Drop Us An Email Any Enquiry Drop Us An Emailshailesh.lekhwar2000@gmail.com
Call Us For Consultation Call Us For Consultation +91 9818666272

महिला दिवस पर करना चाहते है अपने घर की महिलाओं को खुश, तो यहां जानिए अनोखे और दिल छू लेने वाले तरीके

Category Archives: लाइफस्टाइल

महिला दिवस पर करना चाहते है अपने घर की महिलाओं को खुश, तो यहां जानिए अनोखे और दिल छू लेने वाले तरीके

महिला दिवस पर अपनी जिंदगी की सबसे खास महिला, चाहे वह आपकी मां हो, बहन, पत्नी, बेटी, या कोई दोस्त के लिए प्यार भरा और सेहतमंद तोहफा देना एक खूबसूरत तरीका है। यह न सिर्फ आपके स्नेह और देखभाल को दर्शाता है, बल्कि उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन का भी ख्याल रखता है।

महिला दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि एक जश्न है, उन महिलाओं के सम्मान का जो हमारे जीवन को खूबसूरत बनाती हैं। अगर आप अपनी बहनों को इस दिन खास महसूस कराना चाहते हैं, तो यह आपके प्यार और कृतज्ञता को जाहिर करने का बेहतरीन मौका है। आइए जानते हैं कुछ अनोखे और दिल छू लेने वाले तरीके, जो इस दिन को उनकी यादों में हमेशा के लिए संजो सकते हैं।

1. एक प्यारा-सा सरप्राइज गिफ्ट दें
कोई ऐसा तोहफा दें, जो उनकी पर्सनैलिटी से मेल खाता हो, जैसे उनकी पसंदीदा किताब, परफ्यूम, ज्वेलरी या फिर कोई पर्सनलाइज्ड गिफ्ट।
अगर आप कुछ खास और दिल से देना चाहते हैं, तो एक हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड बनाएं और उसमें अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरो दें। आपकी लिखी कुछ पंक्तियाँ उनके चेहरे पर मुस्कान ला देंगी।

2. उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं
अगर आपकी बहन को घूमना पसंद है, तो उन्हें उनके पसंदीदा स्थान पर घुमाने ले जाएं।
उनके साथ कोई पुरानी यादों वाली मूवी देखें या कोई मजेदार गेम खेलें, मस्ती और हंसी से भरी ये घड़ियां उन्हें बेहद खास महसूस कराएंगी।
अगर वे घर से दूर हैं, तो एक प्यारी-सी वीडियो कॉल करें और अपनी बातचीत से उन्हें स्पेशल महसूस कराएं।

 3. एक खास डिनर या सरप्राइज पार्टी प्लान करें
उनकी पसंदीदा डिश बनाकर उन्हें सरप्राइज दें और उन्हें ‘रानी’ की तरह महसूस कराएं।
घर पर एक छोटी-सी पार्टी रखें और उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें, क्योंकि वे इसकी पूरी हकदार हैं।

4. एक दिल छू लेने वाली चिट्ठी लिखें
अपनी बहन को एक खूबसूरत चिट्ठी या नोट लिखें, जिसमें उनकी खूबियों की तारीफ करें और बताएं कि वे आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखती हैं।
अगर संभव हो, तो बचपन की कोई मजेदार या इमोशनल याद ताजा करें, जिससे वे भावुक होकर आपकी और भी करीब आ सकें।

5. सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट करें
उनकी प्यारी तस्वीरों के साथ एक दिल से लिखा हुआ मैसेज शेयर करें।
अगर उनके साथ कोई खास स्टोरी या फनी मोमेंट है, तो उसे भी शेयर करें—क्योंकि सोशल मीडिया पर प्यार जताने का भी एक अलग ही मजा है!

 6. उनकी मदद करें और उन्हें आराम दें
अगर वे घर के कामों में व्यस्त रहती हैं, तो एक दिन के लिए उनके सारे काम खुद करें और उन्हें पूरी तरह से रिलैक्स करने का मौका दें।
अगर वे कामकाजी हैं, तो उनकी टेंशन कम करने के लिए उनकी मदद करें या उनका कोई टास्क पूरा करने में सहयोग दें।

(साभार)


अलग अंदाज में खेलना चाहते हैं होली, तो इन जगहों के बारे में जानिए जहां की होली है दुनियाभर में प्रसिद्ध 

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और नई ऊर्जा का प्रतीक है। ये त्योहार हमें आपसी भेदभाव मिटाकर एकता और प्रेम से जीने की प्रेरणा देता है। यही वजह है कि देशभर में होली का त्योहार रंगों, खुशियों और आपसी प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

होली का त्योहार हर जगह अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। ऐसे में यदि इस बार आप अलग अंदाज में होली खेलना चाहते हैं तो हमारे द्वारा बताई जगहों पर होली मनाने जाएं। इन जगहों पर जाकर आपको इतना आनंद आएगा कि आप इसे सालभर भूल नहीं पाएंगे। यहां हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

लठमार होली

लठमार होली भारत में होली का सबसे अनोखा और रोमांचक रूप है। इसे उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित बरसाना और नंदगांव में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नंदगांव के श्रीकृष्ण अपने सखाओं के साथ जब होली खेलने बरसाना आए थे और राधा व उनकी सखियों से हंसी-मजाक में रंग खेलने लगे।  इसके बदले में बरसाना की गोपियां लाठियों से उन्हें मारने दौड़ीं। जिसके बाद नंदगांव के पुरुषों को खुद को बचाना पड़ा। तभी से यह परंपरा लठमार होली के रूप में प्रसिद्ध हो गई।

लड्डू होली

लड्डू होली की धूम भी सिर्फ बरसाना में ही देखने को मिलती है। मान्यता है कि द्वापर युग में राधा की सखियां नंदगांव में होली खेलने का निमंत्रण देने गईं। नंदबाबा ने यह निमंत्रण स्वीकार किया और अपने पुरोहित को वृषभानु जी के पास संदेश देने भेजा। वृषभानु जी ने पुरोहित को लड्डू खाने के लिए दिए, लेकिन इसी दौरान गोपियों ने उनके गालों पर गुलाल लगा दिया। इसके जवाब में पुरोहितों ने उन लड्डूओं की बारिश कर दी और यहीं से लड्डूमार होली की परंपरा की शुरुआत हो गई। ऐसे में आप लड्डू होली खेलने बरसाना जाने का प्लान कर सकते हैं।

हंपी की होली

यदि आप विरासत, भक्ति और रंगों का संगम देखना चाहते हैं तो हंपी की होली में शामिल होले जाएं। यहां होली भक्ति, संगीत और ऐतिहासिक धरोहरों के बीच खेली जाती है, जो इसे बाकी जगहों से खास बनाती है। यहां होली के दौरान लोक संगीत और नृत्य होते हैं, जिससे यह त्योहार और भी मनोरंजक बन जाता है।  होली खेलने के बाद श्रद्धालु तुगभद्रा नदी में स्नान करते हैं, जो पवित्र माना जाता है। यहां होली पर विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं, जिससे यह एक अंतरराष्ट्रीय होली उत्सव बन गया है।

संगीत और बैठकी होली

यदि आपको संगीत का शौक है तब तो आपको संगीत और बैठकी होली मनाने के लिए कुमाऊं, उत्तराखंड जाने का प्लान बनाना चाहिए। यह एक संगीतमय होली होती है, जिसमें लोग पारंपरिक रागों और गीतों के साथ होली खेलते हैं।  इसे तीन प्रकार से मनाया जाता है, जिसमें पहली है बैठकी होली, दूसरी है खड़ी होली और तीसरी है महिलाओं की होली। यहां होली सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं, बल्कि शास्त्रीय संगीत और भक्ति से भी जुड़ी होती है।

शिग्मोत्सव का रंगारंग उत्सव

गोवा में होली को शिग्मोत्सव या शिग्मो के नाम से जाना जाता है, जो 14 दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव है। यहां होली का जश्न गांवों और शहरों में पारंपरिक लोकनृत्य, ढोल-ताशों और झांकियों के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, और लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर खुशी मनाते हैं। शिग्मोत्सव गोवा की संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। जिस वजह से ये होली पर्यटकों के लिए भी एक खास आकर्षण होती है। होली के मौके पर गोवा जाकर इस अनोखे उत्सव का आनंद जरूर लें।

(साभार)


किसी भी इवेंट में जाने के लिए हो रहे है तैयार, तो पहने इस तरह की स्टाइल और डिजाइन वाली साड़ियां, हर कोई करेगा तारीफ 

शादी हो या पार्टी साड़ी हर फंक्शन के आउटफिट के लिए बेस्ट है। आप साड़ी पहनकर एलिगेंट लुक ले सकती हैं।  साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जो हर लड़की-महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। जैसे साड़ी महिलाओं को खूबसूरत बनाती है, वैसे ही उसकी स्टाइलिंग भी बेहद जरूरी होती है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में महिलाओं के लिए सही ड्रेस का चुनाव करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको कुछ अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन की साड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पहनकर आप किसी भी इवेंट में चार-चांद लगा सकते हैं और हर कई आपकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएगा। आइए जानते हैं।

साटिन की साड़ी करें ट्राई

सैटिन की साड़ी भले ही ट्रेंड से चली गई है, लेकिन आज कल लड़कियां इस साड़ी को हर खास इवेंट में स्टाइल कर रही हैं। सैटिन की साड़ी आपको ट्रेंडी के साथ-साथ खूबसूरत लुक भी देता है। आप इसे अलग-अलग ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं और इसके साथ आप इंडो-वेस्टर्न लुक भी कैरी कर सकती हैं।

थ्रेड वर्क साड़ी लगेगी स्टाइलिश

थ्रेड वर्क वाली साड़ी एक बार फिर फैशन में आ गई है। अगर आप भी खुद को अलग स्टाइलिंग करने की सोच रही हैं तो चिकनकारी, थ्रेड वर्क साड़ी या फिर बॉर्डर वर्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

शिफॉन की साड़ी करें वियर

आज कल कॉलेज गोइंग गर्ल्स शिफॉन की साड़ियों को ही वियर कर रही हैं। यह किसी भी फंक्शन में काफी स्टाइलिश लुक देता है और आसानी से कैरी भी किया जा सकता है। अगर आप कोई डे फंक्शन अटेंड कर रही हैं तो इस साड़ी को जरूर ट्राई कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी

सिल्क साड़ी का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होने वाला है। हर उम्र की महिलाएं सिल्क साड़ी को पहनना काफी पसंद करती हैं। सिल्क साड़ी में आप के पास वैरायटी है। आप बनारसी, कांजीवरम, कांचीपुरम जैसी साड़ी का चुनाव कर सकती है। यह हर फंक्शन के लिए बेहतरीन है।

(साभार)


शादी से पहले इन 5 सवालों पर चर्चा करके बनाए अपना मजबूत और खुशहाल वैवाहिक जीवन

शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण फैसला होता है और इसे मजबूत और खुशहाल बनाने के लिए आपसी समझ बहुत जरूरी होती है। शादी केवल प्रेम और आकर्षण का नाम नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सम्मान और आपसी समझ से जुड़ा एक खूबसूरत रिश्ता होता है। शादी से पहले कुछ जरूरी सवाल पूछकर आप अपने रिश्ते को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और आगे की जिंदगी को सुगम बना सकते हैं। शादी से पहले 5 सवालों पर चर्चा करके आप एक मजबूत और खुशहाल वैवाहिक जीवन की नींव रख सकते हैं। आइए जानते हैं वे 5 अहम सवाल, जो हर मंगेतर को शादी से पहले एक-दूसरे से जरूर पूछने चाहिए।

प्राथमिकताएं क्या हैं?
शादी के बाद पति-पत्नी की प्राथमिकताएं मेल खाती हैं या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी है।
करियर, परिवार और व्यक्तिगत सपनों को लेकर उनका क्या नजरिया है?
क्या वे पारिवारिक जीवन को अधिक महत्व देते हैं या करियर को?
भविष्य में वे कहां बसना चाहते हैं?
इससे आपको एक-दूसरे की सोच और भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्टता मिलेगी।

वित्तीय स्थिति और बचत ?
पैसे और खर्चों को लेकर पति-पत्नी के बीच खुली बातचीत होनी चाहिए।
उनकी आय, बचत और खर्च करने की आदतें क्या हैं?
क्या वे फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेश में विश्वास रखते हैं?
शादी के बाद खर्चों को कैसे मैनेज किया जाएगा?

इससे वित्तीय मामलों में टकराव की संभावना कम होगी और आप बेहतर आर्थिक योजना बना सकेंगे।

परिवार और परम्पराओं को लेकर सोच
हर इंसान अपने परिवार और परंपराओं से जुड़ा होता है, इसलिए शादी के बाद दोनों के परिवारों के बीच संतुलन जरूरी है।
वे संयुक्त परिवार में रहना पसंद करते हैं या एकल परिवार में?
त्यौहार और पारिवारिक रीति-रिवाजों को लेकर उनकी क्या सोच है?
माता-पिता और रिश्तेदारों के प्रति उनका रवैया कैसा है?

इससे शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी।

बच्चों और परवरिश को लेकर क्या सोचते हैं?

बच्चे शादीशुदा जिंदगी का एक अहम हिस्सा होते हैं, इसलिए पहले से इस विषय पर चर्चा करना जरूरी है।
वे कितने बच्चों की योजना बनाते हैं?
बच्चों की परवरिश को लेकर उनका क्या नजरिया है?
माता-पिता की जिम्मेदारियों को लेकर वे क्या सोचते हैं?

इससे शादी के बाद होने वाली गलतफहमियों से बचा जा सकता है और दोनों एक साझा निर्णय पर आ सकते हैं।

कठिन परिस्थितियों में कैसे प्रतिक्रिया देंगे?

जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन ऐसे समय में साथी का रवैया बहुत मायने रखता है।
वे तनाव और मुश्किल समय में कैसा व्यवहार करते हैं?
क्या वे समस्या का हल शांति से निकालते हैं या गुस्से में जल्दबाजी करते हैं?
रिश्ते में किसी अनबन को कैसे सुलझाना पसंद करेंगे?
इससे शादी के बाद आने वाले कठिन समय में एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने और समर्थन देने में मदद मिलेगी।

(साभार)


चाय छानने के बाद कूड़ेदान में फेंक देते हों चायपत्ती, जानिए इसे फिर से इस्तेमाल करने के तरीके 

सर्दी हो या गर्मी चाय पीना हर भारतीय का फेवरेट ड्रिंक है। कोई खुशखबरी है या फिर तबीयत नासाज है तो भी लोग एक कप चाय की डिमांड जरूर करते हैं। चाय के दीवाने एक प्याली चाय के लिए मीलों का सफर भी तय कर लेते हैं। सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म करने के लिए लोग खूब चाय का सेवन करते हैं। इससे चाय की खपत भी दोगुनी हो जाती है। चाय छानने के बाद हम चाय पत्ती कूड़ेदान में फेंक देते हैं।  हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको चाय पत्ती के इस्तेमाल और इसके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप चाय की बची चायपत्ती को भी उपयोग में ला सकते हैं और इसे फिर से इस्तेमाल में ला सकती हैं। आइए जानते हैं।

खाद के रूप में करें यूज

आप चाय पत्ती को खाद के रूप में भी यूज कर सकते हैं। बता दें कि चाय पत्ती में टेनिक एसिड की मौजदूगी होती है। साथ ही कुछ ऐसे न्यूट्रिएंट भी होते हैं, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाने में काफी मददगार होते हैं। यह एक तरह से नेचुरल फर्टिलाइजर होता है। जैसे ही चायपत्ती मिट्टी में जाकर सड़ जाती है और उसमें मिल जाती है तो अपने न्यूट्रिएंट को मिट्टी में छोड़ते जाती है।

इंफेक्शन से करता है बचाव

पौधों में अक्सर फंगल इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर आप बची हुई चायपत्ती को बाल्टी में भरकर इसका छिड़काव अपने गार्डन एरिया में करते हैं तो पौधों में लगने वाले फंगल इंफेक्शन से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

बदबू को करें दूर

अगर आपके फ्रिज से बदबू आने की समस्या बनी रहती है आप इसे बची हुई चायपत्ती से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप बची हुआ चायपत्ती को एक कॉटन के कपड़े में लपेटकर रखें और कुछ दिन इसे पड़े रहने दें। इससे प्याज और लहसुन की बदबू मिनटों में चली जाती है।

स्किन के लिए है बहुत फायदेमंद

बची हुई चाय पत्ती स्किन के लिए भी काफी कारगर होती है। इससे एक खास स्क्रब भी बनाया जा सकता है। यही नहीं, इसे आप फेसवॉश की तरह भी यूज कर सकते हैं। साथ ही यह सनबर्न से भी काफी राहत देता है। बची हुई चाय पत्ती से आप फेस मास्क भी बना सकते हैं।

(साभार)


क्या आप भी ऑफिस में अक्सर झपकी या नींद आने की समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां तो इन टिप्स को करे फॉलो

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में आलस की समस्या सामने आती ही रहती है। कई बार देखा गया है कि लोगों को काम करते-करते ही बहुत नींद आती है और इस समस्या से काफी परेशान भी रहते हैं। इससे काम भी काफी ज्यादा प्रभावित होता है और धीरे-धीरे प्रोडक्टिविटी भी कम हो ही जाती है। क्या आप भी ऑफिस में अक्सर झपकी या नींद आने की समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां तो ऐसे आप अकेले नहीं हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं और एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

रोजाना आलस आने के कई बड़े कारण हो सकते हैं। जैसे नींद की कमी, गलत खान-पान या फिर लगातार बढ़ता हुआ स्ट्रेस। इसके अलावा अगर आपका मन किसी काम में नहीं लग रहा है तो भी आपको बहुत आलस आ सकता है। हालांकि, आपको इससे बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर में कुछ बेसिक टिप्स करने के बाद भी आप इससे निजात पा सकते हैं।

अपनी नींद पूरी करें

सबसे पहले आपको पूरी नींद लेने की कोशिश करनी चाहिए। सोने से पहले फोन या लैपटॉप पर काम करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। यही नहीं, सोने से पहले अपने सारे काम अच्छे से पूरे कर लेने है। इससे आप निश्चिंत होकर से सकते हैं और समय से सुबह उठ सकते हैं। इससे आप सुबह काफी रीफ्रेश भी फील करेंगे।

अच्छी डाइट लें

अच्छी नींद लेने के लिए आपको अच्छी डाइट लेने की जरूरत है। आपको अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करने की जरूरत है। इसके साथ ही कोशिश कीजिए कि आप रोजाना अपनी डाइट में दाल जरूर खाएं। यही नहीं, इसके साथ ही आपको बाहर के खाने या जंक फूड से भी बच कर रहना है और बाहर के खाने से परहेज करना है।

काम के बीच में लें ब्रेक

ऑफिस में लगातार काम करने से भी बचना चाहिए। जब आप लगातार काम करते हैं तो आपका शरीर काफी थक जाता है और आपको आलस या नींद आने लगती है। ऐसे में यह जरूरी है कि काम के बीच हर 45-60 मिनट में 5-10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। ब्रेक दौरान थोड़ा वॉक करना और ताजी हवा लेने की बहुत जरूरत है।

(साभार)


अपने पार्टनर को सिंपल चॉकलेट नहीं देना चाहते, तो घर पर इस तरह से खास चॉकलेट कप केक करें तैयार

चॉकलेट डे वैलेंटाइन वीक का बेहद ही खास दिन होता है, जिसे 9 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अपने साथी को प्यार, स्नेह, और खुशी का एहसास दिलाना है। चॉकलेट को हमेशा प्यार और रोमांस से जोड़ा जाता है।

माना जाता है कि चॉकलेट में फिनाइलथामाइन नामक तत्व होता है, जो शरीर में खुशी और प्यार के एहसास को बढ़ाता है। यही कारण है कि चॉकलेट को उपहार के रूप में बहुत खास माना जाता है। ऐसे में इस दिन आप अपने साथी को उनके पसंदीदा चॉकलेट्स गिफ्ट कर सकते हैं।

यदि सिंपल चॉकलेट नहीं देना चाहते तो अपने पार्टनर के लिए घर पर खास तरह से चॉकलेट कप केक तैयार करें। यहां हम आपको चॉकलेट कप केक बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

चॉकलेट कप केक बनाने की सामग्री
मैदा – 1 कप
कोको पाउडर – 1/4 कप
बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
चीनी  – 1/2 कप
नमक – 1/4 चम्मच
दूध  – 1/2 कप
ताजे पानी – 1/4 कप
तेल – 1/4 कप
वनीला एसेंस – 1/2 चम्मच
अंडा  – 1

 सजावट के लिए
चॉकलेट चिप्स
क्रीम या बटर क्रीम
चॉकलेट सॉस

विधि

चॉकलेट कप केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C (350°F) पर प्रीहीट करें। अब बड़े बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक को अच्छे से छान लें। दूसरे बाउल में दूध, तेल, वनीला एसेंस, अंडा और पानी डालकर अच्छे से फेंटें। गीली सामग्री को सूखी सामग्री में डालें और अच्छे से मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार करें।

ध्यान रखें कि बैटर में गांठें न रहें। तैयार बैटर को कपकेक ट्रे में 2/3 भरें, ताकि कपकेक ओवरफ्लो न हो। कपकेक ट्रे को प्रीहीटेड ओवन में रखें और 18-20 मिनट तक बेक करें।

बेकिंग के दौरान, एक टूथपिक या चाकू डालकर चेक करें। अगर यह साफ बाहर आता है, तो कपकेक तैयार हैं। कपकेक को ओवन से निकालने के बाद ठंडा होने दें। फिर आप चाहें तो चॉकलेट चिप्स, क्रीम या चॉकलेट सॉस से सजाकर सर्व कर सकती हैं। अगर आपको कपकेक में और भी चॉकलेट फ्लेवर चाहिए तो चॉकलेट चिप्स डाल सकती हैं।

(साभार)


वैलेंटाइन वीक में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो, अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगाने के लिए करें ऐसी नेल आर्ट 

कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाएगा। प्यार का ये सप्ताह प्रेमी जोड़ों के लिए काफी खास होता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी कि रोज डे से होती है और हफ्ते के आखिर दिन में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर के साथ घूमते हैं और समय व्यतीत करते हैं। महिलाएं और लड़कियां इसके लिए खूब तैयारी करती हैं।

यदि आप भी वैलेंटाइन वीक में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। यहां हम आपको नेल आर्ट की कुछ ऐसी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जो देखने में कमाल की लगेगी और जिसकी वजह से आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे।

पहली डिजाइन

यदि आप भी अपने नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन का चयन करें। इसके लिए गुलाबी और सफेद रंग की मदद से अपने सभी नाखूनों पर दिल बनाएं। ध्यान रखें कि ये लेयरिंग के हिसाब से ही बनवाएं, ताकि इसका रंग हाइलाइट हो। इसके ऊपर आप स्टोन्स को अटैच करा सकती हैं।

दूसरी डिजाइन

कुछ अलग लेकिन डार्क रंग की नेल पैंट का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसका चयन करें। इसके लिए आपको एक नाखून में चेक्स बनाकर उसे हाइलाइट करना है। बाकी नाखूनों में अलग रंगों से छोटे-छोटे दिल बनाएं। ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। इसमें बिना स्टोन्स के भी काम चल सकता है।

तीसरी डिजाइन

नाखूनों को ज्यादा हैवी लुक नहीं देना चाहती हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए आपको सभी नाखूनों को एक सा रखकर सिर्फ एक को अलग रंग से पैंट करना है। अलग रंग वाला नाखून उस उंगली का होना चाहिए, जिसमें आप अंगूठी कैरी करती हैं।

चौथी डिजाइन

कुछ अलग सी डिजाइन बनाने के लिए आपको सभी नाखूनों पर अलग-अलग रंग और डिजाइन का चयन करना है। इसके लिए एक नाखून पर दिल बनाएं, दूसरे नाखून पर XOXO लिखवाएं, तीसरे नाखून पर नॉट बनवा सकती हैं। ये सभी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देंगी।

पांचवी डिजाइन

यदि आपके नाखून काफी लंबे हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। इसके लिए नाखूनों को सबसे पहले प्वॉइंटेड कर लें। प्वॉइंटेड करने के बाद इसके बीच में दिल बनाएं। इस दिल में आप कुछ संदेश लिख सकती हैं। जैकि कि आई मिस यू, या फिर आई लव यू। बी माइन या फिर XOXO भी आप इसके बीच में लिख सकती हैं।

छठवीं डिजाइन

अगर आप नेल आर्ट पर कुछ लगाना चाहती हैं तो स्टोन्स और पर्ल्स का इस्तेमाल करें। पर्ल की मदद से चाहें तो दिल बनाएं। बस ध्यान रखें कि ये मोती ज्यादा हैवी और बड़े न हों। ये जितना हल्के और छोटे होंगे, उतना ही आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे।

(साभार)


क्या आपको भी पसंद है सर्दियों में दही खाना, तो इन तरीकों से घर में ही जमाएँ दही  

दही का सेवन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग इसे अपनी रोजमर्रा के डाइट में भी ऐड करना काफी पसंद करते हैं। यही नहीं, चाहे सर्दी हो या गर्मी कई लोग बिना दही के खाना नहीं खाना पसंद करते हैं। वहीं, इन में कई लोग ऐसे भी हैं, जो घर की बनी दही को ही खाना पसंद करते हैं। इन सब के बीच जो सबसे बड़ी परेशानी आती है, वह है सर्दी में दही जमाना। आज की इस खबर में हम आपको उन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप आसामी से सर्दी में भी दही जमा सकते हैं।

गर्म दूध का करें इस्तेमाल
सर्दियों में दही जमाने के लिए आपको गर्म दूध या फिर गुनगुने दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। यही नहीं, इसके साथ ही गाढ़ी दही जमाने के लिए कैसरोल कंटेनर का यूज करें। इससे  दूध की गर्माहट भी बरकरार होती है और बाहर पड़ रही ठंड में भी इसके तापमान पर बेअसर होती है। ऐसे में आप थक्केदार दही जमा लेते हैं।

ज्यादा डाले जामन
सर्दियों में दही जमाने के लिए ज्यादा जामन का उपयोग करना चाहिए। आमतौर पर गर्मी में कम जामन का इस्तेमाल होता है। हालांकि, ठंड में इसकी मात्रा को दोगुना कर लें। इसके बाद जामन में दूध मिला लें और उस कंटेनर को किसी अंधेरे और बंद कमरे में रख लें। अगर आपके घर में कोई भी ऐसा कमरा नहीं है को आप इसे रखने के लिए माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

गर्म पानी का करें इस्तेमाल
सर्दियों में गाढ़ी दही जमाने के लिए आप गर्म पानी का उपयोग भी कर सकती हैं। जामन में दूध डालकर उसे गर्म पानी के कंटेनर में रख सकती हैं। ऐसे में दही गर्म तापमान पाने से अच्छी तरह से जम जाएगी।

गर्म कपड़े से लपेटे
कई बार दही गर्म दूध डालने के बाद भी नहीं जमती है। ऐसे में बर्तन को चारों तरफ से गर्म कपड़ा लपेट दें, जिससे कंटेनर में गर्मी बनी रहेगी और दही आसानी से जम जाएगी।

(साभार )


खिचड़ी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ो तक के बनने लग जाते है मुंह.. इस तरीके से बनाएंगे तो चट हो जाएगी प्लेट   

खिचड़ी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़े लोग तक मुंह बनाने लगते हैं। ये भारतीय घरों में अक्सर बनाई जाती है। खासतौर पर जब अभी जब सर्दी का मौसम चल रहा है, तब तो गरम-गरम खिचड़ी खाने स्वादिष्ट लगती है।

दरअसल, खिचड़ी एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है, जिसे चावल और दाल के मेल से बनाया जाता है। यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन है। इसे आप कई तरीकों से बना सकते हैं।

वैसे तो ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है, लेकिन अगर इसे सही तरह से न बनाया जाए तो इसका स्वाद काफी खराब और बोरिंग सा लगता है। ऐसे में यहां हम आपको खिचड़ी बनाने की ऐसी विधि बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार कर सकते हैं।

4 लोगों के लिए खिचड़ी बनाने का सामान
चावल- 1 कप
मूंग दाल-1/2 कप (धुली हुई)
घी या मक्खन- 2-3 चम्मच
सब्जियां- गाजर, मटर, बीन्स, आलू (बारीक कटी हुई)
हींग- 1 चुटकी
जीरा- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक-  स्वादानुसार

बनाने की विधि

सही तरह से खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले दाल-चावल तैयार करने हैं। इसके लिए चावल और दाल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। जब तक दाल-चावल भीगे हुए हैं, तब तक सब्जियों को बारीक काटकर तैयार कर लें।
अब एक प्रेशर कुकर में घी गर्म करें। इसमें हींग और जीरा डालकर हल्का भून लें। चाहें तो 1-2 कटी हरी मिर्च डाल सकते हैं। इसमें बारीक कटी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक डालें।

भिगोए हुए चावल और दाल को कुकर में डालें और 2-3 मिनट तक हल्का भूनें। इसके बाद से कुकर में से खुशबू आने लगेगी। अब इसमें 4-5 कप पानी डालें।

अगर ज्यादा नरम खिचड़ी चाहिए तो पानी थोड़ा और बढ़ाएं। साथ ही में स्वादानुसार नमक डालें। प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं। सीटी खत्म होने के बाद कुकर का प्रेशर निकलने दें। चाहें तो आखिर में इसके ऊपर हरा धनिया से सजाएं। खिचड़ी तैयार है। इसे घी डालकर सर्व करें।

(साभार)


Latest News in hindi

Call Us On  Whatsapp