Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

Category Archives: राशिफल

आज का राशिफल: गुरुवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. बुखार, सर्दी या कफ जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए बाहर जाने से बचें. नकारात्मक विचारों के कारण किसी काम में नहीं लगेगा. अधिक खर्च की संभावना रहेगी. इस बात का ध्यान रखें कि गलत प्रलोभनों में न फंस जाएं. जमीन और मकान से संबंधित दस्तावेज के काम आज ना करें. मां के स्वास्थ्य की में चिंता रहेगी. सही निर्णय नहीं ले पाएंगे. दोपहर बाद स्थिति अनुकूल होने लगेगी. हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में कोई काम नहीं करें.

वृषभ- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. व्यापार में वृद्धि होने के साथ सौदे लाभदायक साबित होंगे. आय के साधनों में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों के काम या प्रोजेक्ट में बदलाव हो सकता है. बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव होगा. दांपत्यजीवन में संतोष और आनंद रहेगा. पर्यटन का आयोजन होगा. महिला वर्ग से लाभ और मान-सम्मान प्राप्त होगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा. आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा है, हालांकि लापरवाही से नुकसान हो सकता है.

मिथुन- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज तन-मन से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे. पूरे दिन अपना काम समय पर करने की कोशिश करेंगे. ऑफिस में लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपकी पदोन्नति हो सकती है. लोगों के बीच आपका वर्चस्व बढ़ेगा. सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. व्यापार बढ़ाने की योजना पर आज काम शुरू कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन मौज-मस्ती से भरपूर रहेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे. आज वित्तीय लाभ होने की संभावना है.

कर्क- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज का दिन आप धर्म, ध्यान तथा देवदर्शन में व्यतीत करेंगे. किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से खुश रहेंगे. भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे. किसी नए कॅरियर की तलाश में है, तो आज से आप प्रयास शुरू कर सकते हैं. परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होंगे. नौकरी करने वालों को लाभ मिलेगा. परिजनों के साथ समय अच्छा गुजरेगा.

सिंह- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज का दिन थोड़ी सी प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर आप अपना टारगेट पूरा कर पाने में असमर्थ रहेंगे. व्यापार में भी नुकसान की आशंका बनी रहेगी. स्वास्थ्य के मामले में आपको विशेष ध्यान रखना होगा. बाहर खाने-पीने से बचें. बीमारी के पीछे धन खर्च होगा. नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे. परिवार के सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक व्यवहार करें. ध्यान और चिंतन से मन खुश रहेगा. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दें.

कन्या- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आप समाज में यश, प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त कर सकेंगे. किसी खास व्यक्ति से लाभ होगा. सामाजिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी. नए परिधान तथा अलंकार खरीद सकेंगे. मित्रों से मिलना होगा और मन प्रसन्न रहेगा. उनके साथ संबंध बेहतर होंगे. यह समय भागीदारी के इच्छुक लोगों के लिए भी अच्छा है. मीटिंग के सिलसिले में बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ता और मजबूत होगा. किसी विशेष काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

तुला- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज नौकरी में लाभ तथा प्रगति का योग है. समय पर कार्य पूरा कर पाने के कारण अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. सहकर्मी आपकी मदद करेंगे. पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से भरपूर रहेगा. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपको मानसिक खुशी का अनुभव होगा, हालांकि किसी भी काम को अति उत्साह या जल्दबाजी से ना करें. मित्रों से मिलने का कार्यक्रम बन सकता है.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. साहित्य तथा कला से संबंधित काम में आपकी विशेष रुचि बढ़ेगी. आप बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी करेंगे. आपके परिश्रम का उचित फल मिलेगा. संतान से भी अच्छा समाचार मिलेगा. किसी से आकर्षण का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आज जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होने से मन को शांति मिलेगी. व्यापार बढ़ाने के लिए नई ऊर्जा से कार्य शुरू कर सकेंगे.

धनु- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज मन में उदासीनता छाई रहेगी. शरीर में ताजगी तथा मन में खुशी का अभाव रहेगा. परिजनों के साथ बातचीत में तनाव हो सकता है. आपका स्वाभिमान भंग न हो, इसका ध्यान रखें. धन हानि का योग है. जमीन तथा वाहन आदि का काम ध्यान से करें. कोर्ट-कचहरी के काम से दूर रहें. कार्यस्थल पर भी आप काम पूरा करने में दिक्कत महसूस करेंगे. आज स्वास्थ्य के मामले में धन खर्च हो सकता है. सर्दी-खांसी या हल्का बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें.

मकर- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आपका आज का दिन आनंद में व्यतीत होगा. परिस्थितियां अनुकूल होने के कारण सभी काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे. मानसिक खुशी का भी अनुभव होगा. व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. सहोदरों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा. आज नए काम की शुरुआत कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होने के कारण वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से होने वाली मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा.

कुंभ- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आपके मन में उलझन के कारण आप उचित निर्णय नहीं ले सकेंगे. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. कार्यस्थल पर मानहानि होने की आशंका बनी रहेगी. वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेगा. व्यर्थ की चर्चा से मतभेद या विवाद के अवसर उत्पन्न होंगे. इच्छित सफलता नहीं मिल सकेगी. गलत खर्च और आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नहीं है. कोशिश करें कि मन में नकारात्मक विचार नहीं आएं. दोपहर के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद रहेगी.

मीन- चंद्रमा आज 16 अप्रैल, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. नए काम की शुरुआत लाभदायक साबित होगी. कार्यस्थल पर आपके काम सरलता से पूरे हो जाएंगे. व्यापारियों को लाभ की उम्मीद रहेगी. मित्रों, स्वजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाएंगे. कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा. निर्धारित कार्य सफल होंगे. दांपत्यजीवन में सुख का अनुभव होगा. परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा.


आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट को सरकार की तरफ से लाभ हो सकता है. ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हो सकती है. व्यापार के काम से कहीं बाहर जाना हो सकता है. काम में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे. कुंटुंब के मामलों में रुचि लेकर परिजनों के साथ विचार विमर्श करेंगे. घर की साज-सज्जा के लिए खर्च करेंगे. माता के साथ सम्बंध और प्रगाढ़ होंगे. व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है.

वृषभ- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है. नए काम को शुरू कर सकेंगे. इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम या कोई नया टारगेट मिल सकता है. विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा. लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है. तीर्थ यात्रा भी संभव हो सकेगी. अत्यधिक काम के बोझ से थकान का अनुभव करेंगे. जल्दबाजी में किए काम से आपको नुकसान हो सकता है.

मिथुन- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आज आपको काफी सावधानी रखने की जरूरत है. आज इलाज या शल्य चिकित्सा को टालना बेहतर होगा. क्रोध से खुद की हानि कर लेंगे. दिमाग को शांत रखें. मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें. शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप अस्वस्थ रहेंगे. वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी. खर्च अधिक होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना करें.

कर्क- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्ति में आप खोए रहेंगे. मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्र आभूषण आदि की खरीदारी होगी. वाहन सुख प्राप्त होगा. सार्वजनिक क्षेत्र में सम्मान तथा व्यवसाय में भागीदारी से लाभ होगा. मित्रों से आकर्षण होगा. प्रेमीजनों को प्रेम में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनेंगे. आज जल्दबाजी में काम नहीं करें.

सिंह- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी. ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा. विरोधियों की पराजय होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

कन्या- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे. मन विचलित रह सकता है. पेट से संबंधित कोई बीमारी या दर्द रह सकता है. विद्यार्थियों को आज दिक्कत आएगी. पढ़ाई में सीनियर्स की मदद ले सकते हैं. आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं. बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें. प्रियजनों से मिलाप होगा. शेयर बाजार में निवेश से सावधान रहें. निवेश के लिए अभी कोई योजना बनाना आपके हित में नहीं है. नौकरी या व्यवसाय में ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें.

तुला- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. माता और महिलाओं के मामले में आपको चिंता रहेगी. यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं होने से यात्रा करना टालें. सीने में दर्द की परेशानी होगी. जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की जरूरत है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. कार्यस्थल पर आज केवल अपने काम पर ध्यान दें.

वृश्चिक- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों के साथ पारिवारिक चर्चा का आयोजन होगा. तन और मन में स्फूर्ति और आनंद का अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे- संबंधियों के आने से मन खुश रहेगा. आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्या के प्रति रुचि होगी. यात्रा का प्रवास होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है. व्यापारी भी आज आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी.

धनु- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी. उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी का अनुभव करेंगे. निरर्थक धन खर्च होगा. काम पूरा होने में विलंब होगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है. परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें. दूर बसने वाले मित्र या स्नेहियों से मुलाकात होगी. ये आपके लिए लाभदायक साबित होंगे. स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन मध्यम फलदायी है.

मकर- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज निर्धारित कार्य सफलता से पूरे होंगे. ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा. गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक स्वस्थता अच्छा बना रहेगी. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी. उत्तम भोजन और वस्त्र-आभूषण मिलेंगे. वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. विद्यार्थियों के लिए समय लाभ का बना हुआ है.

कुंभ- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज किसी काम को करने में आपका मन नहीं लगेगा. आर्थिक लेन-देन नहीं करना उचित होगा. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव कर पाएंगे. स्वजनों के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे. किसी का हित करने में स्वयं परेशानी में पड़ जाने की आशंका है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. मानहानि हो सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें.

मीन- 12 अप्रैल, 2026 रविवार के दिन आज मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. सामाजिक काम या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा. मित्रों-स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी. सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा. शुभ समाचार मिलेगा. पत्नी और संतान से लाभ प्राप्त होगा. आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है. घर का इंटीरियर बदलने के लिए आज कोई वस्तु खरीद सकते हैं. कार्यस्थल पर आप अपने अधूरे काम पूरे कर पाने की स्थिति में रहेंगे.


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp