यह उन्हें ऑटोमैटिक तौर पर “टीन अकाउंट” में बदल देगा। इन अकाउंट्स में अधिक सख्त प्राइवेसी सेटिंग्स होती हैं, जैसे कि कौन मैसेज कर सकता है और वे किस प्रकार की सामग्री देख सकते हैं, इस पर फिल्टर लगाया जाता है।

Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp